जैसे-जैसे वर्तमान अधिक महत्वपूर्ण होता जाता है, हर कोई अतीत को अधिक जोश के साथ याद करता है। तीन चीजें हैं जो मैं हमेशा भूल जाता हूँ। नाम, चेहरे और... तीसरी मुझे याद नहीं। -इटालो स्वेवो (इतालवी, ऑस्ट्रो-हंगेरियन लेखक, व्यवसायी, उपन्यासकार, नाटककार, कथाकार, जन्म 19 दिसंबर 1861 ट्रिएस्टे, इटली)
401 ईस्वी में 19 दिसंबर को रोम, पश्चिमी रोमन साम्राज्य में पोप अनास्तासियस प्रथम का निधन हुआ। अनास्तासियस ने सिरीसियस के बाद पोप का पद संभाला और लैटिन में अनुवाद के तुरंत बाद एलेक्जेंड्रिया के धर्मशास्त्री ओरिजन के लेखन की निंदा की। उन्होंने अपने पूरे पोप काल में ओरिजन के लेखन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। 400 ईस्वी में इन पर चर्चा के लिए परिषद बुलाई। परिषद इस बात पर सहमत हुई कि ओरिजन चर्च के प्रति वफादार नहीं थे।
966 ईस्वी में 19 दिसंबर को सांचो प्रथम किंग ऑफ लियोन (उपनाम सांचो द फैट) का निधन हुआ। सांचो प्रथम लियोन के दो बार राजा रहे।
1091 ईस्वी में 19 दिसंबर को ट्यूरिन की मार्ग्राविन एडिलेड ऑफ सुसा का निधन हुआ। एडिलेड ऑफ सुसा को कैनिस्कियो के पैरिश चर्च में दफन किया गया गया। एडिलेड ऑफ सुसा उत्तरपश्चिमी इटली में इवरिया के मार्च के हिस्से की काउंटेस और ट्यूरिन की मार्चियोनेस थी। एडिलेड ऑफ सुसा अर्दुइनिसी की अंतिम महिला थी। कभी-कभी उसकी तुलना उसकी दूसरी चचेरी बहन और करीबी समकालीन, टस्कनी की मटिल्डा से की जाती है।
1111 ईस्वी में 19 दिसंबर को तौस, ईरान में अल-गजाली (अबू हामिद मुअम्मद इब्न मुअम्मद) का निधन हुआ। अल-गजाली को इस्लामी इतिहास में सबसे प्रमुख और प्रभावशाली न्यायशास्त्री, कानूनी सिद्धांतकार, मुफ्ती, दार्शनिक, धर्मशास्त्री, तर्कशास्त्री और रहस्यवादी माना गया है।
1154 ईस्वी में 19 दिसंबर को किंग हेनरी द्वितीय की 21 साल की उम्र में इंग्लैंड के सम्राट के पद पर लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताजपोषी की गई। 1154 से 1189 में अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड के राजा रहे। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने इंग्लैंड, वेल्स और आयरलैंड के बड़े हिस्से और फ्रांस के अधिकांश हिस्से (नॉरमैंडी, एक्विटाइन और अंजु सहित) को नियंत्रित किया। एक ऐसा क्षेत्र जिसे बाद में एंजविन साम्राज्य कहा गया, और स्कॉटलैंड और ब्रिटनी के डची पर भी उसका अधिकार था।
1327 शैटॉ डे लैंटेने में एग्नेस ऑफ फ्रांस का निधन हुआ। बरगंडी के ड्यूक रॉबर्ट द्वितीय के रूप में वे बरगंडी की डचेस बनीं। एग्नेस ऑफ फ्रांस अपने पति रॉबर्ट द्वितीय की मृत्यु के बाद 1306-1311 में अपने बेटे के अल्पमत शासनकाल के दौरान बरगंडी की रीजेंट यानी शासिका रहीं।
1490 डचेस ऑफ ब्रिटनी ऐनी का पवित्र रोमन सम्राट मैक्सिमिलियन प्रथम से प्रॉक्सी व्यवस्था से विवाह हुआ। प्रॉक्सी विवाह ऐसा विवाह है जिसमें एक या दोनों व्यक्ति शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं होते हैं उनकी जगह अन्य व्यक्तियों (प्रॉक्सी) द्वारा उनका प्रतिनिधित्व किया जाता है। यदि दोनों साथी अनुपस्थित हैं, तो इसे डबल प्रॉक्सी विवाह के रूप में जाना जाता है। इससे फ्रांस के राजा चार्ल्स आठवें परेशान हो गए। उन्हें डर लगा कि ब्रिटनी किसी विदेशी शक्ति के हाथों में जा सकती है, इसलिए उन्होंने उस पर हमला कर दिया और अंत में ऐनी को मैक्सिमिलियन से संबंध तोड़ने और चार्ल्स से विवाह करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
1498 गुन्जेनहौसेन, अंसबाख रियासत में एंड्रियास ओसिएंडर का जन्म हुआ। एंड्रियास ओसिएंडर प्रसिद्ध जर्मन लूथरन धर्मशास्त्री और प्रोटेस्टेंट सुधारक बने।
1558 एंटवर्प, डची ऑफ ब्रैबेंट, हैब्सबर्ग नीदरलैंड में कॉर्नेलियस ग्रेफियस का जन्म हुआ जो, एंटवर्प शहर के सचिव और प्रसिद्ध लेखक हुए।
1606 सुसान कॉन्स्टैंट, गॉडस्पीड और डिस्कवरी जहाज इंग्लैंड से उन निवासियों को लेकर रवाना हुए, जिन्होंने जेम्सटाउन, वर्जीनिया में 13 उपनिवेशों में से पहला उपनिवेश स्थापित किया।
1675 किंग फिलिप के साथ युद्ध में अंग्रेजों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
1776 थॉमस पेन ने पेंसिल्वेनिया जर्नल में द अमेरिकन क्राइसिस शीर्षक से पैंफलेट की एक श्रृंखला प्रकाशित की। इसमें कहा गया, तानाशाही, नरक की तरह, आसानी से खत्म नहीं होती, फिर भी हमें यह तसल्ली है कि संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
1783 विलियम पिट द यंगर 24 साल की उम्र में यूनाइटेड किंगडम के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1793 टूलॉन की घेराबंदी समाप्त हुई जब नेपोलियन के फ्रांसीसी तोपखाने ने अंग्रेजों को शहर छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसने दक्षिणी फ्रांस को अंग्रेजी आक्रमण से बचाया।
1807 फ्रेडरिक मेल्चियोर, बैरन वॉन ग्रिम का निधन हुआ फ्रेडरिक मेल्चियोर जर्मन मूल के फ्रांसीसी पत्रकार, कला समीक्षक, राजनयिक और एनसाइक्लोपीडी ओउ डिक्शननेयर रायसन डेस साइंसेज, डेस आर्ट्स एट डेस को तैयार करने में सहयोगी थे। ग्रिम ने गीत और ओपेरा लिब्रेटोस पर एनसाइक्लोपीडी के लिए एक प्रभावशाली लेख पोएम लिरिके लिखा।
1813 मॉन्ट्रियल, लोअर कनाडा में जेम्स मैकगिल का निधन हुआ। जेम्स मैकगिल स्कॉटलैंड में जन्मे बड़े व्यवसायी, राजनीतिज्ञ, दास कारोबारी लेकिन साथ ही परोपकारी व्यक्ति थे। उन्होंने मैकगिल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया।
1820 बोस्टन, मैसाचुसेट्स में मैरी ए’टन लिवरमोर का जन्म हुआ। मैरी लिवरमोर प्रभावशाली अमेरिकी पत्रकार, कवियत्री, कथाकार, निबंधकार, दास प्रथा विरोधी और महिलाओं के अधिकारों की समर्थक बनीं। तब गुलाम प्रथा प्रचलित थी, महिलाओं को समान अधिकार नहीं थे, तब मैरी लिवरमोर ने महिलाओं को उम्मीद बंधाते हुए कहा था, तो हिम्मत रखो, क्योंकि अंत करीब आ रहा है! कुछ और सालों की लगातार, वफादार मेहनत और संयुक्त राज्य अमेरिका की महिलाओं को पुरुषों के कानूनी बराबर माना जाएगा।
1823 जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।
1843 चार्ल्स डिकेंस का क्रिसमस कैरोल उपन्यास एबेंजर स्क्रूज और नॉर्बी तीन क्रिसमस भूतों के पात्रों के साथ प्रकाशित किया गया।
1852 प्रसिद्ध प्रशियाई - अमेरिकन भौतिक विज्ञानी, रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता अल्बर्ट अब्राहम माइकलसन का जन्म हुआ।
1860 सन 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर रहे जनरल लार्ड डलहौजी का निधन डलहाउस कैसल इंग्लैंड में हुआ।
1861 ट्रिएस्टे, इटली में एरॉन हेक्टर श्मिट्ज यानी इटालो स्वेवो का जन्म हुआ। इटालो स्वेवो प्रसिद्ध इतालवी और ऑस्ट्रो-हंगेरियन लेखक, व्यवसायी, उपन्यासकार, नाटककार और लघु कथा लेखक बने। इटालो स्वेवो ने लिखा है, आप कब समझेंगे कि अपने जीवन को याद रखना एक अच्छा विचार होगा, यहाँ तक कि उसका वह बड़ा हिस्सा भी जो आपको विद्रोह करने पर मजबूर करेगा?
1873 जाने माने भारतीय वैज्ञानिक और चिकित्साशास्त्री उपेंद्रनाथ ब्रह्मचारी का जन्म हुआ।
1889 ईसाई धर्म के सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक विरासत को समेटे बिशप संग्रहालय को हवाई, होनोलूलू, अमेरिका में स्थापित किया गया।
1894 पद्मभूषण सम्मान से नवाजे गये विख्यात भारतीय उद्योगपति और कारोबारी कस्तूरभाई लालभाई का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ।
1899 स्टॉकब्रिज, जॉर्जिया में मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्म हुआ। मार्टिन लूथर किंग सीनियर शुरुआती प्रमुख अफ्रीकी-अमेरिकी बैपटिस्ट पादरी, मिशनरी और नागरिक अधिकार आंदोलनकारी बने। 1931 से 1975 तक अटलांटा के एबेनेजर बैपटिस्ट चर्च के वरिष्ठ पादरी थे। मार्टिन लूथर किंग सीनियर जुझारू नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के पिता थे। मार्टिन लूथर किंग सीनियर ने कहा, मैं किसी भी आदमी से नफरत नहीं कर सकता!
1903 विख्यात अमेरिकी आनुवंशिकीविद और प्रतिरक्षाविज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता जॉर्ज डेविस स्नेल का जन्म हुआ।
1907 अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।
1910 पेरिस, फ्रांस में जीन जेनेट का जन्म हुआ। वे विवादित फ्रांसीसी उपन्यासकार, नाटककार, कवि, निबंधकार और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। अपने शुरुआती जीवन में जीन जेनेट आवारा और छोटे-मोटे अपराधी थे, लेकिन बाद में वे एक लेखक और नाटककार बन गए। उनकी प्रमुख कृतियों में उपन्यास द थीफ्स जर्नल और अवर लेडी ऑफ द फ्लावर्स और नाटक द बालकनी, द मेड्स और द स्क्रीन शामिल हैं। जीन जेनेट चोरी, झूठे कागजात का उपयोग, आवारागर्दी, अश्लील हरकतें और अन्य अपराधों के लिए कई बार गिरफ्तार हुए और जेल से बाहर आए। जेल में जेनेट ने अपनी पहली कविता ले कोंडमने ए मोर्ट और उपन्यास आवर लेडी ऑफ द फ्लावर्स लिखा जिसे उन्होंने अपने खर्च पर छपवाया। अपनी मृत्यु से एक साल पहले 1985 की गर्मियों में जेनेट का बीबीसी ने साक्षात्कार लिया जिसमें जेनेट ने साक्षात्कारकर्ता को अपने जीवन के विवादास्पद लेकिन आश्चर्यजनक विवरण बताए जैसे कि उन्हें फ्रांस इतना नापसंद था कि जब नाजियों ने पेरिस पर हमला किया तो वे जर्मनों का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने बीबीसी साक्षात्कार की तुलना पुलिस पूछताछ से की।
1915 मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री मैरेंबम कोइरंग सिंह का जन्म हुआ।
1916 प्रसिद्ध जर्मन राजनीतिक वैज्ञानिक, पत्रकार और शिक्षाविद एलिजाबेथ नोएल-न्यूमैन का जन्म हुआ।
1919 ओम प्रकाश के नाम से सुपरिचित भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य एवं चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश छिब्बर का जन्म जम्मू एवं कश्मीर में हुआ। इसी दिन अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
1924 जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए मौत की सजा सुनाई गई।
1927 उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई।
1927 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सपूत राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी। सचींद्रनाथ सान्याल के नेतृत्व में गठित हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन योगेशचन्द्र चटर्जी, रामप्रसाद बिस्मिल, सचिंद्रनाथ बक्शी पार्टी के महत्वपूर्ण सदस्यों में शामिल थे। बाद में पार्टी से चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह भी जुड़ गए। इस संगठन का विचार था कि भारत की आजादी के लिए हथियार उठाने ही पड़ेंगे और हथियार खरीदने को पैसे चाहिए। क्रांतिकारियों ने तय किया कि सरकारी कोष लूटा जाए। कुछ क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त 1925 को सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन को काकोरी स्टेशन पर रोक कर बंदूक की नोक पर गार्ड को बंधक बनाकर लूट लिया। क्रांतिकारियों को कुल 4,601 रुपए हासिल हुए। इस दुस्साहसिक घटना से ब्रिटिश सरकार में हड़कंप मच गया। जम कर गिरफ्तारियां की गईं। घटना में केवल 10 ही लोग शामिल थे लेकिन सरकार ने एक महीने में करीब 40 लोग गिरफ्तार किये। 6 अप्रैल 1927 को फैसला सुनाया गया। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। कई लोगों को 14 साल तक की सजा दी गई। सरकारी गवाह बनने पर दो लोगों को रिहा कर दिया गया। चंद्रशेखर आजाद पुलिस की गिरफ्त से बचे रहे। फांसी के फैसले का भारतीयों ने खूब विरोध किया लेकिन अंग्रेजों ने एक न सुनी। तय वक्त से पहले 17 दिसंबर 1927 को गोंडा जेल में राजेंद्र लाहिड़ी को फांसी दी गई। 19 दिसंबर 1927 को रामप्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर जेल अशफाक उल्ला खान को फैजाबाद जेल और रोशन सिंह को इलाहाबाद में फांसी दी गई।
1932 ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कारपोरेशन यानी बीबीसी ने अपनी विश्व सेवा शुरू की, यह दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो, टेलीविजन प्रसारण सेवा है और ब्रिटिश सरकार के पैसे से चलती है। 1932 में इसी दिन मेक्सिको सिटी, मेक्सिको में साल्वाडोर एलिजोंडो अल्काल्डे का जन्म हुआ। साल्वाडोर एलिजोंडो मैक्सिकन साहित्य की 60वीं पीढ़ी के विख्यात लेखक हुए।
1934 नादगांव, बॉम्बे प्रेसीडेंसी में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ। प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं 2007 में। संख्या के हिसाब से प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं।
1935 जाने माने भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष, खेल प्रशासक, प्रबंधक रहे राज सिंह डूंगरपुर का डूंगरपुर, राजस्थान में जन्म हुआ।
1940 विख्यात भारतीय फिल्मकार, सिनेमाटोग्राफर, पटकथाकार, निर्माता, टेलीविजन धारावाहिक निर्माता-निर्देशक गोविंद निहलानी का कराची, पाकिस्तान में जन्म हुआ।
1941 जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ली।
1953 विख्यात ब्रिटिश इतिहासकार रोनाल्ड एडमंड हट्टन का जन्म भारत के ऊटी में हुआ।
1956 आयरलैंड में जन्मे ब्रिटिश चिकित्सक जॉन बोडकिन एडम्स को उनके 160 से अधिक रोगियों की संदिग्ध मौतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लेकिन बाद में उन्हें मामूली अपराधों में सजा सुनाई गई।
1961 गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा, दमन और दीव को पुर्तगाल से मुक्त कराया। इसी दिन 1961 में विख्यात अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता एरिक एलिन कॉर्नेल का जन्म हुआ।
1966 एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।
1969 विख्यात भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया का जन्म हुआ।
1970 सास्वता चटर्जी के नाम से सुपरिचित कलकत्ता के लोकप्रिय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता शुभेंदु चटर्जी का जन्म हुआ।
1972 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क शहर में एलिसा जेन मिलानो का जन्म हुआ। एलिसा जेन मिलानो जानी मानी, बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री और नागरिक अधिकार, स्वास्थ्य, जनकल्याण कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता के रूप में, मिलानो को अक्टूबर 2017 में मीटू आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। वे एड्स जागरूकता और अन्य तमाम सामाजिक, राजनीतिक, स्वास्थ्य मुद्दों पर अग्रणी रूप से एक्टिव रही हैं। एलिसा मिलानो का एक उद्धरण, अगर आप किसी चीज में विश्वास करते हैं तो आपको उसे करना चाहिए, किसी भी चीज को अपने रास्ते में रुकावट न बनने दें।
1974 अमीर अमेरिकी कारोबारी नेल्सन रॉकफेलर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में 25वें संशोधन के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसी दिन विख्यात अमेरिकन फुटबॉल खिलाड़ी जेक प्लमर का जन्म हुआ। इसी दिन 1974 में आॅस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोटिंग का जन्म हुआ।
1975 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल रिंपी कौर यानी माही गिल जन्म चंडीगढ़ में हुआ। इसी दिन दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने डांस कोरियोग्राफर नागेंद्र प्रसाद सुंदरम का जन्म मैसूर में हुआ।
1976 जाने माने थिएटर कलाकार, नाटककार, मंच निर्देशक, फिल्म अभिनेता निर्देशक मानव कौल का जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में जन्म हुआ।
1978 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता तथा माॅडल हितेन पेंटल का जन्म श्रीनगर, जम्मू में हुआ। इसी दिन जाने माने टेलीविजन अभिनेता मिहिर मिश्रा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1980 विख्यात अमरीकन फिल्म अभिनेता जेक गाइलनहाल का जन्म हुआ।
1982 बाला के नाम से सुपरिचित मलयालम, तमिल, तेलुगू फिल्म अभिनेता तथा फिल्म निर्देशक बाला कुमार का जन्म मद्रास में हुआ।
1983 ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई और यह कप आज तक मिला ही नहीं।
1984 जानी मानी, खूबसूरत एवं बोल्ड फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल अंकिता लोखंडे का जन्म हुआ। एक समय वे टेलीविजन शो के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाली अभिनेत्री रहीं। इसी दिन जानी मानी, बहुप्रतिभावान तेलुगू फिल्म निर्मात्री प्रियंका दत्त का जन्म विजयवाड़ा में हुआ। इसी दिन चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
1988 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का निधन हुआ।
1991 सिडनी, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में केयनन लोन्सडेल का जन्म हुआ जो चर्चित, लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता, नर्तक और गायक-गीतकार हैं।
1993 जाने माने टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल गौरव वाधवा का जन्म जयपुर राजस्थान में हुआ।
1994 जकार्ता, इंडोनेशिया में मौडी अयुंडा यानी अयुंडा फजा मौद्या का जन्म हुआ। मौडी अयुंडा सुप्रसिद्ध इंडोनेशियाई पॉप गायिका, अभिनेत्री, मानवाधिकारों की पैरोकार हैं। मौडी अयुंडा इंडोनेशिया में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों में शामिल हैं, विशेष रूप से युवा लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों के मामलों में। मार्च 2017 में उन्हें जकार्ता में उपराष्ट्रपति भवन में आधुनिक गुलामी के खिलाफ प्रवक्ता नियुक्त किया गया। मौडी अयुंडा ने कहा, आप जो हैं, उससे प्यार करने के लिए, आप उन अनुभवों से नफरत नहीं कर सकते जिन्होंने आपको आकार दिया है।
1997 इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक टाइटैनिक रिलीज हुई। फिल्म में लियोनार्डो डि कैप्रियो और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में थे।
1998 विख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा। इसी दिन डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में भारत के शील कुमार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गये। इसी दिन 1998 में अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने उस वक्त के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग लगाया। बाद में उच्च सदन सीनेट से उन्हें बरी कर दिया गया।
1998 न्यूयॉर्क शहर में किंग प्रिंसेस यानी मिकेला मुलेनी स्ट्रॉस का जन्म हुआ। किंग प्रिंसेस न्यूयॉर्क की लोकप्रिय अमेरिकी गायिका, गीतकार और बहु-वादक हैं। किंग प्रिंसेस का एक उद्धरण, मुझे लगता है कि युवा महिलाओं को अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए बड़ी उम्र की महिलाओं की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि महिलाएँ दुनिया में सबसे बेहतरीन काम करती हैं।
1999 करीब 443 वर्षों तक पुर्तगाली उपनिवेश रहने के बाद मकाऊ चीन को हस्तांतरित किया गया।
2000 ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां क्रिकेट टेस्ट मैच जीता। 2000 में इसी दिन आरोपों के मुताबिक तुर्की की कम्युनिस्ट लेबर पार्टी लेनिनवादी की गुरिल्ला इकाई ने इस्तांबुल, तुर्की में एक राष्ट्रवादी आंदोलन पार्टी कार्यालय पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
2002 गुजरात के मुख्यमंत्री रहे भाजपा नेता बाबू भाई पटेल का निधन हुआ।
2003 संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया। इसी दिन लीबिया ने रसायनिक हथियारों को खत्म करने की घोषणा की।
2005 अफगानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित हुई।
2007 टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ द ईयर का खिताब दिया।
2008 भारत में केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
2011 उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-इल का निधन हुआ और किम जोंग-उन को उनके पिता का उत्तराधिकारी घोषित किया गया।
2012 दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे चुनी गईं। 2017 में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटा दिया गया। अगस्त 2018 में उन्हें 25 साल की सजा सुनाई गई।
2016 विख्यात भारतीय लेखक और गाँधीवादी पर्यावरण कार्यकर्ता अनुपम मिश्र का निधन हुआ। इसी दिन तुर्की की राजधानी अंकारा में एक कला प्रदर्शनी के दौरान तुर्की में रूसी राजदूत आंद्रेई कार्लोव की हत्या कर दी गई। हत्यारे, मेव्लुट मर्ट अल्टिंटास को एक तुर्की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दिन जर्मनी के बर्लिन में क्रिसमस बाजार में एक वाहन हमले में कई लोग मारे गए और घायल हो गए।
2021 पाम बीच गार्डन, फ्लोरिडा, अमेरिका में सैली एन होवेस का निधन हुआ जो खूबसूरत, बोल्ड अंग्रेजी अभिनेत्री और गायिका थीं। सिनेमा स्क्रीन, स्टेज और टेलीविजन पर उन्होंने छह दशकों काम किया। उन्हें 1968 की संगीतमय फिल्म चिट्टी चिट्टी बैंग बैंग में ट्रूली स्क्रम्प्टियस की भूमिका के लिए खास पहचान मिली। 1963 में उन्हें ब्रिगेडून में उनके प्रदर्शन के लिए संगीत में सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री के टोनी पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया था।
2024 प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई कार्टूनिस्ट माइकल ल्यूनिग एवं चर्चित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर विंसी विलिस का निधन हुआ।
इतिहास केवल आश्चर्यों की एक सूची है। यह हमें केवल फिर से आश्चर्यचकित होने के लिए तैयार कर सकता है। कर्ट वोनगुट का कथन अमेरिकी अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकत्री एलिसा मिलानो द्वारा उद्धृत।
#AnkitaLokhande #WorldHistoryofDecember19 #GoaLiberationDay #LookforanEvergreenDay #AlyssaMilano #RamPrasadBismil #Gorakhpur #AshfaqullaKhan #Faizabad #RoshanSingh #Allahabad #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar









0 टिप्पणियाँ