जूलियन कैलेंडर के अनुसार 539 ईसा पूर्व 12 अक्टूबर को फारस के राजा साइरस की सेना ने बेबीलोन पर कब्जा कर लिया, जिससे बेबीलोन साम्राज्य समाप्त हो गया।
322 ईसा पूर्व 12 अक्टूबर को डेमोस्थनीज का प्राचीन एथेंस में निधन हुआ। डेमोस्थनीज प्रतिष्ठित यूनानी राजनेता और वक्ता थे। उनके भाषण समकालीन एथेनियन बौद्धिक कौशल की एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति हैं और चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के दौर के प्राचीन यूनान की राजनीति और संस्कृति में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। डेमोस्थनीज का एक प्रेरक उद्धरण, छोटे अवसर अक्सर बड़े उद्यमों की शुरुआत होते हैं।
633 इस्वी में 12 अक्टूबर को हैटफील्ड चेज युद्ध के दौरान नॉर्थम्ब्रिया के राजा एडविन को मर्सिया के पेंदा और ग्विनेड के कैडवलन के गठबंधन लड़ाकों ने पराजित कर मार डाला।
1279 जापान में बौद्ध धर्म की निचिरेन शोशू शाखा की स्थापना हुई।
1398 ग्रैंड ड्यूक आॅफ लिथुआनिया वियातुतास द ग्रेट और ट्युटोनिक नाइट्स के ग्रैंड मास्टर कोनराड वॉन जुंगिंगन ने समोगाइटिया नाइट्स को सौंपने के लिए सालिनास संधि पर हस्ताक्षर किए।
1406 चेन यानजियांग इंडोनेशिया से राजवंशीय कोरिया का दौरा करने वाले पहले व्यक्ति बने जो चार महीने पहले जावा से निकलने के बाद 12 अक्टूबर को सियोल पहुँचे।
1492 सैनसेपोल्क्रो, फ्लोरेंस गणराज्य में पिएरो डेला फ्रांसेस्का (पिएरो डि बेनेडेटो) का निधन हुआ। पिएरो डेला फ्रांसेस्का प्रारंभिक पुनर्जागरण काल के प्रसिद्ध इतालवी चित्रकार, गणितज्ञ और ज्यामितिज्ञ थे। मुख्य रूप से उनकी कला के लिए उन्हें सराहा जाता है। उनकी पेंटिंग की विशेषता उसकी शांत मानवतावाद, ज्यामितीय रूपों और परिप्रेक्ष्य का उपयोग है। उनका सबसे प्रसिद्ध कार्य टस्कन शहर अरेजो में सैन फ्रांसेस्को के बेसिलिका में भित्तिचित्रों का चक्र द हिस्ट्री ऑफ द ट्रू क्रॉस है। इसी दिन 1492 में इतालवी नाविक, खोजी और यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी पहली अमेरिका यात्रा के दौरान यह मानकर कि वह ईस्ट इंडीज (भारत) तक पहुंच गया है एक कैरिबियन द्वीप पर जहाज से धरती पर उतरा। बाद में उस जगह की पहचान अमेरिकी धरती के रूप में हुई।
1711 कैरेल छठे को हैब्सबर्ग रोमन कैथोलिक सम्राट का ताज पहनाया गया।
1773 अमेरिका का पहला पागलखाना खुला। ईस्टर्न स्टेट हॉस्पिटल विलियम्सबर्ग, वर्जीनिया में एक मनोरोग अस्पताल है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका में मानसिक रूप से बीमार लोगों की देखभाल और उपचार के लिए बनाया गया पहला सार्वजनिक अस्पताल था। मूल इमारत जल गई थी, 1985 में इसका पुनर्निर्माण किया गया।
1776 एक ब्रिटिश ब्रिगेड ब्रोंक्स के थ्रोग्स नेक पर सुरक्षा के लिए उतरी। इस कार्रवाई से पेल्स पॉइंट की लड़ाई की शुरुआत हुई जो अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध की एक घटना थी।
1792 अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस का मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया। इसी दिन 1792 में क्रिस्टोफर कोलंबस के अमेरिका खोजने के 300 साल बाद न्यू यॉर्क सिटी में संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला कोलंबस दिवस समारोह आयोजित किया गया। तब तक यूरोपियों का राज पूरी तरह अमेरिका पर हो चुका था।
1793 उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय चैपल हिल, उत्तरी कैरोलिना में एक सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित हुआ। यह उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय प्रणाली का प्रमुख शिक्षण संस्थान है और इसे पब्लिक आइवीज ओल्ड ईस्ट में से एक माना जाता है, जो चैपल हिल में उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के परिसर के उत्तरी भाग में स्थित एक निवास हॉल है। 1793 में गुलामों द्वारा निर्मित यह संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राज्य विश्वविद्यालय भवन बन गया। वर्जीनिया के विलियम्सबर्ग में विलियम एंड मैरी कॉलेज में व्रेन बिल्डिंग 1695 में बनाई गई थी, लेकिन विलियम और मैरी 1906 तक एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय नहीं बन पाया था।
1798 फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह आरंभ हुआ। इसे फ्लेमिश और लक्जमबर्ग के किसानों ने फ्रांसीसी शासन के खिलाफ शुरू किया जिसे किसान युद्ध कहते हैं। 1798 में दक्षिणी नीदरलैंड के फ्रांसीसी कब्जेदारों के खिलाफ किसान विद्रोह था। यह एक ऐसा क्षेत्र जिसमें अब बेल्जियम, लक्जमबर्ग और जर्मनी के कुछ हिस्से शामिल हैं। 1795 में फ्रांसीसियों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था और 1797 में कैम्पो फॉर्मियो की संधि के बाद इस क्षेत्र का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर फ्रांसीसियों को सौंप दिया गया था। विद्रोह को फ्रांसीसी क्रांतिकारी युद्धों का हिस्सा माना जाता है।
1799 जैनने गेनेविएवे लाबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट के साथ एक गुब्बारे से कूदने वाली पहली महिला बनी।
1810 म्यूनिख के नागरिकों ने बवेरिया के क्राउन प्रिंस लुईस और सैक्स-हिल्डबर्गहॉसन की राजकुमारी थेरेसा के विवाह के उपलक्ष्य में पहला ओकटेबरफेस्ट मनाया।
1815 नेपल्स के पूर्व राजा जोआचिम मूरत को मृत्यु की सजा सुनाई गई।
1822 ब्राजील के पेड्रो प्रथम को ब्राजील का संवैधानिक सम्राट घोषित किया गया।
1845 रैम्सगेट, केंट, इंग्लैंड में एलिजाबेथ फ्राई (बेट्सी फ्राई और या जेलों की परी) का निधन हुआ। वे प्रसिद्ध अंग्रेजी जेल सुधारक, समाज सुधारक, परोपकारी और क्वेकर थीं। जेल कैदियों, विशेष रूप से महिला कैदियों के लिए सुविधाएं, भोजन और उपचार में सुधार के लिए नए कानून के पीछे फ्राई एक प्रमुख प्रेरक शक्ति थीं। इसलिए लोगों ने उन्हें जेलों की परी कहा। एलिजाबेथ फ्राई ने 1823 के जेल अधिनियम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसने महिला कैदियों को यौन शोषण से बचाने के लिए जेलों में लिंग-भेद और महिला वार्डर को अनिवार्य बना दिया।
1847 प्रसिद्ध जर्मन आविष्कारक वर्नर वॉन सीमेंस ने सीमेंस एंड हैल्स्के की स्थापना की। यह बाद में सीमेंस एजी में बदल गयी और यूरोप की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी बनी।
1849 कोलंबिया के मनिजलेस शहर की स्थापना द एक्सपीडिशन ऑफ द 20 द्वारा की गई। द एक्सपीडिशन ऑफ द 20 नीरा और सलामीना से आए बीस एंटीओक्वियन लोगों का एक समूह था। समूह ने नगर में निर्माण, बसाहट की। मनिजलेस कैल्दास विभाग की राजधानी है। मनिजलेस पश्चिमी कोलंबिया के पहाड़ी कॉफी उत्पादक क्षेत्र में, यह अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खड़ी सड़कों और पास के नेवाडो डेल रुइज ज्वालामुखी के दृश्यों के लिए जाना जाता है। सेंट्रल बोलिवर स्क्वायर में क्रांतिकारी नेता सिमोन बोलिवर के सम्मान में एक मानव-कोंडोर मूर्ति है। शहर के नव-गॉथिक कैथेड्रल बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द रोजरी की छत से एक दृश्य दिखाई देता है, पास ही नव-औपनिवेशिक गवर्नर पैलेस भी है।
1860 सिनसिनाटस, न्यूयॉर्क में एल्मर एम्ब्रोस स्पेरी सीनियर का जन्म हुआ। एल्मर एम्ब्रोस स्पेरी अमेरिकी आविष्कारक और उद्यमी और निर्माण के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध हुए। उन्हें आधुनिक नेविगेशन तकनीक का जनक कहा गया। एल्मर एम्ब्रोस स्पेरी जाइरोकम्पास के सह-आविष्कारक बने। जाइरोकम्पास एक प्रकार का गैर-चुंबकीय कम्पास है जो एक तेज-घूमने वाली डिस्क और पृथ्वी (या ब्रह्मांड में कहीं और उपयोग किए जाने पर किसी अन्य ग्रहीय पिंड) के घूमने पर आधारित है जिससे भौगोलिक दिशा का स्वतः पता लगाया जा सके। इसी दिन 1860 में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
1864 प्रमुख बंगाली कवियत्रि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्त्री अधिकारवादी कामिनी राय का जन्म हुआ। कहा जाता है कि यह भारत की पहली स्नातक तक पढ़ने वाली महिला बनीं।
1865 प्रसिद्ध अंग्रेजी जैव रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता आर्थर हार्डन का जन्म हुआ।
1866 प्रसिद्ध स्कॉटिश पत्रकार, राजनीतिज्ञ, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रामसे मैकडोनाल्ड का जन्म हुआ।
1871 भारत में ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।
1879 ब्रिटिश सैनिकों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा किया।
1891 पटियाला, पंजाब के महाराजा भूपिंदर सिंह का जन्म हुआ।
1892 संयुक्त राज्य अमेरिका की प्लेज ऑफ अलेजीएंस को पहली बार शिकागो, इलिनोइस में कोलंबियन एक्सपोजिशन के उद्घाटन के साथ सार्वजनिक स्कूलों में इस्तेमाल शुरु किया। प्लेज ऑफ अलेजीएंस अर्थात अमेरिकी निष्ठा की प्रतिज्ञा एक देशभक्तिपूर्ण कविता है जो संयुक्त राज्य अमेरिका के ध्वज और संयुक्त राज्य अमेरिका के गणराज्य के प्रति निष्ठा का वचन देती है। प्लेज ऑफ अलेजीएंस का पहला संस्करण 1885 में कैप्टन जॉर्ज थैचर बाल्च ने लिखा गया था। कैप्टन बाल्च गृहयुद्ध में एक संघीय सेना अधिकारी थे और जिन्होंने बाद में सरकारी स्कूलों में बच्चों को देशभक्ति कैसे सिखाई जाए, इस पर एक किताब लिखी।
1896 जेनोआ, इटली में यूजेनियो मोंटेले का जन्म हुआ। यूजेनियो मोंटेले विख्यात इतालवी कवि, गद्य लेखक, संपादक और अनुवादक बने। 1975 में उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार उनकी विशिष्ट कविता के लिए प्रदान किया गया, जिसने अत्यंत कलात्मक संवेदनशीलता के साथ, मानवीय मूल्यों को एक ऐसे जीवन-दृष्टिकोण के तहत व्याख्यायित किया है जिसमें कोई भ्रम नहीं है। यूजेनियो मोंटेले का एक कथन, खुशी, तुम्हारे लिए हम चाकू की धार पर चलते हैं।
1899 ऑल्टेन, स्विट्जरलैंड में पॉल हरमन मुलर का जन्म हुआ। पॉल हरमन मुलर विख्यात स्विस रसायनज्ञ बने जिन्हें 1939 में कीटनाशक गुणों की खोज और मलेरिया व पीत ज्वर जैसी रोगवाहक बीमारियों के नियंत्रण में डीडीटी के उपयोग के लिए 1948 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला। पॉल हरमन मुलर का एक कथन है, चूँकि विज्ञान मानव लाभ के लिए उपयोग के साथ-साथ गंभीर दुरुपयोग का भी शिकार होता जा रहा है, इसलिए वैज्ञानिक की यह जिम्मेदारी भी बन गई है कि वह अपने विषय के सामाजिक संबंधों और अनुप्रयोगों के बारे में जागरूक हो, और अपने प्रभाव को ऐसी दिशा में डाले जिससे उसके अपने और संबंधित क्षेत्रों में निष्कर्षों का सर्वोत्तम अनुप्रयोग हो सके। इस प्रकार, उसे व्यापक अर्थों में जनता को शिक्षित करने में मदद करनी चाहिए, और इसका अर्थ है पहले स्वयं को शिक्षित करना, न केवल विज्ञान में, बल्कि आज मानव जाति के सामने मौजूद महान मुद्दों के संबंध में भी।
1901 अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया।
1909 ब्राजील के कूर्टिबा शहर में फुटबाल टीम की स्थापना हुई।
1910 जॉन डी ने न्यूयॉर्क में रॉकफेलर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च का अपना पहला 75 बेड का अस्पताल शुरु किया।
1911 विख्यात ब्रिटिश क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के समकालीन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेंट का जन्म हुआ।
1915 एक जर्मन फायरिंग दस्ते ने मित्र देशों के सैनिकों को बेल्जियम के कब्जे से बचने में मदद करने के शक में एक ब्रिटिश नर्स एडिथ कैवेल को मार डाला।
1917 प्रथम विश्व युद्ध में न्यूजीलैंड के सैनिकों को 2,735 लोगों की मौत का सामना करना पड़ा। पासचेंडेले की पहली लड़ाई में यह एक दिन में देश का सबसे बड़ा नुकसान हुआ।
1918 चेट्टियांड के राजा अन्नामलाई चेट्यिार के पुत्र, जाने माने उद्योगपति और क्रिकेट प्रशासक मुथैया अन्नामलाई चिदंबरम का जन्म कनाडुकठन में हुआ।
1919 भाजपा की संस्थापक सदस्य और ग्वालियर राजघराने की महारानी राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म हुआ।
1921 प्रसिद्ध अमेरिकी एनिमेटर, निर्माता, पटकथा लेखक और आवाज अभिनेता, कार्टून चरित्र गम्बी के निर्माता आर्ट क्लोकी का जन्म हुआ। गम्बी को टेलीविजन सीरीज, गम्बी द मूवी और अन्य मीडिया में प्रस्तुत किया गया। 1953 में अपनी शुरुआत के बाद गम्बी स्टॉप मोशन क्ले एनीमेशन और एक अमेरिकी सांस्कृतिक प्रतीक बना।
1924 टूर्स, फ्रांस में अनातोले फ्रांस का निधन हुा। 1921 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार वाले प्रसिद्ध फ्रांसीसी कवि, पत्रकार और उपन्यासकार थे अनातोले फ्रांस। उनकी कई बेस्टसेलर किताबें थीं। उन्हें अपने समय का आदर्श फ्रांसीसी साहित्यकार माना गया। अपनी विडंबनापूर्ण और संशयी, बेहतरीन साहित्यिक उपलब्धियों के लिए अनातोले फ्रांस शैली की कुलीनता, गहन मानवीय सहानुभूति, अनुग्रह और एक सच्चे गैलिक स्वभाव की विशेषता है। अनातोले फ्रांस को व्यापक रूप से मार्सेल प्राउस्ट की इन सर्च ऑफ लॉस्ट टाइम में कथावाचक मार्सेल के साहित्यिक आदर्श बर्गोटे के लिए भी आदर्श माना जाता है। अनातोले फ्रांस का एक मजेदार कथन है। किताबें कभी उधार न दें, क्योंकि कोई उन्हें कभी वापस नहीं करता, मेरे पुस्तकालय में केवल वही किताबें हैं जो दूसरों ने मुझे उधार दी हैं। अनातोले फ्रांस का एक गंभीर उद्धरण और स्मरण में ले लीजिए, लोगों की जिज्ञासा जगाएँ। दिमागों को खोलना ही काफी है, उन्हें ज्यादा बोझिल न बनाएँ। बस एक चिंगारी जलाएँ।
1928 अमेकिा के बोस्टन के चिल्ड्रन हॉर्ट्स में फिलिप ड्रिंकर और उनके सहयोगियों द्वारा डिजाइन एक आयरन लंग मेडिकल वेंटिलेटर, पहली बार पोलियोमाइलाइटिस के इलाज के लिए इस्तेमाल किया गया।
1935 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, लोक सभा सदस्य, केंद्रीय ग्रह मंत्री और लोक सभा के अध्यक्ष रहे शिवराज पाटिल का जन्म हुआ।
1938 मशहूर उर्दू शायर और गीतकार मुक्तदा हुसैन निदा फाजली का जन्म ग्वालियर में हुआ।
1937 सरकारी फेडरल एजेंट ने 1937 में कोलंबस दिवस पर विद्रोही गुट के अल ब्रैडी और उसके साथियों को गोली मार दी।
1945 प्रमुख चीनी नेता माओ त्से तुंग के नेतृत्व में कम्युनिस्टों ने शांगडांग अभियान पर जीत हासिल की। चीन में 1949 में समाजवादी क्रांति हुई।
1948 बंगलौर के पास एक नाच गांव नृत्यग्राम की स्थापना करने वाली नृत्यांगना और माॅडल प्रोतिमा गौरी बेदी का जन्म दिल्ली में हुआ।
1958 पोंटा डेलगाडा, अजोरेस, पुर्तगाल में मारिया डे फातिमा सिल्वा डे सेक्वेरा डायस का जन्म हुआ। मारिया डे फातिमा अजोरियन इतिहासकार, लेखिका और शिक्षाविद थीं। अजोरेस विश्वविद्यालय में प्रबंधन और अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर मारिया डे फातिमा ने अजोरेस के इतिहास पर केंद्रित, विशेष रूप से अजोरेस में यहूदी धर्म के इतिहास के साथ-साथ द्वीपों के आर्थिक विकास पर यहूदी आबादी के प्रभाव पर शोध किए।
1960 जापान सोशलिस्ट पार्टी के नेता इंजीरो आसनुमा की हत्या एक समुराई तलवार से की गई और फांसी दिए जाने की इस कार्रवाई का सीधा प्रसारण टीवी पर किया गया।
1960 न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंतिम दिन सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव ने टेबल पर जूता बजा कर तहलका मचा दिया। फिलीपींस के प्रतिनिधि अपने वक्तव्य में पूर्वी यूरोप में राजनीतिक और नागरिक अधिकारों को दबाने की बात कर रहे थे। इस पर ख्रुश्चेव ने मुट्ठी से टेबल को जोर-जोर से पीटना शुरु किया। फिर अपने जूते से टेबल बजाने लगे। वे तब तक ऐसा करते रहे, जब तक कि हॉल में सबकी निगाहें उनकी ओर नहीं उठ गईं। इस पर ख्रुश्चेव ने कहा, कि खूब मजा आया! यूएन ऐसी संसद है, जहां अल्पमत में होने पर माइनॉरिटी को खुद का अहसास दिलाना पड़ता है। अभी हम अल्पमत में हैं, लेकिन ज्यादा वक्त तक नहीं रहेंगे।
1963 प्रसिद्ध गीतकार, गजलकार और अपने मौलिक लेखन तथा चिंतन के लिए सुपरिचित शिवकुमार बिलगरामी का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने गिटारवादक और संगीतकार एहसान नूरानी का जन्म हुआ।
1964 सोवियत संघ ने वोस्खोद 1 को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया। यह बहु-व्यक्ति चालक दल वाला पहला अंतरिक्ष यान था और बिना प्रेशर सूट के पहली उड़ान थी। वोस्खोद 1 (शाब्दिक अर्थ सनराइज-1) सातवाँ चालक दल वाला सोवियत अंतरिक्ष उड़ान था। अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव, कॉन्स्टेंटिन फेओक्टिस्टोव और बोरिस येगोरोव द्वारा उड़ाया गया, यह 12 अक्टूबर 1964 को प्रक्षेपित हुआ और 13 तारीख को वापस लौटा। वोस्खोद 1 एक से अधिक चालक दल के सदस्यों को कक्षा में ले जाने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान था, बिना स्पेससूट के पहली उड़ान थी, और बाहरी अंतरिक्ष में किसी इंजीनियर या चिकित्सक को ले जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान था। इसने 336 किमी (209 मील) की ऊँचाई का रिकॉर्ड भी बनाया।
1966 चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी चिकित्सकों फ्रांसिस पेटन और चार्ल्स बी हगिंस को प्रदान किया गया। फ्रांसिस पेटन और चार्ल्स बी हगिंस ने अपना जीवन कैंसर से बचने के उपायों को खोजनें में लगाया।
1967 भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी जननेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।
1968 मध्य अफ्रीकी देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली और यह दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य मध्य अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 28,000 वर्ग किलोमीटर है। इसका स्वतंत्रता के बाद का नाम भूमध्य रेखा और गिनी के अफ्रीकी क्षेत्र दोनों के पास इसके स्थान को दर्शाता है। 2024 तक देश की जनसंख्या 1,795,834 थी जिनमें से 85 प्रतिशत से अधिक लोग देश के प्रमुख जातीय समूह फेंग के सदस्य हैं। बायोको के स्वदेशी बुबी लोग लगभग 6.5 प्रतिशत आबादी के साथ दूसरा सबसे बड़ा समूह हैं।
1977 जाने माने फिल्म अभिनेता और माॅडल देव सिंह गिल का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन जाने माने टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल हुसैन कुवाजरवाला का जन्म बंबई में हुआ।
1981 स्नेहा के नाम से मशहूर खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय तमिल, तेलुगू एवं मलयालम फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल सुहासिनी राजाराम नायडू का जन्म बंबई में हुआ।
1983 मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता एवं निर्देशक सौबिन शाहीर का जन्म कोच्चि में हुआ।
1985 डांस इंडिया डांस की विजेता रही जानी मानी नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और टीवी शो प्रस्तोता शक्ति मोहन का जन्म बंबई में हुआ।
1986 जेवियर परेज द कुइयार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
1989 प्रसिद्ध अमेरिकी एनिमेटर, निर्माता और पटकथा लेखक जे वार्ड प्रोडक्शंस के संस्थापक जे वार्ड का निधन हुआ।
1991 दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ कमल हासन और उनकी पत्नी सारिका ठाकुर की बहुचर्चित, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ।
1992 मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिणी क्षेत्र में आए 5.8 के भूकंप से 545 लोग मारे गए और कई हजार लोग घायल हुए। खरबों रुपये की संपत्ति नष्ट हुई। इसी दिन 1992 में चंद्र शेखर गौर एवं नीना गौर की बेटी हर्षिता गौर के नाम से सुपरिचित खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल हर्षिता शेखर गौर का जन्म दिल्ली में हुआ।
1993 खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल रुक्शार ढिल्लों का जन्म लंदन में हुआ। इसी दिन 1993 में खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल मीनाक्षी दीक्षित का जन्म रायबरेली, यूपी में हुआ।
1996 विश्व गठिया दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जाने वाला एक वैश्विक जागरूकता दिवस है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के सभी लोगों में आमवाती और मस्कुलोस्केलेटल रोगों के अस्तित्व और प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करना है। इसे अंग्रेजी में संक्षेप में डब्ल्यूएडी वाड कहते हैं। इसकी शुरुआत 1996 में आर्थराइटिस एंड रूमेटिज्म इंटरनेशनल ने की थी। आर्थराइटिस एंड रूमेटिज्म के दुर्बल करने वाले प्रभाव जिनमें से 200 से अधिक मौजूद हैं, बहुत कम ज्ञात हैं, यद्यपि उनका प्रभाव बड़े पैमाने पर लेकिन सूक्ष्म रूप महसूस किया जाता है।
1997 अल्जीरिया के सिदी दाऊद शहर के फॉल्स रोड ब्लॉक पर नरसंहार में 43 लोगों की हत्या की गई।
1998 अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक पारित किया।
1999 पाकिस्तान में सेना के निर्वाचित सरकार का तख्ता पलट देने के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ सत्ता पर काबिज हुए। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी दी कि विश्व 6 अरबवें बच्चे/ शिशु का सरायेवों में जन्म हुआ है। इसी दिन अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चंद्रमा आई.ओ. के निकट पहुँचा।
2000 स्पेसक्राफ्ट डिस्कवरी को फ्लोरिडा से स्पेस में भेजा गया।
2001 संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
2002 यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया। इसी दिन बाली के एक नाइट क्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत हुई।
2004 पाकिस्तान ने गौरी 1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2005 पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शेनझो 6 लॉन्च किया और अंतरिक्ष यात्री नीह हिशेंग ने इसमें पांच दिन बिताए। पहला विश्व होस्पिस और उपशामक देखभाल दिवस 2005 में आयोजित किया गया था और तब से यह लगातार जारी है। दुनिया 12 अक्टूबर को विश्व धर्मशाला और उपशामक देखभाल दिवस मनाती है, जिसका लक्ष्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। जिन लोगों को जीवन-सीमित बीमारियाँ हैं उन्हें उनकी जरूरतों के हिसाब से देखभाल करने का अधिकार है और विश्व धर्मशाला और उपशामक देखभाल दिवस इस बात पर जोर देता है।
2006 डिजिटल प्रतिबंध प्रबंधन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार आयोजित किया गया। यह आयोजन बौद्धिक संपदा कानून, कापीराइट कानून के बहुत से प्रावधानों का विरोध करता है और हर चीज तक हर किसी की पहुंच का समर्थन करता है। विभिन्न गतिविधियाँ दुनिया भर में होती हैं, जिन्हें डीआरएम विरोधी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और संगठनों द्वारा आयोजित किया जाता है।
2007 पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति अल गोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल आईपीसीसी को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 फेसबुक को ग्रीनपीस ने एक पत्र भेजा जिसमें हजारों लोगों के हस्ताक्षर हैं जिसमें फेसबुक से कहा गया कि वह कोयले से बनने वाली बिजली का इस्तेमाल कम करे।
2008 इसाइयों के सर्वोच्च धर्माधिकारी पोप ने 12 अक्टूबर 2008 को भारत की इसाई मिशनरी सिस्टर अल्फोंसा को संत घोषित किया। सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनीं। इसी दिन 2008 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ जमीन को उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस लिया।
2011 भारत और वियतनाम ने वियतनाम के समुद्री इलाके में तेल की खोज करने के लिए करार किया। इससे वियतनाम और चीन के रिश्तों में खटास आ गई थी क्योंकि दक्षिण चीन सागर के इस इलाके पर चीन अपना दावा करता है। इस इलाके में प्रभुत्व को लेकर चीन के साथ कई देशों का विवाद है।
2014 सामाजिक कार्यकर्ता इवो मोरालेस लगातार तीसरी बार बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए। इसी दिन 2014 में केन्याई-अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक, दार्शनिक और शिक्षाविद में अली मजरूई का निधन हुआ।
2017 संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूनेस्को से हटने के अपने फैसले की घोषणा की। इजराइल ने इसका तुरंत अनुसरण किया। इसी दिन कराकास में मार्गरीटा डीएमिको का निधन हुआ जो प्रसिद्ध वेनेजुएलियन पत्रकार, शोधकर्ता और प्रोफेसर थीं, जिन्होंने वेनेजुएला में कला आलोचना और सांस्कृतिक पत्रकारिता पर व्यापक प्रभाव डाला।
2018 प्रिंसेस यूजिनी ने सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर कैसल में जैक ब्रुक्सबैंक से शादी की।
2019 जबरदस्त तूफान टाइफून हागिबिस ने जापान में भारी तबाही मचाई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दस लाख लोग एक समय के लिए बेघर हुए। इसी दिन 2019 में केन्या के एलियुड किपचोगे वियना में दो घंटे से भी कम समय में मैराथन दौड़ने वाले पहले व्यक्ति बने। 2019 में इसी दिन अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में निर्माणाधीन हार्ड रॉक होटल ढह गया, जिसमें दो की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।
2020 वाशिंगटन, डी.सी. संयुक्त राज्य अमेरिका में रोबर्टा राइट मैक्केन का निधन हुआ। रोबर्टा राइट मैक्केन बेहद सम्मानित अमेरिकी सोशलाइट थीं। वह एडमिरल जॉन एस. मैक्केन जूनियर की पत्नी थीं।
2022 ब्रातिस्लावा गोलीबारी घटना में तीन लोगों (हमलावर सहित) की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह गोलीबारी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा के टेपलारेन नामक एक समलैंगिक बार के बाहर हुई।
2023 वैलेडुपार, कोलंबिया में लुइस अल्फ्रेडो गारवितो क्यूबिलोस (ला बेस्टिया और द बीस्ट) का निधन हुआ। लुइस अल्फ्रेडो गारवितो क्यूबिलोस कुख्यात कोलंबियाई सीरियल किलर, यौन अपराधी, पीडोफाइल और नेक्रोफाइल था। लुइस अल्फ्रेडो गारवितो क्यूबिलोस ने सन 1992 से 1999 तक 200 से अधिक युवा पुरुषों और किशोर लड़कों का यौन उत्पीड़न किया और उनमें से 193 की हत्या कर दी।
2024 जाने माने स्कॉटिश डीजे और रिकॉर्ड निर्माता जैकमास्टर, दक्षिण अफ्रीकी राजनीतिज्ञ टीटो म्बोवेनी, कनाडाई फिल्म और टेलीविजन निर्देशक एल्विन राकॉफ और स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ, स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री एलेक्स सैल्मंड का निधन हुआ। पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और बाद में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के नेता, विधायक और मंत्री रहे बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 66 वर्ष की आयु में 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के खेरवाड़ी इलाके में तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी पर यह हमला उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास हुआ, जो उस समय वांद्रे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। अस्पताल पहुंचने पर बाबा सिद्दीकी को मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का आरोप लारेंस बिश्नोई गैंग पर लगा।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldArthritisDay #InternationalDayagainstDRM #WorldHospiceandPalliativeCareDay #BabaSiddiqui #WorldHistoryofOctober12 #Demosthenes #EugenioMontale #AnatoleFrance #AksharaHaasan #ShaktiMohan #PaulHermannMüller #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #RuksharDhillon #MeenakshiDixit







0 टिप्पणियाँ