Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राहुल गांधी हुए संसद में कांग्रेसी एकजुटता से खुश, पार्टी नेताओं की तारीफ की, दिवंगत वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी, मोदी सरकार से प्रदूषण पर जबाव मांगा Rahul Gandhi was pleased with the Congress unity in Parliament, praised party leaders, paid tribute to the late senior leader Shivraj Patil, and demanded answers from the Modi government on pollution 12 December 2025 In Lok Sabha



नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों के वायु प्रदूषण की चपेट में आने का विषय शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान लोकसभा में उठाया और कहा कि सरकार को संसद में विस्तृत चर्चा कराने के साथ इस समस्या से निपटने के लिए एक योजना सामने रखनी चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि यह विषय कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उठा था और सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे ज्यादातर बड़े शहरों पर जहरीली हवा की चादर पसरी हुई है, बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती है...लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी सहमत होंगे। संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए और उसमें आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समस्या पर अंकुश लगाने के लिए समाधान को लेकर बात हो। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक योजना पेश करनी चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निचले सदन के कांग्रेस सदस्यों के साथ शुक्रवार को बैठक की, जिसमें उन्होंने वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पार्टी सांसदों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अब इन दोनों विषयों पर दबाव में है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों के साथ संसद भवन परिसर में यह बैठक की, जिसमें पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि भी दी गई। पाटिल का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। बैठक के बाद कांग्रेस सूत्रों ने बताया, ‘‘नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों के मुद्दों पर दबाव में है तथा हमारे सांसदों ने चर्चा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने मीडिया से कहा कि यह नियमित तौर पर होने वाली बैठक थी। नेता प्रतिपक्ष हर सत्र में सांसदों के साथ बैठक करते हैं। कामकाज का मूल्यांकन करते हैं। सांसदों के विचारों को सुनते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का 12 दिसंबर 2025 की सुबह लातूर, महाराष्ट्र स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 12 अक्टूबर 1935 को लातूर के चाकुर में जन्मे शिवराज पाटिल (शिवराज विश्वनाथ पाटिल) 2004 से 2008 तक भारत के गृह मंत्री और 1991 से 1996 तक लोकसभा के 10वें स्पीकर, 2010 से 2015 तक पंजाब राज्य के गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर रहे। वे लेखक भी थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#GeorgyPlekhanov #NaguibMahfouz #Thoughts #InternationalNeutralityDay #UniversalHealthCoverageDay #WorldHistoryofDecember12 #ShivrajPatil #ShirleyHazard #SharadPawar #FrankSinatra #RobertNoyce #BSMunje #SambhavnaSeth #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #JohannChristophGottsched #LodovicoGiustiniani #MayimBialik #APBharati #Peoplesfriend #Newspaper #LokSabha #RahulGandhi #Economicslowdown

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ