Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

14 दिसंबर को गाँधी पार्क में मासा का मजदूर अधिकार दिवस, गुलामीकरण के लेबर कानून, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान, श्रमिक कर रहे जनसंपर्क MASA's Labour Rights Day on 14th December at Gandhi Park Rudrapur, public awareness campaign against enslaving labour laws and anti-people policies, workers doing public relations

 


रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड (मुकुल)। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, निजीकरण बंद करने, मजदूरों के दमन पर रोक लगाने और मजदूर अधिकारों की बहाली आदि मांगों को लेकर 14 दिसंबर को अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस के तहत देश भर में विरोध प्रदर्शन आयोजित हो रहा है। इसी के तहत 14 दिसंबर को रुद्रपुर के गाँधी पार्क में कुमाऊँ स्तर का प्रदर्शन होगा, सभा होगी और मुख्य बाजार में जुलूस निकाला जाएगा। सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस के नेतृत्व में विभिन्न श्रमिक और जनसंगठनों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने और जनजागरूकता के लिए पिछले एक पखवारे से  प्रचार अभियान  चला रहे हैं।

मासा के घटक संगठनों सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (सीएसटीयू) के मुकुल और इंकलाबी मजदूर केंद्र (आईएमके) के सुरेंद्र ने बताया कि तमाम विरोधों को नजरअंदाज करते हुए पिछले 21 नवंबर को मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के हित में मजदूर-विरोधी 4 श्रम संहिताओं को दबंगई के साथ लागू कर दिया है। यह भारत के मजदूर वर्ग पर अबतक का सबसे बड़ा हमला है। इतिहास के इस सबसे कठिन दौर में, जहाँ कॉर्पोरेट पूंजीपतियों का मुनाफा आसमान छू रहा है वहीं मजदूरों की नौकरियां छीन रही हैं, मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा घटाई जा रही है, काम के घंटे बढ़ रहे हैं, महंगाई व बेरोजगारी बेलगाम है। सरकारी-सार्वजनिक संपत्तियां तेजी से बेची जा रही है और शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी मेहनतकश को वंचित किया जा रहा है। सांप्रदायिक विभाजन तीखा है और मजदूर तरह-तरह के विभाजनों के शिकार हैं। आज फासीवाद और पूंजी के नापाक गंठजोड़ से धार्मिक नफरत और पूंजीवादी लूट बेलगाम है। ऐसे एक कठिन समय में मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) ने मजदूर अधिकारों को बुलंदी से उठाने का आह्वान किया है। मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं की समाप्ति, निजीकरण पर रोक सहित 12 सूत्री केन्द्रीय मांगों के साथ स्थानीय मांगों को लेकर 14 दिसंबर 2025 को अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस के रूप में पूरे देश के विभिन्न हिस्सों के साथ गाँधी पार्क रुद्रपुर में भी प्रदर्शन होगा। 

उन्होंने जनता से अपील की वह बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सेदारी करे, अपने अधिकारों और सरकार द्वारा लागू जनविरोधी नीतियों को जाने साथ ही जनता को असहाय और कंगाल बनाने वाले कानूनों का विरोध करे। प्रचार अभियान में आईएमके से दिनेश, सीएसटीयू से धीरज जोशी, हरेंद्र सिंह, महेंद्र राणा, सुनील देवल, ओम नारायण, गोविंद, अर्कू विश्वास आदि शामिल रहे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#LionelMessi #NationalHorseDay #InternationalSharewareDay #SmitaPatil #AlBiruni #ReginaCassandra #PoornimaIndrajith #AlviraKhan #MeghnaGulzar #AugustŠenoa #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Gandhipark #NanjingMassacreCommemorationDay

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ