ब्रेकिंग न्यूज़

दूरदर्शन, साहित्य, संस्कृति, फिल्मों का इतिहास संकलित करने वाले शरद दत्त खुद इतिहास बन गये Sharad Dutt, who compiled the history of Doordarshan, literature, culture, films, became history himself



नई दिल्ली। गुजरे जमाने के सुप्रसिद्ध दूरदर्शन उद्घोषक, शरद दत्त का रविवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे और गले में कैंसर से पीड़ित थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह वर्षों पहले पत्नी से अलग होने के बाद एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थे। दत्त दिल्ली दूरदर्शन में उपनिदेशक पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद एक टेलीविजन चैनल में शीर्ष पद पर थे। बीती सदी के शुरुआती प्रमुख पार्श्व गायक एवम अभिनेता कुंदन लाल सहगल, मशहूर संगीतकार अनिल विश्वास और गीतकार साहिर लुधियानवी की उन्होंने जीवनियां लिखी थी। वह हिंदी सिनेमा के चलते फिरते कोश थे और नेशनल फिल्म ज्यूरी के सदस्य भी थे।

शरद दत्त ने नूरजहां कुंदन लाल सहगल नौशाद ,मुकेश दिलीप कुमार सलिल चौधरी और अमिताभ बच्चन आदि पर वृतचित्र बनाए थे। उन्होंने पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रसिद्ध किताब भारत एक खोज पर भी एक वृतचित्र बनाया था। विख्यात लेखक, संपादक, स्तंभकार, कथाकार, पत्रकार खुशवंत सिंह के साथ भी एक वृतचित्र बनाया था। उन्होंने करीब 100 शानदार वृतचित्रों का निर्माण किया।

शरद दत्त की प्रमुख फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, संगीतकार खय्याम और नौशाद, फिल्म निर्माता सागर सरहदी, गीतकार गोपाल दास नीरज सहित अनेक नामचीन लोगों के साथ मित्रता, नजदीकी थी।

शरद दत्त को फिल्म लेखन के लिए दो बार राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण कमल सम्मान मिला था। उनके हजारों प्रसंशकों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक एवम प्रसिद्ध लेखक लीलाधर मण्डलोई ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कुछ साल पहले उन पर एक किताब भी संपादित की थी। मण्डलोई ने कहा कि शरद दत्त के नहीं रहने से सिनेमा का जीता जागता इतिहास चला गया। फैज अहमद फैज ,अमृत राय, राही मासूम रजा, अख्तर इल उमान और श्रीलाल शुक्ल जैसी हस्तियों पर कार्यक्रम बनाकर शरद दत्त ने सांस्कृतिक पत्रकारिता को समृद्ध किया।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #Worldhistoryof13february

No comments

Thank you for your valuable feedback