Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता सहित तहसील दिवस सहित किसान दिवस सभी ब्लॉक्स में आयोजित होगा 17 दिसंबर को, किसानों, जनता की समस्याओं का होगा निराकरण Under the chairmanship of DM Nitin Singh Bhadauria, Tehsil Day and Kisan Diwas will be held in all blocks on December 17th, addressing the problems of farmers and the public



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 11 दिसंबर 2025 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में किसानो को विधिक समस्याजीओंध्मुद्दो के समाधान और उन्हे तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम एवं जागरूक बनाने हेतु जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 17 दिसंबर बुधवार को किसान दिवस मनाया जायेगा। किसान दिवस के साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील खटीमा में 16 दिसंबर को आयोजित होने वाला तहसील दिवस तथा जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस 16 दिसंबर के स्थान पर 17 दिसंबर को किसान दिवस के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय में संयुक्त रूप से आयोजित किये जायेगे।

       जिलाधिकारी ने तहसील दिवस/किसान दिवस के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। ब्लॉक मुख्यालय खटीमा हेतु स्वयं जिलाधिकारी, काशीपुर हेतु मुख्य विकास अधिकारी, रूद्रपुर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बाजपुर हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जसपुर हेतु उप जिलाधिकारी काशीपुर, गदरपुर हेतु उप जिलाधिकारी गदरपुर, सितारगंज व नानकमत्ता हेतु उप जिलाधिकारी सितारगंज व किच्छा तहसील हेतु उप जिलाधिकारी किच्छा नोडल अधिकारी रहेगें। उन्होने बताया कि उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त तहसील एवं खंड स्तरीय अधिकारी संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले किसान दिवस व तहसील दिवस में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने ब्लॉक में उपस्थित रहेगें तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम में प्रतिभाग किये जाने हेतु ब्लॉक खटीमा में उपस्थित रहेगें। 

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalNeutralityDay #UniversalHealthCoverageDay #WorldHistoryofDecember12 #ShivrajPatil #ShirleyHazard #SharadPawar #FrankSinatra #RobertNoyce #BSMunje #SambhavnaSeth #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #JohannChristophGottsched #LodovicoGiustiniani #MayimBialik

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ