ब्रेकिंग न्यूज़

फ्रांस के विश्व विख्यात चिंतक विक्टर ह्यूगो के हमें बेहतर आदमी बनाने वाले 15 प्रसिद्ध कथन 15 famous sayings of French world famous thinker Victor Hugo that make us better people



फ्रांस के विश्व विख्यात कवि, कथाकार, चिंतक और राजनीतिज्ञ विक्टर मैरी ह्यूगो का जन्म 26 फरवरी 1802 को बेसनकोन, पेरिस में हुआ। उनका बचपन बहुत उतार-चढ़ाव में बीता। 16 वर्ष की उम्र में ही वे एक कविता लिख कर प्रसिद्ध हो गये। दुनिया भर में ह्यूगो को सम्मान से याद किया जाता है। उनके साहित्य चिंतन में बहुत मार्के की बातें कही गईं हैं। हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। असल में विचारशीलता हमें बहुत शांत, सुशील, सभ्य बनाती है।  आइये उनके कुछ विचारों को हम भी जानें और उनसे अपनी सोच का विकास करें।

-जीवन छोटा होता है, हम अपना समय बर्बाद कर इसे और भी छोटा बना लेते हैं।

-जब तानाशाही एक तथ्य होता है, तब क्रांति एक अधिकार बन जाता है।

-कई महान कार्य छोटे संघर्षों में प्रतिबद्ध होते हैं।

-बुद्धिमान लोग किताबों से जीवन की परेशानियों में सांत्वना प्राप्त करते हैं।

-जब एक महिला आप से बात कर रही है, तब यह सुनने की प्रयास करें कि वह अपनी आंखों से क्या कह रही है।

-विपरीत परिस्थितियां आदमी बनाता है, और समृद्धि राक्षस बना देती है।

-एक मां की गोद कोमलता से बनी होती है, जहां बच्चे गहरी नींद लेते हैं।

-दुनिया की सभी ताकतें इतनी शक्तिशाली नहीं है जितना कि एक विचार जिसका समय आ गया हो।

-बुद्धिमान आदमी बूढ़ा नहीं होता बल्कि परिपक्व होता जाता है।

-शांति सभ्यता का गुण है, युद्ध इसका अपराध है।

-असत्य से सत्य की ओर बढ़ना दुर्लभ और सुंदर होता है।

-कुछ भी नहीं करना बच्चों के लिए खुशी है और बड़ों के लिए विपन्नता का कारण।

-वह व्यक्ति जो एक स्कूल खोलता है, एक जेल बंद कर देता है।

-अपने विचारों को बदलें किंतु अपने सिद्धांतों पर बने रहें, अपने पत्तों को बदलें, अपनी जड़ों से जुड़े रहें।

हंसी वह सूर्य है जो मानवीय चेहरे से सर्दी को भगाता है।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #Worldhistoryof26february

No comments

Thank you for your valuable feedback