ब्रेकिंग न्यूज़

4 अगस्त का इतिहास: भारत और दुनिया में 2000 वर्ष में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी World History of August 4: Information about important events that happened in 2000 years in India and the world

70 में ईस्बी सन की शुरुआत में पहले यहूदी - रोमन युद्ध में रोमन सेना ने रोमन राजकुमार टाइटस के नेतृत्व में यरूशलेम शहर पर विजय हासिल कर कब्जा किया और यहूदी प्रार्थना ग्रह को नष्ट कर दिया।

1265 इंग्लैंड के प्रिंस एडवर्ड के नेतृत्व में रॉयल सेना ने अर्ल ऑफ लीसेस्टर को हराया।

1327 स्कॉलैंड के शासक जेम्स डगलस के नेतृत्व में सेना ने इंग्लैंड के एडवर्ड तृतीय की सेना को हराया और एडवर्ड पर प्राण घातक हमला किया।

1522 मेवाड़ के शासक राणा उदयसिंह का जन्म हुआ। उदय सिंह महाराणा प्रताप यानी प्रताप सिंह सिसौदिया के पिता हुए।

1666 नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।

1730 सदाशिवराव भाऊ पेशवा का जन्म हुआ। सदाशिवराव चिमाजी अप्पा और रखमाबाई के पुत्र और बाजीराव प्रथम के भतीजे थे। मराठा सम्राट राजाराम द्वितीय के शासनकाल के दौरान वित्त मंत्री थे। कुशल और साहसी योद्धा सदाशिवराव भाऊ ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना का नेतृत्व किया।

1783 सर्वाधिक सक्रिय जापानी ज्वालामुखी माउंट आसामा के प्रलयकारी विस्फोट से लगभग 1,400 लोगों की मौत हो गई और उससे पैदा अकाल से 20,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

1845 भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) निर्माता फिरोजशाह मेहता का जन्म हुआ।

1862 अमेरिकी सरकार ने आय कर एकत्र करने का आदेश दिया।

1875 डेनमार्क के बच्चों के लिए रोचक कहानियां लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखक हैंस क्रिश्चियन एंडरसन का जन्म हुआ।

1886 अमेरिकी राज्य कोलंबिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अंगीकार किया।

1870 ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई। उस समय युद्ध बहुत होते थे। युद्ध में घायल लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए कुछ लोगों ने रेड क्रॉस की शुरुआत की।



1922 2 अगस्त 1922 को ग्राहम बेल का निधन होने के बाद 4 अगस्त 1922 को बेल का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बेल को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से पूरे अमेरिका और कनाडा में एक मिनट के लिए सभी फोन बंद रखे गये। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक व्यक्त किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। विख्यात अमेरिकी वैज्ञानिक, आविष्कारक और बाद में सामाजिक कार्यकर्ता हुए एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने 10 मार्च 1876 के दिन अपने असिस्टेंट को फोन किया और कहा, मिस्टर वॉटसन! इधर आइए। बेल के ये शब्द इतिहास में दर्ज हो गए। टेलीफोन कॉल पर बोले गए दुनिया के यह पहले शब्द थे। इसने दुनिया में नई संचार क्रांति को जन्म दिया। बेल के इस आविष्कार के बाद टेलीफोन काफी लोकप्रिय हुआ। ग्राहम बेल ने बेल कॉर्पोरेशन के नाम से खुद की कंपनी भी बनाई, जो टेलीफोन बनाने का काम करती थी। कंपनी बनाने के 2 साल बाद ही बेल ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और शोध और समाजसेवा के काम में लग गए। अगस्त 1922 तक पूरे अमेरिका में 14 करोड़ फोन बिक चुके थे।

1914 जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1915 भोपाल के नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी शहजादी साजिदा सुल्तान का जन्म हुआ। यह बड़ी होने पर पटौदी रियासत के नवाब इफ्तेखार अली खान पटौदी की बेगम बनीं।

1929 किशोर कुमार के नाम से सुपरिचित, लोकप्रिय, मनमौजी हर दिल अजीज हंसोड़ अभिनेता, गायक, निर्देशक, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता आभास कुमार गांगुली का जन्म खंडवा मध्य प्रदेश में हुआ।

1932 महाराष्ट्र के शोलापुर में शशिकला सैगल का जन्म हुआ। शशिकला केवल शशिकला के नाम से जानी जाती हैं। शशिकला बंबइया फिल्मों और टेलीविजन शो की प्रसिद्ध खलनायिका और चरित्र अभिनेत्री हुईं जिन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। 4 अगस्त 1932 को जन्मी शशिकला का 4 अप्रैल 2021 को निधन हो गया।

1940 इटली की सेना ने ब्रिटिश शुमालीलैंड पर आक्रमण किया।



1945 हिटलर के फासीवाद को देखने और भुगतने वाली एनी फ्रैंक की डायरी उस काले समय का अहम दस्तावेज है। 12 जून 1929 को एक यहूदी परिवार में एनी फ्रैंक का जन्म हुआ था। जर्मनी में यहूदियों के प्रति बढ़ती नफरत की वजह से एनी फ्रैंक अपने परिवार के साथ नीदरलैंड आना पड़ा, लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी ने नीदरलैंड पर भी कब्जा कर लिया। परिवार ने जर्मन सैनिकों से बचने के लिए एक गुप्त जगह को ही अपना ठिकाना बना लिया। यहीं पर एनी फ्रैंक जन्मदिन पर गिफ्ट में मिली एक डायरी में अपने विचार लिखने लगीं। एनी ने इस गुप्त जगह में होने वाली हर घटना को अपनी डायरी में दर्ज किया। 1 अगस्त को एनी ने अपनी डायरी में आखिरी बार कुछ लिखा था। 4 अगस्त 1945 को एनी के साथ 7 लोगों को जर्मन सैनिकों ने गिरफ्तार कर यातना शिविर में भेज दिया। इसी यातना शिविर में बीमारी की वजह से एनी फ्रैंक की मौत हो गई। एनी की डायरी को सबसे पहले 1947 में डच भाषा में प्रकाशित किया गया। किताब की फरवरी 1948 तक 20 हजार से ज्यादा प्रतियां बिकीं। 1952 में इसका अंग्रेजी में अनुवाद कर प्रकाशित किया गया। अब 70 से ज्यादा भाषाओं में एनी की डायरी उपलब्ध है, जिसकी करोड़ों प्रतियां बिक चुकी हैं।

1935 गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।

1937 प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन हुआ।

1954 पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया।

1956 जनवरी 1954 में होमी जहांगीर भाभा ने एटॉमिक एनर्जी इस्टैब्लिशमेंट ट्रॉम्बे की स्थापना की थी। डॉक्टर भाभा भारत में एटॉमिक एनर्जी के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देना चाहते थे। एटॉमिक रिएक्टर की डिजाइनिंग और डेवलपमेंट पर काम कर रहे देशभर के तमाम इंजीनियर और वैज्ञानिकों को इस सेंटर में काम करने के लिए बुलाया गया। 15 मार्च 1955 को भारत के पहले न्यूक्लियर रिसर्च रिएक्टर को बनाने का फैसला लिया गया। डॉक्टर भाभा इस पूरे प्रोग्राम के प्रमुख थे। फैसला लिया गया कि ये रिएक्टर एक स्विमिंग पूल की तरह होगा और इसकी क्षमता 1 मेगावॉट थर्मल (डॅज) होगी। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के परिसर में ही रिसर्च रिएक्टर को बनाने का काम शुरू हुआ। रिएक्टर उपयोग हेतु न्यूक्लियर फ्यूल के लिए ब्रिटेन से बात की गई। ब्रिटेन और भारत के बीच एक समझौता हुआ जिसमें ये फैसला लिया गया कि रिएक्टर के लिए जरूरी यूरेनियम की आपूर्ति ब्रिटेन करेगा। तमाम वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत कर केवल 15 महीने में रिएक्टर का काम पूरा कर दिया। 4 अगस्त 1956 को इस रिएक्टर को शुरू किया गया। ये भारत के साथ ही पूरे एशिया का पहला न्यूक्लियर रिएक्टर था। रिएक्टर से निकलती हुई नीली किरणें प्रधानमंत्री नेहरू को इतनी पसंद आई कि उन्होंने रिएक्टर का नाम अप्सरा रख दिया। अगले कई दशकों तक रिएक्टर का इस्तेमाल एटॉमिक एनर्जी से जुड़ी रिसर्च करने में किया गया। 2009 में रिएक्टर की क्षमता बढ़ाने और मेंटेनेंस के लिए इसे बंद किया गया। रिएक्टर की क्षमता को 1 से बढ़ाकर 2 मेगावॉट थर्मल किया गया और फ्यूल भी भारत में ही बनाया जाने लगा। 10 सितंबर 2018 को दोबारा इस रिएक्टर को शुरू किया गया। ये अप्सरा का अपग्रेडेड वर्जन था, इसलिए इसे अप्सरा-यू या अप्सरा अपग्रेडेड नाम दिया गया।

1955 भारत की जानी मानी थिएटर कलाकार, पाॅप गायिका जन वक्ता शैराॅन प्रभाकर का जन्म हुआ।

1958 रोजमर्रा की इस्तेमाल की चीजें, स्वास्थ्य बर्धक उत्पाद बनाने वाली कंपनी रैकिट एंड बैंकिसर कंपनी के मालिक, प्रमुख भारतीय कारोबारी राकेश कपूर का जन्म हुआ।

1961 अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा का जन्म हुआ।

1964 21 जून 1964 से अमेरिका में लापता तीन नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के शव फिलाडेल्फिया के एक निर्माणाधीन बांध के निकट जमीन में दफन मिले 4 अगस्त 1964 को।

1965 जाने माने भारतीय फिल्मकार, अभिनेता, संगीतकार, निर्माता, निर्देश और गायक विशाल भारद्वज का जन्म हुआ।

1967 विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुन सागर का निर्माण पूरा हुआ। इसी दिन जाने माने फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अरबाज खान का जन्म पुणे में हुआ।

1979 जाने माने अमेरिकन अर्थशास्त्री राज चेट्टी का जन्म दिल्ली में हुआ।



1981 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और फिल्म, टेलीविजन एवं वेब श्रंख्ला, वीडियो, विज्ञापन फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, फिल्म निर्मात्री शमा सिकंदर का जन्म मकराना, राजस्थान में हुआ।

1985 लद्दाख से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य जमयांग शेरिंग नामग्याल का जन्म हुआ।

1992 जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योही कोनो ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महिलाओं को यौन गुलाम बनाने के एक आदेश की जानकारी दी।

1997 मोहम्मद खातमी ने ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1999 तमिल टेलीविजन की जानी मानी खूबसूत और सैक्सी कलाकार एवं माॅडल याशिका आनंद का जनम दिल्ली में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय क्रिकेटर राहुल चहर का जन्म हुआ।

1999 चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने से प्रतिबंधित कर दिया। इसी दिन बैंक न्यूज नेटवर्क ने बताया कि एटीएम मशीनों के उपयोग में गिरावट आई है। एटीएम उपयोग के लिए सेवा शुल्क से नाराज, परेशान उपभोक्ताओं ने एटीएम से लेनदेन में 2.9 प्रतिशत की कमी की। डेबिट कार्ड लेनदेन में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

2004 नासा ने एल्टिक्स सुपर कंप्यूटर को केसी यानी कल्पना चावला नाम दिया। 

2006 उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा प्रसिद्ध नेत्री एवं लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ।

2007 अमेरिका ने स्पेस प्रोब फीनिक्स लॉन्च किया। इसी मिशन ने मंगल की सतह के नीचे पानी और बर्फ होने का पता लगाया था। इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस का आयोजन पहली बार 2007 में जेसी अवशालोमोव, इवान हैमिल्टन, आरोन अराकी और रिचर्ड हर्नांडेज द्वारा दोस्तों और अजनबियों को बीयर के एक चुस्की के साथ किया गया। 2007 और 2012 के बीच, छुट्टी 5 अगस्त को मनाई जाती थी, लेकिन यह दिन शुक्रवार को आयोजित करने की लोगों की अधिक मांग के कारण, आयोजकों ने तारीख को बदलकर अगस्त का प्रथम शुक्रवार कर दिया। इस बार 2023 में 4 अगस्त को शुक्रवार है।

2008 सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।

2018 उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के. एम. जोसेफ, मद्रास की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और ओडिशा के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरण को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

2018 वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर एक लाइव टीवी इवेंट के दौरान ड्रोन से हमला किया गया। मादुरो इस हमले में बच निकले। क्यूबा और वेनेजुएला की व्यवस्था ध्वस्त करने के लिए अमेरिका दशकों से इनके पीछे पड़ा है। कुछ साल पहले दुनिया भर में लोकप्रिय वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की कैंसर से मौत हो गई थी जिसके बाद मादुरो ने उनका स्थान लिया।

2020 भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध डायरेक्ट और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काजी का निधन हुआ। इसी दिन बढ़ते कोरोना, लाॅकडाउन और बेरोजगारी से त्राहि-त्राहि के बीच हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी आधिकारित तौर पर दी गई।

2022 मीडिया में आई उत्तर प्रदेश के जेल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2022 तक राज्य भर की 64 जेलों में कुल 1,12,480 कैदी बंद थे, और उनमें से 85,181 विचाराधीन कैदी थे, जिनकी ताकत दोषियों की ताकत से तीन गुना (27,299) से अधिक थी। कुल विचाराधीन कैदियों में से 78,152 पुरुष, 3,291 महिला कैदी, 3,281 नाबालिग और 305 विदेशी थे।

2022 कांग्रेस के केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और हमें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव बरकरार रखने के लिए वह लड़ाई लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि ये धमकाने का प्रयास है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा देंगे, लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं। राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

राहुल गांधी ने भाजपा के एक आरोप के संदर्भ में कहा कि भागने की बात कौन कर रहा है, भागने की बात वो कर रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ता। राहुल ने कहा, मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में नेशनल हेराल्ड कार्यालय में यंग इंडिया कंपनी के परिसर को अस्थायी रूप से सील कर दिया था। कांग्रेस ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। कांग्रेस ने सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है।

नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust4th #NationalColoringBookDay #NationalIceCreamSandwichDay #InternationalBeerDay


World History of August 4: Information about important events that happened in 2000 years in India and the world

History of August 4: Information about important events that happened in 2000 years in India and the world

In the beginning of the First Jewish–Roman War in AD 70, a Roman army led by the Roman prince Titus conquered the city of Jerusalem and destroyed the Jewish prayer house.

1265 Royal forces led by Prince Edward of England defeat the Earl of Leicester.

1327 The army under the leadership of James Douglas, ruler of Scotland, defeated the army of Edward III of England and attacked Edward with his life.

1522 Rana Uday Singh, ruler of Mewar, was born. Uday Singh became the father of Maharana Pratap i.e. Pratap Singh Sisodia.

1666 A sea battle took place between the Netherlands and England.

1730 Sadashivrao Bhau Peshwa was born. Sadashivrao was the son of Chimaji Appa and Rakhmabai and the nephew of Bajirao I. He was the finance minister during the reign of the Maratha emperor Rajaram II. Skilled and courageous warrior Sadashivrao Bhau led the Maratha army in the Third Battle of Panipat.

1783 Catastrophic eruption of Mount Asama, Japan's most active volcano, kills approximately 1,400 people and a resulting famine kills more than 20,000.

1845 Firoz Shah Mehta, Indian statesman and architect of the Bombay Municipal Corporation's constitution (charter), was born.

1862 US government ordered to collect income tax.

1875 Hans Christian Andersen, author famous for writing interesting stories for Danish children, was born.

1886 The US state of Columbia adopts the United States Constitution.

1870 British Red Cross Society was established. At that time there were many wars. Some people started the Red Cross to provide medical aid to the wounded in the war.

1922 After Graham Bell died on 2 August 1922, Bell's funeral took place on 4 August 1922. All phones across the United States and Canada were turned off for one minute in tribute to Bell. His death was mourned worldwide. Thousands of people attended his funeral. Alexander Graham Bell, the famous American scientist, inventor and later social worker, called his assistant on 10 March 1876 and said, Mr. Watson! Come here Bell's words went down in history. These were the world's first words spoken over a telephone call. It gave rise to new communication revolution in the world. The telephone became very popular after Bell's invention. Graham Bell also formed his own company by the name of Bell Corporation, which used to make telephones. Two years after forming the company, Bell resigned from the board of directors of the company and engaged in research and social service. By August 1922, 140 million phones had been sold across America.

1914 Germany declares war on Belgium and Britain declares war on Germany.

1915 Princess Sajida Sultan, daughter of Nawab Hamidullah Khan of Bhopal, was born. When she grew up, Iftekhar Ali Khan, the Nawab of the princely state of Pataudi, became the Begum of Pataudi.

1929 Abhas Kumar Ganguly, actor, singer, director, musician, filmmaker, popularly known as Kishore Kumar, popular, temperamental Har Dil Aziz Hansod, was born in Khandwa, Madhya Pradesh.

1932 Shashikala Saigal was born in Sholapur, Maharashtra. Sasikala is simply known as Sasikala. Sasikala was a famous villain and character actress of Bambaiya films and television shows who appeared in more than 100 films. Sasikala, born on 4 August 1932, died on 4 April 2021.

1940 Italian army invades British Shumaliland.

1945 Anne Frank's diary, which saw and suffered Hitler's fascism, is an important document of that dark time. Anne Frank was born on 12 June 1929 in a Jewish family. Anne Frank had to come to the Netherlands with her family due to the growing hatred towards the Jews in Germany, but during the Second World War, Germany also occupied the Netherlands. The family made a secret place their hideout to avoid the German soldiers. It was here that Anne Frank started writing her thoughts in a diary she received as a birthday gift. Annie recorded every incident that happened in this secret place in her diary. On August 1, Annie wrote something in her diary for the last time. On August 4, 1945, along with Annie, 7 people were arrested by German soldiers and sent to concentration camps. Anne Frank died due to illness in this concentration camp. Annie's Diary was first published in Dutch in 1947. By February 1948, the book had sold more than 20,000 copies. It was translated into English and published in 1952. Annie's Diary is now available in more than 70 languages, with millions of copies sold.

1935 The Government of India Act 1935 got the assent of the British Crown.

1937 Kashi Prasad Jaiswal, famous Indian historian and internationally renowned scholar of archeology, passed away.

1954 The Government of Pakistan adopted the song written by Hafiz Jalandhari as the national anthem.

1956 Atomic Energy Establishment Trombay was established by Homi Jehangir Bhabha in January 1954. Dr. Bhabha wanted to promote research in the field of atomic energy in India. All the engineers and scientists from all over the country working on the designing and development of the atomic reactor were called to work in this center. On March 15, 1955, it was decided to build India's first nuclear research reactor. Dr. Bhabha was the head of this entire program. It was decided that this reactor would be like a swimming pool and its capacity would be 1 MW thermal (DAZ). The work of building the research reactor started in the premises of Bhabha Atomic Research Center itself. Talks were held with Britain for nuclear fuel for reactor use. An agreement was reached between Britain and India in which it was decided that Britain would supply the required uranium for the reactor. All the scientists worked hard and completed the work of the reactor in just 15 months. This reactor was started on 4 August 1956. It was the first nuclear reactor in India as well as in the whole of Asia. Prime Minister Nehru liked the blue rays coming out of the reactor so much that he named the reactor Apsara. For the next several decades, the reactor was used for research related to atomic energy. It was shut down in 2009 to increase reactor capacity and for maintenance. The capacity of the reactor was increased from 1 to 2 MW thermal and fuel was also made in India. This reactor was started again on 10 September 2018. It was an upgraded version of Apsara, hence it was named Apsara-U or Apsara Upgraded.

1955 Sharon Prabhakar, India's well-known theater artist, pop singer, public speaker, was born.

1958 Rakesh Kapoor, prominent Indian businessman, owner of the Reckitt & Bankser Company, a consumer goods and health products company, was born.

1961 Barack Hussein Obama, America's first black president, was born.

1964 The bodies of three civil rights activists missing in the US since June 21, 1964, are found buried near a dam under construction in Philadelphia on August 4, 1964.

1965 Vishal Bhardwaj, noted Indian filmmaker, actor, music composer, producer, director, and singer, was born.

1967 The construction of Nagarjuna Sagar, the world's longest masonry dam, was completed. On this day renowned film actor, producer and director Arbaaz Khan was born in Pune.

1979 Raj Chetty, noted American economist, was born in Delhi.

1981 Well-known, beautiful, bold model and film, television and web series, video, ad film actress, model, film producer Shama Sikander was born in Makrana, Rajasthan.

1985 Jamyang Tshering Namgyal, Lok Sabha member of the Bharatiya Janata Party from Ladakh, was born.

1992 Yohei Kono, Chief Cabinet Secretary of Japan, informs of an order to enslave women during World War II.

1997 Mohammad Khatami is sworn in as the new President of Iran.

1999 Yashika Anand, a well-known beautiful and sexy actress and model of Tamil television, was born in Delhi. On this day, the famous Indian cricketer Rahul Chahar was born.

1999 China bans routine flights of US military aircraft from landing in Hong Kong. On the same day, the Bank News Network reported that the use of ATM machines had declined. Angered by service charges for ATM usage, distressed consumers reduced ATM transactions by 2.9 per cent. Debit card transactions grew by 35 percent.

2004: NASA named the Altix supercomputer as KC i.e. Kalpana Chawla.

2006 Woman Chief Minister of Orissa and famous leader and writer Nandini Satpathy passed away.

2007 US launches Space Probe Phoenix. This mission had detected water and ice under the surface of Mars. On this day in San Francisco, United States, International Beer Day was first celebrated in 2007 by Jesse Avshalomov, Ivan Hamilton, Aaron Araki and Richard Hernandez to welcome friends and strangers together with a sip of beer. Between 2007 and 2012, the holiday was celebrated on August 5, but due to high demand for the day to be held on a Friday, the organizers changed the date to the first Friday of August. This time in 2023 it is Friday on 4th August.

In 2008, the Government accorded Navratna status to the Shipping Corporation of India.

2018 Chief Justice of Uttarakhand K. M. Joseph, Madras Chief Justice Indira Banerjee and Odisha Chief Justice Vineet Saran were appointed as judges of the Supreme Court.

2018 Venezuelan President Nicolás Maduro is attacked by a drone during a live TV event. Maduro survived the attack. America has been following them for decades to destroy the system of Cuba and Venezuela. A few years ago, the world-famous Venezuelan President Hugo Chavez died of cancer, after which Maduro took his place.

2020 Eminent director of Indian theater and former director of National School of Drama Ebrahim Alkazi passed away. On the same day, the information was officially given that more than 50,000 people are getting infected with the corona virus every day amidst the increasing corona, lockdown and unemployment.

As on March 31, 2022, a total of 1,12,480 prisoners were lodged in 64 jails across the state, and 85,181 of them were undertrials, three times the strength of convicts, according to a 2022 media report by the prison department of Uttar Pradesh. 27,299). Of the total undertrial prisoners, 78,152 were male, 3,291 were female, 3,281 were minors and 305 were foreigners.

2022 Congress Lok Sabha member from Wayanad, Kerala, Rahul Gandhi said on Thursday regarding the action of the Enforcement Directorate in the National Herald case that he is not afraid of Prime Minister Narendra Modi and we cannot be silenced by threats. He said that he will continue to fight to protect the country and democracy and maintain harmony. Rahul Gandhi told reporters that this is an attempt to intimidate. They think that by putting a little pressure they will silence us, but we are not going to be silent. Rahul said, we will stand against what Narendra Modi ji, Amit Shah ji are doing against democracy in this country, no matter what they do. We don't mind.

In reference to an allegation of BJP, Rahul Gandhi said that who is talking about running away, he is talking about running away. We are not afraid. We are not afraid of Narendra Modi. Do what you want to do. It doesn't matter. Rahul said, my job is to protect the country, protect democracy, maintain harmony in the country, I will continue to do that. It may be noted that the Enforcement Directorate on Wednesday temporarily sealed the premises of Young India Company at the National Herald office in Delhi as part of its action in the money laundering case. The Congress claimed that the Delhi Police surrounded its headquarters, the residences of party president Sonia Gandhi and former president Rahul Gandhi. The Congress has also accused the government of misusing the Enforcement Directorate ie ED.

Namaste Ji ! Please help me by sharing this post.

To become a reporter of Hindi weekly newspaper Peoples Friend and Hindi news website https://www.Peoplesfriend.in published from Rudrapur (Uttarakhand, India), get your news, advertisements, compositions published, make your own newspaper, magazine, YouTube channel, Facebook page, website, news portal, Contact for your post, poster, advertisement etc. like and share etc. - WhatsApp, Telegram 9411175848 Email peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust4th #NationalColoringBookDay #NationalIceCreamSandwichDay #InternationalBeerDay

No comments

Thank you for your valuable feedback