चाहे हम चाहें या न चाहें, सभी धर्मों के अस्तित्व का एकमात्र औचित्य मृत्यु है, उन्हें मृत्यु की उतनी ही जरूरत है जितनी हमें खाने के लिए रोटी की। -जोसे सरामागो (विश्व प्रसिद्ध पुर्तगाली लेखक, जन्म 16 नवंबर 1922)
42 ईसा पूर्व 16 नवंबर को रोम, इटली में टैबीरियस सीजर ऑगस्टस का जन्म हुआ। टैबीरियस सैन्य जनरल, 14 से 37 ईस्वी तक शासन करने वाला दूसरा रोमन सम्राट बना। टैबीरियस को सत्ता अपने सौतेले पिता ऑगस्टस से प्राप्त हुई। टैबीरियस ने कई सैन्य अभियान पूरे किए, पनोनिया, डालमशिया, रेशिया, और जर्मनिया के कुछ हिस्सों पर विजय प्राप्त कर उत्तरी सीमा की नींव रखी थी। विरोधियों से सख्ती से निपटा।
897 ईस्वी में 16 नवंबर को चीनी तांग राजवंश के सरदार, डोंगचुआन सर्किट के नियंत्रक, अपने पूर्व सहयोगी वांग जियान से हारने के बाद गु यानहुई ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आत्महत्या कर ली।
951 ईस्वी में 16 नवंबर को सम्राट ली जिंग ने अपने सैन्य कमांडर बियान हाओ के नेतृत्व में 10000 लड़ाकों और दक्षिणी तांग अभियान सेना के साथ विजय हासिल की और चू साम्राज्य को समाप्त कर शासक परिवार को नानजिंग में सत्ता से बेदखल कर दिया।
1093 ईस्वी में 16 नवंबर को एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैंड साम्राज्य में सेंट मार्गरेट ऑफ स्कॉटलैंड का निधन हुआ। मार्गरेट राजा मैल्कम की तृतीय की पत्नी के रूप में अल्बा की रानी थीं। मार्गरेट को स्कॉटलैंड का मोती भी कहा गया।
1131 कीव, यूक्रेन में कीव की डोब्रोडिया मस्टीस्लावना (सह-सम्राट एलेक्सियोस कॉमनेनोस से विवाह के बाद बीजान्टिन साम्राज्ञी) का जन्म हुआ। डोब्रोडिया मस्टीस्लावना चिंतक, खोजी और चिकित्सा विषयक लेखिका थीं।
1272 नौवें धर्मयुद्ध यात्रा करते समय इंग्लैंड के हेनरी तृतीय की मृत्यु हो गई, रास्ते में ही प्रिंस एडवर्ड को अगला राजा नियुक्त कर दिया किंतु युद्धरत एडवर्ड राजगद्दी संभालने को दो साल तक इंग्लैंड नहीं लौट पाया।
1532 स्पेनिश विजेता फ्रांसिस्को पिजारो और उसके आदमियों ने कजामार्का के युद्ध में इंका सम्राट अताहुल्पा को बंदी बना लिया। कजामार्का, पेरू के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में, एंडीज पर्वतमाला में स्थित एक शहर है। ऐतिहासिक मुख्य चौक, प्लाजा दे आर्मस, के चारों ओर बारोक औपनिवेशिक वास्तुकला का अद्भुत संगम है। कजामार्का कैथेड्रल में सोने की पत्ती से ढकी एक वेदी है, जबकि सैन फ्रांसिस्को के मठ में कब्रगाह और एक धार्मिक कला संग्रहालय है। पास ही एल कुआर्टो डेल रेस्केट (फिरौती कक्ष) है जहाँ अंतिम इंका सम्राट अताहुल्पा को कैद किया गया था।
1632 स्वीडन के महाराजा एडल्फ की हत्या कर दी गई।
1717 पेरिस, फ्रांस में जीन-बैप्टिस्ट ले रोंड डी’अलेम्बर्ट का जन्म हुआ। जीन-बैप्टिस्ट विख्यात फ्रांसीसी गणितज्ञ, मैकेनिक, भौतिक विज्ञानी, दार्शनिक और संगीत सिद्धांतकार हुए। 1759 तक वे डेनिस डिडेरोट के साथ एनसाइक्लोपीडी के सह-संपादक थे। तरंग समीकरण का समाधान की खोज के उनके योगदान के लिए डी’एलेम्बर्ट के सम्मान में उनके द्वारा प्रदत्त सूत्र का नाम डी’एलेम्बर्ट के नाम पर रखा गया।
1846 राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक विसंगतियों पर तीखे तंज कसने वाले प्रख्यात उर्दू शायर अकबर इलाहबादी यानी सय्यद अकबर हुसैन का जन्म हुआ। अकबर इलाहाबाद का एक शेर, अब तो है इश्क-ए-बुताँ में जिंदगानी का मजा, जब खुदा का सामना होगा तो देखा जाएगा।
1849 बौड़म, अपराध और दंड जैसे कई विश्व चर्चित उपन्यास लिखने वाले विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई। इससे पहले उन्हें साइबेरिया में निर्वासित कर दिया गया था।
1857 सिकंदर बाग, लखनऊ में उदा देवी पासी (जन्म 30 जून 1830) का निधन हुआ। उदा देवी भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं, जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय सैनिकों की ओर से युद्ध में भाग लिया था। उदा देवी अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह की महिला बटालियन की सदस्य थीं। 1857 में इसी दिन लखनऊ के दूसरे सम्मान के तहत 24 ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा विक्टोरिया क्रॉस प्रदान किए गए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है।
1860 वैंकूवर द्वीप कॉलोनी में बना फिसगार्ड लाइटहाउस पहली बार रोशन हुआ और वर्तमान ब्रिटिश कोलंबिया का पहला स्थायी लाइटहाउस बन गया।
1870 ओकलाहोमा अमेरिका का 46वां राज्य बना।
1889 पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका जॉर्ज साइमन कॉफमैन का जन्म हुआ जो विख्यात अमेरिकी नाटककार, थिएटर निर्देशक और निर्माता, हास्यकार और नाटक समीक्षक थे। हास्य और राजनीतिक व्यंग्य के अलावा, उन्होंने मार्क्स ब्रदर्स और अन्य लोगों के लिए कई संगीत पेश किए।
1897 पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक चौधरी रहमत अली का जन्म हुआ। हिंदुओं में विनायक दामोदर सावरकर ने हिंदुओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग देश के लिए मांग उठाई। उन्होंने द्विराष्ट्रवाद का सिद्धांत दिया।
1908 दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का जन्म हुआ।
1909 अहमदिया मुस्लिम संप्रदाय के तीसरे खलीफा, इस्लामी चिंतक हाफ़िज मिर्जा नासिर अहमद का जन्म हुआ।
1914 अमेरिका में फेडरल रिजर्व व्यवस्था का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।
1915 अमेरिका में गदर पार्टी के संस्थापकों में से एक, विख्यात भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा को ब्रिटिश सरकार ने 19 साल की उम्र में उनके अन्य साथियों के साथ लाहौर में फांसी की सजा दी। करतार का जन्म 24 मई 1896 में लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था। शहीदे-आज़म भगत सिंह को करतार सिंह अपना आदर्श और पथप्रदर्शक मानते थे।
1920, नाम दिन्ह, वियतनाम में होआंग मिन्ह चिन का जन्म हुआ। होआंग प्रभावशाली वियतनामी राजनीतिज्ञ और असंतुष्ट, 1960 के दशक में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों और विचारकों में से एक थे और कई प्रमुख सरकारी पदों पर रहे। इसी दिन विख्यात अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
1922 प्रसिद्ध अमेरिकी मानव विज्ञानी सिडनी मिंत्ज का जन्म हुआ। इसी दिन 1922 में अजिन्हागा, पुर्तगाल में जोसे सरामागो का जन्म हुआ। जोसे सरामागो विश्व विख्यात पुर्तगाली लेखक बने, अनेक पुरस्कारों, सम्मानों सहित साहित्य में नोबल पुरस्कार विजेता बने। जोसे सारामागो ने कहा, अगर हम पूरी तरह से इंसानों की तरह नहीं जी सकते, तो कम से कम हमें अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए कि हम पूरी तरह से जानवरों की तरह न जीएँ।
1923 बीसवीं सदी के तेलुगू सिनेमा के प्रमुख व्यक्तित्व, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक तदेपल्ली लक्ष्मी कांता राव का जन्म कोडड आंध्र प्रदेश में हुआ।
1927 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता डाॅ. श्रीराम लागू का जन्म हुआ।
1930 इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले भारतीय और एशियाई तैराक मिहिर सेन का जन्म हुआ। 1958 में उन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया था। 1966 में वे हर महाद्वीप के वॉटर चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले तैराक बने।
1931 विख्यात भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
1935 नजफ, इराक में अयातुल्ला मोहम्मद हुसैन फदलल्लाह लेबनान का जन्म हुआ। अयातुल्ला लेबनान के सर्वोच्च आध्यात्मिक शिया नेता, 1982 में चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के संस्थापक, इस्लाम में शिया संप्रदाय में उदारवाद के प्रबल पैरोकार, इस्लामिक जगत के प्रतिष्ठित नेता हुए।
1936 आंध्र प्रदेश में रामोजी फिल्म सिटि के मालिक, फिल्म निर्माता, मीडिया कारोबारी इनाडु अखबार समूह और टेलीविजन चैनल ईटीवी के मालिक चेरुकुरी रामोजी राव का जन्म पेडापारुपुडी में हुआ।
1938 विख्यात स्विस रसायनज्ञ अल्बर्ट होफमैन का आविष्कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग अस्तित्व में आया। 1938 में इसी दिन ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में रॉबर्ट नोजिक का जन्म हुआ। रॉबर्ट नोजिक प्रसिद्ध अमेरिकी दार्शनिक बने, वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जोसेफ पेलेग्रिनो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अमेरिकन फिलॉसॉफिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। रॉबर्ट नोजिक ने कहा, केवल सुनने से इनकार ही किसी को सच्चाई के जाल में फँसने से बचाता है।
1943 चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली विख्यात भारतीय महिला के. ए. दिनशा का जन्म हुआ।
1945 संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनेस्को का गठन हुआ। इस संस्था का मकसद शिक्षा, संस्कृति के सहयोग से दुनिया में शांति और सुरक्षा स्थापित करना है। इसका मकसद संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में दिए जस्टिस, ह्यूमन राइट और मौलिक अधिकारों की स्वतंत्रता पर वैश्विक सहमति बनाना था। यूनेस्को यानी यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक, और कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन में 193 देश सक्रिय सदस्य हैं। 11 सहयोगी देश और दो देश सुपरवाइजर की भूमिका में हैं। यूनेस्को का हेडक्वार्टर पेरिस में है। यूनेस्को के 21 नेशनल और 27 क्लस्टर ऑफिस भी हैं। भारत इस संस्था का 1946 से सदस्य है।
1946 अमरीकी वैज्ञानिकों ने वातावरण में कारबोनिक गैस के तत्व छिड़ककर पहली बार कृत्रिम वर्षा करने में सफलता प्राप्त की।
1947 टोक्यो के सईतामा में आये चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई। 1947 में इसी दिन वेनिस, इटली में ग्यूसेप वोल्पी, मिसुराता के प्रथम काउंट (जन्म 19 नवंबर 1877) का निधन हुआ। ग्यूसेप वोल्पी इतालवी व्यापारी और राजनीतिज्ञ और वेनिस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक थे।
1963 बाॅलीवुड की विख्यात, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, नर्तकी और माॅडल मीनाक्षी सेशाद्री का जन्म धनबाद में हुआ।
1964 ट्यूरिन, इटली में वेलेरिया ब्रूनी टेडेस्ची का जन्म हुआ। ब्रूनी टेडेस्ची खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान इतालवी-फ्रांसीसी अभिनेत्री, माॅडल, पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक हैं।
1965 विश्व विख्यता मनोरंजन कंपनी वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के बारे में पहली सार्वजनिक घोषणा हुई।
1971 प्रमुख कांग्रेस नेता पलनियप्पन चिदंबरम के पुत्र, लोक सभा सदस्य और कारोबारी कार्ति चिदंबरम का जन्म चेन्नई में हुआ।
1973 तमिल, तेलुगू, कन्नड़ आदि दक्षिण भारतीय भाषाओं की जानी मानी, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल अमानी का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन स्काईलैब-4 को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
1973 प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ था। 1980 में उन्होंने इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप जीती थी। 2001 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया। 1973 में इसी दिन ड्र्यूड हाइट्स, मारिन काउंटी, कैलिफोर्निया में एलन विल्सन वाट्स (जन्म 6 जनवरी 1915, चिस्लेहर्स्ट, यूनाइटेड किंगडम) का निधन हुआ। एलन वाट्स प्रसिद्ध ब्रिटिश और अमेरिकी लेखक, वक्ता और स्वयंभू दार्शनिक मनोरंजनकर्ता पश्चिमी दर्शकों के लिए बौद्ध, ताओवादी और हिंदू दर्शन की व्याख्या और प्रचार के लिए जाने जाते हैं। एलन वाट्स ने लिखा है, खुद को परिभाषित करने की कोशिश करना अपने ही दाँत काटने जैसा है।
1975 दक्षिण भारत के प्रमुख पत्रकार, अनेक बड़े मीडिया हाउसों में काम करने के बाद खुद का यूट्यूब चैनल चाणक्या नेटवर्क स्थापित करने वाले रंगाराज पांडेय रघुनाथाचार्य का जन्म हुआ। इसी दिन केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 1975 में इसी दिन पापुआ न्यू गिनी ने ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1977 गिगी एडगली का जन्म पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुआ। गिगी एडगली लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री, गायिका और गीतकार हैं। वह फारस्केप श्रृंखला में चियाना और रेस्क्यूरू स्पेशल ऑप्स में लारा नाइट की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
1981 वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका में कैटलिन टिफनी ग्लास का जन्म हुआ। कैटलिन लोकप्रिय अमेरिकी स्वर अभिनेत्री, एडीआर निर्देशक और फनिमेशन, न्यू जेनरेशन पिक्चर्स और बैंग जूम की पटकथा लेखिका हैं! वह मनोरंजन जो जापानी एनीमेशन श्रृंखला और वीडियो गेम के अंग्रेजी संस्करणों के लिए आवाज प्रदान करता है।
1982 अमेरिका का पांचवां अंतरिक्ष यान कोलंबिया-5 एडवर्ड सैन्य अड्डे पर उतरा।
1985 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता आदित्य राय कपूर का जन्म हुआ।
1986 न्यू हाइड पार्क, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में उमर मीर सेद्दीक मतीन का जन्म हुआ। उमर अमेरिकी आतंकवादी और सामूहिक हत्यारा हुआ जिसने 12 जून, 2016 को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में पल्स नाइट क्लब में सामूहिक गोलीबारी में 49 लोगों की हत्या कर की और 53 अन्य को घायल कर दिया था। वह 12 जून, 2016 को स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
1988 पाकिस्तान में 11 साल बाद हुए आम चुनाव में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। उनके पिता प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को सैनिक तानाशाह मोहम्मद जिया उल हक ने 4 अप्रैल 1979 को फांसी लगवा दी थी। विरोधियों ने बेनजीर की भी एक सभा के दौरान 7 दिसंबर 2007 को हत्या कर दी।
1990 कर्नाटक में भाजपा के युवा, तेज-तर्रार, विवादित और घोर सांप्रदायिक नेता तेजस्वी सूर्या का जन्म बंगलौर में हुआ।
1992 इंग्लैंड के सफोल्क में, एक शौकिया धातु खोजी ने चौथी एवं पांचवीं शताब्दी के सोने, चांदी और कांस्य के सबसे बड़े सिक्कों के खजाने की खोज की।
1995 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल मीरा देवस्थले का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ। इसी दिन भारतीय मूल के वासुदेव पांडे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
1996 भारत की प्रमुख इसाई मिशनरी मदर टेरेसा को अमेरिका ने मानद नागरिकता प्रदान की थी।
1997 चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किये गए।
1998 कनाडा ने अपना नागरिकता कानून सख्त किया।
2000 रूस ने अपना अंतरिक्ष केंद्र मीर को डुबाने का फैसला किया।
2001 हैरी पॉटर पर बनी पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन रिलीज हुई। इसकी कथा लेखिका जेके रोलिंग ने 1 मिलियन डॉलर में अपनी 4 किताबों के सभी राइट्स वॉर्नर ब्रदर्स को बेच दिए। इसी दिन 2001 में अफगानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
2002 जनरल मोहम्मद परवेज मुशर्रफ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2005 अंग्रेजी सामाजिक, पर्यावरण कार्यकर्ता डोनाल्ड वॉटसन, वेगन सोसाइटी के संस्थापक, राल्फ एडवर्ड्स, अमेरिकी रेडियो और टेलीविजन होस्ट और निर्माता एवं हेनरी ताउबे, कनाडाई-अमेरिकी रसायनज्ञ और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता का निधन हुआ।
2006 चर्चित अमेरिकी अर्थशास्त्री और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता मिल्टन फ्रीडमैन का निधन हुआ। इसी दिन 2006 में पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसी दिन पूरे एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद चीन सरकार ने विकिपीडिया की वेबसाइट को अनब्लॉक किया।
2007 बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान सीडर ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई। इसी दिन वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2008 चंद्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
2013 वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की। इसी दिन 2013 में मुंबई में सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 40 वर्ष की आयु मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह सम्मान खेल के क्षेत्र में नहीं दिया गया। सचिन को यह सम्मान देने के लिए पहले नियमों में बदलाव किया गया था। पूंजीवादियों ने सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा। हालांकि पिछले दिनों आए पेंडोरा पेपर से पता चला कि टैक्स चोरी कर काला धन विदेशों में रखने वालों में सचिन भी शामिल हैं। 2013 में इसी दिन इस्लामाबाद, पाकिस्तान में तनवीर अहमद खान (जन्म 12 जून 1932 होशियारपुर, पंजाब) का निधन हुआ। पाकिस्तानी राजनयिक थे।
2014 इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
2017 जर्मनी में संयुक्त राष्ट्र की जनवायु परिवर्तन संबंधी समिति की बैठक में 19 देशों ने कोयले के इस्तेमाल कम करने की प्रतिज्ञा ली।
2018 मैनहट्टन, न्यूयॉर्क, अमेरिका में विलियम गोल्डमैन (जन्म 12 अगस्त 1931 हाईलैंड पार्क, इलिनॉय) का निधन हुआ। विलियम गोल्डमैन अमेरिकी उपन्यासकार, नाटककार और पटकथा लेखक थे। पटकथा लेखन की ओर रुख करने से पहले, वे 1950 के दशक में एक उपन्यासकार के रूप में प्रसिद्ध हुए। विलियम गोल्डमैन ने लिखा है, एक अच्छा लेखक वह नहीं है जो लिखना जानता हो, बल्कि पुनर्लेखन करना जानता हो।
2019 गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंकाई आम चुनाव में जीत दर्ज की। इसी दिन जॉन कैम्पबेल ब्राउन, स्कॉटिश खगोलशास्त्री एवं टेरी ओश्नील, ब्रिटिश फोटोग्राफर का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध अंग्रेजी स्ट्रिंग टीचर शीला नेल्सन का निधन हुआ।
2021 प्रसिद्ध फिनिश पत्रकार और राजनीतिज्ञ जिरकी कासवी का निधन हुआ। इसी दिन अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से काबुल में नए शासन को मान्यता देने का आग्रह करते हुए कहा है कि तालिबान संयुक्त राज्य अमेरिका सहित सभी देशों के साथ सकारात्मक संबंध रखना चाहता है। कतर की राजधानी दोहा स्थित अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधि और आधिकारिक प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने 16 नवंबर को सिलसिलेवार ट्वीट्स कर कहा कि तालिबान द्वारा काबुल के अधिग्रहण ने अफगानिस्तान में निवेश और संयुक्त उद्यमों का एक नया चरण खोल दिया है। प्रवक्ता शाहीन ने आगे कहा कि तालिबान शासन दोहा समझौते का पालन कर रहा है और सरकार अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों को अपनी धरती पर काम नहीं करने देगा। यह कहते हुए कि तालिबान लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है, उन्होंने दावा किया कि तालिबान को अफगान राष्ट्र का समर्थन प्राप्त है और उसने पूरे अफगानिस्तान में अपना अधिकार स्थापित कर लिया है। शाहीन के मुताबिक, तालिबान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के मानदंडों को पूरा किया है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि कानूनी आवश्यकताएं राजनीतिक प्राथमिकताओं को पीछे छोड़ देंगी।
2022 प्रसिद्ध फ्रांसीसी-अमेरिकी अभिनेता और लेखक रॉबर्ट क्लैरी का निधन हुआ। इसी दिन 2022 में आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेस लॉन्च सिस्टम की पहली उड़ान में आर्टेमिस 1 लॉन्च किया, यह चंद्रमा पर कार्यक्रम के भविष्य के अमेरिकी मिशन की शुरुआत है। इसी दिन बीते दिनों पंजाब के रूपनगर जिले में एक 13 वर्षीय लड़के के गले में चीनी मांझा फंसने से हुई उसकी मौत के बाद पंजाब के राज्य मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने राज्य के सभी उपायुक्तों से ऐसे मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। मंत्री हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को गंभीरता से लिया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है जो मानव जीवन को खतरे में डालते हैं। 16 नवंबर को जारी एक बयान में हेयर ने कहा कि चीनी मांझे से बच्चे, बुजुर्ग और जानवर पहले भी पीड़ित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है और राज्य में एक भी निर्माण इकाई नहीं है, लेकिन कुछ लोगों ने इस मांझे को दूसरे राज्यों से खरीदा है। उन्होंने कहा कि जो भी चीनी मांझे की बिक्री में संलिप्त पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मालूम हो कि कांच की परत चढ़ाकर बनाए जाने वाले चीनी मांझे ने बीते समय में राज्य और अन्य जगहों पर कई लोगों की जान ली है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि में अनेक दुर्घटनाएं चीनी माझे से हो चुकी हैं।
2023 पहली बार अंतर-पीढ़ीगत निष्पक्षता दिवस का आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र समर्थित यह आयोजन पर्याप्त सरकारी हस्तक्षेप और नीतिगत सुधारों की कमी के कारण आज के युवाओं और भावी पीढ़ियों के साथ बढ़ते अन्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक पहल है। संसद, नागरिक और मीडिया वर्ष में एक बार 16 नवंबर को, अंतर-पीढ़ीगत न्याय से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हैं और खुद को सूचित करते हैं। यह अनौपचारिक अवकाश वैश्विक तापमान में वृद्धि, (परमाणु) हथियारों की बढ़ती होड़, जैव विविधता की हानि, असंगत कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानव-निर्मित महामारियों जैसे अस्तित्वगत जोखिमों के साथ-साथ पीढ़ी दर पीढ़ी अनुचित सार्वजनिक नीतियों, तेजी से बढ़ते राष्ट्रीय ऋणों, जीवन-यापन की लागत में संकट, आवास की उच्च लागत और घटती पेंशन जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।
2024 सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में व्लादिमीर शक्लियारोव (व्लादिमीर आंद्रेयेविच शक्लियारोव जन्म 9 फरवरी 1985) की सेंट पीटर्सबर्ग में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की पाँचवीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मृत्यु हुई। व्लादिमीर शक्लियारोव लोकप्रिय रूसी बैले नर्तक और सेंट पीटर्सबर्ग के मरिंस्की बैले में प्रमुख नर्तक थे। वे म्यूनिख, जर्मनी में बवेरियन स्टेट बैले और लंदन में द रॉयल बैले में अतिथि प्रमुख भी रहे थे।
#IntergenerationalFairnessDay #WorldHistoryforNovember16 #InternationalDayofTolerance #NationalPressDay #JoséSaramago #AkbarAllahabadi #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Uttarakhand #WilliamGoldman






0 टिप्पणियाँ