रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 15 दिसंबर 2025 (जि.सू.का.)। खेल महाकुंभ-2025 के अन्तर्गत 20 दिसंबर से जनपद में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खेलों के सफलता पूर्वक आयोजन कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि न्याय पंचायत, विधानसभा स्तर व संसदीय क्षेत्र स्तर के सभी संयोजक खेल समितियों के साथ शीघ्र बैठक कर खेल मैदान चिन्हित करते हुए तिथिवार रोस्टर बनाकर सभी खेल मैदानों में सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे तिथिवार खेल मैदानों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायेगें।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी स्तर पर गठित खेल समितियों को निर्धारित समयानुसार खेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा सभी स्तरों पर खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ दिसव व दिवसों पर जनप्रतिनिधियों का अवश्य आमंत्रित किया जाये। उन्होने खेल महाकुंभ का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों को पोस्टर, वैनर व सोशल मीडिया के माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये ताकि अधिक से अधिक बच्चें विभिन्न आयु वर्ग के खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें। उन्होने संबंधितों को पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ ही पर्याप्त तकनीकि स्टाफ, निर्णायको की तैनाती करने के साथ ही पारदर्शिता से निष्पक्ष खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बच्चों के लिए विभिन्न स्तर पर जलपान, अल्पाहार की व्यवस्था की जायेगी तथा जनपद स्तर पर खिलाड़ियों के लिए शुद्ध व ताजा भोजन, पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश जिला युवा कल्याण अधिकारी को दिये। उन्होने अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये।
जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा खेल, शिक्षा विभाग के सहयोग से खेल महाकुम्भ 2025 का आयोजन किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करने, युवाओ एवं दिव्यांगों को खेलों के प्रति आकर्षण पैदा करने, राज्य में खेलों का माहौल तैयार करने, प्रतिभा खिलाड़ियों को चिन्हित करने, राज्य के युवाओं को प्ले ग्राउंड संस्कृति की ओर आकर्षित करने के साथ ही न्याय पंचायत, विधानसभा, सांसद क्षेत्र एवं राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के दौरान अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना खेल महाकुम्भ का उद्देश्य है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी बताया कि खेल महाकुंभ में उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी खिलाड़ी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने बताया कि खेल महाकुंभ में तीनों स्तरो स्तरो पर अंडर-14 में 11 से 14 वर्ष व अंडर-19 में 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें जबकि दिव्यांग वर्ग ओपन प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होने ने बताया कि खेल महाकुम्भ में न्याय पंचायत स्तर पर 04 खेल कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट व विधानसभा क्षेत्र विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में 06 खेल आयोजित होगंे जिसमे कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट, बॉलीवाल, पिट्टू प्रतियोगिता आयोजित होगें तथा संसदीय क्षेत्र सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में 11 खेल कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट, बॉलीवाल, पिट्टू, मलखम्ब, रस्सा कसी, कंचा, फुटवाल, बैडमिंटन प्रतियोगिताए आयोजित होगें। उन्होने कहा कि विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र के साथ ही नकद पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से दिया जायेगा। उन्होने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑफ लाईन के साथ ही ऑन लाईन के माध्यम से किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, खेल समन्वयक सहित सभी खंड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, निकाय अधिकारी, आदि उपस्थित थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#JohnMarsden #WorldArabicLanguageDay #BarkhaDutt #WorldHistoryofDecember18 #InternationalMigrantsDay #JosephStalin ##Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Saki #DIPRUttarakhand #Sports






0 टिप्पणियाँ