Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

23 सितंबर का विश्व इतिहास - 2100 वर्षों में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा मशहूर लोगों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Historical Events of September 23

63 ईसा पूर्व 23 सितंबर को सीजर ऑगस्टस (ऑक्टेवियन) का जन्म पालाटाइन हिल, रोम, इटली में जन्म हुआ। सीजर ऑगस्टस ने रोमन साम्राज्य की स्थापना की और 27 ईसा पूर्व से 14 ई.पू. अपनी मृत्यु तक पहले रोमन सम्राट के रूप में शासन किया। 38 ईस्वी में 23 सितंबर को जूलियो क्लाउडियन राजवंश के रोमन शासक हुए गयुस सीजर ऑगस्टस जर्मेनिकस कैलीगुला की बहन जूलिया ड्रूसिला को मरणोपरांत देवी घोषित किया गया। 788 ईस्वी में 23 सितंबर को एल्फवाल्ड प्रथम (जन्म ईसा 759 और 767 के बीच) का निधन हुआ। एल्फवाल्ड प्रथम 779 से 788 तक नॉर्थम्बरिया का राजा था। 965 ईस्वी में 23 सितंबर को अन नुमानीया, अब्बासी खिलाफत (आधुनिक इराक) में अब्बासी वंश के अबू अल-तैय्यब अहमद इब्न अल-हुसैन अल-मुतनब्बी अल-किन्दी (जन्म 915 कूफा, अब्बासी खलीफा, आधुनिक इराक) का निधन हुआ। अल-मुतनब्बी हमादानी अमीर सैफ अल-दौला के दरबार में अब्बासी काल के प्रमुख अरब कवि थे। उन्होंने हमादानी अमीर के लिए 300 पृष्ठों की कविताएँ लिखीं। अल-मुतनब्बी की काव्य शैली ने उन्हें उस समय बहुत प्रसिद्धि दिलाई और उनकी कई कविताओं को आज भी अरब दुनिया में व्यापक रूप से पढ़ा जाता है और वे मुहावरेदार मानी जाती हैं। 1122 पोप कैलिक्स्टस द्वितीय और रोमन सम्राट हेनरी पंचम ने अलंकरण विवाद को समाप्त करने के लिए वर्म्स के कॉनकॉर्डैट (एक नियमावली) पर सहमति जताई। 1215 मंगोल साम्राज्य में कुबलाई खान का जन्म हुआ। चंगेज खान के पोते कुबलाई खान चीन में मंगोलों द्वारा स्थापित युआन राजवंश के संस्थापक और पहले सम्राट थे। कुबलाई खान ने 1271 में राजवंश का नाम ग्रेट युआन घोषित किया और 1294 में अपनी मृत्यु तक युआन चीन पर शासन किया। कुबलई खान ने कहा है, मैंने सुना है कि घोड़े पर बैठकर साम्राज्य जीता जा सकता है, लेकिन घोड़े पर बैठकर उसका शासन नहीं किया जा सकता। कुबलाई खान संस्कृति में अपनी रुचि के लिए प्रसिद्ध था। उसने चीनी शासन प्रणाली के कई पहलुओं को अपनाया, साथ ही मंगोल परंपराओं को भी बनाए रखा। उसने मार्को पोलो जैसे विदेशी यात्रियों को अपने दरबार में आमंत्रित किया, जिससे यूरोप और एशिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला। 1338 अर्नेमुइडेन की लड़ाई में फ्रांसीसी सेना ने अंग्रेजों को हराया। यह सौ साल के युद्ध की पहली नौसैनिक लड़ाई थी जिसमें बारूद तोप का उपयोग किया गया। 1409 1368 की खेरलेन की लड़ाई के बाद मंगोलों ने मिंग राजवंश चीन पर दूसरी महत्वपूर्ण जीत हासिल की। 1459 रिचर्ड नेविल के नेतृत्व में यॉर्किस्ट सेना ने इंग्लैंड के स्टफर्डशायर में ब्लेयर हीथ की लड़ाई (वार्स ऑफ द रोजेज की पहली बार लड़ाई) में लंकेस्ट्रियन सेना को हराया। 1561 स्पेन के राजा फिलिप द्वितीय ने एक आदेश जारी कर फ्लोरिडा, अमेरिका में स्पेनिश उपनिवेश बनाने का काम रुकवा दिया। 1568 सैन जुआन डे उलूआ (आधुनिक वेराक्रूज, मैक्सिको में) स्पेनिश नौसेना ने अंग्रेजी प्राइवेट हथियार कारोबारियों के अवैध व्यापार पर रोक लगा दी। 1739 रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1803 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया। 1806 लुईस एंड क्लार्क एक्सपैडिशन सेंट लुइस, मिसौरी पहुंचे और लुइसियाना तथा प्रशांत नॉर्थवेस्ट क्षेत्र को खोजने, पहचानने की जानकारी दी। 1838, होमर, ओहियो, अमेरिका में विक्टोरिया वुधुल मार्टिन का जन्म हुआ। विक्टोरिया वुधुल प्रसिद्ध, प्रमुख महिला मताधिकार नेत्री बनीं, 1872 के चुनाव में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा। कई इतिहासकार और लेखक मानते हैं कि वुधुल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली महिला थीं। महिलाओं के अधिकारों और श्रम सुधारों की प्रमुख एक्टिविस्ट वुधुल फ्री लव की भी समर्थक थीं, जिसका मतलब था सामाजिक पाबंदियों या सरकारी दखल के बिना शादी करना, तलाक लेना और बच्चे पैदा करना। वह अक्सर कहती थीं, वे सुधार की बढ़ती लहर को नहीं रोक सकते। दुनिया बदलती रहती है। विक्टोरिया वुधुल ने कहा, ऐसी सरकार गलत है जो महिलाओं को कानूनी तौर पर उनके पति की संपत्ति मानती है। पूरे सिस्टम को बदलने की जरूरत है, लेकिन पुरुष कभी बदलाव नहीं करेंगे। उन्हें बहुत कुछ खोने का डर है। 1857 रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए। 1863 सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विद्रोह में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन हुआ। 1884 23-24 सितंबर की रात में स्टीमशिप आर्कटिक केप विरजेंस के पास फंस गया, जिससे पास में प्लेसर गोल्ड भंडार का पता चला और टिएरा डेल फ्यूगो गोल्ड रश की शुरुआत हुई। 1883 और 1906 के बीच टिएरा डेल फ्यूगो में सोने निकालने की होड़ मची थी, जिसने चिली, अर्जेंटीना और यूरोपीय लोगों को द्वीपसमूह की ओर आकर्षित किया, जिनमें कई डालमेशियन भी शामिल थे। सोने की होड़ ने द्वीपसमूह में पहले शहरों के निर्माण को बढ़ावा दिया और पुंटा एरेनास में आर्थिक विकास हुआ। सोना खत्म होने के बाद अधिकांश सोने के खनिक द्वीपसमूह छोड़कर चले गए जबकि बचे हुए निवासी भेड़ पालन और मछली पकड़ने में लग गए। इस होड़ ने स्वदेशी सेल्कनाम लोगों के नरसंहार में एक बड़ा योगदान दिया। इसमें बाहरी लोगों द्वारा लाखों स्थानीय लोग मार डाले गये। पुंटा एरेनास चिली के दक्षिणी पैटागोनिया क्षेत्र के सिरे के पास एक शहर है। अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाली मैगेलन जलडमरूमध्य स्थित इसे अक्सर आसपास के जंगल और अंटार्कटिका की सैर के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। प्लाजा मुनोज गेमेरो में खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगेलन का स्मारक है, और म्यूजो नाओ विक्टोरिया में उनके एक गैलियन की प्रतिकृति है। 1889 न्यूयॉर्क में वाल्टर लिप्मैन का जन्म हुआ। वाल्टर लिप्मैन प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, रिपोर्टर और राजनीतिक टिप्पणीकार। 60 साल के अपने करियर में वाल्टर लिप्मैन शीत युद्ध की अवधारणा को सबसे पहले पेश करने वालों में से एक होने, आधुनिक मनोवैज्ञानिक अर्थ में स्टिरियोटाइप शब्द का प्रयोग करने और अपने अखबार के कॉलम तथा कई किताबों में मीडिया और लोकतंत्र की आलोचना करने के लिए जाने गए जिनमें उनकी 1922 की किताब पब्लिक ओपिनियन सबसे उल्लेखनीय है। वाल्टर लिप्मैन ने लिखा, झूठ का पता लगाने के साधन के बिना किसी समुदाय में स्वतंत्रता नहीं हो सकती। 1901 जिजकोव, प्राग, चेक गणराज्य में यारोस्लाव सेइफर्ट का जन्म हुआ। यारोस्लाव सेइफर्ट प्रसिद्ध चेक लेखक, कवि और पत्रकार बने। सेइफर्ट को 1984 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार उनकी कविताओं के लिए दिया गया था, जिनमें ताजगी, भावुकता और अद्भुत कल्पनाशीलता थी, जो इंसान की अदम्य भावना और बहुमुखी प्रतिभा की एक प्रेरणादायक तस्वीर पेश करती है। यारोस्लाव सेइफर्ट ने लिखा, अगर कोई आम आदमी चुप रहता है, तो यह एक रणनीति हो सकती है। अगर कोई लेखक चुप रहता है, तो वह झूठ बोल रहा होता है। 1903 स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ मेहर अली का जन्म हुआ। 1908 वीर रस की कविताओं के लिए सुप्रसिद्ध और साथ ही जनता की बात करने तथा सत्ता को ललकारने वाली कविताओं के लिए भी लोकप्रिय हिंदी कवि, लेखक, अकादमिक, राजनीतिज्ञ, पत्रकार रामधारी सिंह दिनकर का जन्म बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया में हुआ। उनकी एक प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां - लेकिन होता भूडोल, बवंडर उठते हैं, जनता जब कोपाकुल हो भृकुटि चढाती है, दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। 1917 विज्ञान में डाॅक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म हुआ। 1932 नेज्ड और हेजाज के साम्राज्य ने अल-हसा और कातिफ के साथ विलय कर सऊदी अरब राज्य का निर्माण किया। इब्न सऊद पहले शासक बने और रियाद को राजधानी बनाया। 1934 ह्योगबोले, स्वीडन में पर ओलव एनक्विस्ट का जन्म हुआ। पर ओलव एनक्विस्ट ने अपनी पहचान प्रसिद्ध स्वीडिश लेखक, पत्रकार, नाटककार और उपन्यासकार के रूप में बनाई। पर ओलव एनक्विस्ट ने लिखा है, क्या अंधेरा ही रोशनी है, या रोशनी ही अंधेरा? एक चुनाव करना होगा। इतिहास के साथ भी यही सच है लोग यह चुनते हैं कि उन्हें क्या देखना है, क्या रोशनी है और क्या अंधेरा। 1935 विख्यात और कुख्यात हिंदी एवं पंजाबी फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने खलनायक के रूप में खास पहचान बनाई। 1939 चिंतन के क्षेत्र में विश्वविख्यात आॅस्ट्रेलियन मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का लंदन में देहांत हुआ। दुनिया मुख्य रूप से तीन लोगों के विचारों से प्रभावित है। सिग्मंड फ्रायड मनोवैज्ञानिक, कार्ल माक्र्स समाजवादी दार्शनिक और अल्बर्ट आइंस्टीन वैज्ञानिक। यह तीनों लोग जर्मनी के थे। सिगमंड फ्रायड के दो प्रसिद्ध कथन- 1. ज्यादातर लोग वास्तव में स्वतंत्रता नहीं चाहते, क्योंकि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी आ जाती है, और ज्यादातर लोग जिम्मेदारी से डरते हैं। 2. मनुष्य जितना सोचता है उससे कहीं ज्यादा नैतिक है, और वो इतना अनैतिक है कि वो उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। 1943 सुविख्यात हिंदी फिल्म अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल तनुजा का जन्म बंबई में हुआ। 1965 गुजरात के राजपिपला राजघराने के राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल का जन्म हुआ। यह समलैंगिक राजकुमार हैं और समलैंगिकों के अधिकारों के पैरोकार हैं। इसी दिन भारतीय संगीत राॅक, पाॅप बैंड यूफोरिया के संस्थापक गायक, गीतकार और संगीतकार पलाश सेन का जन्म हुआ। 1977 जाने माने बांग्ला फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ। 1879 रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया। 1929 ब्रिटिश कालीन भारत में बाल विवाह निरोधक विधेयक शारदा कानून पारित हुआ। 1949 पॉइंट-ए-पियरे, त्रिनिदाद और टोबैगो में फ्लोएला कैरेन यूनिएस बेनजामिन, बैरोनेस बेनजामिन का जन्म हुआ। फ्लोएला बेनजामिन प्रसिद्ध त्रिनिदादी-ब्रिटिश अभिनेत्री, गायिका, प्रस्तुतकर्ता, लेखिका और राजनेता हैं। वह प्ले स्कूल, प्ले अवे, जंबोरी और फास्ट फॉरवर्ड जैसे बच्चों के कार्यक्रमों की प्रस्तुतकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। फ्लोएला बेनजामिन ने कहा, लोग हमेशा मुझसे पूछते हैं कि मैं हमेशा क्यों मुस्कुराती हूँ और मैं उनसे कहती हूँ, मैं हमेशा इसलिए मुस्कुराती हूँ क्योंकि जीतने वाले हमेशा मुस्कुराते हैं। 1955 पाकिस्तान ने बगदाद समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1958 ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया। 1965 भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ। पांच हफ्ते के युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर को ही युद्ध खत्म करने की घोषणा की गई। 1967 बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर, मॉडल, बिजनेसवुमन और तुर्क तथा कैकोस द्वीप समूह की राजनीतिज्ञ (राष्ट्राध्यक्ष माइकल यूजीन मिसिक की पत्नी) लिसाराय मैककॉय का जन्म शिकागो अमेरिका में जन्म हुआ। लिसा रे मैकॉय 1998 की फिल्म द प्लेयर्स क्लब में डायना डायमंड आर्मस्ट्रांग और यूपीएन/ दि सीडब्ल्यू सिटकॉम ऑल ऑफ अस में नीसी जेम्स का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। लिसा रे मैकॉय के कुछ मशहूर कोट्स हैं, मैं बातूनी इंसान हूँ क्योंकि मुझे लोगों से मिलना-जुलना और उन्हें जानना अच्छा लगता है। और, कुछ पुरुष ऐसी महिलाओं से डरते हैं जो उनसे सवाल करती हैं और सम्मान और जवाब मांगती हैं। 1969 आधुनिक आयुर्वेदाचार्य और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन हुआ। 1970 अब्दुल रजाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने। 1974 बीबीसी ने पहली सार्वजनिक सूचना सेवा प्रणाली में से एक सेफैक्स शुरू की। 1976 ब्रितानी नौसेना के एक युद्धक जहाज में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम का यह जहाज समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था। 1979 सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी। 1983 गल्फ एयर का एक यात्री जहाज पकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से उड़ा जिसमें सवार अधिकतर यात्री पाकिस्तानी थे। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई के बीच इस हवाई जहाज में रखे सामान में विस्फोट हो गया जिससे तमाम लोग मारे गये। 1985 हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल नेहा मर्दा का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन जाने माने क्रिकेटर अंबाती रायुडू का जन्म गुंटूर, कर्नाटक में हुआ। 1986 अमेरिकी कांग्रेस गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल मानने पर सहमत हुई। 1987 जाने माने बाॅलीवुड गायक राहुल वैद्य का जन्म नागपुर में हुआ। 1992 फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2013, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल नवनीत कौर ढिल्लों का जन्म अंबाला, हरियाणा में हुआ। इसी दिन भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए के. वी. के. सुंदरम का निधन हुआ। 1993 हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री तथा माॅडल शालिनी पांडेय का जन्म जबलपुर में हुआ। 1995 ताबा मिस्र में इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट पर फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ। 2000 सिडनी ओलंपिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। 2001 ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी हुई, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये। 2002 जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोएडर चुनाव जीतकर पुन चांसलर बने। इसी दिन 2002 में इंटरनेट ब्राउजर मोजिला फायर फॉक्स का पहला वर्जन लांच हुआ। 2003 भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ। 2004 हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए। 2006 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल मोहम्मद परवेज मुशर्रफ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया। 2008 पश्चिमी फिनलैंड के कौहाजोकी में सिनाजोकी यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एक बंदूकधारी ने दस छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। 2009 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए। 2010 वर्जीनिया की टेरेसा लेविस 1912 के बाद से फांसी देकर मारी जाने वाली पहली महिला बनीं। उसे एक घातक इंजेक्शन से मौत दी गई। 2012 उभयलिंगी समुदाय के सहयोग, सम्मान, समर्थन, सुरक्षा आदि मामलों पर एकजुटता, जागरूकता इत्यादि के लिए सेलीब्रेट बाइसेक्सुएलिटी डे की स्थापना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में की गई। इससे पहले इसका व्यापक आयोजन अफ्रीका के जोहांसबर्ग में हो रहा था। 2013 मिस्र की एक अदालत ने देश भर में सभी मुस्लिम ब्रदरहुड गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया। अदालत के फैसले में ब्रदरहुड की सभी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी शामिल था। 2014 भारतीय सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लद्दाख के चुमार क्षेत्र में तीन किमी तक अंदर घुस आए हैं। इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमलों में कम से कम 120 लोग मारे गये। 2016 भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल फाइटर जेट्स खरीदने के समझौते पर दस्तखत किए। यह डील बहुत विवादित रही। रक्षा खरीद प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर पहले से तय कीमत के बजाय तीन गुणा अधिक कीमत में खरीदे जाने का सौदा हुआ। संसद में और सीएजी की रिपोर्ट में कीमत और सौदे से संबंधित जानकारी नहीं दी गई। इसमें दिवालिया अनिल अंबानी की कागजी कंपनी को 30,000 करोड़ का ठेका दिया गया। 2017 राजस्थान में कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया। 2018 वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेफ के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पहली बार वैश्विक पैमाने पर बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के भाग के रूप में मनाया गया। 2021 दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ टीटीएफआई के आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन के लिये राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में अनिवार्य उपस्थिति के फैसले पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी और केंद्र से इस खेल संस्था के खिलाफ मनिका बत्रा की शिकायत पर जांच करने करने को कहा। जस्टिस रेखा पल्ली ने आगे कहा कि यदि जरूरी हुआ तो केंद्रीय खेल मंत्रालय टीटीएफआई के कार्यों की जांच कर सकता है। जस्टिस पल्ली ने जानी-मानी टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा की एक याचिका पर सुनवाई करने के बाद उक्त आदेश दिया जिसमें मनिका को आगामी एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। मनिका बत्रा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय ने ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान एक मैच गंवाने के लिये उन पर दबाव डाला था। 2021 विश्व प्रसिद्ध इतालवी स्पोर्ट्स कार रेसिंग और फॉर्मूला वन ड्राइवर नीनो वैकेरेला का पालेर्मो, सिसिली, इटली में निधन हुआ। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में 1964 24 आवर्स ऑफ ले मैन्स और 1965, 1971 और 1975 में टार्गा फ्लोरियो जीतना शामिल है। 2022 रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में पांच दिवसीय दिखावटी विलय जनमत संग्रह में मतदान शुरू हुआ, जिसके बाद रूस ने डोनेट्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क और जापोरोजे क्षेत्रों पर अपना अधिकार कर लिया। 2023 नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की आधिकारिक चीन यात्रा के दौरान नेपाल और चीन के बीच एक एमओयू सहित 12 विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के निमंत्रण पर चीन के दौरे पर बीजिंग पहुंचे दहल ने 19वें एशियन गेम्स से इतर शनिवार को हांगझोऊ में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत की। नेपाल सरकार के अनुसार ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में दहल और ली के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक एमओयू समेत इन 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 2024 इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें 490 से अधिक लोग मारे गए। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 23 सितंबर: संयुक्त राष्ट्र का मूक, बधिर लोगों की सहायता, सम्मान, अधिकार, संरक्षण और प्रोत्साहन हेतु वैश्विक अभियान विश्व भर में बहुत लोग जन्मजात विकलांगता के शिकार हैं। ऐसे लोग भी हैं कि वे पैदा तो अच्छे-भले हुए लेकिन बाद में किसी दुर्घटना आदि की वजह से वे गूंगे या बहरे हो गये। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस सभी बधिर लोगों और अन्य सांकेतिक भाषा उपयोगकर्ताओं की भाषाई पहचान और सांस्कृतिक विविधता का समर्थन और सुरक्षा करने का एक अनूठा अवसर है। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2023 के उत्सव के दौरान दुनिया एक बार फिर हमारी सांकेतिक भाषाओं द्वारा उत्पन्न एकता को उजागर करेगी। बधिर समुदाय, सरकारें और नागरिक समाज संगठन अपने देशों के जीवंत और विविध भाषाई परिदृश्य के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय सांकेतिक भाषाओं को बढ़ावा देने, मान्यता देने के लिए अपने सामूहिक प्रयासों को जारी रखते हैं। विश्व बधिर महासंघ के अनुसार, दुनिया भर में 70 मिलियन से अधिक बधिर लोग हैं। उनमें से 80 प्रतिशत से अधिक विकासशील देशों में रहते हैं। सामूहिक रूप से, वे 300 से अधिक विभिन्न सांकेतिक भाषाओं का उपयोग करते हैं। सांकेतिक भाषाएँ पूरी तरह से प्राकृतिक भाषाएँ हैं, जो संरचनात्मक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं से भिन्न होती हैं। एक अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा भी है, जिसका उपयोग बधिर लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बैठकों में और अनौपचारिक रूप से यात्रा और सामाजीककरण के दौरान किया जाता है। इसे सांकेतिक भाषा का एक पिजिन रूप माना जाता है जो प्राकृतिक सांकेतिक भाषाओं की तरह जटिल नहीं है और इसका शब्दकोष सीमित है। विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर कन्वेंशन सांकेतिक भाषाओं के उपयोग को मान्यता देता है और बढ़ावा देता है। यह स्पष्ट करता है कि सांकेतिक भाषाएं बोली जाने वाली भाषाओं के बराबर हैं और राज्यों को सांकेतिक भाषा सीखने की सुविधा देने और बधिर समुदाय की भाषाई पहचान को बढ़ावा देने के लिए बाध्य करती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बधिर लोगों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में घोषित किया है। इस दिन की स्थापना करने वाले संकल्प में स्वीकार किया गया है कि सांकेतिक भाषा और सांकेतिक भाषा में सेवाओं तक शीघ्र पहुंच, जिसमें सांकेतिक भाषा में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी शामिल है, बधिर व्यक्ति की वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है। यह भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के हिस्से के रूप में सांकेतिक भाषाओं के संरक्षण के महत्व को पहचानता है। यह बधिर समुदायों के साथ काम करने के संदर्भ में हमारे बिना हमारे बारे में कुछ भी नहीं के सिद्धांत पर भी जोर देता है। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का प्रस्ताव वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेफ (डब्ल्यूएफडी) से आया था, जो बधिर लोगों के 135 राष्ट्रीय संघों का एक संघ है, जो दुनिया भर में लगभग 70 मिलियन बधिर लोगों के मानवाधिकारों का प्रतिनिधित्व करता है। संकल्प ए/आरईएस/72/161 को संयुक्त राष्ट्र में एंटीगुआ और बारबुडा के स्थायी मिशन द्वारा प्रायोजित किया गया था, 97 संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था और 19 दिसंबर 2017 को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। 23 सितंबर का चुनाव उस तारीख की याद दिलाता है जब डब्ल्यूएफडी की स्थापना 1951 में हुई थी। यह दिन बधिर लोगों के मानवाधिकारों के बारे में एक वकालत संगठन के जन्म का प्रतीक है, जिसका मुख्य लक्ष्य सांकेतिक भाषाओं और बधिर संस्कृति के संरक्षण को पूर्व-आवश्यकता के रूप में रखना है। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पहली बार 2018 में बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के भाग के रूप में मनाया गया था। बधिरों का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह पहली बार सितंबर 1958 में मनाया गया था और तब से यह बधिर लोगों के रोजमर्रा के जीवन में आने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बधिर एकता और ठोस वकालत के एक वैश्विक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है। #InternationalBisexualityDay #InternationalSign anguageday #SigmundFreud #WorldHistoryonSeptember23 #WalterLippmann #VictoriaWoodhull #PerOlovEnquist #LisaRayeMcCoy #NehaMarda #NavneetKaurDhillon #ShaliniPandey #RamdhariSinghDinkar #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #KublaiKhan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ