ब्रेकिंग न्यूज़

3 जनवरी का इतिहास: भारत एवं दुनिया में 2200 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of 3 January: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 2200 years



106 ईसा पूर्व अर्पिनम, इटली, रोमन गणराज्य में मार्कस ट्यूलियस सिसरो का जन्म हुआ। वे जगत विख्यात रोमन राजनेता, वकील, विद्वान, दार्शनिक, लेखक, अकादमिक और संशयवादी हुए। राजनीतिक संकटों के दौरान इष्टतम सिद्धांतों को बनाए रखने की उनकी कोशिश से रोमन साम्राज्य की स्थापना हुई। सिसरो के लेखन में अलंकार, दर्शन और राजनीति पर ग्रंथ शामिल हैं। उन्हें रोम के सबसे महान वक्ताओं और गद्य स्टाइलिस्टों में से एक माना जाता है जिसे सिसेरोनियन रेटोरिक का प्रर्वतक कहा जाता है। उन्होंने 63 ईसा पूर्व में कौंसल यानी प्रशासक के रूप में भी कार्य किया।

69 राइन नदी तट पर रोमन सेनाओं ने सम्राट गल्बा के प्रति अपनी निष्ठा की घोषणा करने से इंकार किया और उन्होंने अपने उत्तराधिकारी औलस विटेलियस को सम्राट घोषित कर दिया।

250 सम्राट डेसियस ने रोमन साम्राज्य में (यहूदियों को छोड़कर) सभी को रोमन देवताओं के लिए बलिदान देने का आदेश दिया। ईसाइयों का डेसीयन उत्पीड़न 250 ईस्वी में रोमन सम्राट डेसियस के अधीन हुआ। उसने एक आदेश जारी कर साम्राज्य के सभी लोगों को रोमन देवताओं और सम्राट की भलाई के लिए बलिदान देने का आदेश दिया था। बलिदानों को रोमन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया जाना था, और मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षरित और गवाह प्रमाण पत्र द्वारा इसकी पुष्टि की जानी थी। डेसियस के आदेश का उद्देश्य रोमन धर्म के माध्यम से पवित्र किए गए नए सम्राट (जो 249 ईस्वी में सत्ता में आए थे) के प्रति साम्राज्य-व्यापी वफादारी की शपथ के रूप में कार्य करना था। ईसाई एकेश्वरवादी मान्यताएँ उन्हें किसी अन्य देवता की पूजा करने की अनुमति नहीं देती थीं, इसलिए उन्हें अपनी धार्मिक मान्यताओं और डिक्री का पालन करने के बीच चयन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पोप फैबियन सहित बलिदान देने से इनकार करने पर भारी संख्या में ईसाइयों को फाँसी दे दी गई या जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई। बहुत लोग छिप गए, जबकि कई लोगों ने धर्मत्याग कर दिया और समारोह आयोजित किए। ईसाइयों पर इसका प्रभाव लंबे समय तक रहा।

1521 पोप लियो एक्स ने पापल बुल डीसेट रोमनम पोंटिफिसम एक आज्ञा जारी कर महान मानवतावादी और धार्मिक सुधारवादी मार्टिन लूथर को बहिष्कृत कर दिया।

1543 सांता कैटलिना द्वीप, न्यू स्पेन में जुआन रोड्रिग्ज कैब्रिलो का निधन हुआ। कैब्रिलो इबेरियन समुद्री खोजकर्ता थे जिसे उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट की जांच के लिए जाना जाता है। कैब्रिलो ने 1542-1543 में न्यू स्पेन (आधुनिक मेक्सिको) से अपनी यात्रा के दौरान कैलिफोर्निया के तट के साथ-साथ नौसंचालन करते हुए वर्तमान कैलिफोर्निया का पता लगाया था।

1621 महान वैज्ञानिक और खगोलविद गैलिलियो गैलिली ने दूरबीन की खोज की।

1653 कूनन क्रॉस शपथ के माध्यम से भारत में पूर्वी चर्च ने औपनिवेशिक पुर्तगाली संरक्षण से स्वयं को पृथक कर लिया।

1698 इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज ताजियो का जन्म हुआ।

1730 तमिलनाडु में शिवगंगा रियासत की रानी, विख्यात महिला स्वतंत्रता सेनानी वेलू नचियार का रामनाथपुरम में जन्म हुआ।

1749 डेनमार्क के सबसे पुराना अखबार बर्लिग्सके का पहला अंक प्रकाशित किया गया था। यह राजधानी कोपेनहेगन से छपने वाला देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार है।

1753 केरल में कोट्टायम राजशाही के राजकुमार, स्वतंत्रता सेनानी केरल वर्मा पजहस्सी राजा का जन्म हुआ।

1760 विख्यात स्वतंत्रता सेनानी वीरापंड्या कट्टाबोमन का जन्म तमिलनाडु के पंचलंकुरिची में हुआ। इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

1823 स्टीफन एफ. ऑस्टिन ने मेक्सिको की सरकार से अनुदान के रूप में टेक्सास में भूमि प्राप्त की।



1831 महान सामाजिक कार्यकत्री, भारत में पहली महिला शिक्षिका, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ। बालिकाओं, महिलाओं को माता सावित्री बाई फुले का ऋणि होना चाहिए। सावित्री बाई ने महिलाओं की मुश्किलें कम करने, उनकी मुक्ति के द्वार खोलने का काम किया। उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई और भारत में महिला शिक्षा की अगुआ बनीं। सावित्रीबाई फुले को भारत की सबसे पहली आधुनिक नारीवादियों में से एक माना जाता है। 1840 में महज नौ साल की उम्र में सावित्रीबाई का विवाह 13 साल के ज्योतिराव फुले से हुआ था। उन्होंने बाल विवाह और सती प्रथा जैसी हिंदू धर्म की बर्बर बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। अपने पति ज्योतिराव के साथ मिलकर उन्होंने महिला शिक्षा पर बहुत जोर दिया। देश में लड़कियों के लिए पहला स्कूल साावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव ने 1848 में पुणे में खोला था। इसके बाद सावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव ने मिलकर लड़कियों के लिए 17 और स्कूल खोले। सावित्रीबाई न केवल महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया बल्कि वह समाज में व्याप्त भ्रष्ट, अपमानित करने वाली, शोषणकारी जाति प्रथा के खिलाफ भी लड़ीं। जाति प्रथा को खत्म करने के अपने जुनून के तहत उन्होंने अछूतों के लिए अपने घर में एक कुआं बनवाया था। सावित्रीबाई समाज सुधारक के साथ ही वह एक दार्शनिक और कवयित्री भी थीं। उनकी कविताएं अधिकतर प्रकृति, शिक्षा और जाति प्रथा को खत्म करने पर केंद्रित होती थीं। सावित्रीबाई फुले ने बलात्कार की शिकार गर्भवती महिलाओं, लड़कियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए अपने पति के साथ मिलकर पीड़िताओं के लिए बालहत्या प्रतिबंधक गृह नाम से एक देखभाल केंद्र खोला। विधवाओं के दुख को कम करने के लिए, उन्होंने नाइयों के खिलाफ एक हड़ताल का नेतृत्व किया ताकि वे विधवाओं का मुंडन न कर सकें, जोकि उस समय की एक प्रथा थी।

सावित्रीबाई फुले ने बच्चों को पढ़ाई करने और स्कूल छोड़ने से रोकने के लिए एक अनोखा प्रयास किया। वह बच्चों को स्कूल जाने के लिए उन्हें वजीफा देती थीं। ऐसे वक्त में जब देश में जाति प्रथा अपने चरम पर थीं, तो उन्होंने अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जो बिना पुजारी और दहेज के विवाह आयोजित करता था। 1897 में पुणे में प्लेग फैला था और इसी महामारी की वजह से 66 वर्ष की उम्र में सावित्रीबाई फुले का 10 मार्च 1897 को पुणे में निधन हो गया था। स्वयं को श्रेष्ठ धर्म का बताने वाले हिंदुओं ने सदियों महिलाओं और दलितों का बहुत शोषण और दमन किया। वे स्त्री और दलित अधिकारों का सदैव विरोध करते रहे और उनका अपमान तथा शोषण, उत्पीड़न करते रहे। हिंदुओं में तमाम समाज सुधारक हुए। उन्होंने बुराइयों को खत्म करने का प्रयत्न किया इनमें सावित्री बाई अग्रणी हैं। उन्होंने न केवल विरोध किया बल्कि महिलाओं, दलितों के लिए धरातल पर काम किया। समाज के अग्रणी, शक्तिशाली लोगों के विरोधों और अवरोधों का सामना किया।

1833 ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा किया। फॉकलैंड द्वीप समूह में दो ब्रिटिश नौसैनिक जहाजों के आगमन के साथ, यूनाइटेड किंगडम ने वहां संप्रभुता का दावा किया।

1836 उत्तर भारत में सबसे पहले प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने वाले मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।

1848 जोसेफ जेनकिंस रॉबर्ट्स ने लाइबेरिया के पहले राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया।

1871 केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक कुरिआकोसी इलिआस चावारा का निधन।

1875 फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।

1882 प्रख्यात कलाकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।

1880 भारत की प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रिका इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया का पहला अंक बम्बई (अब मुंबई) में प्रकाशित हुआ। टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप की मालिक कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की यह विश्व विख्यात पत्रिका 1990 के दशक में बंद हो गई।

1888 सैन जोस, कैलिफोर्निया के पास स्पबा आॅब्जर्वेटरी में 91 सेमी की अपवर्तन टेलीस्कोप, उस समय दुनिया में सबसे बड़ी दूरबीन का उपयोग किया गया।

1894 रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में पौष मेले का उद्घाटन किया।

1901 शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।

1903 प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह का जन्म हुआ।

1910 रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई। 1910 में इसी दिन संयुक्त राज्य में पहली बार जूनियर हाई स्कूल की कक्षाएं शुरू हुईं।

1911 अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।

1919 इराक के अमीर फैसल ने फिलिस्तीन में एक यहूदी देश की स्थापना के लिए और मध्य पूर्व के एक बड़े हिस्से में एक अरब राष्ट्र के विकास पर जायोनी नेता चौम वीजमैन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1920 अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ। इसी दिन तुर्की और आर्मिनिया के बीच शांति संधि हुई।



1921 भारत के विश्व चर्चित फिल्म निर्माता, लेखक, निर्देश चेतन आनंद का जन्म लाहौर में हुआ। 1946 में इन्हें कान्स फिल्म समारोह में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



1925 बेनीटो मुसोलिनी ने खुद को इटली का तानाशाह घोषित कर दिया था। मुसोलिनी इटली की नेशनल फासिस्ट पार्टी का नेता था। वह 1922 से लेकर 1943 तक लगातार 21 सालों तक इटली के प्रधानमंत्री पद पर रहा। मुसोलिनी ने अपने कार्यकाल के शुरुआती वर्षों में लोकतंत्र की इज्जत करते हुए शांतिपूर्वक शासन किया। उस वक्त उसे जनता का पूरा समर्थन हासिल था। लेकिन मुसोलिनी के तानाशाही शुरू करते ही जनता का जीवन मुश्किल होना शुरू हो गया और धीरे-धीरे इटली की जनता मुसोलिनी के खिलाफ हो गई। उसने जनता का भयानक दमन किया। बहुत हत्याएं करवाईं और हजारों को यातनाएं दीं। काफी विध्वंस किया।

दुनिया के बर्बरतम शासकों में से दो इटली के तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की दोस्ती भी इतिहास में प्रसिद्ध है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान मुसोलिनी ने हिटलर का साथ दिया था। इस कारण 25 जुलाई 1943 को इटली के राजा ने मुसोलिनी की सरकार को बर्खास्त कर दिया था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में जब जर्मनी की हार तय हो गई और इटली में जनता का रोष बहुत बढ़ गया तो मुसोलिनी ने वेश बदलकर स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश की। लेकिन मुसोलिनी को उसके कुछ साथियों और प्रेमिका क्लारेटा पेटाची के साथ पकड़ लिया गया। 28 अप्रैल 1945 को मुसोलिनी और उसकी प्रेमिका को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद उनके शव को उल्टा लटका दिया गया। इटली की जनता मुसोलिनी से इतनी नाराज थी कि उसके और उसकी प्रेमिका की लाश पर लोगों ने थूका, लात-घूसे मारे और उनके शव पर चढ़कर कूदे। एक महिला ने उसने मुंह पर पेशाब कर दिया। लाशों में गोलियां, डंडे मारे, कई दिन उनके शव मिलान में एक चौराहे पर पड़े रहे। बाद में उन्हें किसी गुमनाम जगह दफना दिया गया।

1926 जानी मानी तेलुगू फिल्म अभिनेत्री पुष्पावल्ली का जन्म हुआ। यह जानी मानी बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रेखा की मां हैं। इनका नाम वैसे कंडाला वेंकटा है। इन्हें सत्यभामा फिल्म के लिए खासतौर पर याद किया जात है।

1927 उड़ीसा या ओडिशा के प्रमुख राजनेता तथा मुख्यमंत्री हुए जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म हुआ।

1929 भारत में प्रशासनिक, राजनीतिक सुधारों के लिए महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।

1930 बेल्जियम में जहरीली गैस का रिसाव हुआ उसमे 60 लोग मरे।

1938 अमेरिका के राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ट 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे। 1938 में इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के राजनेता जसवंत सिंह का जन्म हुआ।

1941 जाने माने फिल्म अभिनेता संजय खान का जन्म हुआ।

1943 टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।

1948 चीन के शरणार्थी जहाज में विस्फोट होने से 1100 लोग मरे।

1954 प्रसिद्ध भारतीय आकाशवाणी व दूरदर्शन कलाकार बागेश्री चक्रधर का जन्म हुआ। इसी दिन अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

1956 फ्रांस के एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से काफी नुकसान हुआ।

1957 अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की हैमिल्टन वॉच कंपनी ने।

1959 अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1962 अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1966 भारत के जाने माने क्रिकेटर चेतन शर्मा लुधियाना में जन्म हुआ।

1968 भारत के पहले मौसम विज्ञान राकेट मेनका का प्रक्षेपण हुआ।

1969 मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर का जन्म हुआ। शूमाकर ने रिकॉर्ड सात बार फॉर्मूला वन रेस जीती। बाद में लुइस हेमिल्टन ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की।

1971 भारत पाकिस्तान युध्द शुरू हुआ और राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।

1972 प्रसिद्ध भारतीय लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ।

1973 अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज स्टीनब्रेनर और निवेशकों के एक समूह ने न्यूयॉर्क यैंकीज की पेशेवर बेसबॉल टीम को 8.7 मिलियन डाॅलर में खरीदा।

1974 बर्मा में संविधान अंगीकार किया गया। बर्मा को अब म्यान्मार के रूप में जाना जाता है।



1979 भारत की पहली मिस यूनिवर्स, मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री, अब सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की नेत्री गुल पनाग का चंडीगढ़ में जन्म हुआ। 

1981 प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक नरेश अय्यर का जन्म हुआ।



1985 जानी मानी टेलीविजन, फिल्म अभिनेत्री, माॅडल व मिस इंडिया इंटरनेशनल मिहिका वर्मा का जन्म बंबई में हुआ।



1986 महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोक सभा सांसद नवनीत कौर राणा का जन्म मुंबई में हुआ। वे जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल हैं और अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं।

1991 इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।

1993 अमरीका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जताई। इसी दिन 1993 में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने स्टार्ट द्वितीय संधि पर हस्ताक्षर किये। 1996 में इसी दिन अमेरिकी कंपनी ने पहला मोबाइल फोन मोटोरोला स्टारटैक जारी किया। यह सर्वाधिक लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल हैंडसेट बन गया।

1997 इटली के अभिनेता एवं लेखक दारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

1998 पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया। इसी दिन 1998 में अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या हुई।

2001 हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। अमेरिका के इतिहास में हिलेरी पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।

2002 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई। 2002 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ। इसी दिन 2002 में इजराइली बलों ने एमवी काराइन ए समुद्री जहाज को जब्त कर लिया, जो 50 टन हथियार ले जा रहा था जिसे फिलिस्तीनी प्राधिकरण की ओर से तस्करी किया जा रहा था।

2004 मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये। 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2004 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुँचे। इसी दिन 2004 में मंगल पर खोज के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट मंगल पर उतरा।

2005 अमेरिका ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। इसी दिन यूरोपीय उपग्रह क्रायोसेट का प्रक्षेपण विफल हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय सरकारी अधिकारी जे एन दीक्षित का निधन हुआ।

2006 गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2007 चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान संभाली।

2008 बिजली उपकरण बनाने वाली इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखंड के हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक संयंत्र खोलने की घोषणा की। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधान सभा में विश्वास मत हासिल किया।

2012 पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को आतंकवादियों ने गोली मारी। इसके बाद वह दुनिया की जानी-मानी बालिका और शांतिदूत बन गईं। बाल अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के कारण उन्हें नोबल शांति पुरस्कार भी दिया गया।

2013 इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।

2014 अल कायदा के आतंकवादियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया। इसी दिन 2014 में विश्व विख्यात मीडिया और सर्वेक्षण एजेंसी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने जारी किया है कि दुनिया के 300 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में 524 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

2015 नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हरम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत हुई। इसी दिन एडवर्ड ब्रुक, अमेरिकी कप्तान और राजनीतिज्ञ, 47वें मैसाचुसेट्स अटॉर्नी जनरल का निधन हुआ।

2016 पॉल बेली, कनाडाई-अमेरिकी पियानोवादक और संगीतकार, पीटर नौर, डेनिश कंप्यूटर वैज्ञानिक, खगोलशास्त्री और अकादमिक, बिल प्लागर, कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी और कोच और इगोर सेरगुन, रूसी जनरल और राजनयिक का निधन हुआ। दुनिया के विरोध के बावजूद निम्र अल-निम्र को फांसी दिए जाने के बाद ईरान ने सऊदी अरब के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए।

2017 कर्नाटक के कांग्रेस, जनता दल नेता एच. एस. महादेव प्रसाद का निधन हुआ।

2018 नीदरलैंड के इतिहास में पहली बार तूफान के मद्देनजर सभी पांच प्रमुख तूफान वृद्धि द्वार एक साथ बंद कर दिए गए।

2019 चांग ई 4 ने युतु-2 चंद्र रोवर को तैनात करते हुए चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की। 2019 में इसी दिन हर्ब केलेहर, अमेरिकी व्यवसायी, साउथवेस्ट एयरलाइंस के सह-संस्थापक का निधन हुआ।

2020 बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई, जिससे संभावित सशस्त्र संघर्ष की वैश्विक चिंताएँ बढ़ गईं। इसी दिन 2020 में कासिम सुलेमानी, ईरानी मेजर जनरल, ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर का निधन हुआ।

2021 एरिक जेरोम डिकी, प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक का निधन हुआ।

2023 इविंग सारकोमा कैंसर से पीड़ित ऐलेना ह्यूएल्वा पालोमो का निधन हुआ। यह प्रभावशाली स्पेनिश कैंसर कार्यकर्ता और लेखिका थीं। मीडिया के इविंग सारकोमा के बारे में जानकारी व्यापक जनता तक पहुंचाई और कैंसर अनुसंधान के लिए अधिक निवेश की मांग की। उन्हें इस बीमारी के बारे में गलत धारणाओं और मिथकों को दूर करते हुए बचपन में हड्डी के कैंसर की दृश्यता बढ़ाने का श्रेय दिया गया।

2023 सिंगापुर सरकार ने जुरोंग बर्ड पार्क स्थायी रूप से बंद कर दिया। जुरोंग बर्ड पार्क पहले 1971 और 2023 के बीच जुरोंग, सिंगापुर में एक पक्षीशाला और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। एशिया में इस तरह का सबसे बड़ा पक्षी पार्क यही है। यह मंडई वन्यजीव अभ्यारण्य द्वारा प्रबंधित पार्कों में से एक था, जो सिंगापुर चिड़ियाघर, नाइट सफारी और रिवर वंडर्स का प्रबंधन भी करता है।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

Please Visit our Facebook Page Public Space : https://www.facebook.com/profile.php?id=61552313234703

#GlobalFamilyDay #WorldIntrovertDay #Motivation&InspirationDay #PerihelionDay #worldhistoryofjanuary3rd #SavitribaiPhule #InternationalMind-BodyWellnessDay

I Love INDIA & The World !


World History of 3 January: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 2200 years

Marcus Tullius Cicero was born in Arpinum, Italy, Roman Republic in 106 BC. He was a world-renowned Roman politician, lawyer, scholar, philosopher, writer, academic and skeptic. His attempt to maintain optimal principles during political crises led to the establishment of the Roman Empire. Cicero's writings include treatises on rhetoric, philosophy, and politics. He is considered one of Rome's greatest orators and prose stylists and is called the innovator of Ciceronian rhetoric. He also served as consul i.e. administrator in 63 BC.

69 Roman forces on the banks of the Rhine River refused to declare their allegiance to Emperor Galba and declared his successor, Aulus Vitellius, as emperor.

250 Emperor Decius ordered everyone in the Roman Empire (except Jews) to sacrifice to the Roman gods. The Dacian persecution of Christians occurred under the Roman emperor Decius in 250 AD. He issued an edict ordering all the people of the empire to offer sacrifices to the Roman gods and the well-being of the emperor. Sacrifices had to be performed in the presence of a Roman magistrate, and had to be confirmed by a signed and witnessed certificate from the magistrate. The purpose of the Order of Decius was to act as an empire-wide oath of loyalty to the new emperor (who came to power in 249 AD), consecrated through the Roman religion. Christian monotheistic beliefs did not allow them to worship any other deity, so they were forced to choose between their religious beliefs and following the decree. A large number of Christians were hanged or died in prison for refusing to make sacrifices, including Pope Fabian. Many went into hiding, while others apostatized and held ceremonies. Its impact on Christians lasted for a long time.

1521 Pope Leo

1543 Juan Rodríguez Cabrillo died in Santa Catalina Island, New Spain. Cabrillo was an Iberian maritime explorer best known for his exploration of the west coast of North America. Cabrillo discovered present-day California while sailing along the coast of California during his voyage from New Spain (modern Mexico) in 1542–1543.

1621 Great scientist and astronomer Galileo Galilei discovered the telescope.

1653 The Eastern Church in India separated itself from colonial Portuguese patronage through the Coonan Cross Oath.

1698 Italian writer and poet Peter Matej Tajio was born.

1730 Velu Nachiyar, queen of the princely state of Sivagangai in Tamil Nadu, renowned woman freedom fighter, was born in Ramanathapuram.

1749 The first issue of Berlingske, Denmark's oldest newspaper, was published. It is the country's prestigious national newspaper published from the capital Copenhagen.

1753 Kerala Varma Pazhassi Raja, prince of the Kottayam monarchy and freedom fighter, was born.

1760 Famous freedom fighter Veerapandya Kattabomman was born in Panchalankurichi, Tamil Nadu. He fought against the British.

1823 Stephen F. Austin received land in Texas as a grant from the Mexican government.

1831 Savitribai Phule, the great social activist, the first woman teacher in India, and the first woman poet in the Marathi language, was born in a farmer family in Naigaon, Satara, Maharashtra. Girls and women should be indebted to Mother Savitri Bai Phule. Savitri Bai worked to reduce the problems of women and open the doors of their liberation. She played an important role in improving the status of women and became a pioneer of women's education in India. Savitribai Phule is considered one of the first modern feminists of India. In 1840, at the age of just nine, Savitribai was married to 13-year-old Jyotirao Phule. He raised his voice against the barbaric evils of Hinduism like child marriage and the practice of Sati. Together with her husband Jyotirao, she laid great emphasis on women's education. The first school for girls in the country was opened by Savitribai and her husband Jyotirao in Pune in 1848. After this, Savitribai and her husband Jyotirao together opened 17 more schools for girls. Savitribai not only worked for women's rights but also fought against the corrupt, humiliating, exploitative caste system prevailing in the society. As part of his passion to abolish the caste system, he built a well in his house for the untouchables. Along with being a social reformer, Savitribai was also a philosopher and poet. His poems mostly focused on nature, education and abolition of the caste system. Seeing the pitiful condition of pregnant women and girls who were victims of rape, Savitribai Phule, along with her husband, opened a care center named Child Murder Prevention Home for the victims. To alleviate the suffering of widows, he led a strike against barbers so that they could not shave widows, which was a custom of the time.

Savitribai Phule made a unique effort to stop children from studying and dropping out of school. She used to give stipend to the children to go to school. At a time when the caste system was at its peak in the country, he promoted inter-caste marriages. Along with her husband, she founded the Satyashodhak Samaj, which conducted marriages without priests and dowry. Plague had spread in Pune in 1897 and due to this epidemic, Savitribai Phule died in Pune on 10 March 1897 at the age of 66. Hindus, who claim to be the superior religion, exploited and oppressed women and Dalits for centuries. He always opposed the rights of women and Dalits and kept insulting, exploiting and harassing them. There were many social reformers among Hindus. They tried to eliminate evils, Savitri Bai is the leader among them. She not only protested but also worked on the ground for women and Dalits. Faced opposition and obstructions from the leading, powerful people of the society.

1833 Britain captured the Falkland Islands in the South Atlantic. With the arrival of two British naval ships in the Falkland Islands, the United Kingdom claimed sovereignty there.

1836 Munshi Naval Kishore, who established the first printing press in North India, was born in Aligarh, Uttar Pradesh.

1848 Joseph Jenkins Roberts begins his term as the first President of Liberia.

1871 Kerala's Syrian Catholic saint and social reformer Kuriakose Elias Chavara passed away.

1875 France's world famous litterateur and lexicographer Pierre Larose passed away.

1882 Famous artist Nandlal Bose was born.

1880 The first issue of India's leading English news magazine, Illustrated Weekly of India, was published in Bombay (now Mumbai). This world famous magazine of Bennett Coleman & Company, the owner of Times of India Group, was closed in the 1990s.

1888 A 91 cm refracting telescope at Spaba Observatory near San Jose, California, the largest telescope in the world at that time, is in use.

1894 Rabindra Nath Tagore inaugurated the Pausha Mela in Shanti Niketan.

1901 Brahmacharya Ashram opened in Shanti Niketan.

1903 Famous Indian hockey player Jaipal Singh was born.

1910 There was a strike in Britain to fix 8 hours of work every day. On this day in 1910, junior high school classes began for the first time in the United States.

1911 Postal Savings Bank was inaugurated in America.

1919 Emir Faisal of Iraq signs an agreement with Zionist leader Chaum Weizmann on the establishment of a Jewish state in Palestine and the development of an Arab nation in a large part of the Middle East.

1920 Anglo Oriental College of Aligarh was transformed into Aligarh Muslim University. On this day a peace treaty was signed between Türkiye and Armenia.

1921 Chetan Anand, India's world famous film producer, writer and director, was born in Lahore. In 1946, he was awarded the Grand Prix Award at the Cannes Film Festival.

1925 Benito Mussolini declared himself dictator of Italy. Mussolini was the leader of the National Fascist Party of Italy. He remained the Prime Minister of Italy for 21 consecutive years from 1922 to 1943. Mussolini ruled peacefully in the early years of his tenure, respecting democracy. At that time he had full support of the public. But as soon as Mussolini started dictatorship, people's life started becoming difficult and gradually the people of Italy turned against Mussolini. He subjected the people to terrible repression. Many murders were committed and thousands were tortured. Caused a lot of destruction.

The friendship between two of the world's most barbaric rulers, Italy's dictator Mussolini and Germany's dictator Adolf Hitler, is also famous in history. Mussolini supported Hitler during the Second World War. For this reason, on July 25, 1943, the King of Italy dismissed Mussolini's government. During the Second World War, in 1945, when Germany's defeat was certain and public anger in Italy increased, Mussolini tried to escape to Switzerland in disguise. But Mussolini was captured along with some of his comrades and his girlfriend Claretta Petacchi. On 28 April 1945, Mussolini and his girlfriend were shot. After being shot, his body was hung upside down. The people of Italy were so angry with Mussolini that people spit on his and his girlfriend's bodies, kicked and punched them and jumped on their dead bodies. A woman urinated on his face. The bodies were shot and beaten with sticks; their bodies remained lying at a crossroads in Milan for several days. Later he was buried at an unknown place.

1926 Well-known Telugu film actress Pushpavalli was born. She is the mother of well-known Bollywood film actress Rekha. His name is Kandala Venkata. He is especially remembered for the film Satyabhama.

1927 Janaki Ballabh Patnaik, prominent politician and Chief Minister of Orissa or Odisha, was born.

1929 Mahatma Gandhi met Lord Irwin for administrative and political reforms in India.

1930: Poisonous gas leaked in Belgium, killing 60 people.

1938 US President D Roosevelt established a foundation to find a cure for polio. Roosevelt was affected by this disease in 1921. On this day in 1938, Bharatiya Janata Party politician Jaswant Singh was born.

1941 Famous film actor Sanjay Khan was born.

1943 Information about missing persons is broadcast on television for the first time.

1948 1100 people died in an explosion on a Chinese refugee ship.

1954 Famous Indian All India Radio and Doordarshan artist Bageshree Chakradhar was born. On the same day, 1400 people died due to earthquake in African country Algeria.

1956 A fire at the top of the Eiffel Tower in France caused significant damage.

1957 Hamilton Watch Company displayed electric clock for the first time in Pennsylvania, America.

1959 Alaska was declared the 49th state of America.

1962 African country Uganda became a republic.

1966 India's famous cricketer Chetan Sharma was born in Ludhiana.

1968 India's first meteorological rocket Maneka was launched.

1969 Famous Formula One car racer Michael Schumacher was born. Schumacher won Formula One races a record seven times. Lewis Hamilton later equaled his record.

1971 India-Pakistan war begins and President declares national emergency.

1972: Famous Indian writer and playwright Mohan Rakesh passed away.

1973 American businessman George Steinbrenner and a group of investors purchased the New York Yankees professional baseball team for $8.7 million.

1974 Constitution was adopted in Burma. Burma is now known as Myanmar.

1979 Gul Panag, India's first Miss Universe, model, Bollywood actress, now social activist and Aam Aadmi Party leader, was born in Chandigarh.

1981 Famous Indian playback singer Naresh Iyer was born.

1985 Well-known television, film actress, model and Miss India International Mihika Verma was born in Bombay.

1986 Navneet Kaur Rana, independent Lok Sabha MP from Amravati, Maharashtra, was born in Mumbai. She is a well-known bold, beautiful film actress and model and is often surrounded by controversies.

1991 Israel reopens its embassy in the Soviet Union after 23 years.

1993 The United States and Russia agreed to halve the number of their nuclear weapons. On this day in 1993, US President George Bush and Russian President Boris Yeltsin signed the START II Treaty. On this day in 1996, the American company released the first mobile phone, Motorola StarTech. It became the most used mobile handset by the people.

1997 Italian actor and writer Dario Fo was awarded the Nobel Prize for Literature.

1998 The National Assembly of Pakistan approves Islamic Shariat law as the supreme law of the country. On this day in 1998, 412 people were killed in the Algerian Islamic rebellion.

2001 Hillary Clinton sworn in as New York senator. Hillary is the first former first lady in American history to win an election.

The 2002 Nobel Prize in Physics was announced to be awarded jointly to Raymond Davis of America and Koshiba of Japan. On this day in 2002, famous Indian rocket scientist Satish Dhawan died. On this day in 2002, Israeli forces seized the ship MV Karine A, which was carrying 50 tons of weapons that were being smuggled on behalf of the Palestinian Authority.

2004 Boeing 737 flight 604 of Egyptian airline Flash Airlines crashes, killing all 148 people on board. In 2004, Prime Minister Atal Bihari Vajpayee reached Pakistan's capital Islamabad to participate in the 12th SAARC Summit. On this day in 2004, the Mars Exploration Spacecraft Rover Spirit landed on Mars.

2005 US announced assistance of Rs 6.2 crore to provide clean drinking water to tsunami victims in Tamil Nadu. On the same day, the launch of the European satellite Cryosat failed. On this day, famous Indian government official JN Dixit passed away.

2006 Google announced the acquisition of YouTube.

2007 Margaret Chan of China took charge of the post of Director General of the World Health Organization.

2008 Electrical equipment maker Indo Asian Fusegear Limited announced the opening of a new state-of-the-art plant in Haridwar, Uttarakhand with an investment of Rs 40 crore. On the same day, Libya, Vietnam, Croatia, Costa Rica and Burkina Faso were selected as five new temporary members of the 15-member UN Security Council.

2009 Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot wins trust vote in the Legislative Assembly.

2012 Malala Yousafzai of Pakistan was shot by terrorists. After this she became a world famous girl and peacemaker. He was also given the Nobel Peace Prize for raising his voice for child rights.

2013 A suicide bombing in the Musayyib region of Iraq killed 27 people from the Shia community and injured 60.

2014 Al Qaeda terrorists damaged the police headquarters in Fallujah, Iraq and declared the area under their control as an independent region. On the same day in 2014, the world famous media and survey agency Bloomberg Billionaires Index has released that the total wealth of the world's 300 richest people has increased by 524 billion dollars.

2015: About 2000 people died in an attack by the terrorist organization Boko Haram in the northeastern city of Baga, Nigeria. On this day Edward Brooke, American captain and politician, 47th Massachusetts Attorney General, died.

2016 Paul Bailey, Canadian-American pianist and composer, Peter Naur, Danish computer scientist, astronomer and academic, Bill Plager, Canadian ice hockey player and coach and Igor Sergun, Russian general and diplomat, died. Iran severed diplomatic relations with Saudi Arabia after the execution of Nimr al-Nimr despite world protests.

2017 Karnataka Congress, Janata Dal leader H.S. Mahadev Prasad passed away.

For the first time in the history of the 2018 Netherlands, all five major storm surge gates were closed simultaneously in the wake of the storm.

2019 Chang'e 4 makes the first soft landing on the far side of the Moon, deploying the Yutu-2 lunar rover. On this day in 2019, Herb Kelleher, American businessman, co-founder of Southwest Airlines, died.

2020 A US airstrike near Baghdad International Airport kills Iranian General Qassem Soleimani, raising global concerns of potential armed conflict. On this day in 2020, Qassem Soleimani, Iranian Major General, commander of the Iranian Quds Force, died.

2021 Eric Jerome Dickey, famous American author, passes away.

2023 Elena Huelva Palomo, suffering from Ewing sarcoma cancer, dies. She was an influential Spanish cancer activist and writer. The media brought information about Ewing sarcoma to the broader public and led to calls for greater investment in cancer research. She was credited with raising the visibility of childhood bone cancer while dispelling misconceptions and myths about the disease.

2023 The Singapore government permanently closes the Jurong Bird Park. Jurong Bird Park was previously an aviary and tourist attraction in Jurong, Singapore between 1971 and 2023. This is the largest bird park of its kind in Asia. It was one of the parks managed by the Mandai Wildlife Sanctuary, which also manages the Singapore Zoo, Night Safari and River Wonders.

No comments

Thank you for your valuable feedback