Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

2 अक्टूबर का विश्व इतिहास : 1500 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of October 2


नमस्ते जी ! सलाम ! जय हिंद ! जय जनता ! जय जगत ! जय संविधान ! जय विज्ञान ! आपको महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती, संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित विश्व अहिंसा दिवस और विश्व फार्म पशु दिवस की बधाई !

534 ईस्वी में 2 अक्टूबर को बोलोग्ना, इटली में ओस्ट्रोगोथ्स के राजा अथलारिक का निधन हुआ। अथलारिक अपने आखिरी दिनों में अंधा और शुगर इत्यादि का मरीज हो गया था। वह यूथारिक और थियोडेरिक द ग्रेट की सबसे छोटी बेटी अमलसुंथा का पुत्र था, जिसके बाद अथलारिक 526 में राजा बना। अथलारिक का जन्म 516 में हुआ था, इसलिए राजा नियुक्त होने तक वह महज दस वर्ष का था। रीजेंसी या राजकीय कार्यभार उसकी मां अमलसुंथा संभालती थी। 526 से 534 तक वह पदासीन रहा।

829 ईस्वी में 2 अक्टूबर को थियोफिलोस अपने पिता माइकल द्वितीय के बाद बीजान्टिन सम्राट बने। थियोफिलोस 829 से 842 में अपनी मृत्यु तक बीजान्टिन सम्राट थे। थियोफिलोस एमोरियन राजवंश के दूसरे सम्राट और मूर्तिभंजन का समर्थन करने वाले अंतिम सम्राट थे। थियोफिलोस ने 831 में शुरू हुए अरबों के खिलाफ अपने लंबे युद्ध में व्यक्तिगत रूप से सेनाओं का नेतृत्व किया।

939 ईस्वी में 2 अक्टूबर को एंडरनच की लड़ाई में पवित्र रोमन सम्राट ओटो प्रथम ने फ्रेंकोनिया के एबरहार्ड और अन्य फ्रेंकिश ड्यूक्स के गठबंधन के अपने शासन के खिलाफ किए गए विद्रोह को कुचल दिया।

1187 सुल्तान सलादीन ने तथाकथित इसाई धर्मयोद्धाओं पर विजय प्राप्त कर यरुशलम पर कब्जा कर लिया।

1470 आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय की बेटी इसाबेला ऑफ आरागॉन का जन्म ड्एनास, स्पेन में हुआ। इसाबेला 30 सितंबर 1497 से अगले वर्ष अपनी मृत्यु तक राजा मैनुअल प्रथम की पत्नी के रूप में पुर्तगाल की रानी थीं।

1470 इंग्लैंड के राजा एडवर्ड चतुर्थ वारविक के 16वें अर्ल रिचर्ड नेविल के विद्रोह के बाद नीदरलैंड पलायन करने को मजबूर हुए, तब हेनरी छठे को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1492 ब्रिटेन के राजा हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1535 फ्रांस के यात्री, नाविक खोजकर्ता जैक्स कार्टियर ने सेंट लॉरेंस नदी से यात्रा प्रारंभ की। इस लंबी यात्रा के बाद वह एक द्वीप पर इरोक्विस किलेदार गांव होचेलगा पहुंचे। यह अब कनाडा का मॉन्ट्रियल है।

1718 यार्कशायर इंग्लैंड में एलिजाबेथ मोंटागू का जन्म का जन्म हुआ। एलिजाबेथ मोंटागू काउंटेस, प्रतिष्ठित ब्रिटिश समाज सुधारक, कला संरक्षक, सलोनीयर, साहित्यिक आलोचक, लेखिका, ब्लू स्टॉकिंग्स सोसाइटी की सह संस्थापक ब्लू स्टॉकिंग्स सोसाइटी 18वीं सदी के मध्य में इंग्लैंड में महिलाओं का एक अनौपचारिक सामाजिक और शैक्षिक आंदोलन था जिसने शिक्षा और आपसी सहयोग पर जोर दिया। ब्लू स्टॉकिंग्स सोसाइटी की स्थापना 1750 के दशक की शुरुआत में एलिजाबेथ मोंटागू, एलिजाबेथ वेसी और अन्य लोगों द्वारा एक साहित्यिक चर्चा समूह के रूप में की गई थी, जो पारंपरिक, गैर-बौद्धिक महिलाओं की गतिविधियों से एक कदम दूर था। इसमें भाग लेने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें वनस्पतिशास्त्री, अनुवादक और प्रकाशक बेंजामिन स्टिलिंगफ्लीट भी शामिल थे। संस्थापकों ने ब्लूस्टॉकिंग शब्द सभाओं की अनौपचारिक गुणवत्ता और फैशन के बजाय बातचीत पर जोर देने को संदर्भित करने को ईजाद किया। यह संगठन मुख्य रूप से महिला अधिकारवादी और हर प्रकार की चर्चा, शिक्षा, विचारों के प्रसार, महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने इत्यादि के लिए काम करता था।

1789 जॉर्ज वॉशिंगटन ने अनुसमर्थन के लिए राज्यों को प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों अर्थात संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकार विधेयक को प्रेषित किया।

1813 संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना बौद्धिक, साहित्यिक समाज पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की फिलोथेथीन सोसाइटी की स्थापना हुई।

1836 प्रख्यात जीव विज्ञानी चार्ल्स डारविन अपने अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री एकत्र कर पांच साल की यात्रा के बाद इंग्लैंड वापिस लौटे।

1847 पॉल लुडविग हंस एंटोन वॉन बेनेकेंडोर्फ अंड वॉन हिंडनबर्ग का जन्म हुआ। पॉल वॉन हिंडनबर्ग के नाम से सुविख्यात जर्मन सैन्य अधिकारी और राजनेता थे जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इंपीरियल जर्मन सेना का नेतृत्व किया और बाद में 1925 से अपनी मृत्यु तक जर्मनी के राष्ट्रपति बने। उन्होंने 1933 में एडोल्फ हिटलर की पार्टी नाजी द्वारा सत्ता पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जब उन्होंने एडॉल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर नियुक्त किया।

1852 ग्लासगो, इंग्लैंड में विलियम रैमसे का जन्म हुआ। प्रसिद्ध स्कॉटिश रसायन विज्ञानी और अक्रिय गैसों के खोजकर्ता बने जिनके लिए उन्हें 1904 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 

1853 प्रसिद्ध फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, खगोलशास्त्री और राजनीतिज्ञ फ्राँस्वा अरागो का निधन हुआ।

1854 स्कॉटलैंड में पैट्रिक गेडेस का जन्म हुआ। पैट्रिक गेडेस स्कॉटिश जीव वैज्ञानिक, समाजशास्त्री, कॉम्टेयन पॉजिटिविस्ट, भूगोलवेत्ता, परोपकारी और अग्रणी नगर योजनाकार बने। शहरी नियोजन और समाजशास्त्र के क्षेत्र में उनके नवीन विचारों के लिए वे जाने जाते हैं। पैट्रिक गेडेस ने लिखा है, एक शहर सिर्फ जगह नहीं है, बल्कि यह समय का एक नाटक है। वे सिर्फ जगह योजना या काम की योजना के बजाय लोक योजना पर जोर देते थे, ताकि ऐसे स्थान बनाए जा सकें जहाँ लोग सच में तरक्की कर सकें।

1866 कलकत्ता, बंगाल, ब्रिटिश भारत में कालीप्रसाद चंद्र का जन्म हुआ। कालीप्रसाद चंद्र 19वीं सदी के रहस्यवादी रामकृष्ण परमहंस के सीधे शिष्य थे और रामकृष्ण वेदान्त मठ के संस्थापक थे। स्वामी विवेकानंद ने 1897 में उन्हें न्यूयॉर्क में वेदांत सोसायटी का नेतृत्व करने और वेदांत का संदेश फैलाने के लिए पश्चिम भेजा। कालीप्रसाद चंद्र को नाम मिला, स्वामी अभेदानंद। वेदांत पर कालीप्रसाद चंद्र ने कई किताबें लिखीं और बाद में कलकत्ता (अब कोलकाता) और दार्जिलिंग में रामकृष्ण वेदांत मठ की स्थापना की।

1869 गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचन्द गांधी का जन्म हुआ जो आगे चल कर दुनिया भर में महात्मा गांधी के नाम से विख्यात हुए। भारत ने उन्हें राष्ट्रपिता कहा। ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान है। उन्हें दुनिया में अहिंसा के सिद्धांत के बड़े पैरोकार के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा था, आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों। आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी। निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी। आरएसएस विचारक विनायक दामोदर सावरकर के चेले नाथूराम गोडसे ने जब 30 जनवरी 1948 को गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी तो प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश और दुनिया को इसकी सूचना देते हुए कहा था, राष्ट्रपिता नहीं रहे।

1871 विख्यात अमेरिकी राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री, नोबेल पुरस्कार विजेता कॉर्डेल हल का जन्म हुआ।

1889 वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राज्यों का पहला सम्मेलन शुरू किया गया।

1900 ग्वालपाड़ा, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में लीला रॉय नाग का जन्म हुआ। लीला रॉय वामपंथी भारतीय महिला राजनीतिज्ञ, सुभाष चंद्र बोस की सहयोगी ढाका विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्रा थीं।

1904 मुगलसराय (वाराणसी) में स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ। भारत में जय जवान जय किसान का नारा दिया। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने खाद्य संकट को हल करने और भारत की अनेक समस्याओं के समाधान के अनेक प्रयास किये। उन्होंने कहा था, आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और यह सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें अपने सबसे बड़े दुश्मनों, गरीबी, बेरोजगारी से लड़ना चाहिए। सच्चा लोकतंत्र या जनता का स्वराज कभी भी असत्य और हिंसक माध्यम से नहीं आ सकता है।

1906 राजा रवि वर्मा का निधन हुआ। वे विख्यात चित्रकार हुए। इन्होंने ही रामायण के पात्रों यथा राम, सीता, हनुमान इत्यादि के चित्र बनाए। अर्थात धार्मिक पात्रों के जो चित्र हम देखते हैं वह राजा रवि वर्मा की कल्पना से उपजे हैं। राजा रवि वर्मा अपने समय में काफी विवादित रहे, राजे-रजवाड़ों के मेहमान रहे, चित्रों के खूब दाम वसूले, विदेशों में भी चित्र बेचे। आलोचना इस बात पर होती है कि उन्होंने देवियों के चित्र काफी बोल्ड बनाए हैं।

1907 स्कॉटिश जैव रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्जेंडर आर. टॉड का जन्म हुआ।

1917 बेल्जियम के प्रसिद्ध कोशिका विज्ञानी और जैव रसायनज्ञ, नोबेल पुरस्कार विजेता क्रिश्चियन डी ड्यूवे का जन्म हुआ।

1919 कोलोराडो के प्यूब्लो में भाषण देने के बाद शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के सात दिन बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन को व्हाइट हाउस में गंभीर स्ट्रोक हुआ, जिससे वह अपने राष्ट्रपति पद के शेष कार्यकाल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम हो गए।

1924 राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा मंजूर हुआ। इसी दिन 1924 में जन्मे तपन सिन्हा ने फिल्म निर्देशन में लोकप्रियता पाई। उन्होंने गंभीर विषयों की कालजयी फिल्मों का निर्देशन किया।

1929 मोहन दास कर्मचंद गांधी ने अपने अखबार नवजीवन के कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

1933 शंकर शेष का जन्म हुआ जो हिंदी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1937 राष्ट्रपति राफेल ट्रुजिलो के आदेश से डोमिनिकन सैनिकों ने डोमिनिकन गणराज्य में रहने वाले लगभग 20,000 हाईटियन लोगों की सामूहिक हत्याएं शुरू कीं।

1942 बंबई में आशा पारेख का जन्म हुआ। वे हिंदी फिल्मों में बेहद सफल अभिनेत्री रहीं। उन्होंने अभिनय के अलावा माडलिंग, फिल्म निर्माण, निर्माण और समाज सेवा में भी योगदान दिया।

1948 फेमिना मिस इंडिया 1965, ब्यूटी क्वीन, बीसवीं सदी की बाॅलीवुड की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री और माॅडल पर्सिस खंबाटा का जन्म बंबई में हुआ।

1949 सोवियत संघ ने नवगठित चीनी गणराज्य पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को मान्यता दी।

1951 राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आरएसएस की राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952 भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1955 मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने किया था।

1958 पश्चिम अफ्रीका में गिनी को फ्रांस की गुलामी से आजादी मिली। रिपब्लिक आफ गिनी 2 अक्टूबर को स्वतंत्रता का जश्न मनाता है।

1961 बंबई में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1963 तूफान फ्लोरा से हैती, क्यूबा, त्रिनिदाद, और टोबैगो, ग्रेनेडा में भारी नुकसान हुआ। 6,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।, यह सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है।

1968 शीला थॉर्न्स ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में छह बच्चों को जन्म दिया। शीला थॉर्न्स फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए गोनाडोट्रोपिन नामक दवा ले रही थीं, जिसमें एफएसएच और एलएच हार्मोन होते हैं। सेसैरियन सर्जरी से पैदा हुए ये छह बच्चे (चार लड़कियां और दो लड़के) यूनाइटेड किंगडम में पैदा होने वाले पहले जीवित छह बच्चों के रूप में यह बच्चे और उनकी मां शीला थॉर्न्स सुर्खियों में आए। इसी दिन मैक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे 25 से अधिक छात्रों की मौत हुई और सैकड़ों जख्मी हुए। इसी दिन जाने माने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता रोहित राॅय का जन्म नागपुर में हुआ।

1971 राष्ट्रपति बराहगिरी वेंकट गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। 30 जनवरी 1948 को इस जगह नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। 1971 में इसी दिन  रॉयल ओक, मिशिगन में क्रिस सेविनो (क्रिस्टोफर मेसन सेविनो) का जन्म हुआ। क्रिस सेविनो प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमिक बुक कलाकार, एनिमेटर हैं और निकेलोडियन के लिए द लाउड हाउस एनिमेटेड सीरीज बनाने के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं।

1973 सिएटल, वाशिंगटन में मेलिसा विक्टोरिया हैरिस-पेरी (मेलिसा विक्टोरिया हैरिस-लेसवेल) का जन्म हुआ। मेलिसा हैरिस-पेरी प्रभावशाली, चर्चित अमेरिकी लेखिका, प्रोफेसर, टेलीविजन होस्ट और राजनीतिक टिप्पणीकार हैं, जो अफ्रीकी-अमेरिकी राजनीति पर ध्यान केंद्रित करती हैं। हैरिस-पेरी ने 2012 से 27 फरवरी 2016 तक एमएसएनबीसी पर मेलिसा हैरिस-पेरी वीकेंड न्यूज की मेजबानी की। मेलिसा हैरिस-पेरी ने लिखा है, नागरिकता केवल अधिकारों के लिए व्यक्तिगत स्वतंत्रता का आदान-प्रदान नहीं है, यह एक राजनीतिक संस्था, एक राष्ट्र और एक समुदाय की सदस्यता भी है। न्यायपूर्ण होने के लिए, किसी प्रणाली को अपने नागरिकों को सार्वजनिक पहचान के लिए समान अवसर प्रदान करने चाहिए और समूहों को रूढ़िवाद और कलंक के रूप में गलत पहचान का सामना नहीं करना चाहिए।

1974 बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय बांग्ला फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रचना बनर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन प्रीतम सिवाच का जन्म हुआ। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी में नाम कमाया। 1974 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी मोटरसाइकिल डिजाइनर, ऑरेंज काउंटी चॉपर्स कंपनी के सह-संस्थापक पॉल टुटुल जूनियर का जन्म हुआ।

1975 कांग्रेस के प्रभावशाली नेता हुए के कामराज का निधन हुआ। कामराज भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।

1982 कांग्रेस नेता सीडी देशमुख का निधन हुआ। ब्रिटिश शासित भारत में आइसीएस अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री हुए। 1982 में इसी दिन तेहरान में बम विस्फोट से 60 लोग मारे गए और लगभग 700 घायल हुए।

1978 फुकुओका, फुकुओका प्रिफेक्चर, जापान में आयुमी हामसाकी का जन्म हुआ। आयुमी हामसाकी विख्यात जापानी गायिका, गीतकार, अभिनेत्री, माडल और प्रोड्यूसर हैं। एशिया में उनके प्रभाव के कारण उन्हें पॉप की महारानी के नाम से जाना जाता है। आयुमी हामसाकी अपने बहुमुखी संगीत, गीत-संगीत और लाइव प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। हामसाकी जापान की सबसे ज्यादा बिकने वाली सोलो आर्टिस्ट हैं और हीसेई युग की प्रमुख सांस्कृतिक आइकन हैं। आयुमी हामसाकी का एक उद्धरण, मैं अभी वही करती हूँ जो मुझे पसंद है और मैं हर समय अपने आप के प्रति ईमानदार रहना चाहता हूँ।

1984 विश्व प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी मारियोन बार्तोली का जन्म फ्रांस में हुआ।

1985 दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1987 डेनमार्क समलैंगिकों को समान अधिकार देने वाला पहला देश बना। इसी दिन जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में हिना खान का जन्म हुआ। हिना बाॅलीवुड की बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, टेलीविजन कलाकार और जानी मानी माॅडल हैं।

1988 कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। इसी दिन 1988 में तमिलनाडु में मंडपम और पंबन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।

1990 चीन के गुआंगझोउ बाईयून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अपहृत विमान दो अन्य विमानों से टकरा गया, जिससे 128 लोग मारे गए।

1992 जेल में कैदियों के बाद हिंसक झड़प के बाद सेना, पुलिस की गोलीबारी में ब्राजील के साओ पाउलो में कारांडिरु प्रायद्वीप स्थिति जेल में 100 से अधिक कैदी मारे गए।

1993 जानी मानी भारतीय नेटबाल और बास्केटबाल खिलाड़ी प्राची तेहलन का दिल्ली में जन्म हुआ।

1996 बुल्गारिया के पूर्व प्रधानमंत्री एंड्री लुकानोव की हत्या कर दी गई।

2000 रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुँचे।

2001 उन्नीस देशों के संगठन नाटो यानी नाॅर्थ अटलांटिक ट्रीटी आॅर्गनाइजेशन ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए मंजूरी दी।

2002 प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और दार्शनिक हेंज वॉन फॉस्टर का निधन हुआ।

2003 हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

2004 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2005 इटली में दादा-दादी दिवस (आधिकारिक तौर पर फेस्टा नाजियोनेल देई नोनी यानी राष्ट्रीय दादा-दादी पर्व) की स्थापना 2005 में हुई और इसे 2 अक्टूबर को रोमन कैथोलिक चर्च में गार्जियन एंजेल्स दिवस के रूप में मनाया गया। दादा-दादी दिवस अनेक देशों में आयोजन अलग-अलग दिनों में होता है। यह दादा-दादी और पोते-पोतियों के बीच के रिश्तों को प्रतिष्ठित और प्रोत्साहित करने के लिए है।

2006 दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर 2 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में पहली बार वैश्विक स्तर पर आयोजित किया गया। इसे भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस स्थापित करने के लिए मतदान हुआ। महासभा में सभी सदस्यों ने 2 अक्टूबर को इस रूप में स्वीकार किया। इसी दिन ग्रीष्मकालीन विशेष ओलंपिक खेल शंघाई, चीन में शुरू हुए। इसी दिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-इल के साथ दूसरे अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति रोह मू-ह्यून ने सैन्य सीमांकन रेखा पर कदम रखा।

2010 सिंगापुर के प्रसिद्ध वक्ता, अधिवक्ता, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, क्वा जियोक चू का निधन हुआ।

2012 प्रसिद्ध वियतनामी-अमेरिकी कवि और सामाजिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता गुयेन ची थिएन का निधन हुआ। इसी दिन नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की। 2012में इसी दिन जारी यूरोपीय आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर सुरक्षा के लिए यूरोप के 134 पावर स्टेशन पर परमाणु रिएक्टरों की लागत 10 से 25 बिलियन यूरो बताई।

2013 अमेरिका में कानून प्रवर्तन विभाग ने सिल्क रोड नामक इंटरनेट आधारित बाजार बंद किया जो अवैध मादक पदार्थों के व्यापार सहित विभिन्न अवैध कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके मुखिया रॉस उलब्रिच को भी गिरफ्तार किया गया।

2015 ग्रीनकासल, आयरलैंड में ब्रायन पैट्रिक फ्रिएल (जन्म जनवरी 1929, नॉकमॉयल यूनाइटेड किंगडम) का निधन हुआ। ब्रायन पैट्रिक प्रसिद्ध आयरिश नाटककार, लघु कथा लेखक और फील्ड डे थिएटर कंपनी के संस्थापक थे। ब्रायन पैट्रिक को जीवित अंग्रेजी भाषा के महानतम नाटककारों में से एक माना गया। ब्रायन पैट्रिक को आयरिश चेखव कहा गया। उन्हें आयरलैंड की सर्वमान्य आवाज कहा गया है। ब्रायन पैट्रिक ने कहा, सूर्य अपनी लंबी और थकाऊ यात्रा में कितना भी देर से क्यों न आए, अंततः शाम अपने पवित्र गीत के साथ आती है।

2016 इथियोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में एक उत्सव के दौरान इथियोपिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए।

2018 वाशिंगटन पोस्ट के सऊदी में जन्मे अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की इस्तांबुल, तुर्की में सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई। इस हत्या के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश से एक हत्यारों का दस्ता रियाद से इस्तांबूल गया था। अपनी नागरिकता विषयक कुछ कागजों के लिए खशोगी वाणित्य दूतावास गये जहां हत्यारे दस्ते ने उन्हें मारकर उनके लाश को तमाम टुकड़ों में काट कर तेजाब में गलाकर नालियों में बहा दिया या भट्ठियों में जला दिया।

2019 एक निजी स्वामित्व वाली बोइंग बी -17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस प्रदर्शनी उड़ान के दौरा विंडसर लॉक्स, कनेक्टिकट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोग मारे गए।

2020 प्रसिद्ध आयरिश, ब्रिटिश अधिवक्ता, बाल अधिकार कार्यकत्री, जबरन विवाह, अंतर्राष्ट्रीय बाल अपहरण, नारी और मानव अधिकार हनन के लिए खिलाफ आजीवन अथक संघर्ष करने वाली कार्यकत्री ऐनी-मैरी हचिंसन का निधन हुआ।

2021 न्यू जीलैंड सरकार ने ऑकलैंड हार्बर में 51.5 करोड़ डॉलर के स्टैंडअलोन ब्रिज घटक के साथ आगे बढ़ने, उत्सर्जन और भीड़ कम करने वाली अन्य परिवहन परियोजनाओं के लिए और खर्च करने की योजना छोड़ दी है। इसमें भारी खर्च होना था। बताया गया कि सरकार की योजना को जनता का समर्थन नहीं मिला। न्यू जीलैंड खूबसूरत देश है। हर साल यहां लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं लेकिन पिछले दो साल से कोरोना के चलते पर्यटन और घरेलू कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसलिए सरकार वैसे भी आर्थिक दबाव झेल रही है। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से यकबयक इस्तीफा देने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके पास कोई पद रहे अथवा न रहे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वह खड़े रहेंगे। इसी दिन अहमदाबाद (गुजरात) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जाने-माने अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अहमदाबाद में गांधी जयंती के अवसर पर कहा कि देश में लोकतांत्रिक और गांधीवादी मूल्य दांव पर हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक नियमों के अनुसार नहीं चल रही है। मोदी के युग में भारत विषय पर गिरीश पटेल स्मृति व्याख्यान देते हुए सिब्बल ने कहा कि वह (मोदी) खेल के नियमों से नहीं खेलते हैं। .और आपके बच्चों को इसका नुकसान होगा। यदि आपकी जेब में ही अंपायर है, तो आप भला क्रिकेट कैसे खेलेंगे? सभी लोकतांत्रिक संस्थान सरकार द्वारा नियंत्रित किए गए हैं। कांग्रेस नेता सिब्बल ने कहा कि मोदी के युग में भारत को समझने के लिए, हमें बहुरूपदर्शक को देखने की जरूरत है। आप इसे एक सांचे में फिट नहीं कर सकते। आप केवल शिक्षा नीति को ही ले लीजिए। अगर आप अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में जाते हैं, तो आपको शिक्षा के लिए अलग-अलग नीतियां मिलेंगी। सिब्बल ने कहा कि हमारे जैसे लोकतांत्रिक देश में, आपको अलग-अलग नजरिये को समझना होगा। मोदी के युग में समस्या यह है कि वे दूसरों के विचारों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। मालूम हो कि इससे पहले हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस मोदी से भारत में लोकतंत्र की खराब हालत पर चिंता जता चुकी हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत के लोकतंत्र के कमजोर होने की बात कह चुके हैं। पूर्ण लोकतंत्र से आंशिक लोकतंत्र बताया जा चुका है। लोकतंत्र के सभी स्तंभ अब सत्ताअनुकूल काम करते स्पष्ट दिख रहे हैं। इसी दिन भारत की वाणिज्यिक राजधानी में प्रदूषण को कम करने के बहाने एक अभियान के तहत शनिवार को मुंबई में ग्रीन मुंबई ड्राइव-2021 के तहत एक ऑल-इलेक्ट्रिक कार रैली का आयोजन किया गया। 110 किलोमीटर लंबी रैली में विभिन्न भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निर्मित 30 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों की भागीदारी रही। रैली को महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने हरी झंडी दिखाई, जो खुद इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी विभागों, अफसरों को कहा जाएगा कि वे इलैक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें। इसके लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति पहले ही घोषित की हुई है। इसका यह मतलब भी है कि बैटरीचालित वाहनों की सरकारी स्तर पर भी भारी खरीद होगी और बैटरी चलित वाहन बाजार में लाने वाली कंपनियों को अच्छा मुनाफा होगा।

2022 नोवातो, कैलीफोर्निया में साचेन लिटिलफेदर के नाम से प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री, मूल अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकत्री, मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों और पत्रकारों द्वारा ढोंगी ठहराई गई मारिया लुईस क्रूज का निधन हुआ।

2023 फ्रांसिस हेनरी ली का निधन हुआ। फ्रैनी ली के नाम से सुप्रसिद्ध फ्रांसिस हेनरी ली अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर और व्यवसायी थे। बाद में वे मैनचेस्टर सिटी के अध्यक्ष और मुख्य शेयरधारक भी रहे, साथ ही कुछ समय के लिए रेसहॉर्स ट्रेनर और शौकिया क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे।

2024 लोकप्रिय अमेरिकी पेशेवर गोल्फर एवं प्रभावशाली इंडोनेशियाई राजनेता मारिसा हाक यानी मारिसा ग्रेस का निधन हुआ। मारिसा ग्रेस मारिसा हाक इंडोनेशियाई अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ थीं। उनका वंश मडुरेस, डच, पाकिस्तानी और फ्रेंच था। हाक परिवार में सबसे बड़ी मारिसा हाक इंडोनेशियाई मॉडल और अभिनेत्री सोरायहा हाक और इंडोनेशियाई टेलीविजन अभिनेत्री और प्रस्तुतकर्ता शहनज हाक की बड़ी बहन थीं। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया और टिंगगल लैंडास ब्यूट केकासिह (1984) और बीआरकेन बुलान इतु (1986) आदि अनेक फिल्मों में अभिनय किया। मारिसा हाक को इंडोनेशियाई फिल्म फेस्टिवल में टिंगगल लैंडास ब्यूट केकासिह उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। मारिसा ग्रेस हाक का जन्म 15 अक्टूबर 1962 को बालिकपपान, पूर्वी कालीमंतन, इंडोनेशिया में और निधन 2 अक्टूबर 2024 को साउथ टांगेरंग, बांतन, इंडोनेशिया में हुआ।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalDayofNonViolence #WorldFarmAnimalDay #WorldHistoryofOctober2 #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri #BrianPatrick #AyumiHamasaki #RajaRaviVarma #PatrickGeddes #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv  #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #JamalKhashoggi #HinaKhan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ