रोमन साम्राज्य जूलियो-क्लाउडियन राजवंश की एक प्रमुख सदस्य अग्रिपिना द एल्डर, के जन्म और मृत्यु की तारीख ठीक-ठीक तो अज्ञात है लेकिन माना जाता है उसका जन्म 14 ईसा पूर्व एथेंस, ग्रीस में और मृत्यु 33 ई.स्वी में 17 अक्टूबर को वेंटोटीन, इटली में हुई। अग्रिपिना द एल्डर, मार्कस विप्सानियस अग्रिप्पा और ऑगस्टस की पुत्री, जूलिया द एल्डर की पुत्री थीं। जूलियो-क्लाउडियन राजवंश में पहले पांच रोमन सम्राट शामिल थे, ऑगस्टस, टिबेरियस, कैलीगुला, क्लॉडियस और नीरो।
503 ईस्वी में 17 अक्टूबर को वियतनाम के तिएन फोंग में लाई नाम डे या लाई बी का जन्म हुआ जिन्होंने वियतनाम के पहले राजवंश की स्थापना की।
532 रोम, इटली में पोप बोनिफेस द्वितीय का निधन हुआ। बोनिफेस रोम के पहले जर्मनिक बिशप थे। बोनिफेस ने 22 सितंबर 530 से 17 अक्टूबर 532 को अपनी मृत्यु तक होली सी पर शासन किया।
690 महारानी वू जेटियन ने चीन में झोउ राजवंश की स्थापना की।
1271 स्टीनवोर सिघवत्सदोतिर का निधन हुआ। स्टीनवोर सिघवत्सदोतिर स्टर्लुंग्स के युग में आइसलैंड की राजनीतिक रूप से सबसे प्रभावशाली महिला, स्काल्ड थी और स्काल्डटाल में इसी रूप में सूचीबद्ध थी। स्टीनवोर सिघवत्सडॉटिर के बारे में जो कुछ भी ज्ञात है, वह इस्लेंडिंगा गाथा, डोरिदार गाथा काकला और ऑर्गिल्स गाथा स्कारुदा में बताया गया है, जो सभी स्टर्लुंगा गाथा में शामिल हैं। स्टर्लुंग युग (आइसलैंडिक स्टर्लुंगोल्ड) 13वीं शताब्दी के मध्य में आइसलैंड में हिंसक आंतरिक संघर्ष की 42-44 वर्ष की अवधि थी।
1346 अंग्रेजों ने स्कॉटलैंड के राजा डेविड द्वितीय को नेविल्स क्रॉस पर पकड़ लिया और ग्यारह साल के लिए जेल में डाल दिया।
1456 यूनिवर्सिटी आॅफ ग्रीफ्सवाल्ड की स्थापना जर्मनी में हुई। यह उत्तरी यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। ग्रिफ्सवाल्ड विश्वविद्यालय, पूर्व में अर्न्स्ट-मोरिट्ज-अर्न्डट ग्रिफ्सवाल्ड विश्वविद्यालय ग्रिफ्सवाल्ड, जर्मनी, मेक्लेनबर्ग-वेस्टर्न पोमेरेनिया राज्य में स्थित सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय है।
1559 वेनिस, इटली में आइरीन डि स्पिलिमबर्गो (जन्म 17 अक्टूबर 1538, स्पिलिमबर्गो, इटली) का निधन 17 अक्टूबर को हुआ। आइरीन डि स्पिलिमबर्गो इतालवी पुनर्जागरण चित्रकार और कवि थे।
1493 बैकियो बैंडिनेली (बार्टोलोमो ब्रैंडिनी) का जन्म हुआ। बैकियो बैंडिनेली विख्यात इतालवी पुनर्जागरण मूर्तिकार, ड्राफ्ट्समैन और चित्रकार थे। बैंडिनेली प्रमुख फ्लोरेंटाइन सुनार के बेटे थे और पहली बार उनकी दुकान में प्रशिक्षु थे। एक लड़के के रूप में उन्होंने लियोनार्डो दा विंची के मूर्तिकार मित्र जियोवानी फ्रांसेस्को रुस्टिकी चित्रकला, मूर्ति कला की शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने गिउलिआनो डे मेडिसी के लिए मोम में सेंट जेरोम बनाया, जिसे जॉन पोप-हेनेसी ने बैंडिनेली कहा।
1534 पेरिस और अन्य शहरों में कैथोलिक विरोधी पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए गये जो मास पर हुल्ड्रीच ज्विंगली की स्थिति का समर्थन करते थे। हुल्ड्रीच ज्विंगली स्विस ईसाई धर्मशास्त्री, संगीतकार और स्विट्जरलैंड में सुधार के नेता थे। स्विस देशभक्ति के उभरते दौर और स्विस भाड़े की व्यवस्था की बढ़ती आलोचना के दौरान जन्मे हुल्ड्रीच ज्विंगली ने वियना विश्वविद्यालय और बेसल विश्वविद्यालय में अध्ययन किया, जो पुनर्जागरण मानवतावाद का एक विद्वत्तापूर्ण केंद्र था।
1558 पोलैंड की डाक सेवा पोक्स्टा पोल्स्का राजा सिगिस्मंड द्वितीय ऑगस्टस की मंजूरी मिलने पर शुरु की गई। पोलिश पोस्ट (पोलिश पोक्ज्टा पोल्स्का) पोलैंड का राज्य डाक प्रशासन है। कंपनी का मुख्यालय वारसॉ में है और इसमें 67,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। यह देश की सबसे बड़ी मेल-हैंडलिंग कंपनी है और डाक के अतिरिक्त कूरियर, बैंकिंग, बीमा, डिजिटल सेवाएं और लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी प्रदान करती है।
1604 जर्मनी के खगोलशास्त्री जोहांस केपलर ने एक असाधारण तारे का पता लगाया। इसे केप्लर्स सुपरनोवा के नाम से जाना जाता है।
1760 पेरिस, फ्रांस में क्लॉड हेनरी डी रूवरॉय कॉम्टे डी सेंट-साइमन (हेनरी डी सेंट-साइमन) नामक प्रसिद्ध फ्रांसीसी राजनीतिक, आर्थिक और समाजवादी सिद्धांतकार तथा व्यापारी का जन्म हुआ। उनके विचारों का राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और विज्ञान के दर्शन पर व्यापक प्रभाव पड़ा। वह प्रसिद्ध संस्मरणकार ड्यूक डी सेंट-साइमन के रिश्तेदार भी थे।
1806 कैरेबियन देश हैती में क्रांति के दौरान सम्राट जैक्स प्रथम की उनके विरोधियों ने हत्या कर दी।
1811 चिली में अगुआ अमर्गा में चांदी का भंडार मिला, यह दौलत अगले वर्षों में देशभक्तों के लिए चिली के स्वतंत्रता संग्राम को वित्तपोषित करने में सहायक बना।
1813 रीडस्टाट, जर्मनी में कार्ल जॉर्ज बुचनर का जन्म हुआ। कार्ल बुचनर प्रसिद्ध जर्मन नाटककार, कविता और गद्य लेखक, यंग जर्मनी आंदोलन के प्रमुख व्यक्ति क्रांतिकारी बने। कार्ल बुचनर चिकित्सक एवं दार्शनिक लुडविग बुचनर के भाई थे। कार्ल बुचनर जर्मनी में बहुत सम्मानित, आदरणीय व्यक्ति माने जाते हैं। कार्ल बुचनर ने कहा, जो कोई भी क्रांति को आधा ही पूरा करता है, वह अपनी कब्र खुद खोदता है।
1814 लंदन के सेंट जाइल्स स्थित काॅलोनी में बियर की बाढ़ की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और तमाम घर तबाह हो गये। 3.20 लाख गैलन से ज्यादा बियर से भरे कंटेनर धमाके में फट गए थे। नीचे गरीबों की बस्ती थी, जिस पर यह बियर भारी मात्रा में अचानक गिर पड़ी। इस तेज धमाके से बियर फैक्टरी की दीवारें टूट गई। फैक्टरी के पास रहने वाले एक बच्चे को अंतिम बिदाई देने जुटे लोगों पर यह आपदा ही थी। इस दुर्घटना या गरीबों पर आई आपदा के लिए फैक्टरी मालिक की लापरवाही न मानकर एक्ट ऑफ गॉड कहा गया। बियर की लहर 15 फीट तक ऊंची गई थी, जो यकायक आई और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
1817 प्रख्यात भारतीय इस्लामी विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खां का जन्म हुआ। यह काॅलेज बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तब्दील हुआ। इसी दिन 1817 में प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म हुआ।
1860 पहला गोल्फ टूर्नामेंट द ओपन चैंिपयनशिप (उत्तरी अमेरिका में ब्रिटिश ओपन के रूप में जाना जाता है) का आयोजन हुआ।
1861 ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों ने कलिन-ला-रिंगो नरसंहार में उन्नीस यूरोपीय लोगों की हत्या कर दी।
1870 कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1878 पांच वर्ष तक विपक्ष में रहने के बाद जॉन ए मैकडॉनाल्ड फिर से कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
1888 वैज्ञानिक और आविष्कारक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1892 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री हुए आर. के. शनमुखम चेट्टी का जन्म हुआ।
1904 इटली के प्रमुख सरकारी बैंक, बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1906 नई टिहरी में स्वामी राम तीर्थ यानी राम स्वामी (जन्म पंडित हीरानंद गोस्वामी के घर 22 अक्टूबर 1873 पाकिस्तान के पंजाब राज्य के गुजरांवाला जिले के मुरलीवाला गाँव में) का निधन हुआ। राम तीर्थ हिंदू दर्शन वेदांत के प्रमुख भारतीय शिक्षक थे। राम तीर्थ संयुक्त राज्य अमेरिका में व्याख्यान देने वाले हिंदू धर्म के उल्लेखनीय शिक्षकों में से एक थे उन्होंने 1902 में अमेरिका की यात्रा की थी, उनसे पहले स्वामी विवेकानंद ने 1893 में और उनके बाद परमहंस योगानंद ने 1920 में अमेरिका में व्याख्यान दिया था। राम तीर्थ ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से गणित में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के बाद, वे लाहौर के फॉर्मैन क्रिश्चियन कॉलेज में गणित के प्रोफेसर बन गए। 22 अक्टूबर 1899 को दीपावली के दिन परिवार और नौकरी छोड़कर राम तीर्थ सन्यासी हो गए। राम तीर्थ ने भारत में जाति व्यवस्था से उत्पन्न होने वाले अन्याय और महिलाओं और गरीबों की शिक्षा के महत्व के बारे में कहा था कि महिलाओं और बच्चों और श्रमिक वर्गों की शिक्षा की उपेक्षा करना उन शाखाओं को काटने जैसा है जो हमें सहारा दे रही हैं - बल्कि यह राष्ट्रीयता के वृक्ष की जड़ों पर घातक प्रहार करने जैसा है।
1907 प्रथम वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ अटलांटिक महासागर के पार भेजा गया।
1912 बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1917 प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने प्रथम बार जर्मनी पर हवाई हमले किए। 1917 में इसी दिन सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में सुमनेर लॉक इलियट का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई (बाद में अमेरिकी) उपन्यासकार और नाटककार हुए। वह समलैंगिक थे। ऐसे समय में जब समलैंगिकता को सामाजिक रूप से अस्वीकार किया जाता था, इलियट अपनी कामुकता से सहज नहीं थे। उन्होंने अपनी पुस्तक फेयरीलैंड में इसे उजागर करने से पहले अपने जीवन के अंत तक इसे गुप्त रखा। इलियट के कई अफेयर्स हुए, लेकिन उनका कोई स्थिर रिश्ता नहीं रहा।
1918 युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1921 स्ट्रोमनेस, ऑर्कनी, स्कॉटलैंड में जॉर्ज मैके ब्राउन का जन्म हुआ जो विख्यात स्कॉटिश कवि, लेखक और नाटककार थे, जिनका चरित्र ओर्केडियन बने। उन्हें 20वीं सदी के महान स्कॉटिश कवियों में से एक माना जाता है।
1922 प्रसिद्ध कनाडाई फिल्म और प्रसारण कार्यकारी, कनाडाई कैबिनेट के एक बार सदस्य, कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रहे, कनाडाई रेडियो-टेलीविजन और दूरसंचार आयोग (सीआरटीसी) के पहले अध्यक्ष पियरे जूनो पीसी का जन्म हुआ। उन्होंने रेडियो और टेलीविजन के लिए कनाडाई आवश्यक सामग्री निर्माण, प्रचार में अहम योगदान दिया। यह मांट्रियल फिल्म फेस्टिवल के सह संस्थापक भी हैं।
1923 सुप्रसिद्ध हिंदी कहानीकार शिवानी यानी गौरा पंत का जन्म राजकोट, गुजरात में हुआ। शिवानी की बेटी मृणाल पांडेय जो जानी मानी लेखिका, पत्रकार, संपादक हिंदुस्तान टाइम्स समूह, प्रसार भारती की मुखिया इत्यादि रही हैं।
1929 उड़िया भाषा, ओडिसा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार चंद्रशेखर रथ का जन्म हुआ।
1931 अमेरिकी माफिया, गैंगस्टर अल कैपोन को आय कर चोरी के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया।
1933 परमाणु बम के जनक और प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और उनकी पत्नी एडोल्फ हिटलर और उनकी नाजी सरकार से त्रस्त होकर जर्मनी से प्रिंसटन, न्यू जर्सी अमेरिका चले गये। इसी दिन भारत के नागालैंड राज्य के छठे मुख्यमंत्री हुए एस. सी. जमीर का जन्म हुआ।
1936 हिंदी के प्रसिद्ध कवि, कथाकार दूधनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सोबंधा गांव में हुआ।
1938 एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स में कार्ल कौत्स्की (कार्ल जोहान कौत्स्की जन्म 16 अक्टूबर 1854, प्राग, चेकिया) कार्ल कौत्स्की प्रमुख जर्मन मार्क्सवादी सिद्धांतकार थे। 1895 में फ्रेडरिक एंगेल्स की मृत्यु के बाद मार्क्सवाद के सबसे प्रामाणिक प्रवर्तकों में से एक कार्ल कौत्स्की दशकों तक जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और द्वितीय इंटरनेशनल के प्रमुख सिद्धांतकार रहे। कार्ल कौत्स्की ने लिखा है, आज की स्थिति में, पूँजीवादी सभ्यता जारी नहीं रह सकती, हमें या तो समाजवाद की ओर बढ़ना होगा या फिर बर्बरता की ओर लौटना होगा।
1941 द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1947 भारत की प्रमुख वामपंथी महिला राजनीतिज्ञ, कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया के पोलित ब्यूरो की पहली महिला सदस्य और राज्य सभा सदस्य रहीं बृंदा करात का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1947 बाॅलीवुड की खूबसूरत, बोल्ड लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, निर्देशिका, फिल्म निर्मात्री एवं मंच, टेलीविजन शो प्रस्तुतकर्ता सिमी ग्रेवाल का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ। सिमी को दो फिल्मफेयर पुरस्कार और एक भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया। कुछ समय से सिम्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का समर्थन करती हैं और ट्विटर पर इसे लेकर काफी मुखर रहती हैं। इसी दिन बर्मा और ब्रिटेन के बीच हुए एक समझौते के तहत बर्मा को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1952 हिंदी एवं असमिया की तमाम शानदार फिल्मों के निर्देशक जाह्नू बरुआ का जन्म शिवसागर में हुआ।
1955 हिंदी फिल्मों की 1970 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म पुणे में हुआ। यह थिएटर से निकलकर आई थीं। इन्होंने कम उम्र में बहुत जल्द अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। काफी कम उम्र में 1986 में इनकी मौत हो गई। वे नारीवादी और बंबई के महिला केंद्र की सदस्य रहीं। अभिनेता और राजनेता राज बब्बर की पत्नी रहीं स्मिता पाटिल, जिनसे इनके एक बालक का जन्म हुआ और वह बालक आज बालीवुड फिल्म अभिनेता प्रतीक बब्बर के नाम से सुपरिचित है।
1956 न्यूयॉर्क में खेले गये शतरंज के एक खेल में 13 साल के रॉबर्ट जेम्स फिशर ने इतिहास रचा, जिसे बाद में बॉबी फिशर के नाम से जाना गया। बॉबी ने शतरंज के खेल में क्वीन को दांव पर लगाकर उस समय के चर्चित शतरंज खिलाड़ी डोनाल्ड बायर्न को हराया। इस गेम को कहा गया गेम ऑफ द सेंचुरी।
1964 ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट मेंजीस ने राजधानी कैनबरा के बीच में बर्टिल्ले लेक बर्ली ग्रिफिन खोला। यह शहर में शानदार झील है।
1970 भारतीय किक्रेट टीम के लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर में जन्म हुआ। इसी दिन 1970 में श्रीलंका के प्रसिद्ध क्रिकेटर और प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म हुआ।
1973 पंजाब के विख्यात हास्य कलाकार, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी के नेता, लोकसभा सदस्य रहे और वर्तमान में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जन्म संगरूर में हुआ।
1973 अरब के तेल निर्यातक देशों ने इजरायल को तेल बेचने वाली कंपनियों तथा अमरीका एवं ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
1979 भारत की प्रमुख और विश्व चर्चित इसाई मिशनरी मदर टेरेसा को शांति का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार मानवता की सेवा के लिए दिया गया था। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मैसिडोनिया के स्कोप्जे में हुआ था। उनका नाम गोंझा बोयाजिजू था। 18 साल की उम्र में सिस्टर्स ऑफ लोरेटो यानी धार्मिक बालिका शिक्षा में शामिल होने का फैसला लिया। आयरलैंड जाकर अंग्रेजी सीखी। 1929 में कोलकाता में लोरेटो कॉन्वेंट पहुंचीं। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बंगाल में भीषण अकाल पड़ा। तब मदर टेरेसा ने गरीबों की सेवा शुरू की। अक्टूबर 1950 में कैथोलिक इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय वेटिकन की अनुमति से मिशनरी ऑफ चैरिटी नामक समाज सेवा के लिए समिति बनाई। अब तक वे भारतीय नागरिक बन चुकी थीं। उनकी मौत के वक्त यानी 1997 तक 120 देशों में उनकी मिशनरी 594 आश्रमों में और 3480 सिस्टर के रूप में फैल चुकी थी। मदर टेरेसा को मानवता की सेवा के लिए भारत सरकार ने पहले 1962 में पद्मश्री और बाद में 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया। मानव सेवा और गरीबों की देखभाल करने वाली मदर टेरेसा को पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 19 अक्टूबर 2003 को रोम में धन्य घोषित किया। 15 मार्च 2016 को वर्तमान पोप फ्रांसिस ने कार्डेना परिषद में संत की उपाधि देने की घोषणा की।
1984 ट्रॉनहैम, नॉर्वे में अंजा एलाइन स्काईबाकमोएन का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध नॉर्वेजियन जैज गायिका, संगीतकार और बैंड लीडर हैं। यह प्रख्यात गिटारवादक जोनास स्काईबाकमोएन की छोटी बहन हैं और उन्होंने 31 जुलाई 2014 को गिटारवादक डेविड अलेक्जेंडर सजोली से विवाह किया।
1986 केरल की बहुचर्चित बोल्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर टी. वी. अनुपमा का जन्म हुआ।
1989 रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के लोमा प्रीता भूकंप ने अमेरिका के कैलिफोर्निया सैनफ्रांसिस्को बे एरिया में 63 लोगों की जान ली, करीब 3,757 लोग घायल हुए और 8,000 से अधिक लोग बेघर हो गए।
1992 तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं की प्रमुख, लोकप्रिय अभिनेत्री तथा माॅडल कीर्ति सुरेश का जन्म मद्रास / चेन्नई में हुआ।
1993 वैश्विक स्तर पर पहली बार संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन हुआ। 22 दिसंबर 1992 को अपनाए गए संकल्प 47/196 के माध्यम से महासभा ने 17 अक्टूबर को गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया और सभी राज्यों को राष्ट्रीय संदर्भ में उपयुक्त ठोस गतिविधियों को प्रस्तुत करने और बढ़ावा देने के लिए इस दिन को समर्पित करने के लिए आमंत्रित किया। गरीबी और दरिद्रता के उन्मूलन के लिए. संकल्प में अंतर-सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को दिवस के पालन के लिए राष्ट्रीय गतिविधियों के आयोजन में राज्यों की सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया, और महासचिव स्तर से मौजूदा संसाधनों के भीतर, सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने का अनुरोध किया गया।
1994 सैन्य अधिकारियों के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर रूसी पत्रकार दिमित्री खोलोदोव की हत्या रूसी सेना ने कर दी।
2003 चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। चर्चित ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास वेरनारन गॉड लिटिल को इसी दिन प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इसी दिन पाकिस्तान में चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई।
2004 न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हेलेन एलिजाबेथ क्लार्क भारत पहुंची और प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इसी दिन 2004 में अमेरिका की कुख्यात जेल गुआंतानामो बे में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएं दिये जाने का रहस्योद्घाटन हुआ।
2007 प्रख्यात आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा कांग्रेस स्वर्ण पदक प्रदान करने के निर्णय को राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने सहमति दी।
2008 भारत सरकार के एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने प्राइवेट एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
2009 हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के भीतर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग (जलवायु परिवर्तन) के खतरे से आगाह करने का अभूतपूर्व प्रयास किया।
2010 रोम स्थित रोमन कैथोलिक चर्च वेटिकन सिटी ने पहली ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी महिला इसाई नन मैरी मैककिल को संत की मान्यता प्रदान की।
2011 यमन में राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई लड़ाई में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गये।
2013 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए चुना है, कार्यकाल 1 जनवरी 2014 से शुरू होना तय किया गया।
2014 संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य-चिकित्सा संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सेनेगल के इबोला वायरस से मुक्त होने का ऐलान किया।
2017 सीरियाई गृहयुद्ध में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) ने रक्का में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंत (आईएसआईएल) के आखिरी पड़ाव पर कब्जा किया इससे रक्का की लड़ाई समाप्त हुई। डीएलडी अवेयरनेस डे वेबसाइट के अनुसार विकासात्मक भाषा विकार एक छिपी हुई लेकिन आम विकलांगता है जो 14 में से 1 व्यक्ति को प्रभावित करती है और बिना किसी ज्ञात कारण के भाषा को समझने और उसका उपयोग करने में कठिनाई का कारण बनती है। 2025 के डीएलडी दिवस का विषय है आप डीएलडी को नहीं देख सकते। विकासात्मक भाषा विकार की नई शब्दावली 2017 में शुरू की गई थी और उसके तुरंत बाद हमारा पहला डीएलडी जागरूकता दिवस मनाया गया। दुनिया भर के लोगों के समर्थन की बदौलत हर साल यह बड़ा और बेहतर होता जा रहा है।
2018 कनाडा सरकार ने देश में गांजे के उपयोग और व्यापार को वैधता प्रदान की। इसी दिन क्रीमिया के केर्च पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामूहिक गोलीबारी और बमबारी में हमलावर सहित 21 लोग मारे गए और 70 अन्य घायल हो गए।
2019 कुलियाकन, सिनालोआ, मेक्सिको में ड्रग डीलरों ने सरकार को गिरफ्तारी से पीछे हटने के लिए मजबूर किया। इसी दिन 17 अक्टूबर की क्रांति लेबनान में शुरू हुई। इसी दिन विख्यात अमेरिकी राजनीतिज्ञ और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता एलिजा कमिंग्स का निधन हुआ।
2023 इजरायल के हमले से गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल में हुए विस्फोट में सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे गए।
2024 बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी मित्जी गेन्नोर, जाने माने जापानी अभिनेता और प्रसिद्ध पोलिश-अमेरिकी एंडोक्रिनोलॉजिस्ट एंड्रयू शैली का निधन हुआ।
पाठकगण हम आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं, नमस्ते ! इतिहास और वर्तमान की घटनाओं, व्यक्तित्वों, परिदृश्य से परिचित होने पर हम जानकारी से समृद्ध होते हैं और भविष्य को बेहतर करने के लिए अपनी समझ को और साफ कर सकते हैं। हमारा प्रयास उदार, इन्साफपसंद, मानवीय, प्रकृति अनुकूल, सुखी-शांत मानव समाज, दुनिया के निर्माण के लिए है। हमारी आपसे गुजारिश है कि इतिहास की इस पोस्ट को खुद पढ़ें, सोचें, इतिहास की पुस्तकों को और अधिक जानकारी के लिए पढ़ें, लोगों को अधिक जागरूक और शिक्षित करने के लिए हमारी इस पोस्ट को आगे अपने मित्र-परिचितों इत्यादि को शेयर करें। धन्यवाद !
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofOctober17 #InternationalDayfortheEradicationofPoverty #DLDAwarenessDay #BhagwantMann #SmitaPatil #SwamiRamaTirtha #CarlBüchner #KarlKautsky #BrindaKarat #SimiGrewal #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #Rudrapur #AlbertEinstein





0 टिप्पणियाँ