ब्रेकिंग न्यूज़

12 फरवरी का इतिहास: जानिए 500 वर्ष में भारत और दुनिया में हुईं कुछ खास घटनाओं के बारे में History of February 12: Know about some special events that happened in India and the world in 500 years

1502 मशहूर खोजी, यात्री वास्को द गामा ने भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से प्रस्थान किया।

1541 स्पेन के विजेता पेड्रो डी वल्दिविया ने सैंटियागो की स्थापना की, आज चिली की राजधानी सैंटियागो डेल न्युवो एक्ट्रीमो है।



1544 केवल 9 दिन 10 जुलाई से 19 जुलाई तक ब्रिटेन की रानी रहीं लेडी जेन ग्रे को राजद्रोह के आरोप में मौत की सजा दी गई। यह राजा हेनरी सप्तम की पोती थीं।

1577 नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।

1689 विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।

1713 दिल्ली में मुगल शासक जहांदार शाह का इंतकाल हुआ।

1719 ओडरलिंगे वैन ने नीदरलैंड की सबसे पहली जीवन बीमा कंपनी की स्थापना की।

1736 ईरान में अफशरीद सल्तनत के संस्थापक नादर शाह अफशार 1736 में प्रसिया के शासक बने। यह तत्कालीन ईरान और आसपास के इलाके बहुत शक्तिशाली शासक हुए। इनकी 19 जून 1747 में हत्या कर दी गई।

1742 महाराष्ट्र के पेशवा शासन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, नेता, कूटनीतिज्ञ नाना फड़नवीस का जन्म पुणे में हुआ। जन्म से इनका नाम बालाजी जनार्दन भानू था।

1762 कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर ब्रिटेन की नौसेना ने कब्जा किया।

1771 गुस्ताव तृतीय स्वीडेन के राजा बने।

1794 रणोजी सिंधिया के अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी महादजी शिन्दे का निधन हुआ।



1804 जर्मनी के विश्व विख्यात दार्शनिक एवं विचारक इमैनुएल कांट का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।



1809 अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति, विचारक, चिंतक, न्यायविद, दास प्रथा का अंत करने वाले, लोकप्रिय नेता अब्राहम लिंकन का जन्म केंटुकी में हुआ। 15 अप्रैल 1865 को वाॅशिंगटन में इनकी हत्या कर दी गई।



1809 मशहूर भू-विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ। 24 नवंबर 1859 को चार्ल्स डार्विन की किताब ऑन द ओरिजन ऑफ स्पेशीज बाय मीन्स ऑफ नेचरल सिलेक्शन प्रकाशित हुई। किताब में एक अध्याय था, थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन। इसी में बताया गया था कि कैसे हम बंदर से इंसान बने। उनका निष्कर्ष था कि हम सभी के पूर्वज एक हैं। उनकी थ्योरी के अनुसार हमारे पूर्वज बंदर थे, लेकिन कुछ बंदर अलग जगह अलग तरह से रहने लगे, इस कारण धीरे-धीरे जरूरतों के अनुसार उनमें बदलाव आने शुरू हो गए। उनमें आए बदलाव उनके आगे की पीढ़ी में दिखने लगे। डार्विन ने समझाया कि ओरैंगुटैन (बंदरों की एक प्रजाति) का एक बेटा पेड़ पर, तो दूसरा जमीन पर रहने लगा। जमीन पर रहने वाले बेटे ने खुद को जिंदा रखने के लिए नई कलाएं सीखीं। उसने खड़ा होना, दो पैरों पर चलना, दो हाथों का उपयोग करना सीखा। पेट भरने के लिए शिकार करना और खेती करना सीखा। इस तरह ओरैंगुटैन का एक बेटा बंदर से इंसान बन गया। डार्विन के अनुसार ये बदलाव आने में करोड़ों साल लग गए। इसी सिद्धांत की वजह से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। जो पिता कभी कहते थे कि उनका बेटा पूरे खानदान की बदनामी कराएगा, आज उनकी पहचान चार्ल्स डार्विन की वजह से ही है। बताया जाता है कि चार्ल्स डार्विन के पिता रॉबर्ट डार्विन और मां सुसान डार्विन दोनों ही जाने-माने डॉक्टर थे। इसलिए वो चाहते थे कि चार्ल्स भी डॉक्टर बनें। पिता की तमाम कोशिशों के बावजूद चार्ल्स का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। एक दिन हार कर उनके पिता ने कहा, तुम्हें शिकार करने और चूहे पकड़ने के अलावा और किसी चीज की परवाह नहीं है। ऐसे तो तुम अपनी ही नहीं, पूरे खानदान की बदनामी कर दोगे। चार्ल्स अक्सर इस बात का पता लगाने की कोशिश करते थे कि पृथ्वी पर जीवन कैसे आया ? दिसंबर 1831 में जब चार्ल्स की उम्र 22 साल थी, तब उन्हें बीगल नाम के जहाज से दूर दुनिया में जाने और उसे देखने का मौका मिला। चार्ल्स यात्रा पर गये और रास्ते में जहां-जहां जहाज रुका, वहां-वहां चार्ल्स उतरकर जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों, पत्थरों-चट्टानों और कीट-पतंगों को देखने लगे और उनके नमूने जमा करने लगे। कई सालों तक काम करने के बाद उन्होंने बताया कि इस पृथ्वी पर जितनी भी प्रजातियां हैं, वो मूल रूप से एक ही जाति की उत्पत्ति हैं। समय और हालात के साथ-साथ इन्होंने अपने आप में बदलाव किया और अलग-अलग प्रजाति बन गईं।

1818 दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1824 आर्य समाज के प्रवर्तक और सनातनी हिंदू सुधारवादी संन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ।

1855 मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लैंसिंग, मिशिगन की स्थापना मिशिगन राज्य के कृषि महाविद्यालय के रूप में हुई थी, जो संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला कृषि महाविद्यालय हुआ।

1868 दिल्ली के मशहूर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापक, वैद्य-हकीम और सामाजिक कार्यकर्ता हकीम अजमल खां का जन्म हुआ।

1871 महात्मा गांधी के मित्र, ईसाई मिशनरी एवं भारत में सामाज सुधारक चार्ल्स फ्रीअर एंड्रयूज का जन्म न्यू कैसल इंग्लैंड में हुआ।

1882 प्रख्यात बांग्ला कवि सत्येन्द्रनाथ दत्त का जन्म हुआ।

1885 जर्मन ईस्ट अफ्रीका कम्पनी का गठन हुआ।

1902 जाने माने ब्रिटिश अफसर, 1884 से 1888 तक वायसराय रहे लार्ड डफरिन का बंगोर, लंदन में निधन हुआ।

1912 चीन में मंचु राजवंश ने राज गद्दी छोड़ दी।

1914 वाशिंगटन, डिस्ट्रिक्ट आॅफ कोलंबिया में, अब्राहम लिंकन के नाम पर बनने वाले लिंकन मेमोरियल शिलान्यास किया गया।

1919 साहित्य और शिक्षा के क्षेत्री में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार से पद्म भूषण सम्मान प्राप्त और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित बीसवीं सदी के भारतीय बंगाली कवि सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता सूफी अम्बा प्रसाद का निधन हुआ। इसी दिन भारतीय राजनीतिज्ञ नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर का निधन हुआ।



1920 हिन्दी फिल्मों के विख्यात नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण यानी प्राण किशन सिकंद का जन्म बल्लीमारान, दिल्ली में हुआ।

1922 मोहनदास कर्मचंद गांधी यानी महात्मा गांधी ने सहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।

1924 प्रधानमंत्री रहीं श्रीमती इंदिरा गांधी के आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी का जन्म हुआ।

1925 कम्युनिस्ट पार्टी पर उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने प्रतिबंध लगाया।

1928 मोहनदास कर्मचंद गांधी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।

1938 नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।

1939 दिग्गज जाट राजनेता, प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह के बेटे अजीत सिंह का जन्म मेरठ में हुआ। अजीत सांसद, केंद्रीय मंत्री रहे। उनके बेटे जयंत सिंह अब उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के नेता हैं।

1946 कलकत्ता के सांप्रदायिक दंगे में 14 लोग मारे गए।

1947 फ्रांसीसी डिजाइनर क्रिश्चियन डायर ने एक न्यू लुक का अनावरण किया, जिसने महिलाओं की पोशाक में क्रांति ला दी और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पेरिस को फैशन की दुनिया का केंद्र बना दिया।

1948 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को आरएसएस से जुड़े विनायक दामोदर सावरकर के शिष्य नाथूराम गोडसे ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। गांधी की मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियां देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित की गईं। एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। यहां पर दस लाख से अधिक लोगों ने नम आंखों से साबरमती के इस संत को अंतिम विदाई दी। इसी दिन मिस्र के मशहूर संघर्षकर्ता और इखवानुल मुसलमीन संगठन के संस्थापक हसन-अल-बत्रा को 12 फरवरी 1948 में ब्रिटेन और मिस्र के तत्कालीन नरेश मलिक फारूक ने षडयंत्र रच कर मरवा दिया।

1949 जाने माने भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ का जन्म भद्रावती में हुआ।

1950 असम के धुबरी सीट से आल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी के सांसद, प्रमुख मुस्लिम राजनेता मौलाना बदरुद्दीन अजमल साहब कासमी का जन्म हुआ।

1952 न्यूकैसल विश्वविद्यालय, इंग्लैंड में शिक्षा, संचार और भाषा विज्ञान प्रोफेसर, एनआईआईटी में मुख्य वैज्ञानिक भारत के जाने माने कंप्यूटर वैज्ञानिक सुगत मित्रा का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1953 सूडान के बारे में मिस्र और ब्रिटेन के बीच समझौता हुआ।

1954 महाराष्ट्र के बहुविवादित भारतीय जनता पार्टी नेता, लोकसभा सदस्य रहे किरीट सोमइया का जन्म बंबई में हुआ।

1955 संयुक्त राज्य अमेरिका के विख्यात फिल्म अभिनेता टॉम मूर का निधन हुआ।

1962 तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ आदि दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने माने अभिनेता जगपति बाबू का जन्म मचिलिपटनम में हुआ।

1967 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त जाने माने भारतीय संगीतकार नरसिंहन रविकिरण का जन्म मैसूर में हुआ।

1972 भारतीय-अमरीकी फिल्म अभिनेता अजय नायडू का जन्म इवांसटन, इलिनोइस, अमेरिका में हुआ।

1974 मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के विख्यात लेखक अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ्तार किया गया।

1975 भारत सरकार ने 12 फरवरी, 1975 को भारत के चेचक मुक्त राष्ट्र बनने की घोषणा की।

1976 छात्र जीवन से कांग्रेस कार्यकर्ता रहे और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद तक पहुंचे अशोक तंवर का जन्म हुआ। अब वे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में हैं।



1978 प्रख्यात उद्योगपति और कारोबारी आदी गोदरेज की बेटी और आजकल गोदरेज समूह की तमाम जिम्मेदारियां संभाल रही निशा गोदरेज यानी निसाबा आदी का जन्म हुआ।

1984 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनय कुमार का जन्म कर्नाटक के देवांगेरे में हुआ।

1988 द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया। 



1991 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल अदिति सजवाण का जन्म देहरादून में हुआ।

1994 एडवर्क मुंक की प्रख्यात पेटिंग द स्क्रीम नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से चुरा ली गई। बाद में चोरों से बरामद कर लिया गया।

1996 फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात ने गाजा में फिलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1998 अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट अमेरिका द्वारा प्रदान किया गया। 

1999 बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।

2000 शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित रविशंकर फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर से सम्मानित किए गये। इसी दिन पाकिस्तान को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलंबित किया गया।

2002 ईरान का एक विमान के खुर्रमाबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय हादसा हो गया, जिसमें करीब 119 लोगों की जान चली गई।

2008 हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों और बाॅलीवुड फिल्मों के बाल कलाकार आर्यन प्रजापति का जन्म हुआ। इसी दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा पारित किया। इसी दिन अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन हुआ। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया। इसी दिन पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।

2009 भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि देने की घोषणा की।

2010 भारतीय-अमेरिकी जीवविज्ञानी, विख्यात विद्वान और हण्ट्सविल के अलाबामा विश्वविद्यालय में संकाय सदस्य जीके पोदिला या गोपी कुमार पोदिला अपने कार्यालय में कार्य करने के दौरान एक गोलीबारी में कुछ अन्य लोगों के साथ मारे गये।

2013 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से कुश्ती के खेल को बाहर करने की घोषणा की। इसी दिन उत्तर कोरिया ने अपना तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2014 अट्ठाईस वर्षों के बाद फिलीपीन के तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस को सत्ता से बाहर कर दिया गया। मार्कोस और उनकी पत्नी इमेल्डा मार्कोस ने बहुत भ्रष्टचार और सत्ता का दुरुपयोग किया। आरोप यह भी लगे कि उन्होंने बहुत फिजूलखर्ची की और पैसा विदेशों में भी छुपाया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #Worldhistoryof12february

History of February 12: Know about some special events that happened in India and the world in 500 years

1502 The famous explorer, traveler Vasco da Gama left Lisbon, the capital of Portugal, in his ship for his second voyage to India.

1541 Spanish conquistador Pedro de Valdivia founded Santiago, today Santiago del Nuevo Extremo, the capital of Chile.

1544 Lady Jane Grey, who was Queen of Britain for only 9 days from July 10 to July 19, was sentenced to death on charges of treason. She was the granddaughter of King Henry VII.

1577 Dan Jan of Austria, the new governor of the Netherlands, issued an order to end the civil war.

1689 William and Mary are proclaimed King and Queen of England.

1713 Mughal ruler Jahandar Shah died in Delhi.

1719 Oderlinge van founded the first life insurance company in the Netherlands.

1736 Nader Shah Afshar, the founder of the Afsharid Sultanate in Iran, became ruler of Prussia in 1736. These then Iran and surrounding areas became very powerful rulers. He was murdered on 19 June 1747.

1742 Nana Fadnavis, chief administrative officer, leader, diplomat in the Peshwa regime of Maharashtra, was born in Pune. By birth, his name was Balaji Janardan Bhanu.

1762 The British Navy captured the Caribbean island of Martinique.

1771 Gustav III becomes King of Sweden.

1794 Mahadji Shinde, illegitimate son and successor of Ranoji Scindia, passed away.

1804 Germany's world famous philosopher and thinker Immanuel Kant died at the age of 80.

1809 America's 16th President, thinker, thinker, jurist, abolitionist, popular leader Abraham Lincoln was born in Kentucky. He was assassinated in Washington on 15 April 1865.

1809 Famous geologist Charles Darwin was born. On 24 November 1859, Charles Darwin's book On the Origin of Species by Means of Natural Selection was published. There was a chapter in the book, Theory of Evolution. In this it was told how we became humans from monkeys. His conclusion was that we all have the same ancestors. According to his theory, our ancestors were monkeys, but some monkeys started living differently in different places, due to which gradually changes started coming in them according to the needs. The changes in him were visible in his next generation. Darwin explained that one son of the orangutan (a species of monkeys) lived on the tree, while the other lived on the ground. The son living on the land learned new arts to keep himself alive. He learned to stand, walk on two legs, use two hands. Learned to hunt and farm to make ends meet. In this way a son of orangutan became human from monkey. According to Darwin, these changes took millions of years to come. Because of this principle, he got worldwide recognition. The father who once used to say that his son would bring defamation to the whole family, today he is recognized only because of Charles Darwin. It is said that both Charles Darwin's father Robert Darwin and mother Susan Darwin were well-known doctors. That's why he wanted Charles to become a doctor too. Despite all the efforts of his father, Charles was not interested in studies. Defeated one day his father said, you don't care for anything other than hunting and catching mice. In this way, you will defame not only yourself, but the whole family. Charles often tried to find out how life came to be on Earth. In December 1831, when Charles was 22 years old, he got a chance to go and see the distant world on a ship named Beagle. Charles went on a journey and wherever the ship stopped on the way, Charles got down there and started looking at animals, plants, stones, rocks and insects and started collecting their samples. After working for many years, he told that all the species on this earth are basically the origin of the same race. With time and circumstances, they changed themselves and became different species.

1818 South American country Chile gets independence from Spain.

1824 Sanyasi Dayanand Saraswati, the originator of Arya Samaj and Sanatani Hindu reformist, was born.

1855 Michigan State University of East Lansing, Michigan, was founded as the Michigan State Agricultural College, the first agricultural college in the United States.

1868 Hakim Ajmal Khan, physician-doctor and social worker, founder of Delhi's famous Jamia Millia Islamia University, was born.

1871 Charles Freer Andrews, friend of Mahatma Gandhi, Christian missionary and social reformer in India, was born in New Castle, England.

1882 Satyendranath Dutt, noted Bengali poet, was born.

1885 German East Africa Company was formed.

1902 Lord Dufferin, noted British officer, Viceroy from 1884 to 1888, died in Bangor, London.

In 1912, the Manchu dynasty abdicated the throne in China.

1914 In Washington, District of Columbia, the Lincoln Memorial, named after Abraham Lincoln, is laid.

1919 Subhash Mukhopadhyay, 20th-century Indian Bengali poet, recipient of the Padma Bhushan and Jnanpith Award from the Government of India for his remarkable contribution to literature and education, was born. Famous nationalist leader Sufi Amba Prasad passed away on this day. Indian politician Nawab Syed Mohammad Bahadur died on this day.

1920 Pran i.e. Pran Kishan Sikand, the famous hero, villain and character actor of Hindi films, was born in Ballimaran, Delhi.

1922 Mohandas Karamchand Gandhi i.e. Mahatma Gandhi announced the withdrawal of the co-operation movement.

1924: Dhirendra Brahmachari, spiritual teacher of Prime Minister Indira Gandhi, was born.

1925 The Communist Party was banned by Estonia, a Baltic country in northern Europe.

1928 Mohandas Karamchand Gandhi announced Satyagraha in Bardoli.

1938 German army under Nazi dictator Adolf Hitler enters Austria.

1939 Ajit Singh, son of Chaudhary Charan Singh, veteran Jat politician, Prime Minister, was born in Meerut. Ajit was MP, Union Minister. His son Jayant Singh is now the leader of his party Rashtriya Lok Dal.

1946 Calcutta communal riots in which 14 people died.

1947 French designer Christian Dior unveils a new look that revolutionizes women's dress and makes Paris the center of the post-World War II fashion world.

1948 Father of the Nation Mahatma Gandhi was shot dead on January 30, 1948 by Nathuram Godse, a disciple of RSS-affiliated Vinayak Damodar Savarkar. On February 12, 1948, the 13th day after Gandhi's death, his ashes were immersed in different holy lakes in different parts of the country. An urn was floated in the river Ganga in Allahabad. Here more than one million people bid farewell to this saint of Sabarmati with moist eyes. On this day, Hassan-al-Batra, the famous struggler of Egypt and the founder of the Ikhwanul Muslim organization, was killed on February 12, 1948 by Britain and the then King of Egypt Malik Farooq.

1949 Gundappa Vishwanath, noted Indian cricketer, was born in Bhadrawati.

1950 Maulana Badruddin Ajmal Saheb Qasmi, prominent Muslim politician, All India United Democratic Front MP from Dhubri seat, Assam, was born.

1952 Professor of Education, Communication and Linguistics at Newcastle University, England, Chief Scientist at NIIT Sugata Mitra, India's noted computer scientist, was born in Calcutta.

1953 Agreement reached between Egypt and Britain regarding Sudan.

1954 Kirit Somaiya, Lok Sabha member, controversial Bharatiya Janata Party leader from Maharashtra, was born in Bombay.

1955 Tom Moore, noted American film actor, passed away.

1962 Jagapati Babu, well-known actor of South Indian cinema in Tamil, Telugu, Malayalam, Kannada, etc., was born in Machilipatnam.

Renowned Indian composer Narasimhan Ravikiran, recipient of the 1967 Sangeet Natak Akademi Award, was born in Mysore.

1972 Ajay Naidu, Indian-American film actor, was born in Evanston, Illinois, US.

1974 Soviet Union's famous writer Alexander Solzhenitsyn, who won the Nobel Prize in Moscow, was arrested.

1975 Government of India declared India to be a smallpox free nation on February 12, 1975.

Ashok Tanwar was born in 1976, a Congress worker since student life and reached the post of Haryana Congress State President. Now he is in Arvind Kejriwal's Aam Aadmi Party.

1978 Nisha Godrej aka Nisaba Adi, daughter of eminent industrialist and businessman Adi Godrej and now taking care of all the responsibilities of the Godrej Group, was born.

1984 Vinay Kumar, noted Indian cricketer, was born in Devangere, Karnataka.

1988 Adria Artukovic, 86, is deported from the United States to Yugoslavia to stand trial for the killing of seven million people during World War II.

1991 Aditi Sajwan, well-known, beautiful, bold television actress and model, was born in Dehradun.

1994 Edvard Munch's famous painting The Scream is stolen from the National Gallery of Norway. It was later recovered from the thieves.

1996 Palestinian Liberation Organization leader Yasser Arafat is sworn in as the first President of Palestine in Gaza.

1998 Basmati rice patent granted to American company RiceTech by the US.

1999 President's Rule imposed in Bihar.

2000 Classical musician Pandit Ravi Shankar was awarded the Comandière de la Legende d'Honneur, France's highest civilian honour. Pakistan was suspended from the Commonwealth Parliamentary Association on the same day.

2002 An Iranian plane crashed while landing at Khurramabad airport, in which 119 people lost their lives.

2008 Aryan Prajapati, child actor of Hindi television serials and Bollywood films, was born. On the same day, the Uttar Pradesh government re-passed the much-discussed Uttar Pradesh Organized Crime Control Bill (UPCOCA). Tom Lantas, co-author of the Hyde Act, died on this day in America. The first European lab was established on the International Space Center on this day. On the same day, Prime Minister Jana Jusmao declared a state of emergency after an attack on the President and Prime Minister in East Timor.

2009 Indian scientists developed the world's first buffalo clone. On the same day, India's famous economist Amartya Sen was announced by Cambridge University to confer the degree of DeLitt.

2010 GK Podila or Gopi Kumar Podila, Indian-American biologist, noted scholar and faculty member at the University of Alabama in Huntsville, was killed along with a few others in a shootout while working at his office.

2013 The International Olympic Committee announced the exclusion of the sport of wrestling from the 2020 Summer Olympics. On this day, North Korea conducted its third underground nuclear test.

2014 Philippine dictator Ferdinand Marcos is ousted after twenty-eight years in power. Marcos and his wife Imelda Marcos committed a lot of corruption and abuse of power. There were also allegations that he spent a lot and hid money abroad.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #Worldhistoryof12thfebruary

No comments

Thank you for your valuable feedback