ब्रेकिंग न्यूज़

12 मार्च का इतिहास: जानिए 1500 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of March 12: Know about the important events that happened in India and the world in 1500 years



538 ओस्ट्रोगोथ्स के राजा विटिगेस ने रोम की लंबे समय की घेराबंदी के बाद विजयी रोमन सेनापति बेलिसरियस को सौंप दिया।

604 इसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त पोप ग्रेगरी प्रथम का निधन हुआ।

1365 ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1496 यहूदियों को सीरिया से जबरन निकाल बाहर कर दिया गया।

1609 अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप को अंग्रेजों ने अपना उपनिवेश बनाया।

1612 बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान की लोहानी के नेकुजयाल युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौत हो गयी।

1664 ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।

1737 विश्व विख्यात खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलिली का पार्थिव शरीर इटली के फ्लोरेंस में सांता क्राॅस के चर्च में लाया गया।

1755 अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।

1838 विख्यात ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म हुआ।



1872 भारत के वायसराय लार्ड मेयो की हत्या करने के दोषी अंडमान निकोबार जेल के कैदी महान स्वतंत्रता सेनानी शेर अली अफरीदी को फाँसी दी गयी।

1881 एंड्रयू वॉटसन ने स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से अपनी शुरुआत की और दुनिया के पहले अश्वेत अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बने।

1884 पहले अमेरिकी महिला राज्य कॉलेज की स्थापना मिसिसिपी में की गयी।

1894 विश्व भर में लोकप्रिय शीतल पेय कोका कोला को पहली बार बोतलों में बेचना शुरू किया गया।

1904 ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।

1911 दयानंद बांड़ोदकर का जन्म हुआ। वे प्रख्यात भारतीय राजनेता और गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री हुए।

1912 जूलियट गॉर्डन लो ने लड़कियों के लिए एक युवा संगठन की स्थापना की जो अमेरिका के गर्ल स्काउट्स के रूप में विकसित हुआ।

1913 भारत (महाराष्ट्र) के जाने माने राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।

1921 तुर्की ग्रैंड नेशनल असेंबली ने कवि मेहमत अकीफरौसी द्वारा लिखित गीत इस्तिकलामार्सी को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। गीत को जेकी ओरंगोर ने संगीत दिया गया।

1922 महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के विरोध में आंदोलन के अपराध में ब्रिटिश शासित भारत की अंग्रेज सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।

1926 डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।

1927 अर्जेंटीना के लोकप्रिय राजनेता और राष्ट्रपति हुए रॉल अलफोन्सिन का जन्म हुआ।

1928 कैलिफोर्निया के सेंट फ्रांसिस बांध के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।

1930 महात्मा गांधी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। गांधी और उनके अनुयायियों ने 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च शुरू किया था। इनका मुख्य उद्देश्य था अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ‘नमक कानून को तोड़ना’। गांधी और उनके काफिले ने साबरमती में अपने आश्रम से समुद्र की ओर चलना शुरू किया। आंदोलन की शुरुआत में 78 सत्याग्रहियों के साथ दांडी कूच के लिए निकले बापू के साथ दांडी पहुंचते-पहुंचते जनता भी शामिल हो गई। 25 दिन बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी पहुंचकर उन्होंने समुद्र तट पर नमक कानून तोड़ा। महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा के दौरान सूरत, डिंडौरी, वांज, धमन के बाद नवसारी को यात्रा के आखिरी दिनों में अपना पड़ाव डाला। यहां से कराडी और दांडी की यात्रा पूरी की थी। यह मार्च लगभग 390 किलोमीटर का सफर तय कर दांडी पहुंचा। ब्रिटिश सरकार का चाय, कपड़ा और यहां तक की नमक जैसी चीजों पर भी एकाधिकार था। ब्रिटिश राज में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था, उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक के लिए कई गुना ज्यादा पैसे देने होते थे। दांडी मार्च के बाद अगले कुछ महीनों में 80,000 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे एक चिंगारी भड़की, जो आगे चलकर सविनय अवज्ञा आंदोलन में बदल गई।

1938 जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।

1942 ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।

1952 ब्रिटिश राजनयिक हेस्टिंग्स इस्माय को नाटो के पहला महासचिव के नियुक्त किया गया।

1954 भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया। इसी दिन जाने माने ब्रिटिश शिल्पकार और सांप्रदायिकता के आलोचक अनीश कपूर का जन्म मुंबई में हुआ।

1956 प्रख्यात भारतीय गजल गायक चंदन दास का जन्म हुआ।

1957 दक्षिण सोलापुर से विधायक, महाराष्ट्र के भाजपा नेता सुभाष सुरेशचंद्र देशमुख का जन्म सोलापुर में हुआ।

1958 ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम राष्ट्रमंडल दिवस किया गया। भारत भी इसका सदस्य है। क्योंकि भारत एक समय ब्रिटेन के अधीन था। 1947 में 15 अगस्त को अंग्रेजों को भारत की सत्ता सौंपी।

1960 मध्यकालीन संत साहित्य के समीक्षक आचार्य क्षितिजमोहन सेन का निधन हुआ।

1962 तमिल, तेलुगू, मलयालम आदि दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री उन्नी मैरी का जन्म एर्नाकुलम में हुआ।

1964 प्रसिद्ध भारतीय बांग्ला फिल्मकार एवं अभिनेता अरिंदम सील का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष लोकप्रिय मजदूर नेता जेम्स होफा को आठ साल कैद हुई।

1969 डांडिया क्वीन कही गई प्रसिद्ध भारतीय गायिका, संगीतज्ञ फाल्गुनी पाठक का जन्म हुआ।

1970 अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।

1972 जाने माने भारतीय अभिनेता और गायक कमाल खान का जन्म लंदन में हुआ। इसी दिन भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध खलनायक संजय पांडेय का आज़मगढ़ में जन्म हुआ।

1974 मनोरंजन मीडिया कंपनी बियोंड ड्रीम्स एंटरटेंमेंट के संस्थापक, पटकथाकार, फिल्मकार, टेलीविजन शो निर्माता यश ए पटनायक का जन्म भुवनेश्वर में हुआ।

1979 प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता सैजू कुरुप का जन्म अरूर ग्राम पंचायत कोच्चि में हुआ।

1983 मिलिट्री एक्शन फिल्म उड़ी के लेखक जाने माने फिल्मकार और पटकथाकार, गीतकार आदित्य धर का जन्म दिल्ली में हुआ।

1982 जाने माने टेलीविजन धारावाहिक अभिनेता और माॅडल पीयूष सहदेव का जन्म दिल्ली में हुआ।

1984 बॉलीवुड की आज की प्रमुख, लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल का जन्म बहरामपुर पश्चिम बंगाल में हुआ।



1991 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत अभिनेत्री और माॅडल कायरा दत्त का जन्म कलकत्ता में हुआ। देबी दत्ता इनका वास्तविक नाम है। यह माॅडल भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ से अधिक रुपया मारकर लंदन भागे शराब कारोबारी विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल हुईं।

1992 मारिशस गणराज्य घोषित हुआ।

1993 मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में उग्र राजनीतिक, राम मंदिर आंदोलन चला जिसमें मुसलमानों के खिलाफ व्यापक पैमाने पर नफरत फैलाई गई। बाबरी मस्जिद गिरने के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़की थी। मुंबई में भी सांप्रदायिक दंगे हुए। 12 मार्च 1993 को मुंबई में स्टॉक एक्सचेंज सहित 13 जगहों पर ब्लास्ट हुए। इसमें 257 लोगों की मौत हुई। 700 से ज्यादा घायल हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28-मंजिला इमारत के बेसमेंट में दोपहर डेढ़ बजे धमाका हुआ जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए थे। इसके आधे घंटे बाद एक कार धमाका हुआ और अगले दो घंटे से कम समय में कुल 13 धमाके हो चुके थे। करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। मामले में 4 नवंबर 1993 को 189 आरोपियों के खिलाफ 10,000 पन्ने की प्राथमिक चार्जशीट दायर की गई थी। 19 नवंबर 1993 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। 19 अप्रैल 1995 को मुंबई की टाडा अदालत में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। सितंबर 2006 में अदालत ने अपने फैसले देने शुरू किए। इस मामले में 123 अभियुक्त थे, जिनमें से 12 को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 68 लोगों को उम्रकैद से कम की सजा सुनाई गई थी जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था। सुप्रीम कोर्ट ने याकूब मेमन को छोड़कर बाकी सभी लोगों की फांसी को उम्रकैद में बदल दिया था। याकूब को 2015 में फांसी पर चढ़ाया गया। इस बम कांड की निष्पक्ष जांच हुई नहीं, जो जांच रिपोर्ट आई उसे मानने से इनकार कर दिया गया। ऐसा सुनने में आया कि वास्तविक दोषी वह नहीं जो बताए गये। इशारा श्विसेना और संघियों की ओर था।

1995 वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में वनडे में 139 रन बनाए।

1998 प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।

1999 20वी सदी के बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हुआ।

2003 सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या कर दी गई।

2004 दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलंबित हुए। इसी दिन पाकिस्तान के लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन शुरु हुआ।

2006 इराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई शुरु हुई।

2007 जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।

2008 विश्व की सर्वाधिक बूढ़ी महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इसी दिन भारत पुदुचेरी राज्य के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसी दिन भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागालैंड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया। इसी दिन अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-117 को अपने बेड़े से हटाया।

2009 भारतीय वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक एयर मार्शल डीसी कुमारिया ने कार्यभार ग्रहण किया।

2014 अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा यूक्रेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, यात्सेनुक से मिले और यूक्रेन का साथ देने, रूस के साथ संघर्ष करने पर सहमति दी। 2014 में इसी दिन कश्मीर में भारी हिमपात और हिमस्खलन की वजह से भारत-पाकिस्तान में 14 लोगों की मौत।

2018 महाराष्ट्र में हजारों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुंबई के लिए मार्च शुरू किया। इसी दिन नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 51 लोगों की मृत्यु हुई।

विशेष नोट: सम्मानित पाठकगण आपका हृदय से आभार ! आपके द्वारा हमारी यह पोस्ट पसंद की जा रही है। हमारा प्रयास है कि हम आपको अधिकाधिक और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। हमारा दावा है कि वर्तमान में इंटरनेट पर संचालित वेबसाइटों पर उपलब्ध दैनिक इतिहास विषयक आलेखों में हमारे जितनी ज्यादा जानकारी आपको नहीं मिलेगी। हम इस पोस्ट को तैयार करने में बहुत मेहनत और समय खर्च करते हैं। अगर आप अन्य वेब पोस्टों से हमारी पोस्ट का मिलान करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा कि हम कितनी अधिक जानकारी आपको उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया इस पोस्ट को अधिकाधिक शेयर कर लोगों की पढ़ाई, ज्ञानवर्धन में सहभागी बनें और आपको हमारा काम अच्छा लगे और आप हमारा आर्थिक सहयोग करना चाहें तो 09045290693 पर पेटीएम कर हमें आर्थिक योगदान दे सकते हैं।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #worldhistoryof12march

History of March 12: Know about the important events that happened in India and the world in 1500 years

538 Vitiges, king of the Ostrogoths, surrenders Rome to the victorious Roman general Belisarius after a long siege.

604 Pope Gregory I, who had the honor of a Roman senator before being elected supreme leader of Christianity, died.

1365 University was established in Vienna, the capital of Austria.

1496 Jews were forcibly expelled from Syria.

1609 The British made Bermuda Island located in the Atlantic Ocean their colony.

1612 Osman Khan, the last independent Afghan ruler of Bengal, dies of grievous wounds after being defeated by Lohani at the Battle of Nekujayal.

1664 Britain annexes New Jersey from the Netherlands and declares it a suburb.

1737 The body of the world-renowned astronomer Galileo Galilei is brought to the Church of Santa Croce in Florence, Italy.

1755 The first steam engine in America was used to pump water out of a mine.

1838 Sir William Henry Perkin, noted British chemist, was born.

1872 Great freedom fighter Sher Ali Afridi, a prisoner of Andaman and Nicobar jail, convicted of killing the Viceroy of India, Lord Mayo, was hanged.

1881 Andrew Watson makes his debut for the Scotland national football team and becomes the world's first black international football player.

1884 The first American women's state college was established in Mississippi.

1894 Coca-Cola, the world's popular soft drink, is sold in bottles for the first time.

1904 The first electric train ran on the main line in Britain.

1911 Dayanand Bandodkar was born. He became an eminent Indian politician and the first Chief Minister of Goa.

1912 Juliet Gordon Low founded a youth organization for girls that evolved into the Girl Scouts of America.

1913 Yashwantrao Chavan, noted politician of India (Maharashtra), was born.

1921 The Turkish Grand National Assembly adopted the song Istiqlalmarsi, written by poet Mehmet Akifrausi, as the national anthem. The music of the song is given by Jeky Orangor.

1922 Mahatma Gandhi was arrested by the British Government of British India for the crime of buying European made goods and agitating against the machines of British rule.

1926 Denmark begins unilateral disarmament.

1927 Raul Alfonsin, popular politician and President of Argentina, was born.

1928 Flood caused by the breach of the St. Francis Dam in California kills 600 people.

1930 Mahatma Gandhi begins the Dandi March from the Sabarmati Ashram in Gujarat. Gandhi and his followers started the Dandi March on 12 March 1930. Their main aim was to 'break the salt law' made by the British. Gandhi and his convoy started walking towards the sea from his ashram at Sabarmati. At the beginning of the movement, along with 78 Satyagrahis, the public also joined Bapu while reaching Dandi along with Bapu. Reaching Dandi after 25 days on April 6, 1930, he broke the salt law on the beach. During the Dandi march, Mahatma Gandhi made his stop at Navsari after Surat, Dindori, Vanj, Dhaman in the last days of the march. From here the journey of Karadi and Dandi was completed. This march reached Dandi after traveling about 390 kms. The British government had a monopoly on things like tea, cloth and even salt. Indians did not have the right to make salt in the British Raj, they had to pay many times more money for the salt coming from England. Over the next few months after the Dandi March, 80,000 Indians were arrested. This ignited a spark, which later turned into the Civil Disobedience Movement.

1938 Germany invades Austria.

1942: British troops vacate the Andaman Islands.

1952 British diplomat Hastings Ismay was appointed the first Secretary-General of NATO.

1954 The Government of India inaugurated the Sahitya Akademi. On this day, Anish Kapoor, a well-known British architect and critic of communalism, was born in Mumbai.

1956 Chandan Das, noted Indian ghazal singer, was born.

1957 Subhash Sureshchandra Deshmukh, BJP leader of Maharashtra, MLA from Solapur South, was born in Solapur.

1958 British Empire Day was renamed Commonwealth Day. India is also its member. Because India was once under British rule. On August 15, 1947, India was handed over to the British.

1960 Acharya Kshitij Mohan Sen, critic of medieval saint literature, passed away.

1962 Unni Mary, well-known, beautiful, bold actress of Tamil, Telugu, Malayalam etc. South Indian cinema, was born in Ernakulam.

1964 Arindam Seal, famous Indian Bengali filmmaker and actor, was born in Calcutta. On the same day, popular labor leader James Hoffa, president of the American labor organization Teamster Union, was imprisoned for eight years.

1969 Falguni Pathak, famous Indian singer-musician, known as Dandiya Queen, was born.

1970 The minimum voting age in the US was reduced from 21 years to 18 years.

1972 Kamal Khan, noted Indian actor and singer, was born in London. On this day the famous villain of Bhojpuri films Sanjay Pandey was born in Azamgarh.

1974 Yash A. Patnaik, screenwriter, filmmaker, television show producer, founder of entertainment media company Beyond Dreams Entertainment, was born in Bhubaneswar.

1979 Saiju Kurup, famous Malayalam film actor, was born in Aroor Gram Panchayat, Kochi.

Renowned filmmaker and screenwriter, lyricist Aditya Dhar, writer of the 1983 military action film Uri, was born in Delhi.

1982 Piyush Sahdev, well-known television serial actor and model, was born in Delhi.

1984 Shreya Ghoshal, today's leading, popular and highest earning playback singer of Bollywood, was born in Baharampur, West Bengal.

1991 Kyra Dutt, well-known bold, beautiful actress and model, was born in Calcutta. Debi Dutta is her real name. This model became the calendar girl of Vijay Mallya's company Kingfisher, who fled to London after defrauding Indian banks of more than Rs 9000 crore.

1992 The Republic of Mauritius was declared.

1993 Mumbai serial blasts kill 300 people and injure hundreds more. On 6 December 1992, the Babri Masjid was demolished by the activists of the Ram Mandir movement in Ayodhya. The fiercely political, Ram Mandir movement, led by senior BJP leader Lal Krishna Advani, fueled widespread hatred against Muslims. Violence broke out in many parts of the country after the Babri Masjid fell. Communal riots also took place in Mumbai. On March 12, 1993, there were blasts at 13 places including the Stock Exchange in Mumbai. 257 people died in this. More than 700 were injured. About 50 people were killed in a blast in the basement of the 28-storey Bombay Stock Exchange building at 1.30 pm. Half an hour later there was a car blast and in less than two hours there were 13 blasts in total. Property worth about Rs 27 crore was damaged. A 10,000-page preliminary charge sheet was filed in the case on 4 November 1993 against 189 accused. The case was handed over to the CBI on 19 November 1993. On 19 April 1995, the hearing of this case started in the TADA court of Mumbai. In September 2006 the court started giving its verdicts. There were 123 accused in the case, of whom 12 were sentenced to death by the trial court. 68 people were sentenced to less than life imprisonment while 23 people were presumed innocent. The Supreme Court had commuted the death sentence of all the people except Yakub Memon to life imprisonment. Yakub was hanged in 2015. There was no fair investigation of this bomb case, the investigation report that came was refused to be accepted. It is heard that the real culprit is not the one who was told. The reference was towards the Schwissena and the Sanghis.

1995 West Indies batsman Brian Lara scored 139 against Australia in an ODI at Port of Spain.

1998 Hannes Joachim Pabst van Ohen, creator of the first turbonet engine, passed away.

1999 Jew Manuhin, the best violinist of the 20th century, passed away.

2003 Serbian Prime Minister Zoran Djinjib is assassinated in Belgrade.

2004 President Roh Moo Hun suspended from office after impeachment passed in South Korean Parliament. On this day, the 10th SAARC Writers' Conference began in Lahore, Pakistan.

In 2006, the trial of the case against Saddam Hussein began in Iraq.

2007 The 9th World Cup Cricket was inaugurated in Jamaica.

2008 Varva Semennikova, the world's oldest woman, died in Russia at the age of 117. On the same day, Mukut Mithi, the Lieutenant Governor of the Indian state of Puducherry, resigned from his post. On the same day, the Union Cabinet of India decided to revoke the President's rule in Nagaland. On the same day, the US Air Force removed the world's first stealth fighter F-117 from its fleet.

2009 Air Marshal DC Kumaria took charge as the first Director General of Operations Directorate in the Indian Air Force.

2014 US President Barack Hussein Obama meets with Ukraine's acting prime minister, Yatsenyuk, and agrees to side with Ukraine, fighting Russia. On this day in 2014, 14 people died in India-Pakistan due to heavy snowfall and avalanches in Kashmir.

In 2018, thousands of farmers in Maharashtra started a march to Mumbai with their various demands. On the same day, a US-Bangla Airlines plane crashed near Tribhuvan International Airport in Nepal, killing 51 people.

Special note: Respected readers, thank you from the bottom of my heart! You are liking this post of ours. It is our endeavor to provide you maximum and accurate information. We claim that you will not find as much information as we have in the daily history related articles currently available on the websites operated on the Internet. We spend a lot of effort and time in preparing this post. If you compare our post with other web posts, then it will be clear to you that how much information we are providing to you. Please share this post more and more and become a participant in people's education, knowledge enhancement and if you like our work and want to support us financially, then you can contribute financially to us by paying Paytm on 09045290693.

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India

Plz visit our Yutube Channel https://www.youtube.com/@apbharati7059

Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

#Worldhistoryof12thmarch #Fact #Gk #nature #life #politics #administration #government #news #info

No comments

Thank you for your valuable feedback