ब्रेकिंग न्यूज़

4 जनवरी का इतिहास: भारत और दुनिया में हुईं 500 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं का संक्षिप्त ब्यौरा History of January 4: A brief account of important events of 500 years in India and the world

1573 ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजाओं का कोई हस्तक्षेप न हो।

1642 इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।



1643 ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइजैक न्यूटन का जन्म हुआ। उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।

1698 लंदन के पैलेस ऑफ व्हाइटहॉल सम्राटों के मुख्य निवास में आग लग गई और इसका अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया।

1725 लंदन में कॉली सिब्बेर के नाटक सीजर इन मिस्र का प्रीमियर हुआ।

1762 इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।



1809 दृष्टिवाधितों यानी नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का फ्रांस के एक छोटे से कस्बे कुप्रे में जन्म हुआ। आमतौर पर इन्हें लुई ब्रेल कहा जाता है लेकिन अंग्रेजी में लुई को लुइस लिखा जाता है। लुई ब्रेल को एक ऐसे शख्स के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने खुद नेत्रहीन होने के बावजूद दृष्टिहीनों को पढ़ने-लिखने में सक्षम बनाने के लिए एक नया आविष्कार किया, जिसे ब्रेल लिपि कहा जाता है। लुई ब्रेल जन्मजात नेत्रहीन नहीं थे। लेकिन बचपन में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। लुई ब्रेल के पिता रेले ब्रेल शाही घोड़ों के लिए काठी बनाने का काम करते थे। 3 साल की उम्र में एक बार जब लुई अपने पिता के औजारों से खेल रहे थे तो एक औजार उनकी आंख में लग गया। जैसे-जैसे लुई बड़े होने लगे उनकी आंखों की चोट की तकलीफ बढ़ती गई। 8 साल का होते-होते लुई ब्रेल की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। लुई को महज 16 साल की उम्र में ही लुई ब्रेल के आविष्कार का आइडिया आया था। उस उम्र में उनकी मुलाकात फ्रांस की सेना के कैप्टन चार्ल्स बार्बियर से हुई। चार्ल्स ने लुई को नाइट राइटिंग और सोनोग्राफी के बारे में बताया था, जिसकी मदद से सैनिक अंधेरे में पढ़ा करते थे। नाइट राइटिंग में लिपि कागज पर उभरी हुई होती थी और 12 बिंदुओं पर आधारित थी। इसमें 12 बिंदुओं का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें 6-6 की दो पंक्तियों में रखा गया था। हालांकि इस लिपि में विराम चिन्ह, संख्याएं और गणितीय चिन्ह नहीं थे। इस लिपि से लुई ब्रेल को नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि बनाने का विचार आया। उन्होंने ब्रेल लिपि में 12 की जगह केवल 6 बिंदुओं का प्रयोग कर 64 अक्षर और चिन्ह बनाए। हालांकि ब्रेल लिपि में उन्होंने विराम चिन्ह, गणितीय चिन्हों, संगीत के नोटेशन लिखने के लिए भी आवश्यक चिन्ह बनाए। इस तरह लुई ब्रेल ने 1825 में दुनिया भर के नेत्रहीनों के पढ़ने-लिखने में मददगार ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। लुई ब्रेल को 1851 में टीबी की बीमारी हो गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और 6 जनवरी 1852 को केवल 43 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन के 16 साल बाद 1868 में रॉयल इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड यूथ ने ब्रेल लिपि को मान्यता दी। भारत सरकार ने 2009 में लुई ब्रेल की 200वीं जयंती पर उनके सम्मान में डाक टिकट और दो रुपये का सिक्का जारी किया था। लुई की मौत के 100 साल पूरे होने पर फ्रांस सरकार ने उनके दफनाए गए शव को बाहर निकाला और राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ फिर से दफनाया।

1810 ऑस्ट्रेलियाई लाइसेंस प्राप्त शिकारी और खोजी फ्रेडरिक हॉसलबोरो ने सुबरारटिक में कैम्पबेल द्वीप की खोज की।

1825 सिसिली के राजा फर्डिनेंड प्रथम ने अपने बेटे फ्रांसिस प्रथम को सिसिली का अगला सम्राट घोषित किया।

1828 जीन बैप्टिस्ट गै को कोम्टे डे विल्लेले के स्थान पर फ्रांस के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

1847 अमेरिकी बंदूक आविष्कारक सैमुअल कोल्ट ने टेक्सास रेंजर्स को अपनी पहली बड़ी रिवाल्वर की बिक्री की।

1854 कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।

1883 लाइफ पत्रिका को प्रथम बार लॉस एंजिल्स में प्रकाशित किया गया।

1884 एक बौद्धिक आंदोलन जिसका उद्देश्य क्रांतिकारी साधनों के बजाय क्रमिकतावादी और सुधारवादी तरीकों से समाजवादीकरण को आगे बढ़ाना था, फैबियन सोसाइटी लंदन में स्थापित की गई।

1885 डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल आॅपरेशन किया।

1885 जनरल फ्रांस्वा ऑस्कर डेनेगर के नेतृत्व में चीन-फ्रांसीसी युद्ध में फ्रांसीसी सैनिकों ने न्यु बोपिन उत्तरी वियतनाम में चीनी सेना को हराया।

1887 प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्म हुआ।

1889 भारत के दूसरे मुख्य न्यायाधीश हुए मंडकोलतुर पतंजली शास्त्री का जन्म हुआ।

1892 भारत के एक प्रमुख अर्थशास्त्री जेसी कुमारप्पा का जन्म हुआ।

1905 खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि अयोध्या प्रसाद खत्री का निधन हुआ

1906 ब्रिटिश सम्राट किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी। इसी दिन दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की।




1925 विख्यात कवि एवं गीतकार गोपाल दास नीरज का जन्म हुआ। 1925 में इसी दिन हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म हुआ।



1931 हिंदी फिल्मों की विख्यात, बहुप्रतिभावान भारतीय सिनेमा अभिनेत्री, मिस्ट्री क्वीन कही गई और 1946 से 1999 तक फिल्मों में काम करती रही निरुपा रॉय का वलसाड़ में जन्म हुआ। 1931 में इसी दिन भारत के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली का निधन हुआ। 

1932 ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।

1941 जानी मानी चरित्र अभिनेत्री अंजना मुमताज़ का जन्म हुआ।

1948 बर्मा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। बर्मा को अब म्यांमार कहते हैं।

1951 चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।

1952 भारत के 43वें प्रधान न्यायाधीश हुए तीरथ सिंह ठाकुर का जन्म हुआ।



1957 विख्यात पंजाबी गायक, गीतकार और अभिनेता गुरदास मान का पंजाब के गिद्दड़बाहा में जन्म हुआ।

1962 अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मानवरहित पहली स्वचालित मेट्रो ट्रेन चली।

1965 चर्चित बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म हुआ।

1966 भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के बीच ताशकंद, सोवियत संघ में शुरु हुई।

1972 नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ।

1974 हैरी श्वार्ज और मैंगसुथु बुथेलेजी ने विश्वास और महालबाटिनी डिक्लेरेशन ऑफ फेथ पर हस्ताक्षर किए, जो कि काले और सफेद दक्षिण अफ्रीकन नेताओं द्वारा अहिंसा और गैर-भेदभावपूर्ण आचरण करने के लिए पहली घोषणा थी।

1978 हरियाणा के कांग्रेस नेता और राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा का रोहतक में जन्म हुआ।

1983 राजस्थान के प्रतिष्ठित साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार झाबरमल्ल शर्मा का निधन हुआ।



1987 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल ऐश्वर्या सखूजा का दिल्ली में जन्म हुआ।

1990 पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 400 लोग मारे गए और लगभग 547 घायल हुए।



1993 जानी मानी शूटिंग प्लेयर अपूर्वी चंदेला का जन्म जयपुर में हुआ। इसी दिन 1993 में जानी मानी माॅडल, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल, अभिनेत्री फेमिना मिस इंडिया आदि अनेक सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतने वाली कोयल राणा का जन्म हुआ नई दिल्ली में।



1994 भारतीय फिल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन का निधन हुआ।

1998 बंग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया।

1999 मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान मार्स पौसर लैंडर प्रोब का प्रस्थान।

2002 इटली के सरडीनिया द्वीप में विश्व के सबसे लम्बी आयु 112 वर्ष वाले पुरुष ऐटोनिया टोडे का निधन हुआ जिसके कुछ ही घंटों बाद विश्व की सबसे वृद्ध 110 वर्ष की महिला मारिया ग्रेजिया ब्रोकोलों का इटली की राजधानी रोम के दक्षिण में स्थित एक कस्बे में निधन हुआ।।

2004 भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में बातचीत हुई। 2004 में इसी दिन नासा के मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर मिशन स्पिरिट 4ः35 समय पर ग्राउंड यूटीसी में मंगल पर सफलतापूर्वक उतरा।

2006 दुबई के शासक शेख मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन हुआ। इसी दिन 2006 में इजराइल के प्रधानमंत्री एरियल शेरोन को एक गंभीर रक्तस्रावी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा और एहुद ओलमर्ट को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बना दिया गया।

2007 नैंसी पेलोसी संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष बनीं, जो अमेरिकी सरकार के इतिहास में सबसे अधिक रैंकिंग वाली महिला बन गईं।

2008 अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई।

2009 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यूपीए से अलग हुई।



2010 दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का उद्घाटन हुआ। बुर्ज खलीफा का निर्माण अक्टूबर 2009 में ही पूरा हो गया था और तभी वह ताइपे 101 को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन गई थी। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829.8 मीटर (2722 फीट) है। इसका निर्माण 2004 से शुरू हुआ था। इसको बनाने में 1.10 लाख टन कॉन्क्रीट और 55 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ था। बुर्ज खलीफा में 163 फ्लोर हैं। इसके 76वें फ्लोर पर दुनिया का सबसे ऊंचा स्वीमिंग पूल और 158वें फ्लोर पर दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद बनी है। 144वें फ्लोर पर दुनिया का सबसे ऊंचा नाइट क्लब है। भवन का बाहरी हिस्सा 26 हजार ग्लास से मिलकर बना है। इसी वजह से ये शीशे की तरह दिखती है। इसे बनाने के लिए हर रोज करीब 12 हजार मजदूरों ने काम किया। कहा जाता है कि ऊंचाई के कारण बिल्डिंग के टॉप फ्लोर का टेम्परेचर ग्राउंड फ्लोर की तुलना में 15 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।

2010 भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाजारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

2016 एस. एच. कपाड़िया का निधन हुआ जो भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2020 भारतीय ऑल-राउंडर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

2020 केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण था, इसकी थीम ‘गांधी: लेखकों के लेखक’ रखी गयी।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #4thjanuary2023

History of January 4: A brief account of important events of 500 years in India and the world

In 1573, on the initiative of Pope Gregory VII, the supreme religious leader of Christians, it was decided that there should be no interference of the kings of the countries in the appointment of religious leaders.

1642 King Charles of England attacked Parliament with 400 soldiers.

1643 Isaac Newton, British physicist, thinker and mathematician, was born. He discovered the main law of gravity or gravity.

1698 The Palace of Whitehall in London, the main residence of the monarchs, is gutted by fire and much of it is gutted.

1725 Colley Cibber's play Caesar in Egypt premieres in London.

1762 England declared war on Spain and Naples.

1809 Louis Braille, the inventor of the Braille script for the blind, was born in Coupre, a small town in France. Usually they are called Louis Braille but in English Louis is written Louis. Louis Braille is remembered as the man who invented the Braille script to enable the blind to read and write, despite being blind himself. Louis Braille was not born blind. But he lost his eyesight in an accident in his childhood. Louis Braille's father, Rayle Braille, used to make saddles for the royal horses. At the age of 3, once when Louis was playing with his father's tools, a tool hit him in the eye. As Louis grew older, his eye injury became more frequent. By the age of 8, Louis Braille lost his eyesight forever. Louis had the idea of inventing Louis Braille at the age of just 16. At that age he met Captain Charles Barbier of the French Army. Charles told Louis about night writing and sonography, with the help of which soldiers used to read in the dark. In night writing, the script was embossed on the paper and was based on 12 points. In this, 12 points were used, which were placed in two rows of 6-6. However, this script did not have punctuation marks, numbers and mathematical symbols. From this script, Louis Braille got the idea of making Braille script for the blind. He made 64 letters and symbols using only 6 points instead of 12 in Braille script. However, in Braille script, he also created the necessary symbols for writing punctuation marks, mathematical symbols, musical notation. In this way, Louis Braille invented the Braille script in 1825 to help blind people around the world read and write. Louis Braille was diagnosed with tuberculosis in 1851, due to which his health started deteriorating and he died on 6 January 1852 at the age of only 43. In 1868, 16 years after his death, the Royal Institute for Blind Youth recognized the Braille script. The Government of India issued a postage stamp and a two-rupee coin in honor of Louis Braille on his 200th birth anniversary in 2009. On the 100th anniversary of Louis's death, the French government exhumed his buried body and wrapped it in the national flag and re-buried it with full state honours.

1810 Australian licensed hunter and explorer Frederick Hasselborough discovered Campbell Island in the Subarctic.

1825 King Ferdinand I of Sicily proclaims his son Francis I as the next Emperor of Sicily.

1828 Jean Baptiste Guy is elected Prime Minister of France in place of Comte de Villelle.

1847 American gun inventor Samuel Colt sells his first major revolver to the Texas Rangers.

1854 Captain William MacDonald discovered MacDonald Island.

1883 Life magazine is first published in Los Angeles.

1884 The Fabian Society, an intellectual movement aimed at advancing socialism by gradualist and reformist methods rather than by revolutionary means, is founded in London.

1885 Dr. William performed the first successful operation of appendix.

1885 In the Sino-French War, French troops led by General François Oscar Denegar defeat Chinese forces at Nyu Bopin in North Vietnam.

1887 Lochan Prasad Pandey, famous Indian litterateur, was born.

1889 Mandkoltur Patanjali Sastri, second Chief Justice of India, was born.

1892 JC Kumarappa, a prominent economist of India, was born.

1905 Ayodhya Prasad Khatri, famous poet of Khari Boli, passed away

1906 British Emperor King George V laid the foundation stone of the Victoria Memorial Hall in Calcutta. On the same day, South Africa defeated England by one wicket to win their first Test.

1925: Noted poet and lyricist Gopal Das Neeraj was born. On this day in 1925, Pradeep Kumar, the famous actor of Hindi films, was born.

1931 Nirupa Roy, noted multi-talented Indian cinema actress of Hindi films, known as Mystery Queen and acting in films from 1946 to 1999, was born in Valsad. India's famous journalist and freedom fighter Mohammad Ali died on this day in 1931.

1932 Willingdon, the Viceroy of the British East Indies, arrested Mahatma Gandhi and Jawaharlal Nehru.

1941 Anjana Mumtaz, noted character actress, was born.

1948 Burma declares independence from Britain. Burma is now called Myanmar.

1951 Chinese forces capture Seoul during the Korean War.

1952 Tirath Singh Thakur, 43rd Chief Justice of India, was born.

1952 Tirath Singh Thakur, 43rd Chief Justice of India, was born.

1957 Gurdas Maan, noted Punjabi singer-songwriter and actor, was born in Giddarbaha, Punjab.

1962: The first unmanned automated subway train runs in New York City, USA.

1965 Aditya Pancholi, famous Bollywood film actor, was born.

1966 Begins in Tashkent, Soviet Union, between Indian Prime Minister Lal Bahadur Shastri and General Ayub Khan, President of Pakistan.

1972 Institute of Criminology and Forensic Science was inaugurated in New Delhi.

1974 Harry Schwarz and Mangsuthu Buthelezi sign the Mahalbatini Declaration of Faith, the first declaration by black and white South African leaders to commit to non-violence and non-discriminatory conduct.

1978 Deepender Singh Hooda, Congress leader and Rajya Sabha member from Haryana, was born in Rohtak.

1983 Rajasthan's eminent litterateur, journalist and historian Jhabarmall Sharma passed away.

1987 Aishwarya Sakhuja, well-known, beautiful, bold television actress and model, was born in Delhi.

In 1990, about 400 people were killed and about 547 were injured in the collision of two trains in Pakistan.

1993 Apurvi Chandela, noted shooting player, was born in Jaipur. On this day in 1993, Koyal Rana, a well-known model, beautiful, bold model, actress Femina Miss India etc., who won many beauty contests, was born in New Delhi.

1994 Rahul Dev Burman, famous music composer of Indian films, passed away.

1998 Bangladesh refuses to hand over ULFA General Secretary Anup Chetia to India.

1999 Departure of the American vehicle Mars Pauser Lander Probe to analyze steam on Mars.

2002 The world's oldest man, 112-year-old Etonia Tode, died on the Italian island of Sardinia, hours after the world's oldest woman, 110-year-old Maria Grazia Broccolo, died in a town south of Italy's capital, Rome. ..

2004 Talks between Indian Prime Minister Atal Bihari Vajpayee and Pakistani Prime Minister Zafarullah Khan Jamali in Islamabad. On this day in 2004, NASA's Mars Exploration Mission rover Spirit successfully landed on Mars at 4:35 am ground UTC.

2006 Sheikh Maktoum bin Rashid Al Maktoum, Ruler of Dubai, passed away. On this day in 2006, Israel's Prime Minister Ariel Sharon suffered a severe hemorrhagic stroke and Ehud Olmert was made Acting Prime Minister.

2007 Nancy Pelosi becomes Speaker of the United States House of Representatives, becoming the highest-ranking woman in the history of the US government.

2008 US embargoes supply of military equipment and services to Sri Lanka.

2009 The Peoples Democratic Party broke away from the Congress-led United Progressive Alliance (UPA).

2010 Burj Khalifa, the world's tallest building, is inaugurated in Dubai in 2010. The construction of Burj Khalifa was completed only in October 2009 and then it became the tallest building in the world leaving behind Taipei 101. The height of Burj Khalifa is 829.8 m (2722 ft). Its construction started in 2004. 1.10 lakh tonnes of concrete and 55 thousand tonnes of steel were used to make it. Burj Khalifa has 163 floors. It has the world's highest swimming pool on its 76th floor and the world's tallest mosque on the 158th floor. The world's highest nightclub on the 144th floor. The exterior of the building is made up of 26,000 glasses. For this reason it looks like glass. About 12 thousand laborers worked everyday to make it. It is said that due to the height, the temperature of the top floor of the building remains 15 degree Celsius lower than that of the ground floor.

In 2010, on the orders of the Stock Exchange Board of India, the opening time of the stock markets was shifted an hour earlier to 9 am.

2016 S. H. Kapadia, the 38th Chief Justice of India passed away.

2020 Indian all-rounder Irfan Pathan announced his retirement from all forms of cricket.

2020 Union Human Resource Development Minister Ramesh Pokhriyal Nishank inaugurated the New Delhi World Book Fair. It was the 28th edition of the New Delhi World Book Fair, the theme of which was 'Gandhi: Writer's Writer'.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #4thjanuary2023

No comments

Thank you for your valuable feedback