96 ईस्वी में 19 सितंबर को रोमन सम्राट डोमिनिशियन की साजिश कर हत्या 18 सितंबर को करने और नर्वा के सम्राट बनने के अगले दिन से रोमन सीनेट ने डोमिनिशियन द्वारा पारित कानूनों को रद्द कर दिया और उसकी मूर्तियों को नष्ट करने का आदेश दिया।
86 ईस्वी में 19 सितंबर को लानुवियम, इटली, रोमन साम्राज्य में टाइटस ऑरेलियस फुल्वस और अरिया फडिला के बेटे टाइटस एलियस हैड्रियनस एंटोनिनस पायस का जन्म हुआ। टाइटस ईस्वी सन 138 से 161 तक रोमन सम्राट रहा। टाइटस को नर्व-एंटोनिन राजवंश के पाँच अच्छे सम्राटों में से चौथे के रूप में सम्मान प्राप्त है। टाइटस को सम्राट हैड्रियन ने गोद लिया था।
634 ईस्वी में 19 सितंबर को दमिश्क की घेराबंदी के तहत खालिद इब्न अल-वालिद के नेतृत्व में रशीदुन अरबों ने बीजेंटाइन साम्राज्य से दमिश्क छीन लिया। दमिश्क अब सीरिया की राजधानी है।
690 ईस्वी में 19 सितंबर को कैनटरबरी में थियोडोर ऑफ टारसस (जन्म 602, टारसस, बायजेंटाइन साम्राज्य) का निधन हुआ। 668 से 690 तक कैनटरबरी के आर्कबिशप थे।
866 ईस्वी में 19 सितंबर को कॉन्स्टेंटिनोपल में लियो छठे (लियो द वाइज) का जन्म हुआ। लियो षष्टम 886 से 912 तक बीजांटीन सम्राट रहा।
961 ईस्वी में 19 सितंबर को हेलना लेकापेन (जन्म 910) कॉन्स्टेंटाइन सातवें की महारानी का निधन हुआ। हेलना लेकापेन अपने पति की राजनीतिक सलाहकार और वास्तविक सह-शासिका के रूप में जानी जाती थी। हेलना लेकापेन रोमनोस प्रथम लेकापेनोस और थियोडोरा की बेटी थी।
1123 जिन राजवंश के सम्राट ताईजू (अगुदा, मिन, जन्म 1 अगस्त 1068) का निधन हुआ। ताईजू चीन में जुरचेन राजवंश के संस्थापक और पहले सम्राट थे।
1356 पोइटियर्स की लड़ाई में एडवर्ड द ब्लैक प्रिंस की अगुवाई में अंग्रेजी सेना ने फ्रांसीसी सेना को हराया और राजा जॉन द्वितीय को पकड़ लिया।
1410 मैरीनबर्ग घेराबंदी का अंत हुआ, ट्यूटनिक ऑर्डर के राज्य ने संयुक्त पोलिश-लिथुआनियाई सेनाओं को वापस भागने को मजबूर कर दिया।
19 सितंबर 1560 को सेंट मार्टिन चर्च, ट्रिमली सेंट मार्टिन, सफोक में थॉमस कैवेंडिश का बपतिस्मा हुआ। थॉमस कैवेंडिश विलियम कैवेंडिश और मैरी वेंटवर्थ के तीसरे बेटे थे। जब 1572 में उनके पिता की मृत्यु हो गई तो कैवेंडिश को एक बड़ी संपत्ति विरासत में मिली और उन्हें थॉमस वेंटवर्थ, द्वितीय बैरन वेंटवर्थ के संरक्षण में रखा गया। वेंटवर्थ को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता थी कि लड़का विश्वविद्यालय की शिक्षा के लिए तैयार हो। बाद में सर की उपाधि प्राप्त थॉमस कैवेंडिश विख्यात अंग्रेजी खोजकर्ता और द नेविगेटर बने। सर फ्रांसिस ड्रेक का अनुकरण करने और प्रशांत क्षेत्र में स्पेनिश शहरों और जहाजों पर छापा मारने और दुनिया भर में परिक्रमा करके लौटने की कोशिश की। मैगेलन, ड्रेक और संभवतः लोयोला के अभियान कैवेंडिश से पहले दुनिया भर में परिक्रमा करने वाले थे। उनकी पहली यात्रा और सफल जलयात्रा ने उन्हें प्रशांत और फिलीपींस से जुटाए गए स्पेनिश सोने, रेशम और खजाने से अमीर बना दिया। 600 टन के नौकायन जहाज मनीला गैलियन सांता एना (जिसे सांता अन्ना भी कहा जाता है) के साथ वापसी पर उन्हें इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने नाइट की उपाधि दी। उन्होंने दूसरी छापेमारी और जलयात्रा यात्रा की, लेकिन वे उतने भाग्यशाली नहीं रहे और 31 साल की उम्र में समुद्र में ही उनकी मृत्यु हो गई।
1589 इटली के वेनिस में 19 फरवरी 1532 को जन्मे विख्यात कवि, विचारक, भाषाविद जीन-एंटोनी डी बैफ का पेरिस, फ्रांस में निधन हुआ। जीन-एंटोनी डी बैफउन सात फ्रांसीसी कवियों में सबसे अधिक विद्वान थे जिन्होंने ला प्लीएड के नाम से जाने गए समूह का गठन किया था। बैफ ने शास्त्रीय शिक्षा प्राप्त की और 1547 में पियरे डी रोंसार्ड के साथ कॉलेज डी कोक्वेरेट, पेरिस में जीन डोरैट के अधीन अध्ययन करने के लिए गए, जहां उन्होंने जोआचिम डु बेले के साथ पूर्वजों और इटालियंस की तर्ज पर फ्रांसीसी कविता को बदलने की योजना बनाई। इस अभियान में बैफ ने पेट्रार्चन सॉनेट्स और एपिक्यूरियन गीतों के दो संग्रह, लेस अमौर्स डी मेलाइन (1552) और एल’अमोर डी फ्रांसिन (1555) का योगदान दिया। 1567 में ले ब्रेव, ओउ टेललेब्रस, बैफ का प्लॉटस के माइल्स ग्लोरियोसस का नाट्य रूपांतरण का शाही दरबार में मंचन किया गया।
1662 विख्यात फ्रांसीसी पादरी, राजनेता, लेखक और उपदेशक तथा फ्रांस के पुस्तकालयाध्यक्ष एबे जीन-पॉल बिग्नोन कांग्रेस ऑराट का जन्म हुआ।
1719 भारत के 11वें मुगल बादशाह रफीउद्दौला का निधन हुआ।
1676 बेकन के विद्रोह के दौरान नाथनियल बेकन की सेना ने जेम्सटाउन (Jamestown is city in southern Chautauqua County, New York, United States) को जला दिया।
1778 कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने पहला संयुक्त राज्य संघीय बजट पारित किया।
1796 जॉर्ज वॉशिंगटन का विदाई संबोधन एक खुले पत्र के रूप में पूरे अमेरिका में छपवाकर वितरित किया गया। इस संबोधन का एक उद्धरण यह है, 99 प्रतिशत असफलता उन लोगों से होती है जो बहाने बनाते हैं।
1846 दो फ्रांसीसी चरवाहे बच्चों मेलानी कैल्वेट और मैक्सिमिन गिरौड ने फ्रांस के ला सैलेट के पास एक पहाड़ की चोटी पर एक मैरियन प्रेत होने अनुभव किया। वापसी पर उन्होंने घर वालों को इस बावत बताया। अब यह जगह आवर लेडी ऑफ ला सैलेट के नाम से जाना जाता है। 19 सितंबर 1851 को स्थानीय बिशप ने औपचारिक रूप से आवर लेडी ऑफ ला सैलेट के लिए सार्वजनिक भक्ति और प्रार्थना को मंजूरी दी। 21 अगस्त 1879 को पोप लियो ने बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ ला सैलेट के भीतर स्थित छवि को एक विहित राज्याभिषेक प्रदान किया। फ्रांस के बाहर आवर लेडी ऑफ ला सैलेट को समर्पित स्थानों में पुर्तगाल में ओलिवेरा डी अजेमिस में एक अभयारण्य, मेक्सिको में गुआनाजुआतो में सैन मिगुएल डी अलेंदे में एक चैपल, भारत में तमिलनाडु के कोडाईकनाल में एक तीर्थस्थल, मैसाचुसेट्स के एटलेबोरो में एक राष्ट्रीय तीर्थस्थल और अमेरिका के न्यू हैंपशायर के एनफील्ड में एक तीर्थस्थल शामिल हैं, जो क्रिसमस रोशनी के अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
1865 अमेरिका के अटलांटा में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1881 एल्बेरॉन, लॉन्ग ब्रांच, न्यू जर्सी में जेम्स अब्राहम गारफील्ड (जन्म 19 नवंबर 1831, मोरलैंड हिल्स, ओहियो) की हत्या कर दी गई। जेम्स ए. गारफील्ड अमेरिका के सैन्य जनरल, अधिवक्ता और 20वें राष्ट्रपति रहे। जेम्स ए. गारफील्ड ने कहा, जब तक कानून या उसका प्रशासन किसी भी अच्छे नागरिक के रास्ते में सबसे छोटा भी अवरोध पैदा करता है, तब तक स्वतंत्रता अपने सभी लाभ नहीं दे सकती।
1888 महिलाओं की विश्व की प्रथम सौंदर्य प्रतियोगिता बेल्जियम में आयोजित की गई।
1891 विश्व विख्यात अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक मर्चेंट आॅफ वेनिस का मैनचेस्टर, इंग्लैंड में पहली बार मंचन 1891 में किया गया। इस बहुचर्चित नाटक का हिंदी में अनुवाद प्रख्यात कथाकार रांगेय राघव ने किया है।
1893 न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1907 पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज यांग ने किया था। यांग, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की।
1911 प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार, नाटककार और कवि, नोबेल पुरस्कार विजेता जेराल्ड विलियम गोल्डिंग का जन्म हुआ। विलियम गोल्डिंग ने लिखा है, मुझे लगता है कि औरतें यह दिखावा करके बेवकूफी करती हैं कि वे मर्दों के बराबर हैं, वे मर्दों से कहीं बेहतर हैं और हमेशा से थीं।
1921 रेसीफ, पेर्नाम्बुको राज्य, ब्राजील में पाऊलो फ्रेरे का जन्म हुआ। पाऊलो फ्रेरे ब्राजील के प्रख्यात शिक्षाविद, आलोचक और दार्शनिक और ब्राजीलियन शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले व्यकित् बने। वह अपनी किताब पेडागॉजी ऑफ द ओपरेस्ट के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जिसमें उन्होंने शिक्षा को ज्ञान का आदान-प्रदान न होकर, बल्कि एक सहयोगी मुक्ति की प्रक्रिया के रूप में देखा। पाऊलो फ्रेरे ने लिखा है, शक्तिशाली और शक्तिहीन के बीच संघर्ष से खुद को दूर रखना, तटस्थ रहना नहीं है, बल्कि यह शक्तिशाली का पक्ष लेना है।
1923 विख्यात हिंदी एवं बांग्ला संगीतकार, कवि, गायक और गीतकार सलिल चौधरी का जन्म 24 परगना, पश्चिम बंगाल में हुआ।
1926 प्रसिद्ध जापानी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद तथा नोबेल पुरस्कार विजेता मासातोशी कोशिबा का जन्म हुआ।
1927 प्रख्यात हिंदी कवि कुंवर नारायण का जन्म हुआ।
1929 मानची, कोलनाडु, कर्नाटक में विख्यात नाटककार, पटकथाकार, नाट्य निर्देशक, संगीतज्ञ एवं थिएटर कलाकार बी. वी. कारंत यानी बडुकोडी वेंकटरमन कारंत का जन्म हुआ।
1931 सदाबहार फिल्म अभिनेता देव आनंद की पत्नी फिल्म अभिनेत्री मोना सिंहा का जन्म शिमला में हुआ। इनका फिल्मी नाम कल्पना कार्तिक है।
1936 हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का निधन हुआ। इसी दिन दक्षिण भारत के प्रमुख अभिनेता और राजनेता एमजी रामचंद्रन के साझेदार शराब निर्माता और कारोबारी एनपीवी रामास्वामी उड्यार का जन्म हुआ।
1938 विख्यात हिंदी फिल्म निर्माता, लेखक, निर्देशक और अभिनेता ताहिर हुसैन का जन्म हुआ।
1940 चैथम, केंट, इंग्लैंड में जैंड्रा रोड्स का जन्म हुआ। जैंड्रा प्रसिद्ध अंग्रेजी फैशन डिजाइनर बनीं और टेक्सटाइल संग्रहालय की स्थापना की।
1949 विख्यात हिंदी फिल्म अभिनेता प्राण के बेटे फिल्म निर्देशक सुनील सिकंद का जन्म बंबई में हुआ।
1950 फेयर ओक्स, कैलिफोर्निया में जोआन लंडन का जन्म हुआ। जोआन लंडन अमेरिकी पत्रकार, लेखिका, साक्षात्कारकत्री, विशेष संवाददाता और टेलीविजन होस्ट हैं। जोआन लंडन 1980 से 1997 तक एबीसी के गुड मॉर्निंग अमेरिका की सह-होस्ट थीं और उन्होंने दस से ज्यादा किताबें लिखी हैं। जोआन लंडन ने लिखा है, गुस्से से भरा दिल प्यार के लिए जगह नहीं रखता।
1952 हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया। इंग्लैंड में जन्मे और लोकप्रिय हुए हास्य व्यंग्य अभिनेता और फिल्म निर्माता चार्ली ने सामंतवादी, पूंजीवादी शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ अपनी कला का बेहतर इस्तेमाल किया और हमेशा जनता का पक्ष लिया। इसलिए सरकारें, अमीर और पूंजीवादियों को वह फूटी आंख नहीं सुहाते थे।
1955 अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
1957 अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1958 प्रख्यात भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म हुआ।
1960 सिंधु नदी जल समझौता हुआ। भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे इंडस वाटर ट्रिटी भी कहते हैं। समझौते के तहत सिंधु नदी घाटी की नदियों को पूर्वी और पश्चिमी नदियों में बांटा गया। पूर्वी क्षेत्र की तीनों नदियां- रावी, ब्यास और सतलुज भारत को दी गई। पश्चिमी क्षेत्र की नदियों- सिंधु, चिनाब और झेलम का कुछ पानी पाकिस्तान को देने का समझौता हुआ। पाकिस्तान के हिस्से की नदियों के पानी का सीमित इस्तेमाल करने का अधिकार भारत को भी है, जैसे- बिजली बनाना, सिंचाई आदि। भारत और पाकिस्तान के बीच तमाम विवाद रहे, युद्ध भी हुए, लेकिन इस संधि पर कोई असर नहीं पड़ा।
1962 भारत की उत्तरी सीमा पर चीन ने आक्रमण किया।
1965 अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ। सुनीता विलियम्स अपने सहयात्री बुच विलमोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हैं। जून 2024 में बोइंग कंपनी का स्टारलाइनर यान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया था। तकनीकी खामियों के कारण खाली यान वापस शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर पर सुरक्षित उतर गया। अब यह दोनों यात्री फरवरी 2025 में वापस लाए जाएंगे।
1976 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, भारतीय जनता पार्टी नेत्री और माॅडल ईशा कोप्पिकर का जन्म माहिम, बंबई में हुआ।
1977 भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का जन्म हुआ।
1980 हिंदी, तमिल, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बांग्ला आदि विविध भारतीय भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्री एवं माॅडल मेघना नायडू का जन्म विजयवाड़ा में हुआ।
1982 अमेरिका के कंप्यूटर विशेषज्ञ स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश प्रेषित करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1983 ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र हुए। सेंट किट्स स्विटजरलैंड की तरह काला धन रखने वालों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। सेंट किट्स और नेविस (आधिकारिक तौर पर सेंट क्रिस्टोफर और नेविस का संघ) सेंट किट्स और नेविस के दो द्वीपों से मिलकर बना एक द्वीप देश है जो वेस्ट इंडीज में लेसर एंटिलीज के लीवार्ड द्वीप श्रृंखला में स्थित है। 261 वर्ग किलोमीटर (101 वर्ग मील) क्षेत्र और लगभग 48,000 निवासियों के साथ, यह पश्चिमी गोलार्ध में क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के मामले में सबसे छोटा संप्रभु राज्य है साथ ही दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु संघ भी है। सेंट किट्स एवं नेविस ब्रिटेन का राष्ट्रमंडल क्षेत्र है, जिसमें चार्ल्स तृतीय राजा और राज्य के प्रमुख हैं।
1984 प्रमुख और लोकप्रिय मलयालम फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल काव्या माधवन का जन्म नीलेश्वरम में हुआ।
1985 कनाडा के टोरंटो में रेनी जेन पैक्वेट का जन्म हुआ। रेनी प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी टेलीविजन हस्ती हैं जो ऑल एलीट रेसलिंग के लिए बैकस्टेज साक्षात्कारकर्ता के रूप में काम करती रही हैं। 2012 और 2020 के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने खास अंदाज में आंखों देखा हाल सुनाने के लिए लोकप्रिय हुईं। जहां रेनी जेन पैक्वेट ने रेनी यंग नाम के रिंग के तहत एक कमेंटेटर, प्रस्तुतकर्ता और साक्षात्कारकर्ता के रूप में काम किया था। इसी दिन मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।
1988 इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1991 इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला. यह करीब 5000 साल पुराना था।
1995 अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट और द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अनबॉम्बर घोषणापत्र प्रकाशित किया। इंडस्ट्रियल सोसाइटी एंड इट्स फ्यूचर, जिसे अनबॉम्बर मेनिफेस्टो के नाम से भी जाना जाता है, 1995 में टेड कैजिंस्की, अनबॉम्बर द्वारा लिखित एक प्रौद्योगिकी-विरोधी निबंध है। घोषणापत्र में तर्क दिया गया है कि औद्योगिक क्रांति ने प्रौद्योगिकी द्वारा लाए गए प्राकृतिक विनाश की एक हानिकारक प्रक्रिया शुरू की, जबकि मनुष्यों को मशीनरी के अनुकूल होने के लिए मजबूर किया, एक सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था बनाई जो मानव स्वतंत्रता और क्षमता को दबा देती है।
1995 मार्क समर्स और जॉन बाउर दोस्त रैकेटबॉल का खेल खेल रहे थे, जब उन्होंने अचानक एक-दूसरे को समुद्री डाकू स्लैंग (समुद्री डाकू भाषण का रोमांटिक संस्करण जो रॉबर्ट लुई स्टीवेन्सन के ट्रेजर आइलैंड और समुद्री डाकू के रोल में अभिनेता रॉबर्ट न्यूटन द्वारा ऑन-स्क्रीन चित्रण से विकसित हुआ है) में डांटना शुरू कर दिया। इस जोड़ी ने फैसला किया कि वे मनोरंजन के लिए पूरा दिन समुद्री लुटेरों की तरह बातें करते हुए बिताएंगे। तब से हर साल 19 सितंबर को इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पाइरेट डे मनाया जाता है जिसमें मित्र या परिचित समुद्री डाकुओं के अंदाज में बात करते हैं।
1996 अमेरिका के गुआम में पिया मिया पेरेज का जन्म हुआ। मिया खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान अमेरिकी अभिनेत्री, मंच कलाकार, गीतकार और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब पर अपने गायन के वीडियो पोस्ट करके की और रचनात्मकता और वीडियो संगीत में अभिनय से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसी दिन एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने। इसी दिन 1996 में ग्वाटेमाला सरकार और वामपंथी विद्रोहियों ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
2000 भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
2001 जकार्ता, इंडोनेशिया में घिना रेहाना का जन्म हुआ। घिना इंडोनेशियाई वकील, मॉडल और प्रभावशाली व्यक्ति रेहाना ताजजोदीन का जन्म नोटरी पिता की चार बेटियों में सबसे छोटी के रूप में हुआ।
2002 इजरायली सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फिलिस्तीन नेता यासिर अराफात की घेराबंदी की।
2006 थाईलैड़ में सेना ने सरकार का तख्तापलट किया, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2007 साइबर युद्ध की संभावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफोर्स ने अस्थायी कमांड का गठन किया। 2007 में इसी दिल भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
2008 सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के नाम पर शुरू किए गये जनविरोधी सलवाजुडूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया। 2008 में इसी दिन संगीतकार ट्रैविस बार्कर और एडम डीजे एएम गोल्डस्टीन को ले जा रहा एक लीयरजेट 60 विमान दक्षिण कैरोलिना के वेस्ट कोलंबिया में कोलंबिया मेट्रोपॉलिटन एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह लोगों में से चार की मौत हो गई, बार्कर और गोल्डस्टीन दोनों बच गए।
2010 डीपवाटर होराइजन बीपी द्वारा संचालित मैकोंडो प्रॉस्पेक्ट पर मैक्सिको की खाड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के तट पर रिस रहे तेल कुएं को बंद कर दिया गया।
2011 शहरयार के नाम से सुविख्यात अखलाक मोहम्मद खान को उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए 2008 का 44वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी दिन 2011 में अमेरिकी सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद और मंगल ग्रह के अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड के दूसरे ठिकानों पर भेजने के लिए स्पेस लाँच सिस्टम एसएलएस नामक 100 टन तक वजन को अंतरिक्ष में ले जा सकने वाले एक भव्य रॉकेट की रुपरेखा तैयार की।
2013 पोलिश-अमेरिकी लेखक, परोपकारी और नेशनल एनवेलप कॉरपोरेशन के संस्थापक विलियम उंगर और प्रसिद्ध अमेरिकी बैंकर और राजनीतिज्ञ, कोलोराडो के 37वें गवर्नर जॉन डी. वेंडरहोफ का निधन हुआ।
2014 एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।
2016 न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के संदिग्ध को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।
2017 मेक्सिको में आए प्यूब्ला भूकंप से 370 से अधिक मौतें हुईं और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए साथ ही व्यापक क्षति भी हुई।
2019 संयुक्त राज्य अमेरिका के ड्रोन हमले में अफगानिस्तान में 30 नागरिक किसान मारे गए।
2021 कैनरी द्वीप समूह में ला पाल्मा द्वीप पर कुंब्रे विएजा ज्वालामुखी फटा। यह विस्फोट लगभग तीन महीने तक चलता रहा और 13 दिसंबर को समाप्त हुआ।
2022 यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया गया।
2023 अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में आर्टसाख गणराज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया इससे आर्मीनियाई आबादी को काफी नुक्सान हुआ, हजारों लोग पलायन को मजबूर हुए।
2024 आशा नेगी अभिनीत मर्डर मिस्ट्री सीरीज हनीमून फोटोग्राफर के निर्माताओं ने गुरुवार को इसका ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर एक हनीमून गेटअवे के बारे में है, जो उस समय अराजकता में बदल जाता है जब दूल्हा समुद्र तट पर मृत पाया जाता है। छह-एपिसोड की श्रृंखला में आशा को अंबिका नाथ की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है, जो अधीर ईरानी (साहिल सलाथिया) और जोया ईरानी (अपेक्षा पोरवाल) के लिए एक हनीमून फोटोग्राफर हैं। यह यात्रा जल्दी ही एक बुरे सपने में बदल जाती है, जब अधीर समुद्र तट पर मृत पाया जाता है।
19 सितंबर 2025 को क्या है खास ? ग्रेनेच एसोसिएशन द्वारा स्थापित इंटरनेशनल ग्रेनेच डे, 2010 में दक्षिणी फ्रांस में सफल ग्रेनेच सेमिनार के साथ शुरू हुआ। यह उत्सव हर साल सितंबर के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। स्पेन के उत्तर में, एरागॉन क्षेत्र में गहरे बैंगनी-लाल रंग का यह अंगूर हरे पत्तों के बीच गुच्छों में लटकता है। यह अपनी मातृभूमि की गर्म धूप में उगता है, और इसमें एक विशिष्ट बेरी जैसी मिठास और थोड़ा सा तीखापन होता है, जो इसे वाइन प्रेमियों के लिए बेहद रुचिकर बनाता है। इस ग्रेनेच अंगूर को एरागॉन का लाल (टिंटो एरागोनस) कहा जाता था। इंटरनेशनल ग्रेनेच डे इस अंगूर के गौरवशाली इतिहास और दुनिया की कुछ बेहतरीन वाइन में इसके योगदान का जश्न मनाता है।
#WorldHistoryofSeptember19 #InternationalGrenacheDay #InternationalTalkLikeaPirateDay #Shaharyar #KavyaMadhavan #PauloFreire #GeorgeWashington #WashingtonPost #NewYorktimes #CharlieChaplin #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #WilliamGolding





0 टिप्पणियाँ