ब्रेकिंग न्यूज़

जी20 मुर्दाबाद, पूंजीवाद हो बर्बाद ! रुद्रपुर में श्रमिक, जनसंगठनों ने भगत सिंह के शहीदी दिवस पर सरकार की जनविरोधी नीतियों का किया विरोध Down with G20, doomed capitalism! Workers, mass organizations oppose the anti-people policies of the government on the martyrdom day of Bhagat Singh

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 23 मार्च। शहीदे आजम भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत दिवस पर मजदूर संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा सिडकुल की ट्रेड यूनियनों ने रुद्रपुर स्थित अंबेडकर पार्क में एक सभा की और मुख्य बाजार में क्रांतिकारी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम की शुरुआत जोशीले नारों और भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की फोटो पर माल्यार्पण की गई और क्रांतिकारी गीत गाये गए।

सभा में बात रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु, सुखदेव ने छोटी उम्र में अंग्रेजों से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे  दी थी। भगत सिंह और उनके साथी देश में मजदूर राज समाजवाद का निर्माण करना चाहते थे। भगतसिंह और उनके साथियों ने इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए फांसी का फंदा चूमा था। भगतसिंह ने कहा था कि जब तक पूंजीवादी साम्राज्यवादी व्यवस्था मौजूद है तब तक मजदूर. मेहनतकशों का शोषण उत्पीड़न जारी रहेगा। उन्होंने देश की मजदूर मेहनतकश जनता का आह्वान किया की हमें अपने देश से अंग्रेजों की गुलामी को समाप्त करना होगाए उनको बाहर करना होगा। उनका कहना था की गोरे अंग्रेजों के जाने के बाद सत्ता काले अंग्रेजों के हाथों में आ जाने से देश की जनता का शोषण बंद नहीं होगा वह बदस्तूर जारी रहेगा। इसलिए देश की मजदूर मेहनतकश जनता को अंग्रेजी राज के साथ.साथ देश के पूंजीपति वर्ग के खिलाफ संघर्ष  कर देश में मजदूर राज  समाजवाद की ओर बढ़ना  होगा।      

वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह  राजगुरु सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों का सपना आज तक पूरा नही हुआ। आजादी के बाद देश की सरकारों ने पूंजीपति वर्ग की सेवा करते हुए देश की मजदूर मेहनतकश जनता का शोषण उत्पीड़न को लगातार बढ़ाने का काम किया हैए और साम्राज्यवादियों के साथ गठजोड़ को मजबूत करने का ही काम किया है। वक्ताओं ने कहा कि देश की केन्द्र सरकार ने देशी विदेशी पूंजी की सेवा में मजदूरों के श्रम कानूनों पर हमला कर 4 लेवर कोड बना दिया है। सार्वजनिक क्षेत्रों को पूंजीपति वर्ग को बेचा जा रहा है। किसानों की जमीन को हथियाने को 3 काले कृषि कानून सरकार लायी थी। किसानों ने ऐतिहासिक संघर्ष कर सरकार को पीछे धकेला।   

वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के सपनों के विपरीत देश की सरकार ने साम्राज्यवादी शासकों के साथ घनिष्ठ संबंध कायम किया है। इसी का परिणाम है कि आज देश में जारी जी20 की बैठकों का गुणगान किया जा रहा है। जी20 जैसे मंच के माध्यम से दुनिया के साम्राज्यवादी शासक व बढ़ी अर्थव्यवस्थाओं वाली पूंजीवादी सरकारें दुनिया की मजदूर मेहनतकश जनता को और लूटने की नीतियां बनाने का काम करती हैं।  

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित जी20 में शामिल लूटेरी ताकतें मुर्दाबाद का नारा बुलंद करना होगा। जी20 के बहाने अतिक्रमण के नाम पर रुद्रपुर में व रामनगर में छोटे व्यापारियों को उजाड़ने का काम शासन प्रशासन ने किया वह निंदनीय है।      

       सभा में सर्वसहमति से जी20 के मंच व उसकी बैठकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। सभा पश्चात जुलूस निकाल कर भगतसिंह चैक तक गये वहां पर भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।   

सभा में सभी साथियों से जी20 की बैठक के खिलाफ 29 मार्च को हल्द्वानी में होने वाली जन सम्मेलन में भागीदारी करने की अपील की गई।  

यहां इंकलाबी मजदूर केन्द्र से कैलाश भट्ट, मजदूर सहयोग केन्द्र से मुकुल, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से शिवदेव सिंह जी, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र से वन्दना, सीपीआई के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान मासा से सुरेंद्र, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के चन्द्र मोहन लखेड़ा, किसान संगठन से सुब्रत विश्वास, समता सैनिक दल से गोपाल गौतम, भगवती इम्प्लाइज यूनियन से मुकेश जोशी, बजाज मोटर कर्मकार यूनियन से गणेश चंद्र बोरा, एडविक कर्मचारी संगठन से राजू सिंह, करोलिया लाइटिंग इम्पलाइज यूनियन से रामनिवास, महिंद्रा कर्मकार यूनियन से ज्ञानेंद्र तिवारी, नैस्ले कर्मचारी संगठन से संजय नेगी, ऑटो लाइन एंप्लाइज यूनियन से राम अवतार,  राकेट रिद्धि सिद्धि कर्मचारी संगठन से गोविंद सिंह, टाटा ऑटोकांम सिस्टम्स से राजदेव मौर्य, गोकुल, गुजरात अंबुजा कर्मकार यूनियन से रामजीत सिंह, इन्टरार्क मजदूर संगठन पंतनगर से रामेश्वर पटेल, यजाकी वर्कर्स यूनियन से धर्मेंद्र, आनंद निशिकाव इम्पलाइज यूनियन से नरेश सक्सेना, सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह, समीर राय, शंकर चक्रवर्ती, पत्रकार अयोधया प्रसाद भारती तथा तमाम यूनियनों के मजदूर शामिल रहे। 

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #worldhistoryof23march

No comments

Thank you for your valuable feedback