Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

15 नवंबर का इतिहास: भारत एवं विश्व में 2200 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of November 15



165 ईसा पूर्व 15 नवंबर को मथाथियास बेन जोहानन का निधन हुआ। मथाथियास कोहेन (यहूदी पुजारी) थे जिन्होंने हेलेनिस्टिक सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ मैकाबीन विद्रोह संगठित और प्रेरित किया। मथाथियास की कहानी 1 मैकाबीज की ड्यूटेरोकैनोनिकल पुस्तक में दर्ज है, मथाथियास हनुक्का की कहानी में एक केंद्रीय भूमिका में है और अल हनिसिम प्रार्थना में रखा गया है, जिसे यहूदी त्योहार के आठ दिनों के दौरान बिरकत हमाजोन (भोजन के बाद अनुग्रह) और अमिदा में स्मरण किया जाता है।

621 सेंट मालो का निधन हुआ। मालो छठी शताब्दी के मध्य में फ्रांस के ब्रिटनी में एक कम्यून सेंट-मालो के संस्थापक वेल्श थे। वह ब्रिटनी के सात संस्थापक संतों में से एक थे।

655 विनवेड युद्ध में मर्सिया के पेंदा को नॉर्थम्ब्रिया के ओसविउ ने हराया।

459 पैलेन्के में बुत्ज अज सक चिइक (माणिक) का जन्म हुआ। आगे चलकर माया नगर पैलेन्के के एक अजाव बने, 28 जुलाई, 487 से 501 ईस्वी तक तक शासन किया।

1315 पुरातन स्विस संघ के विस्तार के सिलसिले में मोर्गार्टन की लड़ाई में श्वाइजर ईडगेनोसेंसचाफ्ट ने लियोपोल्ड प्रथम की सेना पर घात लगाकर हमला किया।

1315 स्विस कॉन्फेडेरसी के डेढ़ हजार सैनिकों ने रोमन साम्राज्य के ऑस्ट्रियाई सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया।

1316 पेरिस, फ्रांस में जॉन प्रथम का जन्म हुआ। आगे चलकर जॉन प्रथम फ्रांस और नवरे के राजा बने।

1397 कैथोलिक चर्च के पोप निकोलस वी, का जन्म हुआ।

1498 पुर्तगाल और फ्रांस की रानी ऑस्ट्रिया की एलेनोर का जन्म हुआ।

1511 प्रसिद्ध डच कवि और लेखक जोहान्स सेकुंडस का जन्म हुआ।

1556 प्रसिद्ध फ्रांसीसी कार्डिनल जैक्स डेवी डुपेरॉन का जन्म हुआ।

1532 इंका साम्राज्य पर स्पेनिश विजय के लिए फ्रांसिस्को पिजारो की कमान वाली हर्नांडो डी सोटो के नेतृत्व वाले स्पेनिश विजेता पहली बार काजामार्का के बाहर इंकान सम्राट अताहुल्पा से मिले और अगले दिन सिटी प्लाजा में एक बैठक की।

1533 फ्रांसिस्को पिजारो इंका साम्राज्य की राजधानी कुज्को पहुंचे।

1630 प्रसिद्ध जर्मन खगोलविद युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उपग्रहों की चाल के बारे में केपलर कानून तथा मंगलग्रह द्वारा अपनी कक्षा में अंडाकर चक्कर की खोज उन्ही के अध्ययन का परिणाम है।

1705 राकोस्जी के स्वतंत्रता संग्राम में हैब्सबर्ग साम्राज्य और डेनमार्क ने जिबो युद्ध में हंगरी के कुरुक्स पर सैन्य विजय प्राप्त की।

1760 आंतरिक चैपल ऑफ सॉरोज समर्थित वेलेटा में दूसरी बार निर्मित कैस्टेलानिया का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया। 15 नवंबर, 1760 को वैलेटा में दूसरे कास्टेलानिया का आधिकारिक उद्घाटन इसके आंतरिक चैपल, चैपल ऑफ सोरोज के आशीर्वाद के साथ हुआ। यह बारोक शैली की इमारत ऑर्डर ऑफ सेंट जॉन के लिए एक न्यायालय और जेल के रूप में कार्य करती थी और इसने 1572 में बने एक पुराने न्यायालय का स्थान लिया था। आज इसमें माल्टा का स्वास्थ्य मंत्रालय स्थित है।

1777 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में 16 महीने की बहस के बाद महाद्वीपीय कांग्रेस ने परिसंघ के लेखों को मंजूरी दी।

1806 लेफ्टिनेंट जेबुलोन पाइक ने रॉकी पर्वत की कोलोराडो तलहटी के पास एक पर्वत शिखर की खोज की। बाद में लेफ्टिनेंट जेबुलोन पाइक के सम्मान में इसका नाम पाइक्स पीक रखा गया।

1830 प्रख्यात भारतीय समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

1859 व्यवसायी इवेंजेलोस जप्पा द्वारा प्रायोजित, ओलंपिक खेलों का पहला आधुनिक खेल यूनान की राजधानी एथेंस में हुआ।

1862 स्चॉवनो-ज्ड्रोज, पोलैंड में गेरहार्ट जोहान रॉबर्ट हॉप्टमैन का जन्म हुआ। गेरहार्ट जोहान रॉबर्ट हॉप्टमैन विख्यात जर्मन नाटककार और उपन्यासकार बने। गेरहार्ट जोहान रॉबर्ट हॉप्टमैन को साहित्यिक प्रकृतिवाद का सबसे महत्वपूर्ण प्रवर्तक माना गया। गेरहार्ट जोहान रॉबर्ट हॉप्टमैन ने राजनीतिक और सामाजिक अन्याय को अपनी रचनाओं में उजागर किया। उन्हें 1912 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। गेरहार्ट जोहान रॉबर्ट हॉप्टमैन का एक उद्धरण, कविता लेखन का अर्थ है शब्दों के पीछे छिपे शब्द को सुनना।

1866 नासिक, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में कार्नेलिया सोराबजी का जन्म हुआ। कार्नेलिया सोराबजी भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर, बंबई विवि से ग्रेजुएशन करने वाली पहली महिला, आक्सफोर्ड विवि लंदन में पढ़ने वाली पहली भारतीय महिला, लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता बनीं।

1875 झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ। बिरसा मुंडा अत्यंत प्रभावशाली भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, संगठनकर्ता, योद्धा, मुंडा जनजाति के लोक नायक बने। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी में हुए एक आदिवासी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज और क्षेत्रीय जमींदारों के जुल्मों के खिलाफ आदिवासियों का आंदोलन चलाया, बिरसा मुंडा का एक उद्धरण, शिक्षा, संघर्ष और एकता से ही हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।

1884 अफ्रीका महाद्वीप में यूरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बांटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ्रेंस आरंभ हुई।

1887 किर्कवुड, मिसौरी, अमेरिका में मैरिएन क्रेग मूर का जन्म हुआ। मैरिएन मूर प्रसिद्ध अमेरिकी आधुनिकतावादी कवियत्री, आलोचक, अनुवादक और संपादक बनीं। मैरिएन मूर की कविताएँ अपनी औपचारिक नवीनता, सटीक शैली, व्यंग्य और बुद्धि के लिए विख्यात हैं। 1968 में उन्हें नोबेल समिति के सदस्य एरिक लिंडग्रेन द्वारा साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। मैरिएन मूर ने लिखा है, कोई भी लेखक जो खुद को खुश करने के बारे में अत्यधिक ईमानदार है, वह दूसरों को भी खुश करने में लगभग निश्चित है।

1905 किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाला शेविंग ब्लेड आया।

1923 जर्मनी में मुद्रा स्फीती की दर अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुँची।

1930 शंघाई, चीन में जे. जी. बैलार्ड (जेम्स ग्राहम बैलार्ड) का जन्म हुआ। जे. जी. बैलार्ड प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, लघुकथाकार, व्यंग्यकार और निबंधकार बने जिन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से उत्तेजक उपन्यासों के लिए जाना गया। जे. जी. बैलार्ड मानव मनोविज्ञान, तकनीक, सेक्स और जनसंचार माध्यमों के बीच संबंधों का अन्वेषण करते हैं। जे. जी. बैलार्ड ने लिखा है, सभ्य जीवन, जैसा कि आप जानते हैं, अनगिनत भ्रमों पर आधारित है जिनमें हम सभी स्वेच्छा से सहयोग करते हैं। समस्या यह है कि हम कुछ समय बाद भूल जाते हैं कि वे भ्रम हैं और जब हमारे चारों ओर वास्तविकता का खंडन होता है तो हमें गहरा सदमा लगता है।

1931 भारत के सबसे बड़े रियल स्टेट कारोबारी, डीएलएफ ग्रुप के मुखिया कुशल पाल सिंह का जन्म बुलंदशहर में हुआ।

1937 विख्यात छायावादी हिंदी कवि, साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ। 1937 में इसी दिन हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार, निबंधकार तथा कुशल समालोचक रमेश चंद्र शाह का जन्म हुआ।

1943 जर्मन होलोकॉस्ट प्रोग्राम के मुखिया हेनरिक हिमलर ने सभी जिप्सी के साथ-साथ मिश्रित जिप्सियों को यहूदियों के साथ काल कोठरियों में रखने का आदेश दिया।

1947 विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना।

1947 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जन्म हुआ। उन्होंने अमोल पालेकर के साथ छोटी सी बात, रजनीगंधा आदि फिल्मों में और संजीव कुमार के साथ पति, पत्नी और वह आदि में यादगार अभिनय किया। इसी दिन फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी आरंभ हुई।

1949 महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।

1955 पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1956 जूनियर महमूद के नाम से मशहूर विख्यात मराठी फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गायक नईम सईद का जन्म हुआ।

1961 संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

1961 भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले वामपंथी नेता बंकिम मुखर्जी का निधन हुआ। इसी दिन शिवसेना के राज्य सभा सांसद, मुखर नेता और मोदी सरकार की साजिशों से 100 से अधिक दिनों तक अनावश्यक जेल में रहने वाले संजय राउत का जन्म अलीबाग महाराष्ट्र में हुआ।

1971 दिग्गज कंपनी इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर इंटेल 4004 लॉन्च किया।

1977 राजकुमारी ऐन ने पुत्र को जन्म दिया। ब्रिटिश राजशाही के 500 वर्ष से भी अधिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक शाही बच्चे का जन्म एक सामान्य व्यक्ति के घर में हुआ।

1979 जानी मानी भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराइ टेटे का जन्म हुआ।

1981 कैद लेखक दिवस 15 नवंबर को मनाया जाने वाला एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जिसका उद्देश्य उन लेखकों को मान्यता देना और उनका समर्थन करना है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल मानव अधिकार के दमन का विरोध करते हैं और सूचना प्रदान करने के अपने अधिकार पर किए गए हमलों का विरोध करते हैं। कैद लेखक दिवस की शुरुआत 1981 में पेन इंटरनेशनल की राइटर्स इन प्रिजन कमेटी द्वारा की गई थी। 

1982 पंजाब के लुधियाना में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल दलजीत कौर का जन्म हुआ। 1982 में इसी दिन महाराष्ट्र के वर्धा में विनोबा भावे (विनायक नरहर भावे, संत विनोबा भावे, जन्म 11 सितंबर 1895 पेन, महाराष्ट्र) का निधन हुआ। विनोबा भावे अहिंसा और मानवाधिकारों के भारतीय समर्थक, हिंदूवादी दार्शनिक थे। अक्सर आचार्य वे भूदान आंदोलन के लिए जाने जाते हैं। इस आंदोलन में उन्होंने जमींदारों से कुछ जमीन दान में लेकर गरीबों को दिलवाई। सरकारों के सहयोगी रहे विनोबा भावे को भारत का राष्ट्रीय शिक्षक और महात्मा गांधी का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माना जाता है। विनोबा भावे को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। विनोबा भावे ने कहा है, यह एक विचित्र घटना है कि ईश्वर ने गरीबों का हृदय अमीर और अमीरों का हृदय गरीब बनाया है।

1983 जाने माने टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल शालीन भनोट का जन्म जबलपुर में हुआ। उपर्युक्त दलजीत कौर 2009 से 2015 तक इनकी पत्नी रहीं।

1985 कोलंबियाई शहर अर्मेरो में एक ज्वालामुखी विस्फोट से करीब 20,000 लोगों की मौत हुई और हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा। पीड़ितों की मदद के लिए सैन्य सहायता और रेड क्रॉस के सदस्यों को आपातकालीन आपूर्ति के साथ भेजा गया। 1985 में इसी दिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर और आयरिश ताओसीच गैरेट फिट्जगेराल्ड ने हिल्सबोरो कैसल में एंग्लो-आयरिश शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1986 प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।

1988 फिलिस्तीन मुक्ति संगठन या पैलेस्टाइन लिबरेशन आॅर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष यासर अराफात ने फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया।

1989 पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

1994 लोकप्रिय गुजराती फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल आरोही पटेल का जन्म अहमदाबाद में हुआ।

1996 भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन हुआ।

1998 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया। इसी दिन इराक ने संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दी।

2000 फिजी में हुआ तख्ता पलट अवैध घोषित किया गया। इसी दिन झारखंड राज्य सन 2000 में भारत का 28वां राज्य बना।

2003 तुर्की के इस्ताम्बुल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।

2004 ऑस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनाई गई और इसी दिन अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2006 अल जजीरा इंग्लिश ने दुनिया भर में अल जजीरा इंग्लिश प्रसारण शुरु किया। अल जजीरा यानी द पेनिनसुला 24 घंटे का अंग्रेजी भाषा का समाचार चैनल है। यह अल जजीरा मीडिया नेटवर्क के स्वामित्व में संचालित होता है, जो कतर सरकार द्वारा वित्त पोषित है। यह पहला अंग्रेजी भाषा का समाचार चैनल है जिसका मुख्यालय पश्चिमी एशिया में है। अल जजीरा 150 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रसारण करता है, और इसके 430 मिलियन से अधिक लोगों का एक बड़ा वैश्विक दर्शक वर्ग है। अल जजीरा अपनी गहन और अग्रिम पंक्ति की रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है, खासकर संघर्ष क्षेत्रों में। अरब स्प्रिंग, गाजा-इजराइल संघर्ष और अन्य घटनाओं की गहन कवरेज के लिए इसकी प्रशंसा की गई है। इसने सांप्रदायिक मामलों और जनआंदोलनों को खूब कवर किया है। अल जजीरा के अरब स्प्रिंग के कवरेज ने नेटवर्क को पीबॉडी अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते हैं। इसकी वस्तुनिष्ठ और मानवाधिकारपरस्त रिपोर्टिंग ने अनेक सरकारों को असहज किया है। इस्राइल, फिलिस्तीन और अरब क्षेत्र में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए अल जजीरा की खास साख है। इस्राइल को अल जजीरा फूटी आंख नहीं सुहाता।

2007 चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इसी दिन एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

2008 भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया। इसी दिन योगेंद्र मकबाना ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।

2012 दस साल तक पद पर रहने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव हू जिंताओ ने पद छोड़ा और उनकी जगह शी जिनपिंग महासचिव बने। 2012 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, 18वें भारतीय रक्षा मंत्री रह चुके कृष्ण चंद्र पंत का निधन हुआ। इसी दिन नॉर्वेजियन ट्रॉम्बोनिस्ट, संगीतकार और कंडक्टर फ्रोड थिंगनस का निधन हुआ।

2013 शीला मैथ्यूज एलन, अमेरिकी अभिनेत्री और निर्माता, ग्लैफकोस क्लेराइड्स, साइप्रस के वकील और राजनीतिज्ञ, साइप्रस के चैथे राष्ट्रपति एवं माइक मैककॉर्मैक, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच का निधन हुआ। इसी दिन 2013 में नासिक, महाराष्ट्र में एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 5 लोग मारे गए और 10 लोग घायल हुए। इसी दिन मथुरा के प्रसिद्ध संत और विख्यात प्रेम मंदिर का निर्माण कराने वाले कृपालु महाराज का निधन हुआ। 2013 में इसी दिन सोनी ने प्लेस्टेशन 4 (पीए4) गेम कंसोल जारी किया।

2014 जैक ब्रिजर चाल्कर, अंग्रेजी चित्रकार और अकादमिक, लुसिएन क्लर्ग्यू, फ्रांसीसी फोटोग्राफर और शिक्षक, वैलेरी मेजैग, कैमरून के फुटबॉलर एवं रेग विदर्स, ऑस्ट्रेलियाई सैनिक और राजनीतिज्ञ, ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र मंत्री का निधन हुआ।

2015 गिसेले प्रैसिनो, फ्रांसीसी लेखक, हर्बर्ट स्कार्फ, अमेरिकी अर्थशास्त्री और अकादमिक एवं सईद जाफरी, प्रसिद्ध भारतीय-ब्रिटिश अभिनेता का निधन हुआ।

2016 प्रसिद्ध अमेरिकी पियानोवादक और गीतकार मोसे एलिसन का निधन हुआ और इसी दिन 2016 में हांगकांग के उच्च न्यायालय ने निर्वाचित राजनेताओं याउ वाई-चिंग और बैगियो लेउंग को शहर की संसद से प्रतिबंधित कर दिया।

2017 लोकप्रिय अमेरिकी गायक और रैपर लिल पीप और साहित्य अकादमी एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात भारतीय हिंदी कवि कुंवर नारायण का निधन हुआ।

2019 पाकिस्तान ने बच्चों को टाइफाइड वैक्सीन देनी शुरू की। ऐसा करने वाला वो दुनिया का पहला देश बना।

2020 प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन हुआ। 2020 में इसी दिन लुईस हैमिल्टन ने तुर्की ग्रां प्री जीता और माइकल शूमाकर के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अपना सातवां ड्राइविंग खिताब हासिल किया।

2022 संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी दी कि विश्व की जनसंख्या 8 अरब हो गई।

2023 बेलग्रेड, सर्बिया में जारको लौसेविक (जन्म 19 जनवरी 1960 सेटिंजे, पीआर मोंटेनेग्रो, एफपीआर यूगोस्लाविया) का निधन हुआ। जारको लौसेविक प्रसिद्ध सर्बियाई अभिनेता थे। 33 वर्ष की आयु तक जारको लौसेविक पूर्व यूगोस्लाविया में मंच और पर्दे दोनों पर एक प्रमुख सितारे बन गए थे।

2024 प्रसिद्ध पुर्तगाली शांतिवादी सेलेस्टे काइरो, जानी मानी रोमानियाई-अमेरिकी जिम्नास्टिक कोच बेला कैरोली, लोकप्रिय आयरिश हास्य अभिनेता और अभिनेता और जापानी राजकुमारी युरिको, राजकुमारी मिकासा का निधन हुआ।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#ImportantHistoricaleventsofnovember15 #RaisinBranCerealDay #ImprisonedWritersDay #BirsaMunda #AlJazeera #MarianneMoore #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Uttarakhand #DaljeetKaur #VinobaBhave

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ