ब्रेकिंग न्यूज़

14 सितंबर का इतिहास भारत और दुनिया में 2000 साल में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं एवं मशहूर लोगों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of 14 September: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 2000 years

23 ड्रूसस जूलियस सीजर का निधन हुआ। सीजर अपने दत्तक भाई जर्मनिकस की मृत्यु के बाद रोमन साम्राज्य का शासक बना था। सीजर का जन्म रोमन कबीले क्लाउडिया की एक प्रमुख शाखा में हुआ था, जो टिबेरियस और उनकी पहली पत्नी, विप्सानिया एग्रीपिना के पुत्र थे। जन्म के समय उनका नाम उनके चाचा ड्रूसस द एल्डर के नाम पर नीरो क्लॉडियस ड्रूसस था। 4 ई. में, अपने पिता द्वारा ऑगस्टस द्वारा जूली को गोद लिए जाने के बाद उसने जूलियस सीजर नाम ग्रहण किया और ड्रूसस जूलियस सीजर बन गया।

81 ईस्वी सन 81 में डोमिनिटियन रोम के अंतिम फ्लेवियन सम्राट बने। यह अपने भाई टाइटस के उत्तराधिकारी थे।

208 रोमन सम्राट मैक्रिनस के बेटे और थोड़े समय के लिए उसके सह-शासक के रूप में कार्य करने वाले डायडुमेनियन (लैटिन नाम मार्कस ओपेलियस एंटोनिनस डायडुमेनियनसय) का जन्म हुआ। 218 में उसकी मां, मैक्रिनस की पत्नी, को हिस्टोरिया ऑगस्टा में नोनिया सेल्सा कहा गया है, अपने पिता के शाही सिंहासन पर बैठने के तुरंत बाद, मई 217 में डायडुमेनियन सीजर बन गया। मृत सम्राट काराकाल्ला के रिश्तेदार इलागाबालस ने अगले वर्ष मई में विद्रोह कर दिया और डायडुमेनियन को सह-सम्राट बना दिया गया। 8 जून 218 को एंटिओक की लड़ाई में मैक्रिनस की हार के बाद, डायडुमेनियन को उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पार्थिया के आर्टाबेनस चतुर्थ के दरबार में भेजा गया था लेकिन उसे रास्ते में ही पकड़ कर मार डाला गया। सम्राट मैक्रिनस और डायडुमेनियन की मृत्यु के बाद रोमन सीनेट ने उन दोनों को रोम का दुश्मन घोषित कर दिया और उनके नाम रिकॉर्ड से हटा दिए और उनकी छवियों को नष्ट कर दिया, एक प्रक्रिया के तहत जिसे आधुनिक विद्वानों में डैमनाटियो मेमोरिया कहा जाता है।

786 इस्लामिक स्वर्ण काल में अपने भाई अल-हादी की मौत के बाद हारून अल रशीद अब्बासिद सल्तनत के बगदाद के खलीफा बने।

1752 ब्रिटेन ने सदियों से प्रचलित जूलियन कैलेंडर त्याग कर पोप ग्रेगोरी द्वारा विकसित ग्रेगरी कैलेंडर को अपनाया।

1770 डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। डेनमार्क आज भी प्रेस स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मायने में सबसे अग्रणी देश है।

1814 फ्रैंसिस कॉटकी ने अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर को लिखा।

1803 द्वितीय अंग्रेज -मराठा युद्ध में विजयी ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने दिल्ली पर अधिकार जमाया।



1774 ब्रिटिश राष्ट्रवादी, सैन्य अधिकारी, सुधारवादी विलियम वेंटिक का जन्म बकिंघमशायर, इंग्लैंड में हुआ। वेंटिक को भारत में गवर्नर-जनरल रहते हुए ब्रिटिश नीतियों को लागू करने और भारत में प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सुधारों के लिए खासतौर पर याद किया जाता है। वे 1828 में बंगाल के गवर्नर बने और 1833 से 1835 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे। उन्होंने भारतीय न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण काम किये। उनमें प्रमुख न्याय व्यवस्था से पारसी भाषा को हटाकर उसकी जगह अंग्रेजी को लागू करना। उच्च शिक्षा में अंग्रेजी उन्होंने ही दाखिल की, जिसने आगे चलकर कई भारतीयों के लिए विदेश में जाकर पढ़ने का रास्ता खोला। एक और महत्वपूर्ण कार्य सती प्रथा का अंत उनके ही अथक प्रयासों से हुआ। पहले हिंदुओं में एक बहुत अमानवीय प्रथा थी, पति की मृत्यु होने पर पत्नी को भी पति के शव के साथ जिंदा जला दिया जाता था। राजा राम मोहन राय और कई अन्य सुधारवादियों ने इसे बंद करने का आंदोलन चलाया लेकिन समाज व्यवस्था पर कायम उच्च वर्णीय हिंदुओं ने इसका बहुत विरोध किया लेकिन वेंटिक ने इस बर्बर प्रथा का अंत करवा दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मानव बलि, अनचाहे बच्चे की हत्या और ठगी खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। उन दिनों मान्यताओं में चली आ रही तथाकथित देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए बच्चों की बलि दी जाती थी। अनेक जगह इमारतों या पुलों इत्यादि की बुनियादों में भी मानव की बलि दी जाती थी। वेंटिक ने यह भी बंद करवाया। बहुत विद्वान यह भी कहते हैं कि लॉर्ड बैंटिक ने भारत में पश्चिमीकरण की शुरुआत की। इसे दो तरीके से देखा जा सकता है कि एक तो अत्यंत रूढ़िग्रस्त सामंती ठेकेदारों के अहम को ठेस लग रही थी, चीजें कहीं उनकी पकड़ से छूट रही थीं और दूसरे कहीं उदारता, लोकतंत्र के जैसी जागरूकता भी बढ़ रही थी।

1846 कोट नरसंहार में तत्कालीन काजी जंग बहादुर कुँवर और उनके भाइयों ने नेपाल के काठमांडू में हनुमान ढोका के महल शस्त्रागार (कोट) में राजा, चौतरिया फतेह जंग शाह प्रधानमंत्री और एक रिश्तेदार सहित नेपाली महल के लगभग 30-40 नागरिक, सैन्य अधिकारियों और महल रक्षकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रानी राज्य लक्ष्मी देवी ने उसी रात अपने विश्वासपात्र काजी गगन सिंह थापा की उनके प्रार्थना कक्ष में पूजा करते समय हत्या के बाद कोट बैठक बुलाई थी। कोट बैठक जंग बंधुओं और उनके समर्थकों ने बैठक में सभी प्रतिद्वंद्वी प्रतिभागियों पर खुली अदालत में पूर्ण हमला किया। इस नरसंहार के कारण चौतरिया, पांडे, थापस और बसन्यात जैसे राजनीतिक कुलों और राजा राजेंद्र बिक्रम शाह और रानी राज्य लक्ष्मी देवी लगभग सभी को खत्म कर दिया गया इसके बाद नेपाल में राणा निरंकुशता कायम हुई।

1888 प्रख्यात बांग्ला आध्यात्मिक संत, धर्म गुरु अनुकूलचंद्र चक्रवर्ती का जन्म हिमायतपुर में (अब बंग्लादेश में) हुआ। इन्हें श्री श्री ठाकुर और ठाकुर अनुकूलचंद्र भी कहा जाता है।

1891 सबसे तेज गति से चलने वाली एंपायर स्टेट एक्सप्रेस रेल ने न्यूयॉर्क से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 6 मिनट में पूरी की।

1901 संयुक्त राज्य अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैकिन्ले को उनके दूसरे कार्यकाल के छह महीने बाद 6 सितंबर, बफेलो, न्यूयॉर्क में संगीत के मंदिर में पैन-अमेरिकन प्रदर्शनी स्थल पर गोली मार दी गई थी। वह जनता से हाथ मिला रहे थे। जब एक अराजकतावादी लियोन कोजोलगोज ने उन्हें 2 गोलियां मारीं। 14 सितंबर को घावों के कारण हुए गैंग्रीन से मैकिन्ले की मृत्यु हो गई। वह 1865 में अब्राहम लिंकन और 1881 में जेम्स ए गारफील्ड के बाद हत्यारों के द्वारा मारे जाने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। हत्यारा एक दक्षिणपंथी संगठन के विचारों से प्रभावित था। कहते हैं कि मैकिन्ले लगातार जनता से मिलते रहते थे। वे काले-गोरे, ऊंच-नीच इत्यादि की भावना के विरोधी थे। दक्षिणपंथी संगठन इसके खिलाफ था। और अपने सदस्यों को यह सिखाता था कि गोरे लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना मैकिन्ले की नीतियों की वजह से करना पड़ता है। मालूम हो कि अब्राहम लिंकन की हत्या दास प्रथा की समाप्ति की वजह से की गई। मैकिन्ले की मौत के बाद 14 सितंबर को ही थिओडोर रूजवेल्ट 42 साल की उम्र में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वे तब सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति हुए।

1911 रूसी क्रांतिकारी पीटर स्टॉलिपिन शहीद हुए। रूसी प्रधानमंत्री पीटर स्टॉलिपिन को जार निकोलस द्वितीय की उपस्थिति में कीव ओपेरा हाउस में रिमस्की-कोर्साकोव की द टेल ऑफ जार साल्टन के प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान दिमित्री बोग्रोव ने गोली मार दी।



1914 प्रख्यात फिल्म निर्माता, निर्देशक गोपालदास परमानंद सिपाहीमालानी यानी जी.पी.सिप्पी का जन्म हुआ। 1970 के दशक की सर्वाधिक चलने वाली, चर्चित और भारतीय सिनेमा जगत में मील का पत्थर फिल्म शोले का निर्माण जीपी सिप्पी ने किया। इस फिल्म की सफलता से इसके निर्देशक और जीपी सिप्पी के बेटे रमेश सिप्पी एक प्रतिभाशाली फिल्मकार के रूप में चर्चा में आए।

1917 महान अक्टूबर क्रांति के दौर में रूस आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित हुआ।

1921 प्रसिद्ध हिंदी कथाकर मोहन थपलियाल का जन्म हुआ।

1923 प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के हत्यारों बेअंत सिंह, सतवंत सिंह, केहर सिंह इत्यादि के वकील रहे बहुचर्चित अधिवक्ता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार मे कानून मंत्री रहे राम जेठमलानी, का जन्म हुआ।

1930 बाॅलीवुड फिल्म जगत के प्रमुख फिल्मकार राजकुमार कोहली का जन्म लाहौर, पाकिस्तान की धरती पर हुआ।

1935 नूर्नबर्ग कानून नस्लवादी नाजी कानून के पहले अध्याय में से एक था, अस्तित्व में आया। एडॉल्फ हिटलर द्वारा डिजाइन किए गए इस कानून के तहत यहूदियों को जर्मन नागरिकता से वंचित कर दिया और यहूदियों और जर्मन या सजातीय रक्त के नागरिकों के बीच विवाह या यौन संबंधों पर रोक लगा दी। यहूदियों को इसके बाद लगभग सभी अधिकारों से वंचित कर दिया गया।

1945 भारतीय जनता पार्टी के नेता, त्रिपुरा और मेघालय के राज्यपाल रहे तथागत राय का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1948 पुलिस, फौजी कार्रवाई का कोड नाम ऑपरेशन पोलो के तहत हैदराबाद राज्य के खिलाफ नव स्वतंत्र भारत डोमिनियन निजाम हैदराबाद पर बड़ा हमला किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने निजाम शासित हैदराबाद रियासत पर आक्रमण किया और इसे भारतीय संघ में मिला लिया। 1947 में विभाजन के समय भारत की रियासतें सैद्धांतिक रूप से अपने क्षेत्रों के भीतर स्वशासन अधिकारसंपन्न थी। भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के साथ, अंग्रेजों ने ऐसे सभी गठबंधनों को त्याग दिया, जिससे राज्यों के पास पूर्ण स्वतंत्रता का विकल्प चुनने का विकल्प रह गया। 1948 तक लगभग सभी राज्य या रियासतें भारत या पाकिस्तान में शामिल हो गए थे। एक बड़ा अपवाद सबसे धनी और सबसे शक्तिशाली रियासत, हैदराबाद था, जहां निजाम, मीर उस्मान अली खान आसफ जाह सातवें ने स्वतंत्रता को चुना और एक अनियमित सेना के साथ इसे बनाए रखने की आशा की। लेकिन भारत की नवगठित सरकार ने एक न सुनी और जबरन सैन्य कार्रवाई कर हैदराबाद रियासत पर कब्जा कर उसे भारतीय संघ में मिला लिया।

1953 सन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था. संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में 14 सितंबर को संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

1955 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे नंदमुरि तारक रामाराव की पत्नी और प्रमुख महिला राजनेत्री लक्ष्मी पार्वती का जन्म हुआ।

1959 सोवियत अंतरिक्ष यान लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।

1960 खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज यानी ओपेक का गठन किया।

1962 मलयालम सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्री और नृत्यांगना उर्मिला उन्नी का जन्म तिरुवल्ला में हुआ।

1963 विख्यात भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का जन्म प्रिंसेस टाउन, ट्रीनीडाड एंड टोबेगो में हुआ। इनका वास्तविक नाम रोबिंद्र नाराइन था।

1968 जानी मानी भारतीय कारोबारी महिला तान्या दुभाष का जन्म हुआ। यह गोदरेज उद्योग समूह में उच्च पदों पर रही हैं।

1971 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का निधन हुआ। ताराशंकर 1952-60 के बीच पश्चिम बंगाल विधान परिषद के सदस्य, 1960-66 के बीच राज्य सभा के सदस्य, 1966 में संसद सदस्य पद से सेवानिवृत्त हुए और नागपुर बंगाली साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता की। ताराशंकर बंदोपाध्याय को रवींद्र पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण आदि तमाम सम्मानों और पुरस्कारों से से सम्मानित, पुरस्कृत किया गया।

1974 दक्षिण भारतीय सिनेमा एवं टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री और निर्मात्री प्रिया रमन का जन्म केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में हुआ।

1979 हफीजुल्लाह अमीन के आदेश पर अफगान नेता पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नए महासचिव नूर मुहम्मद तारकी की हत्या कर दी गई।

1981 जाने माने लेखक और स्टेंडअप काॅमेडियन सौरभ पंत का जन्म बंबई में हुआ।

1985 ब्रिटेन का सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फौरन देश छोड़ने का आदेश दिया.



1982 सन 1929 में 12 नवंबर को जन्मी मोनैको की राजकुमारी ग्रेस, आगे चलकर अमेरिका की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री ग्रेस केली कहलाईं, एक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद 14 सितंबर 1982 को काल के गाल में समा गईं।

1984 जाने माने प्रतिभावान, प्रभावशाली बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता, गायक और टेलीविजन शो प्रस्तोता आयुष्मान खुराना का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।

1992 बोस्निया और हर्जेगोविना के संवैधानिक न्यायालय ने हर्जेग-बोस्निया से अलग हुए क्रोएशियाई गणराज्य को अवैध घोषित किया।



1993 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अमूल्या का जन्म बंगलौर में हुआ।

1989 स्टैंडर्ड ग्रेव्योर शूटिंग घटना में 47 वर्षीय प्रेसमैन जोसेफ टी. वेसबेकर ने आत्महत्या करने से पहले अपने पूर्व कार्यस्थल स्टैंडर्ड ग्रेव्योर पर आठ लोगों की हत्या कर दी और 12 लोगों को घायल कर दिया।

1994 8 जुलाई 2016 को भारतीय सेना द्वारा मार दिए गये युवा अलगाववादी जम्मू कश्मीर के नेता बुरहान वानी का जन्म 14 सितंबर 1994 को हुआ। सरकार द्वारा वानी को हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बताया गया।

1997 जानी मानी सिंगापुरी और अमेरिकन गायिका प्रगति गुरुप्रसाद का जन्म सिंगापुर में हुआ। 1997 में इसी दिन मध्य प्रदेश के बिलासपुर जिले में अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस की पांच बोगियों के नदी में गिर जाने से 81 लोगों की मौत हो गई।

1998 अमेरिकी दूरसंचार कंपनियों एमसीआई कम्युनिकेशंस और वर्ल्डकॉम ने एमसीआई वर्ल्डकॉम बनाने के लिए अपना 37 बिलियन डालर का विलय पूरा किया। 1998 में इसी दिन कंप्यूटर, इंटरनेट तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, जेनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यू यार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गई।



1999 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल इशिता चौहान का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में सदस्य बने।

2000 माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. की लांचिंग की। इसी दिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इसी दिन ओलंपिक मशाल आॅस्ट्रेलिया के सिडनी पहुँची।

2001 इस्लामी चरमपंथी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका अमेरिकी संसद ने 40 अरब डॉलर मंजूर किया। 11 सितंबर के हमलों के पीड़ितों के लिए वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में ऐतिहासिक राष्ट्रीय प्रार्थना आयोजित की गई। इसी तरह की एक प्रार्थना सभा कनाडा में पार्लियामेंट हिल पर आयोजित की गई यह कनाडा में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी सभा थी।

2002 विख्यात अमेरिकी अश्वेत अभिनेत्री, हास्य कलाकार और नर्तकी लावांडा पेज का निधन हुआ। छह दशकों तक अभिनय करने वाली पेज को कॉमेडी की ब्लैक क्वीन कहा गया। पेज ने कामुकता, अमेरिका में काले लोगों के खिलाफ व्याप्त नस्लीय भेदभाव अफ्रीकी-अमेरिकी संस्कृति और धर्म के बारे में चुटकुलों में नीले हास्य, सांकेतिक और अवलोकनात्मक कॉमेडी का मिश्रण पेश किया।

2003 गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा। इसी दिन 2003 में एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।

2006 गिनीज बुक रिकार्ड्स धारक विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती किये गये। इनका जन्म 20 मई 1878 को और इंतकाल 19 अगस्त 2008 को हुआ। इस तरह हबीब मियां (रहीम हबीब मियां खान) ने करीब 138 वर्ष का जीवन पाया। इसी दिन परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा यानी भारत-ब्राजील-साउथ अफ्रीका त्रिगुटीय संगठन में सहमति। इसी दिन 2006 तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान की घोषणा की गई।

2007 जापान ने तानेगाशिया प्रक्षेपण केंद्र से पहला चंद्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए। इसी दिन 2008 उर्दू के महान शायर मिर्जा असदुल्ला खां गालिब के साहित्य के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के ब्रिटिश विद्वान राल्फ रसेल का लंदन के ट्रिनिटी अस्पताल में रविवार 14 सितंबर 2008 को निधन हो गया। उनकी गालिब लाइफ एवं लेटर नामक किताब काफी चर्चित रही। उन्होंने द फेमस गालिब नामक पुस्तक लिखी। उसके अलावा ए परस्यूट ऑफ उर्दू लिटरेचर किताब भी लिखी थी।

2009 भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। भारत में लिएंडर पेस व चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता।

2012 पत्रिका क्लोजर द्वारा पिछले सप्ताहांत फ्रांस में छुट्टी के दौरान ली गई डचेस की टॉपलेस तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैब्रिज के वकीलों ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।

2013 जापान ने एप्सिलॉन स्पेस रॉकेट लॉन्च किया। एप्सिलॉन रॉकेट जापान के पिछले रॉकेटों के आकार और निर्माण लागत में आधा था।

2014 न्यूजीलैंड के लोकप्रिय गायक-गीतकार और गिटारवादक पीटर गटरिज एवं इसी दिन ई. जेनिफर मोनाघन, प्रसिद्ध अंग्रेजी-अमेरिकी इतिहासकार, लेखक और अकादमिक का निधन हुआ।

2015 गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पहला अवलोकन किया गया। इसकी घोषणा अगले साल 11 फरवरी 2016 को एलआईजीओ और कन्या सहयोग द्वारा की गई।

2019 यमन के हौथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब तेल केंद्रों पर हमले की जिम्मेदारी ली।

2021 लोकप्रिय कनाडाई हास्य अभिनेता और अभिनेता नॉर्म मैकडोनाल्ड का निधन हुआ।

2022 ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के पश्चात महारानी के ताबूत को बकिंघम पैलेस से ले जाया गया, किंग्स ट्रूप रॉयल हॉर्स आर्टिलरी की एक बंदूक गाड़ी पर रखा गया और कतार के साथ अगले चार दिनों तक उनके राज्य में लेटे रहने के लिए जुलूस के रूप में वेस्टमिंस्टर हॉल में ले जाया गया। शोक मनाने वाले लोग टेम्स नदी के किनारे मीलों तक फैले हुए थे।

2023 रूस की यात्रा में वोस्तोचन अंतरिक्ष बंदरगाह पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन बाद देर रात्रि भोज के मौके पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने पुतिन को अपनी सुविधा के अनुसार उत्तर कोरिया का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। पुतिन ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और रूस-उत्तर कोरिया मित्रता के इतिहास और परंपरा को आगे बढ़ाने की अपनी इच्छा की पुष्टि की। यह खबर 14 सितंबर 2023 को उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने दी है।


विशेष नोट: हमारा दावा है कि हमने अधिकाधिक और प्रमाणित जानकारी इस पोस्ट में देने का प्रयास किया है। इतनी अधिक जानकारी इतिहास की इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी पोस्ट/आर्टिकल में आपको नहीं मिलेगी। कृपया अपने स्तर पर जानकारियों को जांचें। कोई त्रुटि हमारी पोस्ट में हो तो हमें कमेंट कर सूचित करें। अधिकाधिक यह पोस्ट पढ़ने के लिए अपने परिजनों, मित्रों, संपर्कों को प्रेरित करें। धन्यवाद।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#fact #news #nature #life #india #world #gk #truth #Politics #justice #peace #war #treaty #economy #employment #inflation #world #foods #Science #health #medicine #Literature #cinema #entertainment #NationalNutritionWeek #InternationalBaconDay #WorldCoconutDay #SanMarino #CEDAW #WorldSkyscraperDay #NationalLaborDay #NewspaperCarriersDay #InternationalDayofCharity #Teacher'sDay #GlobalTalentAcquisitionDay #InternationalDayofCleanairforBlueSkies #worlhistoryofseptember8th #WorldPhysicalTherapyDay #InternationalLiteracyDay  #worlhistoryofseptember14th #InternationalDaytoProtectEducationfromAttack #G20India #WorldSuicidePreventionDay #NationalForestMartyrs'Day #UnitedNationsDayforSouth-SouthCooperation #InternationalProgrammer'sDay #InternationalChocolateDay #hindiday #WorldFraternityandApologyDay #hindidiwas


World History of 14 September: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 2000 years

23 Drusus Julius Caesar died. Caesar became the ruler of the Roman Empire after the death of his adopted brother Germanicus. Caesar was born into a prominent branch of the Roman clan Claudia, the son of Tiberius and his first wife, Vipsania Agrippina. His name at birth was Nero Claudius Drusus, after his uncle Drusus the Elder. In AD 4, after Julie was adopted by his father Augustus, he assumed the name Julius Caesar and Drusus became Julius Caesar.

Domitian became the last Flavian emperor of Rome in 81 AD. He was the successor of his brother Titus.

208 Diadumenian (Latin name Marcus Opellius Antoninus Diadumenianus), son of the Roman emperor Macrinus and briefly acting as his co-ruler, is born. His mother, Macrinus's wife, is described as Nonia Celsa in the Historia Augusta in 218. Diadumenian became Caesar in May 217, shortly after his father's accession to the imperial throne. Elagabalus, a relative of the dead emperor Caracalla, rebelled in May of the following year and Diadumenian was made co-emperor. Following Macrinus's defeat at the Battle of Antioch on 8 June 218, Diadumenian was sent to the court of Artabanus IV of Parthia to ensure his safety but was captured and executed en route. After the deaths of the emperors Macrinus and Diadumenian the Roman Senate declared them both enemies of Rome and removed their names from records and destroyed their images, in a process known in modern scholarship as damnatio memoriae.

Harun al-Rashid became Caliph of Baghdad of the Abbasid Sultanate after the death of his brother al-Hadi in 786 during the Islamic Golden Age.

1752 Britain abandoned the Julian calendar prevalent for centuries and adopted the Gregorian calendar developed by Pope Gregory.

1770 Freedom of the press was recognized in Denmark. Denmark is still the leading country in terms of press freedom and democracy.

1814 Francis Kottky writes America's national anthem The Star Spangled Banner.

1803 British General Lord Lake, victorious in the Second Anglo-Maratha War, captured Delhi.

1774 William Ventick, British nationalist, military officer, reformer, is born in Buckinghamshire, England. Ventik is especially remembered for implementing British policies and administrative, social, economic and political reforms in India during his tenure as Governor-General of India. He became Governor of Bengal in 1828 and Governor General of India from 1833 to 1835. He did important work to reform the Indian justice system. Chief among them was removing the Parsi language from the judicial system and replacing it with English. It was he who introduced English in higher education, which later opened the way for many Indians to study abroad. Another important work was the end of the practice of Sati due to his tireless efforts. Earlier there was a very inhuman practice among Hindus, after the death of the husband, the wife was also burnt alive along with the dead body of the husband. Raja Ram Mohan Roy and many other reformists started a movement to stop it, but the upper caste Hindus who maintained the social order strongly opposed it, but Ventik got this barbaric practice ended. Additionally, he made important efforts to end human sacrifice, killing of unwanted children and fraud. In those days, children were sacrificed to please the so-called gods and goddesses prevalent in the beliefs. At many places, human sacrifices were also made on the foundations of buildings or bridges etc. Ventic got this stopped as well. Many scholars also say that Lord Bentinck started Westernization in India. This can be seen in two ways: on the one hand, the ego of the very conservative feudal contractors was getting hurt, things were slipping out of their control at some places and on the other hand, awareness like liberalism and democracy was also increasing.

In the 1846 Kot massacre, the then Qazi Jang Bahadur Kunwar and his brothers killed about 30-40 civilians, military officers and palace officials, including the King, Chautaria Fateh Jang Shah the Prime Minister and a relative of the Nepalese palace in the palace armory (Kot) of Hanuman Dhoka in Kathmandu, Nepal. The guards were murdered. After this, Queen Rajya Lakshmi Devi had called a Kot meeting after the murder of her confidant Qazi Gagan Singh Thapa on the same night while he was worshiping in his prayer room. Coats meeting The Jung brothers and their supporters launched a full-scale attack in open court on all rival participants in the meeting. Due to this massacre, almost all the political clans like Chautariya, Pandey, Thapas and Basanyat and King Rajendra Bikram Shah and Queen Rajya Lakshmi Devi were eliminated, after which Rana autocracy was established in Nepal.

1888 Famous Bengali spiritual saint, Dharma Guru Anukulchandra Chakraborty was born in Himayatpur (now in Bangladesh). He is also known as Sri Sri Thakur and Thakur Anukulchandra.

1891 The fastest running Empire State Express train covered the distance of 702 kilometers from New York to Buffalo in 7 hours 6 minutes.

1901 William McKinley, the 25th President of the United States, was shot at the Pan-American Exposition at the Temple of Music in Buffalo, New York, on September 6, six months into his second term. He was shaking hands with the public. When Leon Czolgosz, an anarchist, shot him twice. McKinley died of gangrene caused by his wounds on September 14. He was the third US president to be assassinated by assassins, after Abraham Lincoln in 1865 and James A. Garfield in 1881. The killer was influenced by the ideas of a right-wing organization. It is said that McKinley used to meet the public continuously. He was against the feeling of black-white, high-low etc. The right wing organization was against it. And taught its members that many of the problems white people had to face were because of McKinley's policies. It is known that Abraham Lincoln was assassinated because of the abolition of slavery. After McKinley's death, Theodore Roosevelt became President of the United States at the age of 42 on September 14. He then became the youngest President.

1911 Russian revolutionary Peter Stolypin was martyred. Russian Prime Minister Peter Stolypin is shot by Dmitry Bogrov while attending a performance of Rimsky-Korsakov's The Tale of Tsar Saltan at the Kiev Opera House in the presence of Czar Nicholas II.

1914 Famous film producer and director Gopaldas Parmanand Sipahimalani i.e. G.P.Sippy was born. Sholay, the most popular, popular and landmark film of the 1970s in Indian cinema, was produced by GP Sippy. With the success of this film, its director and GP Sippy's son Ramesh Sippy came into limelight as a talented filmmaker.

1917 Russia is officially declared a republic during the Great October Revolution.

1921 Famous Hindi story writer Mohan Thapliyal was born.

1923 Ram Jethmalani, a well-known advocate who was the lawyer of the assassins of Prime Minister Smt. Indira Gandhi, Beant Singh, Satwant Singh, Kehar Singh etc. and Law Minister in the Atal Bihari Vajpayee government, was born.

1930 Rajkumar Kohli, the leading filmmaker of Bollywood film industry, was born in Lahore, Pakistan.

The 1935 Nuremberg Laws were one of the first chapters of racist Nazi legislation to come into force. Designed by Adolf Hitler, this law deprived Jews of German citizenship and prohibited marriage or sexual relations between Jews and citizens of German or similar blood. Jews were thereafter deprived of almost all rights.

1945 Tathagata Roy, leader of the Bharatiya Janata Party and Governor of Tripura and Meghalaya, was born in Calcutta.

1948 Police and military action code-named Operation Polo against Hyderabad State, the newly independent Indian Dominion launched a major attack on Nizam Hyderabad. Indian armed forces invaded the Nizam-ruled princely state of Hyderabad and annexed it to the Indian Union. At the time of partition in 1947, the princely states of India were theoretically entitled to self-governance within their territories. With the Indian Independence Act 1947, the British abandoned all such alliances, leaving the states with the option to opt for full independence. By 1948, almost all the states or princely states had acceded to India or Pakistan. A major exception was the wealthiest and most powerful princely state, Hyderabad, where the Nizam, Mir Osman Ali Khan Asaf Jah VII, chose independence and hoped to maintain it with an irregular army. But the newly formed government of India did not listen and took forceful military action and captured the princely state of Hyderabad and merged it into the Indian Union.

1953 In 1949, the Constituent Assembly gave the status of official language of India to Hindi. The Constituent Assembly accepted Hindi of Devanagari script as well as English as the official language, but on 14 September 1949, the Constituent Assembly declared Hindi as the official language of India. The first Hindi Day was celebrated on 14 September 1953.

1955 Lakshmi Parvati, wife of Nandamuri Taraka Rama Rao, former Chief Minister of Tamil Nadu, and prominent female politician, was born.

1959 Soviet spacecraft Luna-2 lands on the surface of the Moon. It was the first man-made object to reach the surface of the Moon. This started the space race between the Soviet Union and the United States.

1960 Mineral oil producing countries together formed the Organization of the Petroleum Exporting Countries i.e. OPEC.

1962 Urmila Unni, top actress and dancer of Malayalam cinema, was born in Thiruvalla.

1963 Famous Indian cricketer Robin Singh was born in Princes Town, Trinidad and Tobago. His real name was Robindra Narain.

1968 Tanya Dubhash, a well-known Indian businesswoman, was born. She has held senior positions in Godrej Industries Group.

Famous Bengali litterateur Tarashankar Bandyopadhyay, awarded the 1971 Jnanpith Award, passed away. Tarashankar was a member of the West Bengal Legislative Council between 1952–60, a member of the Rajya Sabha between 1960–66, retired as a Member of Parliament in 1966, and chaired the Nagpur Bengali Sahitya Sammelan. Tarashankar Bandopadhyay was honored and rewarded with many honors and awards like Rabindra Award, Sahitya Akademi Award, Jnanpith Award, Padma Shri and Padma Bhushan.

1974 Priya Raman, a well-known actress and producer of South Indian cinema and television, was born in Thiruvananthapuram, the capital of Kerala.

1979 Afghan leader Nur Muhammad Taraki, the new general secretary of the People's Democratic Party, was assassinated on the orders of Hafizullah Amin.

1981: Well-known writer and standup comedian Saurabh Pant was born in Bombay.

1985 After Britain ordered 25 Soviet Union diplomats to leave the country on charges of espionage, the Soviet Union also ordered 25 British diplomats working in Russia to leave the country immediately.

1982 Princess Grace of Monaco, born on 12 November 1929, later known as America's famous film actress Grace Kelly, died on 14 September 1982 after being injured in a car accident.

1984 Well-known talented, influential Bollywood film actor, singer and television show presenter Ayushmann Khurrana was born in Chandigarh.

1992 The Constitutional Court of Bosnia and Herzegovina declares the breakaway Croatian Republic of Herzeg-Bosnia illegal.

1993 Well-known bold, beautiful Kannada film actress and model Amulya was born in Bangalore.

The 1989 Standard Gravure shooting incident involved 47-year-old pressman Joseph T. Wesbacher killing eight people and wounding 12 at his former workplace, Standard Gravure, before committing suicide.

1994 Burhan Wani, a young separatist Jammu and Kashmir leader killed by the Indian Army on 8 July 2016, was born on 14 September 1994. Wani was described by the government as the commander of Hizbul Mujahideen.

1997 Well-known Singaporean and American singer Pragati Guruprasad was born in Singapore. On this day in 1997, 81 people died when five bogies of the Ahmedabad-Howrah Express fell into a river in Bilaspur district of Madhya Pradesh.

1998 American telecommunications companies MCI Communications and WorldCom complete their $37 billion merger to form MCI WorldCom. On this day in 1998, computer and internet technology company Microsoft became the world's largest company, leaving behind General Electric. Its value on the New York Stock Exchange was estimated at $261 billion.

1999 Well-known bold, beautiful Bollywood film actress and model Ishita Chauhan was born in Pune. On this day, Kiribati, Nauru and Tonga became members of the United Nations.

2000 Microsoft released Windows ME. Launched. On the same day, Prime Minister Atal Bihari Vajpayee jointly addressed both houses of the US Senate. On the same day the Olympic torch reached Sydney, Australia.

2001 The US Congress approved $40 billion to capture Islamic extremist Osama bin Laden. A historic national prayer was held at the Washington National Cathedral for the victims of the September 11 attacks. A similar prayer meeting was held on Parliament Hill in Canada. It was the largest meeting ever held in Canada.

2002 Noted American black actress, comedian and dancer LaWanda Page passed away. Page, who acted for six decades, has been called the Black Queen of comedy. The page featured a mix of blue humor, innuendo, and observational comedy, with jokes about sexuality, racial discrimination against black people in America, African-American culture, and religion.

2003 In Guyana-Bissau, the military overthrew the government of President Kumba Mala. On this day in 2003, Estonia joined the European Union.

2006 Guinness Book Records holder, the world's oldest person, 137-year-old Habib Mian, resident of Jaipur, was admitted to the hospital. He was born on 20 May 1878 and died on 19 August 2008. In this way Habib Mian (Rahim Habib Mian Khan) lived for about 138 years. On the same day, IBSA i.e. India-Brazil-South Africa trilateral organization agreed to increase cooperation in nuclear energy. On the same day in 2006, a United States Supreme Court honor was announced for Tibet's spiritual exiled leader, the Dalai Lama.

2007 Japan launches the first lunar satellite H-2A from Tanegashi Launch Center.

2008 Aeroflot Flight 821 crashes at Perm Airport in Perm Krai, Russia, killing all 88 people on board. On the same day in 2008, Ralph Russell, a renowned expert on the literature of the great Urdu poet Mirza Asadullah Khan Ghalib and a British scholar of Urdu, died on Sunday, 14 September 2008 at Trinity Hospital, London. His book titled Ghalib Life and Letters was quite popular. He wrote a book called The Famous Ghalib. Apart from that, the book A Pursuit of Urdu Literature was also written.

2009 India won the Compaq Cup tri-series by defeating Sri Lanka by 46 runs. In India, Leander Paes and Czech Republic's Lukas Dlouhy defeated the pair of Mahesh Bhupathi and Mark Knowles to reach the U.K. S. Won the Open men's doubles title.

2012 Lawyers for the Duke and Duchess of Cambridge launched legal action after the magazine Closer published topless photographs of the Duchess taken while on holiday in France last weekend.

2013 Japan launches Epsilon space rocket. The Epsilon rocket was half the size and construction cost of Japan's previous rockets.

2014 Peter Gutteridge, popular New Zealand singer-songwriter and guitarist, and E. Jennifer Monaghan, renowned English-American historian, author and academic, died.

2015 Gravitational waves were first observed. It was announced the following year on 11 February 2016 by the LIGO and Virgo collaboration.

2019 Yemen's Houthi rebels claimed responsibility for attacks on Saudi Arabian oil facilities.

2021 Popular Canadian comedian and actor Norm Macdonald passes away.

2022 Following the death of British Queen Elizabeth II, the Queen's coffin is carried from Buckingham Palace, placed on a gun carriage of the King's Troop Royal Horse Artillery and in procession in line to lie in state for the next four days. Moved to Westminster Hall in . Mourners stretched for miles along the River Thames.

2023 Visit to Russia Over a post-summit dinner with Russian President Vladimir Putin at the Vostochny spaceport, North Korean leader Kim Jong-un invited Putin to visit North Korea at his convenience. Putin accepted the invitation and confirmed his desire to carry forward the history and tradition of Russia–North Korea friendship. This news was given by North Korea's Central News Agency (KCNA) on September 14, 2023.


Special Note: We claim that we have tried to give maximum and certified information in this post. You will not find so much information in any post/article of history available on the internet. Please check the information at your level. If there is any error in our post then inform us by commenting. Inspire your family, friends and contacts to read this post as much as possible. Thank you.


Namaste Ji ! Please help me by sharing this post.

To become a reporter of Hindi weekly newspaper Peoples Friend and Hindi news website Peoplesfriend.in published from Rudrapur (Uttarakhand, India), get your news, advertisements, compositions published, make your own newspaper, magazine, YouTube channel, Facebook page, website, news portal, Contact for your post, poster, advertisement etc. like and share etc. - WhatsApp, Telegram 9411175848 Email peoplesfriend9@gmail.com

#fact #news #nature #life #india #world #gk #truth #Politics #justice #peace #war #treaty #economy #employment #inflation #world #foods #Science #health #medicine #Literature #cinema #entertainment #NationalNutritionWeek #InternationalBaconDay #WorldCoconutDay #SanMarino #CEDAW #WorldSkyscraperDay #NationalLaborDay #NewspaperCarriersDay #InternationalDayofCharity #Teacher'sDay #GlobalTalentAcquisitionDay #InternationalDayofCleanairforBlueSkies #worlhistoryofseptember8th #WorldPhysicalTherapyDay #InternationalLiteracyDay  #worlhistoryofseptember14th #InternationalDaytoProtectEducationfromAttack #G20India #WorldSuicidePreventionDay #NationalForestMartyrs'Day #UnitedNationsDayforSouth-SouthCooperation #InternationalProgrammer'sDay #InternationalChocolateDay #hindiday #WorldFraternityandApologyDay #hindidiwas

I Love my India and the World !

No comments

Thank you for your valuable feedback