ब्रेकिंग न्यूज़

22 मई का इतिहास: जानिए, 500 साल में भारत और दुनिया में हुई प्रमुख खुश और दुखी करने वाली घटनाओं के बारे में History of May 22: Know about the major happy and sad events that happened in India and the world in 500 years

1545 कलकत्ता से पेशावर तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले भारत में सूर साम्राज्य के संस्थापक और प्रसिद्ध योद्धा शहंशाह शेरशाह सूरी का निधन हुआ।

1772 राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ। राय को भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। उन्होंने अंग्रेजों के साथ मिलकर सती प्रथा का अंत करवाया और अनेक सामाजिक सुधारों के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये।



1859 स्कॉटलैंड के विश्व प्रसिद्ध लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कानन डॉयल का जन्म हुआ।

1900 महात्मा गांधी के चौथे एवं सबसे छोटे पुत्र देवदास गांधी का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ देवदास अपने परिवार के साथ एक युवा के रूप में भारत वापस आए। अपने पिता द्वारा किए जानेवाले कार्यों में सक्रिय भागीदारी की। देवदास को अंग्रेजी सरकार द्वारा कई बार कारावास की सजा भी हुई।

1906 अमेरिका के 10-12 वर्ष की आयु के बालक काफी समय से वायुयान बनाने का प्रयास कर रहे थे। ऑरविल राइट और विलबर राइट के बनाए हवाई जहाज ने 17 दिसंबर 1903 को पहली सफल उड़ान भरी। पहली उड़ान 100 मीटर तक हुई। यह विमान गिरा और ध्वस्त हो गया। इसमें आग लगी और राइट भाई झुलस गये। तब अमेरिकी सेना भी विमान बनाने का प्रयास कर रही थी। राइट बंधुओं के बाद के सुधरे हुए विमान को पेटेंट के दावे को अमेरिकी पेमेंट कार्यालय ने खारिज कर दिया गया। पर ऑरविल लगातार कोशिश करते रहे और 1906 में 22 मई को उन्हें यह पेटेंट मिला।

1911 बंबई में वाडिया मूवीटोन प्रोडक्शंस और बसंत पिक्चर्स फिल्म निर्माण कंपनियों के संस्थापक प्रमुख फिल्मकार होमी वाडिया का जन्म सूरत, गुजरात में हुआ।

1915 प्रथम विश्व युद्ध में इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1922 विख्यात अमेरिकी टेलीविजन निर्माता क्वीन मार्टिन का जन्म हुआ।

1925 रूसी साहित्य के अनुवादक और हिंदी में छपवा कर भारत में उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मदन लाल मधु का जन्म हुआ।

1936 लार्ड ब्रेबॉर्न ने बंबई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह भारत का पहला स्टेडियम था।

1940 भारत के जाने माने क्रिकेटर इरापल्ली अनंतराव श्रीनिवास प्रसन्ना का जन्म बंगलौर में हुआ।

1947 अमेरिकी राष्ट्रपति हेनरी ट्रूमेन द्वारा प्रस्तुत ट्रूमेन दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए जिसमें अमेरिका ने शीत युद्ध में तुर्की और यूनान की सहायता के लिए 400 मिलियन डालर का प्रावधान किया था।

1949 पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।

1955 विख्यात ब्रिटिश गीतकार, संगीतकार जेर्री डेमर्स का जन्म भारत के ऊटी में हुआ।

1959 जम्मू एवं कश्मीर की प्रमुख महिला राजनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सरकार की मुखयमंत्री रहीं महबूबा मुफ्ती का जन्म हुआ।

1960 चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई।

1963 भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1971 अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे।

1972 सीलोन ने अपना नाम बदलकर श्रीलंका किया, नया संविधान अपनाया और आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र बन गया। इसी दिन पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया। राष्ट्रमंडल ब्रिटेन के गुलाम रहे देशों का समूह है जिसकी मुखिया इंगलैंड की महारानी थीं। भारत राष्ट्रमंडल में है। 2023 में ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया इसके बाद उनके बेटे चार्ल्स राजा बने हैं।

1977 बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।

1980 पेक-मेन नाम के वीडियो गेम को 1980 में तोरू इवतानी ने प्लान किया। कुल तीन लोगों ने ही इस आइकॉनिक गेम को बनाया था। अमेरिका में रिलीज होने के 15 महीनों के भीतर इसे विकसित करने वाली कंपनी नैमको/बंदई ने 1 लाख से अधिक आर्केड गेम यूनिट्स बेच दिए थे। इस गेम में चार घोस्ट हैं और उनके जापानी और इंग्लिश नाम भी हैं। जापानी में फिकल, चेजर, अम्बुशर और स्टुपिड कहते हैं। अंग्रेजी में इंकी, ब्लिंकी, पिंकी और क्लाइड कहते हैं। इस गेम की सफलता के बाद पेक-मेन शब्द का इस्तेमाल इकोनॉमी में भी होने लगा। जब कोई कंपनी उसे खरीदने की पेशकश करने वाली कंपनी को ही खरीद लेती है तो उसे पेक-मेन डिफेंस कहा जाने लगा।



1981 मलयालम और तमिल सिनेमा तथा टेलीविजन की खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अभिनेत्री एवं माॅडल नित्या दास का जन्म कोझिकोड़ में हुआ।

1984 विख्यात भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1987 मेरठ के हाशिमपुरा नरसंहार हुआ। हिंदू-मुस्लिम दंगों के दौरान हाशिमपुरा मुहल्ले के 42 मुस्लिम युवकों को 19 पीएसी के लोगों द्वारा कथित तौर पर गोलबंद किया गया था, जो उन्हें मुराद नगर, गाजियाबाद के पास ट्रक में ले गए जहां उन्हें गोली मार दी गई और उनके शवों को पानी की नहरों में फेंक दिया गयाय हालांकि उनमें से पांच गोली लगने के बाद भी बच गए। पर्याप्त सबूतों के अभाव में सभी 16 पीएसी व्यक्तिगत को 2015 में तीस हजारी कोर्ट ने बरी कर दिया था, जबकि उनमें से तीन पहले से ही मृत थे। इसी दिन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ।

1988 विख्यात दक्षिण भारतीय फिल्मों की गीत गायिका वंदना श्रीनिवासन का जन्म हुआ। इसी दिन भारत ने स्वदेश में ही विकसित अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय हुआ।

1991 भारत के प्रारंभिक बड़े जुझारू कम्युनिस्ट नेताओं में से एक प्रमुूख नेता श्रीपाद अमृत डांगे का निधन हुआ। वे कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया से संबद्ध थे।

1992 बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1995 भारत और विदेश में प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल का जन्म इंदौर में हुआ।

1996 माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक चुने गये।

2000 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2000 को 55/201 प्रस्ताव पारित करके 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाये जाने का संकल्प लिया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य 22 मई 1992 को पारित किये गये केन्या के नैरोबी एक्ट का पालन करना तथा इस संबंध में लोगों को जागरुक करना है। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस अधिकारिक घोषणा से पहले 29 दिसंबर को मनाया जाता था। जैव-विविधता दिवस को प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता का महत्व देखते हुए ही अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

2001 दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी।

2002 नेपाल में संसद भंग की गई।



2003 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल ग्रेसी गोस्वामी का जन्म वडोदरा में हुआ और इसी दिन अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में हजारों लोग मारे गये, भारी संपदा की हानि हुई।

2007 प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

2009 भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नजदीक पहाड़ से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

2010 एअर इंडिया ने 15 जनवरी 2008 को बोइंग 737-800 विमान खरीदे थे। उस समय विदेशी पायलट भी रखे गए थे। साइबेरिया के कैप्टन ग्लाटको ग्लूसिका को 10 हजार घंटे का फ्लाइंग अनुभव था। इस वजह से उन्हें बोइंग 737-800 चलाने की जिम्मेदारी मिली थी। 22 मई 2010 को एअर इंडिया का यह विमान दुबई से मैंगलोर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान वह चट्टान से टकराया और आग के गोले में बदल गया। विमान जलकर खाक हो गया। उस समय फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों को मिलाकर 166 यात्री थे। विमान दुर्घटना में 158 लोगों की मौत हो गई। 2010 में इसी दिन मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।

2011 बीसवीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चंद्र पांडे का निधन हुआ।

2021 हिंदी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन हुआ।

विशेष नोट: सम्मानित पाठकगण आपका हृदय से आभार ! आपके द्वारा हमारी यह पोस्ट पसंद की जा रही है। हमारा प्रयास है कि हम आपको अधिकाधिक और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। हमारा दावा है कि वर्तमान में इंटरनेट पर संचालित वेबसाइटों पर उपलब्ध दैनिक इतिहास विषयक आलेखों में हमारे जितनी ज्यादा जानकारी आपको नहीं मिलेगी। हम इस पोस्ट को तैयार करने में बहुत मेहनत और समय खर्च करते हैं। अगर आप अन्य वेब पोस्टों से हमारी पोस्ट का मिलान करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा कि हम कितनी अधिक जानकारी आपको उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया इस पोस्ट को अधिकाधिक शेयर कर लोगों की पढ़ाई, ज्ञानवर्धन में सहभागी बनें और आपको हमारा काम अच्छा लगे और आप हमारा आर्थिक सहयोग करना चाहें तो 09045290693 पर पेटीएम कर हमें आर्थिक योगदान दे सकते हैं।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत Plz Visit our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com  #worldhistoryof22may #redcross #factcheck #mother'sday2023 #nationaldengueday #WorldTelecommunicationDay #WorldHypertensionDay #internationalmuseumday #WorldFamilyDoctorDay #WorldBeeDay #InternationalTeaDay2023 #InternationalBiodiversityDay

History of May 22: Know about the major happy and sad events that happened in India and the world in 500 years

1545 Shershah Suri, founder of the Sur Empire and famous warrior emperor in India who built the country's longest road from Calcutta to Peshawar, passed away.

1772 Raja Ram Mohan Roy was born. Rai is called the forerunner of the Indian Renaissance and the father of modern India. Together with the British, he put an end to the Sati practice and made efforts to increase public awareness for many social reforms.

1859 Sir Arthur Conan Doyle, world famous Scottish writer and physicist, was born.

1900 Devdas Gandhi, the fourth and youngest son of Mahatma Gandhi, was born in South Africa. Devdas returned to India as a young man with his family. Actively participated in the work done by his father. Devdas was also sentenced to imprisonment many times by the British government.

1906 American children aged 10-12 years had been trying to build airplanes for a long time. The airplane built by Orville Wright and Wilbur Wright made its first successful flight on 17 December 1903. The first flight took place up to 100 meters. The plane crashed and broke up. It caught fire and the Wright brothers were burnt. Then the US Army was also trying to make aircraft. The patent claim for the Wright brothers' later improved aircraft was rejected by the US Patent Office. But Orville kept trying and on May 22, 1906, he got this patent.

1911 Prominent filmmaker Homi Wadia, founder of the Wadia Movietone Productions and Basant Pictures film production companies in Bombay, was born in Surat, Gujarat.

1915 Italy declared war on Austria, Hungary and Germany in World War I.

1922 Queen Martin, noted American television producer, was born.

1925 Madan Lal Madhu, translator of Russian literature and who played an important role in getting it printed in Hindi and available in India, was born.

1936 Lord Brabourne laid the foundation stone of the Brabourne Stadium in Bombay (now Mumbai). This was the first stadium in India.

1940 Erapalli Anantrao Srinivasa Prasanna, noted Indian cricketer, was born in Bangalore.

1947 The Truman Document presented by US President Henry Truman is signed in which the US provides $ 400 million for the aid of Turkey and Greece in the Cold War.

1949 West Germany formally came into existence after the adoption of the constitution.

1955 Jerry Demers, noted British songwriter and musician, was born in Ooty, India.

1957 Seema i.e. Shantakumari Nambiar, beautiful, bold, popular actress and model of various South Indian languages ​​like Tamil, Malayalam, Kannada, Telugu, etc., was born in Choolaimedu, Madras.

1957 तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू आदि विविध दक्षिण भारतीय भाषाओं की खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अभिनेत्री एवं माॅडल सीमा यानी शांताकुमारी नांबियार का जन्म चूलाइमेडु, मद्रास में हुआ।

1959 Mehbooba Mufti, prominent woman politician of Jammu and Kashmir and Chief Minister of the coalition government with the Bharatiya Janata Party, was born.

1960 One of the largest earthquakes struck off the southern coast of Chile killed 5,700 people and caused massive ocean waves to devastate as far away as Japan and Hawaii.

1963 India's first glider Rohini took off.

1971 US President Richard Nixon arrives in Moscow, the capital of the Soviet Union, on a week-long visit.

1972 Ceylon changes its name to Sri Lanka, adopts a new constitution and officially becomes a republic. On this day Pakistan resigned from the membership of the Commonwealth. The Commonwealth is a group of countries that were slaves of Britain, whose head was the Queen of England. India is in the commonwealth.In 2023, the King of Britain is Charles III. Queen Elizabeth II died on 8 September 2022, after which her son Charles became king.

1977 Benin adopts the constitution.

In 1980, Toru Iwatani planned a video game called Pac-Man. A total of three people made this iconic game. Developer Namco/Bandai had sold over 1 million arcade game units within 15 months of its release in the US. There are four ghosts in the game and they have Japanese and English names as well. In Japanese they are called Fickle, Chaser, Ambusher and Stupid. In English they are called Inky, Blinky, Pinky and Clyde. After the success of this game, the term Pac-Man started being used in the economy as well. When a company buys the company that offered to buy it, it is called Peck-Man Defense.

1981 Nitya Das, beautiful, bold, popular actress and model in Malayalam and Tamil cinema and television, was born in Kozhikode.

1984 Noted Indian woman mountaineer Bachendri Pal became the first Indian woman to scale Mount Everest, the world's highest peak.

1987 Hashimpura massacre of Meerut. During the Hindu-Muslim riots, 42 Muslim youths from Hashimpura locality were allegedly rounded up by 19 PAC men, who took them in trucks near Murad Nagar, Ghaziabad where they were shot dead and their bodies doused with water. were thrown into the canals, although five of them survived even after being shot. All 16 PAC individuals were acquitted by the Tis Hazari court in 2015 for lack of sufficient evidence, while three of them were already dead. Tennis player Novak Djokovic was born on this day.

1988 Vandana Srinivasan, noted South Indian film singer, was born. On the same day, India successfully test fired the indigenously developed intercontinental ballistic missile Agni.

1990 The United Republic of Yemen emerged with the merger of North and South Yemen.

1991 Shripad Amrit Dange, one of India's foremost militant communist leaders, passed away. He was affiliated with the Communist Party of India.

1992 Bosnia, Slovenia and Croatia become members of the United Nations.

1996 Michael Camdessos was elected for the third time as the Managing Director of the International Monetary Fund for the next five years.

On 20 December 2000, the United Nations General Assembly resolved to celebrate 22 May as the International Biodiversity Day by passing resolution 55/201. The main purpose of this day is to follow the Nairobi Act of Kenya passed on 22 May 1992 and to make people aware in this regard. International Biodiversity Day was celebrated on 29 December before its official declaration. Considering the importance of bio-diversity in maintaining natural and environmental balance, it was decided to celebrate Bio-Diversity Day as an International Day.

2001 The Dalai Lama dropped the demand for independence of Tibet.

2002 Parliament was dissolved in Nepal.

2003 Beautiful, bold, well-known television and film actress and model Gracy Goswami was born in Vadodara and on this day thousands of people were killed and huge property was damaged in the devastating earthquake in Algeria.

2007 Renowned Indian mathematician Srinivasa Vardhan was awarded the Norwegian Abel Prize.

2008 Pakistan was included in the 47-member Human Rights Committee of the United Nations.

2009 Former South Korean President Roh Moo-hyun, surrounded by corruption charges, commits suicide by jumping off a mountain near his home.

2010 Air India purchased Boeing 737-800 aircraft on 15 January 2008. Foreign pilots were also kept at that time. Captain Glatko Glusica of Siberia had 10,000 hours of flying experience. Because of this, he got the responsibility of operating the Boeing 737-800. On May 22, 2010, this Air India flight was coming from Dubai to Mangalore. While landing he hit a rock and turned into a ball of fire. The plane burnt to ashes. At that time there were 166 passengers including crew members on the flight. 158 people died in the plane crash. On this day in 2010, a car bomb blast in a market place in the city of Khales in central Iraq killed 23 people and injured 55 others.

2011 Renowned thinker, historian, Sanskritist and aesthetician of the 20th century Govind Chandra Pandey passed away.

2021 Famous musician of Hindi cinema world Ramlaxman passed away.

Special note: Respected readers, thank you from the bottom of my heart! You are liking this post of ours. It is our endeavor to provide you maximum and accurate information. We claim that you will not find as much information as we have in the daily history related articles currently available on the websites operated on the Internet. We spend a lot of effort and time in preparing this post. If you compare our post with other web posts, then it will be clear to you that how much information we are providing to you. Please share this post more and more and become a participant in people's education, knowledge enhancement and if you like our work and want to support us financially, then you can contribute financially to us by paying Paytm on 09045290693.

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India

See our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com

Plz visit our Yutube Channel https://www.youtube.com/@apbharati7059

Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

#Worldhistoryof21may #Fact #Gk #nature #life #politics #administration #government #news #info ##mother'sday2023 #facebook #meta #nationaldengueday #internationalmuseumday #WorldFamilyDoctorDay #WorldBeeDay #InternationalTeaDay2023 #InternationalBiodiversityDay

No comments

Thank you for your valuable feedback