ब्रेकिंग न्यूज़

योगी राज में स्वास्थ्य, चिकित्सा, सफाई, सुरक्षा सब बदहाल, भाजपा की मदद कर रही बसपा, अखिलेश की बसपा से सतर्क रहने की सलाह Health, Medical, Cleanliness, Security are all bad in Yogi Raj, BSP helping BJP, Akhilesh advises BSP to be cautious



सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अंदर ही अंदर भाजपा से मिली हुई है, यह भाजपा को मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बसपा से सावधान रहना है। सहारनपुर में मेयर प्रत्याशी नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड-शो के बाद आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और डॉक्टर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग नफरत फैलाने और हिंदू-मुस्लिम तथा समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं। इनके पास जनता को बताने के लिए खुद का कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार ने नगरों में समाजवादी पार्टी कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को रोक दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शहरों में जन सुविधाएं तक नहीं दे सकी। स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है। शहरों की स्मार्ट सिटी में कोई जन सुविधा नहीं है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। शहरों में कूड़ा, गंदगी है नालियां और नाले भरे पड़े हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं नहीं है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट नहीं दे रही है। सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और जनता की सुविधाओं के लिए है। लेकिन मुख्यमंत्री जी तमंचे की बात करते हैं। मुख्यमंत्री से सफाई, ट्रैफिक, जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई पर सवाल करो तो जवाब तमंचा मिलता है। उनसे ऐसे में क्या उम्मीद की जा सकती है ? अखिलेश बोले कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में हर दिन महिलाओं और बेटियों के साथ घटनाएं हो रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। मुख्यमंत्री दूसरों को माफिया बताते है, अगर वे स्वयं के मुकदमे वापस न लेते तो उनकी चार्टशीट बहुत लम्बी होती। उन पर तमाम तरह के गम्भीर मुकदमे दर्ज थे।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत Plz Visit our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com  #worldhistoryof3rdmay

No comments

Thank you for your valuable feedback