Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

13 अक्टूबर का विश्व इतिहास : 2000 वर्षों में भारत एवं विश्व में हुई घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म तथा निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of October 13





54 ईस्वी में 13 अक्टूबर को रोमन सम्राट क्लॉडियस रहस्यमय स्थितियों में मृत पाए गये। माना जाता है कि उनकी पत्नी एग्रीपिना ने उन्हें जहर देकर मार डाला।

409 ईस्वी में 13 अक्टूबर को जर्मनिक लोग वैंडल और प्राचीन तथा मध्ययुगीन ईरानी खानाबदोश चरवाहे लोग एलन, पाइरेनीस को पार कर इबेरियन प्रायद्वीप हिस्पेनिया पहुंचे।

467 ईस्वी में 13 अक्टूबर को चीन में उत्तरी वेई के सम्राट जियाओवेन का जन्म हुआ जो बड़े होकर उत्तरी वेई के सम्राट बने।

982 ईस्वी में 13 अक्टूबर को लियाओ के सम्राट जिंगजोंग (व्यक्तिगत नाम येलु जियान, शिष्टाचार नाम जियानिंग) चीन के खितान के नेतृत्व वाले लियाओ राजवंश के पांचवें सम्राट का निधन शिकार यात्रा के दौरान हुआ। उन्होंने सरकारी दक्षता में सुधार किया और भ्रष्टाचार कम किया। वह उत्तरी सांग राजवंश के साथ युद्ध करने के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी ने बाद में उनके 11 वर्षीय बेटे सम्राट शेंगजोंग की संरक्षिका के रूप में शासन किया।

1066 ईस्वी में 13 अक्टूबर को बैटल ऑफ हेस्टिंग्स ब्रिटेन के एक कस्बे हेस्टिंग्स 14 अक्टूबर 1066 को नॉर्मंडी के ड्यूक विलियम की नॉर्मन-फ्रांसीसी सेना और एंग्लो-सैक्सन राजा हेरोल्ड गॉडविंसन के अधीन एक अंग्रेजी सेना के बीच युद्ध शुरु हुआ जिससे इंग्लैंड की नॉर्मन विजय की शुरुआत हुई।

1332 रिनचिनबल खान मंगोलों का खागान और युआन राजवंश का सम्राट बना, जिसने केवल 53 दिनों तक शासन किया।

1381 अरुंडेल के 12वें अर्ल, अंग्रेज राजनीतिज्ञ, इंग्लैंड के लॉर्ड हाई कोषाध्यक्ष थॉमस फिट्जएलन का जन्म हुआ।

1598 फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने नांत का ऐतिहासिक आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेंट इसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।

1642 नीदरलैंड में जन्मे डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव के पर्वत शिखर का पता लगाया। उन्होंने पेंडुलम घड़ी का आविष्कार भी किया।

1644 मुगल शहंशाह शाहजहां के बेटे शहजादे दारा शिकोह के पुत्र सिपिहर शिकोह का जन्म आगरा में हुआ।

1773 व्हर्लपूल आकाशगंगा की खोज चार्ल्स मेसियर ने की।

1792 वाशिंगटन डी.सी. में संयुक्त राज्य अमेरिका के कार्यकारी भवन एक्जीक्यूटिव मेनसन की आधारशिला रखी गई। 12 अक्टूबर 1901 को राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने इस राष्ट्रपति भवन का नाम व्हाइट हाउस कर दिया।

1877 प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का जन्म हुआ।

1885 जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना अटलांटा, जॉर्जिया में की गई। जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सामान्यः बोलचाल के नाम जॉर्जिया टेक और जीटीै) अटलांटा, जॉर्जिया, अमेरिका में एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय और प्रौद्योगिकी संस्थान है। यह जॉर्जिया विश्वविद्यालय प्रणाली का हिस्सा है और इसके सवाना, जॉर्जिया मेट्ज, फ्रांस शेन्जेन, चीन और सिंगापुर में उप परिसर हैं। गृहयुद्ध के बाद दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका में औद्योगिक अर्थव्यवस्था बनाने के पुनर्निर्माण प्रयासों के हिस्से के रूप में स्कूल की स्थापना जॉर्जिया स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में की गई थी। प्रारंभ में यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्रदान की जाती थी। 1901 तक, इसके पाठ्यक्रम में इलेक्ट्रिकल, सिविल और केमिकल इंजीनियरिंग को शामिल किया गया था। 1948 में ट्रेड स्कूल से एक तकनीकी संस्थान और अनुसंधान विश्वविद्यालय में विकास किया नाम बदल दिया गया। जॉर्जिया टेक लगभग 31 विभागों और शैक्षणिक इकाइयों के साथ छह कॉलेजों में संगठित है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के शैक्षणिक क्षेत्रों केंद्रित है। विश्वविद्यालय अटलांटिक कोस्ट कॉन्फ्रेंस का सदस्य है।

1870 स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया, अमेरिका में अल्बर्ट जे नॉक का जन्म हुआ। अल्बर्ट जे नॉक प्रसिद्ध अमेरिकी स्वतंत्रतावादी लेखक, पहले द नेशन और फिर द फ्रीमैन के संपादक, शिक्षा सिद्धांतकार, जॉर्जिस्ट और 20वीं सदी के शुरुआती और मध्य के सामाजिक आलोचक थे। अल्बर्ट जे नॉक के प्रखर विचार झकझोर देने वाले हैं, उनका एक उद्धरण, दुर्भाग्य से, यह बात पूरी तरह से समझी नहीं जा सकती कि जिस तरह राज्य के पास अपना धन नहीं होता, उसी तरह उसकी अपनी कोई शक्ति भी नहीं होती। उसके पास जो भी शक्ति है, वह समाज द्वारा उसे दी गई है, और वह भी जो वह समय-समय पर किसी न किसी बहाने से जब्त कर लेता है। सामाजिक शक्ति के लगभग बराबर ह्रास के बिना राज्य की शक्ति का कभी भी सुदृढ़ीकरण नहीं होता, न ही हो सकता है।

1899 हाॅलीवुड फिल्मों के विश्व प्रसिद्ध निर्देशक अल्फ्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ।

1903 बोस्टन रेड सोक्स ने आठवें गेम में पिट्सबर्ग पाइरेट्स को हराकर पहली आधुनिक विश्व सीरीज जीती।

1908 मार्गरेट ट्रैवर्स सिमंस ब्रिटेन की संसद में पहुंचने और बोलने वाली प्रथम महिला बनीं।

1911 दादा मुनि के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता अशोक कुमार का जन्म भागलपुर, बिहार में हुआ। इनका वास्तविक नाम कुमुदीलाल गांगुली है। यह विख्यात गायक और अभिनेता किशोर कुमार के भाई हुए। किशोर का भी वास्तविक नाम आभास कुमार गांगुली है। इसी दिन प्रिंस आर्थर, ड्यूक ऑफ कनॉट और स्ट्रैथर्न, शाही वंश के कनाडा के पहले गवर्नर जनरल बने। 1911 में इसी दिन रॉय विला, सिलीगुड़ी सिस्टर निवेदिता (मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल जन्म 28 अक्टूबर 1867 आयरलैंड के काउंटी टाइरोन के डुंगानोन शहर में, मां-पिता, मैरी इसाबेल और सैमुअल रिचमंड नोबल) का निधन हुआ। सिस्टर निवेदिता आयरिश शिक्षिका, लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल संस्थापक और स्वामी विवेकानंद की शिष्या थीं। उन्होंने अपना बचपन और युवावस्था आयरलैंड में बिताई। उनकी सगाई एक वेल्श युवक से हुई थी, लेकिन सगाई के तुरंत बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। सिस्टर निवेदिता का एक उद्धरण, यदि अनेक और एक वास्तव में एक ही वास्तविकता हैं, तो केवल पूजा के सभी तरीके ही नहीं, बल्कि समान रूप से सभी कार्य के तरीके, संघर्ष के सभी तरीके, सृजन के सभी तरीके, जो बोध के मार्ग हैं। अब से, पवित्र और धर्मनिरपेक्ष के बीच कोई भेद नहीं है। श्रम करना प्रार्थना करना है। जीतना त्याग करना है। जीवन स्वयं धर्म है।

1913 इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1914 गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।

1918 दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू पब्लिक कंपनी बनी। यानी इस प्राइवेट कंपनी को सरकार ने अधिग्रहित कर लिया। बीएमडब्ल्यू यानी बायरिशे मोटरेन वेर्के अप्रैल 1917 में पहले से ही जीएमबीएच अस्तित्व में थी।

1923 अमेरिका की कंपनी स्टील कॉर्प ने 8 घंटे के कार्य समय को मंजूरी दी। इससे पहले मजदूरों से कारखानों में 12 से 18 घंटे तक काम कराया जाता और वेतन तथा अन्य सुविधाएं कम दी जातीं। काम के घंटे 8 करने को लेकर अमरिका में पचासों साल आंदोलन चला और इस मजदूर आंदोलन में सरकार और पूंजीपतियों द्वारा हजारों मजदूर मार डाले गये, बहुतों को प्रताड़ित किया गया, जेलों में लंबे समय तक रखा गया।

1924 तुरुमेला, गुंटूर जिला, आंध्र प्रदेश में मोटूरु उदयम का जन्म हुआ। युवावस्था में उनका विवाह कम्युनिस्ट नेता मोटूरि हनुमंत राव से हुआ। मोटूरु उदयम जानी मानी दक्षिण भारतीय राजनीतिज्ञ और महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं। अठारह वर्षों तक आंध्र प्रदेश महिला संघम की महासचिव रहीं और फिर मानद अध्यक्ष रहीं। मोटूरु उदयम 1981 से 2001 के बीच एपीएमएस से संबद्ध अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ की उपाध्यक्ष रहीं।

1943 इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1954 पाकिस्तान का राष्ट्रगान कौमी तराना का पूरा संस्करण पहली बार रेडियो पाकिस्तान पर प्रसारित किया गया।

1959 ग्रेट साल्ट लेक के नजदीक ओग्डेन, यूटा, अमेरिका में ओलिव मैरी ओसमंड का जन्म हुआ। ओलिव मैरी ओसमंड खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, टेलीविजन व्यक्तित्व, लेखिका और व्यवसायी हैं। ओलिव मैरी ओसमंड अपनी गर्ल-नेक्स्ट-डोर छवियों और कई अलग-अलग क्षेत्रों में अपने दशकों लंबे करियर के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका संगीत करियर, मुख्य रूप से देशी संगीत पर केंद्रित था जिसमें बड़ी संख्या में चार्ट सिंगल्स शामिल रहे हैं। 4 बिलबोर्ड हॉट कंट्री सॉन्ग्स चार्ट पर नंबर एक पर पहुंचे। पेपर रोजेज का उनका 1973 का कवर जब वह 14 वर्ष की थीं तब रिलीज हुआ जिससे ओलिव मैरी ओसमंड नंबर-वन कंट्री सिंगल वाली सबसे कम उम्र की महिला कलाकार बनीं। 1985 - 1986 के बीच उनके पास मीट मी इन मोंटाना, देयर्स नो स्टॉपिंग योर हार्ट, और यू आर स्टिल न्यू टू मी के साथ नंबर-वन कंट्री सिंगल्स भी थें ओलिव मैरी ओसमंड ने कई पुस्तकें भी लिखी हैं और चिल्ड्रेन्स मिरेकल नेटवर्क की स्थापना में भी मदद की है।

1962 1980 के दशक में प्रेमगीत आदि कुछ फिल्मों में दिखाई दी अभिनेत्री अनीता राज यानी अनीता राज खुराना का जन्म हुआ। वे फिल्मों में ज्यादा नहीं चल सकीं। उन्होंने कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया।

1976 बोलिविया के दक्षिण में एक बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहाइशी इलाके में गिरने से 100 से अधिक लोगों की मौत. हुई। डॉ. एफ. ए. मर्फी ने रोग अमेरिकी नियंत्रण और रोकथाम केंद्र सीडीसी में इबोला वायरस का पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोग्राफ लिया।

1981 मिस्र के लोगों ने अनवर सादत की हत्या के एक सप्ताह बाद हुस्नी मुबारक को देश का नया राष्ट्रपति चुना।

1983 शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका में आम जनता के लिए पहली सेल्युलर मोबाइल फोन सेवा अमेरिटेक मोबाइल कम्युनिकेशंस ने उपलब्ध कराई।

1987 अपने अभिनय और गायन कला से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले किशोर कुमार का निधन हुआ। इस प्रख्यात भारतीय गायक किशोर का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। किशोर कुमार जितना एक गायक के तौर पर जाने जाते हैं, उतना ही एक अभिनेता के तौर पर भी। किशोर कुमार के करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में फिल्म शिकारी (1946) से हुई। इस फिल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने लीड रोल निभाया था। उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला 1948 में बनी फिल्म जिद्दी में। इसी दिन 1987 में कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

1988 टेलीविजन की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल कादंबरी कदम का जन्म बंबई में हुआ।

1989 ब्रेस रॉबर्ट बेल्डेन का जन्म सैन फ्रांसिस्को में हुआ और वे कैलिफोर्निया के कोर्टे माडेरा में पले-बढ़े। ब्रेस रॉबर्ट बेल्डेन अमेरिकी पॉडकास्टर और लेबर यूनियन कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सीरियाई गृहयुद्ध में पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स कुर्द मिलिशिया के साथ स्वेच्छा से काम किया। बेल्डेन को उनके पूर्व ट्विटर हैंडल, पिसपिगग्रैंडडैड से भी व्यापक रूप से जाना जाता है। ब्रेस रॉबर्ट बेल्डेन लिज फ्रैंकजैक के साथ पॉडकास्ट ट्रूएनॉन के सह-होस्ट हैं। इसी दिन जानी मानी मराठी फिल्म, टेलीविजन और थिएटर कलाकार, गीतकार, कवियत्रि तथा माॅडल स्प्रुहा जोशी का जन्म मुंबई में हुआ। 

1990 मिस यूनिवर्स 2010 सेकेंड रनर अप इंडिया पीजेंट, हिंदी, तमिल एवं तेलुगू फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल पूजा हेगड़े का जन्म मुंबई में हुआ।

1993 पूर्वी पापुआ न्यू गिनी फिनिस्टर रेंज में आए भूकंपों की एक श्रृंखला के कारण बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन की चपेट में आकर कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और भारी संपत्ति क्षति हुई।

1995 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड मलयालम फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल आहना कृष्णा का जन्म केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में हुआ।

1999 अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

2000 दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर जरनैल सिंह का निधन हुआ।

2001 अफ्रीकी देश नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये। इनमें से ज्यादातर पुलिस कार्रवाई में मारे गये।

2002 इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट से 200 से अधिक लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।

2003 अमेरिका के डलास में एक बेहद गंभीर चिकित्सकीय योजना के अंतर्गत 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिरों को अलग करने में आपरेशन सफल रहा। इसी दिन 2003 में जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट जीता। 2003 में इसी दिन नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। इसी दिन 2003 में पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ उड़ा।

2004 यूनान यानी ग्रीस की राजधानी एथेंस में 28वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई। इसी दिन सैकड़ों फिल्मों में काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री निरुपा रॉय का निधन हुआ। इन्हें दुख की रानी भी कहा गया। इन्होंने बहुत फिल्मों में मां के रोल किये।

2005 जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा हुई।

2006 बांग्लादेश के मोहम्मद युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषाणा की गई।

2007 पुरातत्वविदों ने रडार इमेजरी का उपयोग करते हुए बताया कि खमेर साम्राज्य की पूर्व राजधानी अंगकोर, 3,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करने वाला और 5000000 की आबादी वाला सबसे बड़ा गैर औद्योगिक शहरी केंद्र था। बौद्ध धर्म की बहुलता वाला यह दक्षिण पूर्वी एशियाई देश अब कंबोडिया कहलाता है। राजधानी नोम पेन्ह है।

2008 उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई जमीन को वापस लिए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।

2009 प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता, पूर्व तैयारियों, बाद में राहत, बचाव, पुनर्वास और आपदाओं के विविध पहलुओं समन्वय, सहयोग इत्यादि के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित किया गया। यद्यपि यह दिवस पहले से अलग - अलग नामों और विषयों पर 1989 से आयोजित हो रहा था। लेकिन 2015 से यह अपने वर्तमान स्वरूप में आयोजित हो रहा है।

2010 चिली के अटाकामा रेगिस्तान में खदान धंसने पर उसमें फंसे 69 श्रमिकों को कड़े प्रयासों के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। अंतर्राष्ट्रीय असफलता दिवस की शुरुआत 2010 में फिनलैंड के आल्टो विश्वविद्यालय के छात्रों ने की। 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय असफलता दिवस सभी को असफलताओं को एक बाधा और सफलता की ओर एक आवश्यक कदम के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह असफलताओं, अपनी गलतियों को स्वीकार करने और उनसे सीखने का दिन है, जिससे विकास और साहस को बढ़ावा मिलता है और आगे और बेहतर करने की सोच विकसित होती है।

2011 चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में लोगों ने पहला समलैंगिक गौरव मार्च निकालाा। इस आयोजन की निगरानी तीन सौ पुलिस कर्मियों ने की जबकि हजारों लोगों ने पूरे शहर में मार्च किया। इसी दिन 2011 में भारत के सरकारी दफ्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस संबंध में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए।

2012 पाकिस्तान के दारा अदम में हुए एक आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई। इसी दिन 2012 में ट्यूनीशिया के हजारों महिलाओं और पुरुषों ने महिलाओं के अधिकारों को कम करने के लिए इस्लामी नेतृत्व वाली सरकार के विरोध में राजधानी ट्यूनिस में प्रदर्शन किये। बाद में वहां महिला प्रधानमंत्री नियुक्त की गई।

2013 मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक पुल पर भगदड़ मचने से 109 लोगों की मौत हो गई और तमाम लोग घायल हुए.।

2016 मिलान, इटली में डारियो लुइगी एंजेलो फो (जन्म 24 मार्च 1926) का निधन हुआ। दारियो फो प्रसिद्ध इतालवी नाटककार, अभिनेता, थिएटर निर्देशक, मंच डिजाइनर, गीतकार, इतालवी वामपंथी राजनीतिक प्रचारक और 1997 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार थे। दारियो फो के दो प्रसिद्ध उद्धरण, एक रंगमंच, एक साहित्य, एक कलात्मक अभिव्यक्ति जो अपने समय के लिए नहीं बोलती, उसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है। और, हमारा वतन पूरी दुनिया है। हमारा कानून स्वतंत्रता है। हमारे दिलों में एक ही विचार है, क्रांति। इसी दिन कनाडाई वकील और राजनीतिज्ञ और अल्बर्टा के 16वें प्रीमियर का निधन हुआ। 2016 अमेरिका के प्रख्यात गायक और गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाने का ऐलान हुआ।

2017 अल्बर्ट जाफी, मालागासी राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

2018 भारत की प्रसिद्ध संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का निधन हुआ। यह सुरबहार वाद्य यंत्र की प्रसिद्ध वादक थी। मैहर घराना के संस्थापक अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं। जाने-माने सरोद वादक उस्ताद अली अकबर खान उनके भाई थे। उन्हें 1977 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

2019 केन्या की धावक ब्रिगिड कोस्गेई ने 2019 शिकागो मैराथन में 2ः14ः04 के समय के साथ एक महिला धावक के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2023 कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स, अमेरिका में लुईस एलिजाबेथ ग्लुक (जन्म 22 अप्रैल 1943, न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। लुईस ग्लुक प्रसिद्ध अमेरिकी कवियत्री और निबंधकार थीं। उन्हें 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला, जिसके निर्णायकों ने उनकी बेजोड़ काव्यात्मक वाणी की प्रशंसा की, जो सादगीपूर्ण सौंदर्य के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है। लुईस ग्लुक के दो उद्धरण, गहन प्रेम हमेशा शोक की ओर ले जाता है। और, आत्मा मौन है। अगर वह बोलती भी है, तो सपनों में।

2024 लोकप्रिय क्यूबाई-स्पेनिश टेलीविजन होस्ट और अभिनेत्री मायरा गोमेज केंप एवं आयरिश कैथोलिक बिशप डोनल मरे का निधन हुआ।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryonOctober13 #InternationalDayforDisasterRiskReduction #InternationalFailureDay #DarioFo #KishoreKumar #HaraldPinter #OliveMarieOsmond #MoturuUdayam #AlbertJNock #AshokKumar #PoojaHegde #KadambariKadam #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv  #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #AnnapurnaDevi #BobDylan #SisterNivedita #Vivekananda

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ