खुश इंसान वह है जो अपनी सीमाओं को जानता है, फिर भी किसी झूठे भगवान के आगे नहीं झुकता। हमारी सांसें छोटी हैं और ऐसा होने पर चलो हम अपना स्वर्ग यहीं नीचे बनाएं और चलते-फिरते दयालुता बरसाएं। -रॉबर्ट डब्ल्यू. सर्विस (अंग्रेजी मूल के विख्यात कनाडाई कवि और लेखक)
1458 ईसा पूर्व 16 जनवरी को हत्शेपसट का 50 वर्ष की आयु में निधन हुआ, वैली ऑफ द किंग्स में दफनाया गया। यहीं उनका मंदिर बना है हत्शेपसट टेंपल। मिस्र के अठारहवें राजवंश की छठी फराओ, प्रथम रीजेंट, फराओ थुटमोस द्वितीय की महान शाही पत्नी हत्शेपसट मिस्र की दूसरी पक्की महिला शासक थीं जिन्होंने अपने दम पर शासन किया।
27 ईसा पूर्व 16 जनवरी को गेयस ऑक्टेवियस को रोमन सीनेट ने सीजर ऑगस्टस का खिताब दिया। सीजर ऑगस्टस पहला रोमन सम्राट बना जिसने साम्राज्य का विस्तार, प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक सुधार किया।
378 ईस्वी में 16 जनवरी को माया साम्राज्य के जनरल सियाज काक ने टिकल पर विजय प्राप्त की, जिससे टियोतिहुआकान के राजा स्पीयरथ्रोवर आउल के साम्राज्य का विस्तार हुआ।
550 ईस्वी में 16 जनवरी को गॉथिक युद्ध में राजा टोटिला के नेतृत्व में ओस्ट्रोगोथ्स ने लंबी घेराबंदी के बाद इसाउरियन गैरीसन को रिश्वत देकर रोम पर विजय प्राप्त की।
654 ईस्वी में 16 जनवरी को प्रसिद्ध चीनी राजनीतिज्ञ और चांसलर गाओ जीफू का निधन हुआ।
929 ईस्वी में 16 जनवरी को अमीर अब्द-अर-रहमान तृतीय ने कोर्डोबा कैलीफेट की स्थापना की। अमीर अब्द-अर-रहमान (जन्म 890 मृत्यु 961) 912 से 929 तक कॉर्डोबा के उमय्यद अमीर थे, जिस समय उन्होंने कॉर्डोबा की खिलाफत की स्थापना की और इसके पहले खलीफा के रूप में आजीवन सेवा की। अमीर अब्द-अर-रहमान तृतीय का अर्ध-शताब्दी का शासनकाल धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाना जाता है।
972 ईस्वी में 16 जनवरी को येलु लोंग्क्सू, में शेंगजोंग का जन्म हुआ। यह खितान के नेतृत्व वाले चीनी लियाओ राजवंश के छठे सम्राट और सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सम्राट बने।
1120 धर्मयुद्ध के दौरान नब्लस की परिषद आयोजित की गई, जिसमें जेरूसलम के क्रूसेडर साम्राज्य के सबसे पुराने लिखित कानून स्थापित किए गए।
1275 एडवर्ड प्रथम ने अपनी मां एलेनोर ऑफ प्रोवेंस को वॉर्सेस्टर, मार्लबोरो, कैम्ब्रिज और ग्लूसेस्टर शहरों से यहूदियों को बाहर निकालने की अनुमति दी।
1362 सेंट मार्सेलस की बाढ़ ने उत्तरी सागर के तटों के आसपास 25,000 से अधिक लोग मारे गए, लाखों बेघर हुए।
1477 कार्लस्टेड एम मेन में जोहांस शोनेर का जन्म हुआ। जोहांस शोनेर जर्मन बहुश्रुत थे। 16वीं शताब्दी के सामान्य लैटिन शब्द मैथेमेटिकस का उपयोग उनके सम्मान के लिए उपयोग किया गया। जोहांस शोनेर ने अध्ययन के क्षेत्र के लिए जीवन समर्पित किया, वे उन क्षेत्रों से बहुत अलग थे जिन्हें अब गणितज्ञ का क्षेत्र माना जाता है। संयोग से उनके जन्म के दिन ही उनका निधन हुआ 16 जनवरी 1547, नूर्नबर्ग के मुक्त शाही शहर में।
1556 फिलिप द्वितीय या फिलिप द प्रूडेंट स्पेन के सम्राट बने।
1581 ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक इसाई मत को गैर कानूनी घोषित किया।
1120 नब्लस की परिषद में जेरूसलम के क्रूसेडर साम्राज्य के सबसे पुराने जीवित लिखित कानूनों की स्थापना की गई।
1263 शुद्ध भूमि बौद्ध धर्म की जोडो शिंशु शाखा के जापानी संस्थापक शिनरान शोनिन का निधन हुआ।
1362 सेंट मार्सेलस की बाढ़ में उत्तरी सागर के तट पर कम से कम 25,000 लोग मारे गये।
1547 मस्कॉवी के ग्रैंड ड्यूक इवान चतुर्थ रूस के पहले जार बने, उन्होंने मॉस्को के 264 वर्षीय ग्रैंड डची को रूस के जारडम से हटा दिया।
1572 नोरफोक के चैथे ड्यूक थॉमस हॉवर्ड पर इंग्लैंड में कैथोलिक धर्म को बहाल करने के लिए रिडोल्फी साजिश में उनकी भूमिका के लिए राजद्रोह का दोषी पाया गया।
1605 मुगल बादशाह अकबर के पोते और सलीम जहांगीर के पुत्र शहरयार मिर्जा का जन्म हुआ। मुगल सल्तनत के इस मशहूर राजकुमार शहरयार का नाम सालेफ उद्दीन मोहम्मद शहरयार था। 1605 में इसी दिन मिगुएल डी सर्वेंट्स का काव्यात्मक उपन्यास एल इंजेनियोसो हिडाल्गो डॉन क्विजोटे डे ला मंचा का पहला संस्करण मैड्रिड, स्पेन में प्रकाशित हुआ। डॉन क्विजोटे डे ला मंचा मूल रूप से 1605 और 1615 में दो भागों में प्रकाशित हुआ था। यह पश्चिमी साहित्य का एक संस्थापक रचनाकर्म माना जाता है, इसे पहले आधुनिक उपन्यास और अब तक लिखे गए सबसे महान कार्यों में से एक कहा जाता है। डॉन क्विक्सोट दुनिया में सबसे अधिक अनुवादित पुस्तकों में से एक और अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यासों में से एक है।
1630 सिखों के सातवें गुरु गुरु हरराय का कीरतपुर, रोपड़ पंजाब में जन्म हुआ। यह गुरु हरगोविंद के पौत्र थे।
1681 महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का राज्याभिषेक हुआ।
1749 एस्टी, इटली में विटोरियो अल्फिएरी (काउंट विटोरियो अमेडियो अल्फिएरी) का जन्म हुआ। विटोरियो अल्फिएरी विख्यात इतालवी नाटककार और कवि बने इतालवी त्रासदी का संस्थापक माना गया। उन्होंने 19 त्रासदियाँ, सॉनेट, व्यंग्य, आत्मकथा लिखी और वर्जिल सहित अनेक रचनाओं का लैटिन और ग्रीक से अनुवाद किया। विटोरियो अल्फिएरी के दो उद्धरण, अक्सर साहस की परीक्षा मरने के बजाय जीने में होती है। और, गलती करना इंसान का स्वभाव है, लेकिन अपराध के लिए महसूस किया गया पछतावा नेक इंसान को बुरे इंसान से अलग करता है।
1757 अंताजी मनकेश्वर के नेतृत्व वाली मराठा सेना ने नरेला की लड़ाई में अहमद शाह दुर्रानी साम्राज्य की 5,000 सैनिकों वाली मजबूत सेना को हराया।
1761 अंग्रेजों ने पांडेचेरी से फ्रासीसियों का अधिकार हटा कर उसे अपने अधीन कर लिया।
1769 कलकत्ता में पहली बार सुनियोजित सुव्यवस्थित घुड़दौड़ आयोजित की गई।
1780 ब्रिटिश रॉयल नेवी ने अपने यूरोपीय विरोधियों पर युद्ध में अपनी पहली बड़ी नौसेना जीत हासिल की जब उन्होंने केप सेंट विंसेंट की लड़ाई में एक स्पेनिश स्क्वाड्रन को हराया।
1809 प्रायद्वीपीय युद्ध में ब्रिटिश सेना ने ला कोरुना की लड़ाई में फ्रांसीसी सेना को हराया।
1847 संयुक्त राज्य अमेरिका का पश्चिमी विस्तार हुआ, जॉन सी. फ्रेमोंट को नए कैलिफोर्निया क्षेत्र का गवर्नर नियुक्त किया गया।
1862 हार्टले कोलियरी आपदा में एक खनन दुर्घटना में 204 पुरुष और लड़के मर गए, फिर ब्रिटेन के कानून बना जिसके तहत अब सभी कोयला खदानों में भागने के कम से कम दो स्वतंत्र रास्ते होना जरूरी कर दिया।
1874 प्रेस्टन शहर, यूनाइटेड किंगडम में रॉबर्ट डब्ल्यू. सर्विस (रॉबर्ट विलियम सर्विस) का जन्म हुआ। रॉबर्ट डब्ल्यू. सर्विस अंग्रेजी मूल के विख्यात कनाडाई कवि और लेखक बने जिन्हें अक्सर द बार्ड ऑफ द युकोन और द कैनेडियन किपलिंग कहा जाता है। रॉबर्ट डब्ल्यू. सर्विस ने अक्सर गरीबी में लंबा समय बिताया। रॉबर्ट डब्ल्यू. सर्विस का एक उद्धरण, अपनी छोटी-मोटी परेशानियों पर काबू पाएं और अपनी ऊर्जा बड़ी, सार्थक चीजों के लिए बचाएं। यह आगे का पहाड़ नहीं है जो आपको थका देता है - यह आपके जूते में पड़ा रेत का दाना है।
1868 डेट्रायट में एक मछली व्यापारी विलियम डेविस ने रेफ्रिजरेटर कार का पेटेंट कराया।
1886 आयरलैंड की एक बहुचर्चित महिला लुइसा फ्लोरेंस ड्यूरेल का जन्म रुड़की, भारत में हुआ। यह विश्व विख्यात ब्रिटिश उपन्यासकार, कवि एवं नाटककार लाॅरेंस जाॅर्ज ड्यूरेल की मां बनीं। लाॅरेंस का जन्म 27 फरवरी 1927 को जालंधर में हुआ था।
1889 मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ। ताहा हुसैन ने कहा, मैं विदाई से घृणा करता हूँ और महसूस करता हूँ कि बिछड़ना, जैसा कि कुछ विदेशी कवि कहते हैं, थोड़ा मरना है। मैं मृत्यु से मिलना पसंद नहीं करता, चाहे वह कितनी भी आसान क्यों न हो, न ही मैं इसके बारे में जागरूक होना, इसका इंतजार करना या इससे डरना पसंद करता हूँ। मैं चाहता हूँ कि यह मुझे पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर दे, कि यह मुझे अचानक से छीन ले कि मैं जीवन से उसी तरह बाहर निकल जाऊँ जैसे अनजाने में मैं इसमें प्रवेश किया था।
1901 बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (वर्तमान मुंबई, महाराष्ट्र) में बॉम्बे उच्च न्यायालय, महाराष्ट्र के न्यायाधीश राव बहादुर महादेव गोविंद रानाडे (जन्म 18 जनवरी 1842) का निधन हुआ। महादेव गोविंद रानाडे को न्यायमूर्ति रानाडे के नाम से जाना जाता है, भारतीय विद्वान, समाज सुधारक, न्यायाधीश और लेखक थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
1913 विलक्षण प्रतिभा के धनी विख्यात भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने कैम्ब्रिज में जी.एच. हार्डी को अपना पहला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बिना प्रमाण के समाकल, अनंत श्रेणी और सतत भिन्नों से संबंधित विभिन्न सूत्रों को बताया, जिससे दोनों के बीच एक लंबा पत्राचार शुरू हुआ जिससे रामानुजन के परिणामों को व्यापक मान्यता मिली और जिससे बाद में रामानुजन को कैम्ब्रिज जाने मौका मिला।
1919 संयुक्त राज्य अमेरिका में अठारहवें संशोधन को अड़तालीस राज्यों में से छत्तीस राज्यों द्वारा अनुमोदित किया गया, इसके जरिये संयुक्त राज्य अमेरिका में मादक पेय के निषेध की व्यवस्था की गई।
1920 भारत के प्रमुख न्यायविद, अर्थशास्त्री और अमेरिका में भारत के राजदूत रहे पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त नानी आर्देशिर पालखीवाला का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन लीग ऑफ नेशंस, पहला अंतर-सरकारी संगठन जिसका मुख्य मिशन विश्व शांति बनाए रखना था, ने पेरिस में अपनी पहली परिषद की बैठक आयोजित की। यही संगठन आगे चल कर संयुक्त राष्ट्र संघ में परिवर्तित हुआ।
1921 स्लोवाकिया में मार्क्सवादी वामपंथी और ट्रांसकारपैथियन यूक्रेन ने लुबोचना में स्थापना कांग्रेस आयोजित की।
1926 प्रख्यात भारतीय फिल्म संगीतकार ओपी नैय्यर यानी ओमकार प्रसाद नैय्यर का लाहौर में जन्म हुआ।
1931 भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और फिजीशियन सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म हजारीबाग, बिहार में हुआ।
1938 विख्यात कथाकार शरत चंद्र चटर्जी या शरत चंद्र चट्टोपाध्याय जिन्हें आमतौर पर शरत चंद्र के नाम से जाना जाता है, का कलकत्ता में निधन हुआ। शरत चंद्र के चर्चित लेखन कार्यों में श्रीकांत, चरित्रहरण, देवदास, परिणीति और पथेर देबी प्रमुख हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि देवदास नाम के उपन्यास से मिली। 1917 में प्रकाशित हुई देवदास को शरत चंद्र ने बिहार के भागलपुर में लिखा था और कहा जाता है कि ये उनकी खुद की कहानी थी, जो उन्होंने जोगसर के रेड लाइट एरिया में चंद्रमुखी से मिलने के बाद लिखी थी। देवदास पर हिंदी समेत कई भाषाओं में कुल 20 फिल्में बन चुकी हैं। शरत चंद्र का जन्म 15 सितंबर 1876 में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के एक छोटे से गांव देबानंदपुर में हुआ था।
1938 बेनी गुडमैन ने न्यूयॉर्क शहर के कार्नेगी हॉल में एक संगीत कार्यक्रम का प्रदर्शन किया, जो जैज संगीत के रूप में परिचित, और लोकप्रिय हुआ।
1939 ग्वालियर में नरेश सक्सेना का जन्म हुआ। समकालीन हिंदी कविता के प्रसिद्ध कवि नरेश सक्सेना सातवें दशक के लोकप्रिय कवियों में से एक हैं. उनकी गिनती अपने समय के प्रमुख कवियों में की जाती है।
1942 एडोल्फ हिटलर शासित नाजी जर्मनी ने यहूदियों को लॉड्ज यहूदी बस्ती से चेल्मनो विनाश शिविर में निर्वासित करना शुरू किया। इसी दिन विज्ञान एवं तकनीकी मामलों के मंत्री रहे जाने माने कांग्रेस नेता एस. जयपाल रेड्डी का जन्म नरमेता, आंध्र प्रदेश में हुआ।
1943 इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना ने पहला हवाई हमला किया।
1946 भारतीय और विदेशी फिल्मों में अभिनय करने वाले कद्दावर अभिनेता कबीर बेदी का लाहौर, पाकिस्तान में जन्म हुआ। विभाजन के बाद वे भारत आ गये थे। 1946 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक अतुल गुर्टू का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ।
1947 विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक तारिक अनवर का जन्म पटना में हुआ।
1955 खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का पुणे में औपचारिक रूप से उद्घाटन हुआ।
1962 प्राक्छायावादी कविता काल के महत्त्वपूर्ण हिंदी कवि रामनरेश त्रिपाठी का देहावसान हुआ।
1964 संगीत हैलो, डॉली ! ब्रॉडवे पर सेंट जेम्स थिएटर में प्रस्तुत किया गया, और दस टोनी अवार्ड जीतने के लिए आगे बढ़ता गया। हैलो, डॉली ! ने एक रिकॉर्ड स्थापित किया जो 35 वर्षों तक कायम रहा।
1966 परंपरागत भारतीय संस्कृति के प्रचारक, शिक्षाविद और प्रसिद्ध लेखक टीएल वासवानी का निधन हुआ।
1969 सोवियत अंतरिक्ष यानों सोयुज 4 और सोयुज 5 के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
1974 बाॅलीवुड फिल्मों एवं टेलीविजन के जाने माने अभिनेता और माॅडल विशाल सिंह का जन्म इंदौर में हुआ।
1977 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लोकप्रिय बांग्ला फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल अनन्या चटर्जी का जन्म कोलकाता में हुआ।
1978 विजय सेतुपति के नाम से सुविख्यात तमिल, मलयालम आदि दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय गुरुनाथ सेतुपति कालिमुथु का जन्म राजापलयम में हुआ।
1984 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड हिंदी एवं पंजाबी गायिका एवं अभिनेत्री तथा माॅडल खुशबू ग्रेवाल का चंडीगढ़ में जन्म हुआ।
1985 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता और माॅडल सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1989 सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की। इसी दिन 1989 में मलयालम फिल्मों के चर्चित अभिनेता प्रेम नजीर का निधन हुआ। उन्होंने करीब छह सौ से अधिक फिल्मों में मुख्य किरदार का रोल निभाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
1990 प्रसिद्ध ब्रिटिश महिला किसान, कृषि शिक्षक, जैविक खेती, कृषि विषयों की लेखिका, जैविक कृषि आंदोलन की जनक, पहली कृषि स्नातक लेडी एवलिन बारबरा बालफोर का निधन हुआ।
1991 अमेरिका ने इराक पर हमला किया।
1992 ब्रिटेन एवं भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
1995 रूस से अलग होने के प्रयास में चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता हुआ।
1996 हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन से संबद्ध वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा खोजने का दावा किया।
1999 भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने। इसी दिन टोक्यो (जापान) फिर एक बार विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित हुआ।
2000 चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को सन साकार बुद्ध के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
2001 अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम जेफरसन क्लिंटन ने पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध में उनकी सेवा के लिए मरणोपरांत मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
2002 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में हथियारों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित किया और ओसामा बिन लादेन, अल-कायदा और तालिबान के सदस्यों की संपत्तियों को जब्त करने की योजना को मंजूरी दी।
2003 भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुईं।
2006 समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
2008 सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।
2009 क्रिकेट में उत्तर प्रदेश को हराकर मुंबई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।
2013 सीरिया के इदलिब में हुए बम धमाकों में लगभग 30 लोगों की मौत हुई।
2016 बुर्किना फासो के औगाडौगौ में एक होटल और पास के रेस्तरां पर आतंकवादी हमलों में 33 व्यक्ति घायल हुए और 23 लोग मारे गए।
2017 तुर्की एयरलाइंस की उड़ान 6491 किर्गिस्तान में मानस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 39 लोग मारे गए।
2018 म्यांमार पुलिस ने जातीय रखाइन प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर गोलियां चलाईं, जिसमें 7 लोग मारे गए और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
2019 ब्रायन मावर, पेंसिल्वेनिया, अमेरिका में जॉन क्लिफ्टन जैक बोगल का निधन हुआ। बोगल 80 मिलियन डालर की नेटवर्थ वाले अमेरिकी अमीर, निवेशक, बिजनेस मैग्नेट और परोपकारी थे। जॉन क्लिफ्टन जैक बोगल द वैनगार्ड ग्रुप के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी थे। जॉन क्लिफ्टन जैक बोगल को इंडेक्स फंड को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। शौकीन निवेशक और खुद धन प्रबंधक, उन्होंने सट्टेबाजी पर निवेश, अल्पकालिक कार्रवाई पर दीर्घकालिक धैर्य और जितना संभव हो सके ब्रोकर फीस को कम करने का उपदेश दिया। बोगल के लिए एक आदर्श निवेश साधन एक कम लागत वाला इंडेक्स फंड था जो पूरे अमेरिकी बाजार का प्रतिनिधित्व करता था, जिसे पुनर्निवेशित लाभांश के साथ जीवन भर रखा जाता था।
2020 पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला महाभियोग औपचारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट में अपने परीक्षण चरण में आया। इसी दिन 2020 में अमेरिकी सीनेट ने नाफ्टा के प्रतिस्थापन के रूप में संयुक्त राज्य-मेक्सिको-कनाडा समझौते की पुष्टि की। इसी दिन 2020 में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सूरत में स्थित हजीरा लार्सन एंड टुब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में 51वीं के-9 वज्र-टी तोप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2020 में इसी दिन प्रसिद्ध ब्रिटिश अकादमिक और संपादक क्रिस्टोफर टॉल्किन का निधन हुआ।
2021 प्रसिद्ध वेनेजुएलाई प्राणीशास्त्री पेड्रो ट्रेबाऊ, प्रसिद्ध ब्रिटिश पत्रकार क्रिस क्रैमर एवं जाने माने अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता, गीतकार फिल स्पेक्टर का निधन हुआ।
2022 माली के जाने माने राजनीतिज्ञ, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति रहे इब्राहिम बाउबकर कीता का निधन हुआ।
2023 कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, उपराष्ट्रपति से लेकर कानून मंत्री तक न्यायपालिका पर हमले कर रहे हैं। यह सब न्यायपालिका को डराने और उसके बाद पूरी तरह से कब्जा करने के लिए उसके साथ टकराव की योजना है। सरकार न्यायपालिका पर पूर्ण कब्जा चाहती है, जो न्यायपालिका के लिए जहर की गोली के सामान है।
2025 60 वर्ष से भी अधिक समय तक अभिनय में सक्रिय रहीं अंग्रेजी अभिनेत्री डेम जोन प्लोराइट (जोन एन ओलिवियर, बैरोनेस ओलिवियर, जन्म 28 अक्टूबर 1929, ब्रिग) का डेनविल हॉल, नॉर्थवुड, यूनाइटेड किंगडम में निधन हुआ। जोन प्लोराइट के दो उद्धरण, किसी आदमी में टैलेंट से ज्यादा सेक्सी कुछ नहीं होता। और, सही, सही होता है, भले ही सब उसके खिलाफ हों, और गलत, गलत होता है, भले ही सब उसके साथ हों। 2025 में इसी दिन लोकप्रिय अमेरिकी प्रोफेशनल बेसबॉल कैचर और स्पोर्ट्सकास्टर बॉब यूकर का निधन हुआ।
2026 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट पर भारत का नियंत्रण छोड़ दिया है। चाबहार बंदरगाह भारत के लिए केवल एक व्यापारिक मार्ग नहीं, बल्कि एक रणनीतिक हथियार है। यह ईरान के जरिये भारत को पाकिस्तान को बाईपास करके अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुँचने का सीधा रास्ता देता है। ट्रंप के दबाव में नरेंद्र मोदी ने ईरान के चाबहार पोर्ट से अपना कंट्रोल छोड़ दिया है, चुपके से वेबसाइट भी बंद करवा दी। कांग्रेस ने मोदी सरकार की रणनीतिक हार करार एक्स पर लिखा- नरेंद्र मोदी ने एकबार फिर ट्रंप के आगे सरेंडर कर दिया है। इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप भारत की खूब बेइज्जती कर रहे हैं और ईरान से उनका झगड़ा चल रहा है।
16 जनवरी को इंटरनेशनल हॉट एंड स्पाइसी फूड डे को मनाया जाता है, जो मिर्च-मसालेदार भोजन, मसाले इत्यादि पर केंद्रित है।
मैं किसी खास देश के रीति-रिवाजों और प्रथाओं से हमेशा क्यों चिपका रहूँ, सिर्फ इसलिए कि मैं वहाँ पैदा हुआ हूँ? अगर इसकी विशिष्टता खो जाए तो क्या फर्क पड़ता है? क्या हमें इससे इतना लगाव होना चाहिए? अगर धरती पर हर कोई एक ही तरह के विचार और भावनाएँ साझा करता है, अगर वे कानून और नियमों के एक ही झंडे के नीचे खड़े होते हैं तो क्या नुकसान है? अगर हम अब भारतीय के रूप में पहचाने नहीं जा सकते तो क्या होगा? इसमें क्या नुकसान है? अगर हम खुद को दुनिया के नागरिक घोषित करते हैं तो कोई आपत्ति नहीं कर सकता। क्या यह कम गौरवशाली है? -शरत चंद्र चट्टोपाध्याय (बीसवीं सदी के प्रमुख बंगाली कथाकार)
-अमेरिका में 16 जनवरी को राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप से लेकर अफ्रीका, ऐशिया तक 16 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय गर्म और मसालेदार भोजन दिवस मनाया जाता है। यह मसालेदार भोजन को खाने, खिलाने, नये व्यंजन पेश करने और व्यंजन विषयों पर बात करने का अवसर है। म्यांमार और थाईलैंड 16 जनवरी को टीचर्स डे मनाते हैं।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#JoanPlowright #KhushbooGrewal #InternationalHot andSpicyFoodDay #AnanyaChatterjee #SaratChandraChattopadhyay #WorldHistoryonJanuary16 #RobertWService #VittorioAlfieri #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Uttarayani #MakarSankranti #AndreaLouiseMartin #Cold #Motivation #Indianarmy #Viralphoto







0 टिप्पणियाँ