ब्रेकिंग न्यूज़

29 जनवरी का इतिहास: जानिए 1500 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई अहम घटनाएं के बारे में History of 29 January: Know about the important events that happened in India and the world in 1500 years



सन 661 में स्थापित अरबी रशीदून खिलाफत इस्लामी शरिया शासन तंत्र 632 में इस्लामी पैगंबर मोहम्मद की मृत्यु के बाद समाप्त कर दिया गया।

757 ऐसा कहा जाता है कि चीन के यान क्षेत्र तांग राजवंश और टेम्पोरर के खिलाफ विद्रोह के नेता लुशान की हत्या उसके ही बेटे ए किंक्सु ने की।

904 सर्जियस तृतीय को पॉन्टिट्यूड मध्य इटली में सामंती हिंसा का जिम्मेदार ठहराया गया और सत्ता से हटाया गया।

1528 प्रथम भारतीय मुगल बादशाह और मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।

1597 उदयपुर, मेवाड़ में सिसौदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप यानी प्रताप सिंह सिसौदिया का देहावसान हुआ।

1676 थियोडोर तृतीय’ रूस के जार बने।

1693 जॉन फिलिप रैमो नामक प्रसिद्ध फ्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत का जन्मदाता कहा जाता है।

1730 अन्ना इवानोव्ना अपने चचेरे भाई सम्राट पीटर द्वितीय की मृत्यु के बाद महारानी बनायीं गयी।

1780 भारत में अखबार प्रकाशन की शुरुआत हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर से हुई। इसे हिकीज बेंगाल गजट एंड जनरल एडवरटाइजर के नाम से जाना जाता है। तब की भारत की राजधानी से इसका प्रकाशन 29 जनवरी 1780 को पहला अंक प्रकाशित हुआ। उस वक्त इस अखबार ने अपनी खबरों से अंग्रेजी हुकूमत के शीर्ष पर मौजूद कई ताकतवर लोगों को हिला कर रख दिया था। अखबार ने कई लोगों के भ्रष्टाचार, घूसकांड और मानवाधिकार उल्लंघनों को उजागर किया था। बंगाल गजट ने उस वक्त भारत के गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारतीय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को घूस दी है। बंगाल गजट अपनी प्रभावी पत्रकारिता के जरिए अंग्रेज सरकार की आंखों में चुभने लगा था। खासतौर पर वॉरेन हेस्टिंग्स पर ज्यादा असर पड़ रहा था। आखिरकार, जब अखबार में एक अज्ञात लेखक ने यह लिख दिया कि सरकार हमारे भले के बारे में नहीं सोच सकती तो हम भी सरकार के लिए काम करने के लिए बाध्य नहीं हैं। तब ईस्ट इंडिया कंपनी ने दो साल बाद इस अखबार को बंद करने का फैसला सुना दिया। हेस्टिंग्स ने हिक्की पर मुकदमा दायर कर दिया। हिक्की को दोषी पाया गया और उन्हें जेल जाना पड़ा। जेल जाने के बाद भी हिक्की के हौसले पस्त नहीं हुए। वह जेल से ही 9 महीने तक अखबार निकालते रहे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट को एक विशेष आदेश के जरिए उनके प्रिंटिंग प्रेस को ही सील करवाना पड़ा। 30 मार्च 1782 को बंगाल गजट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया। कुछ हफ्ते बाद प्रिंटिंग प्रेस और पूरे पब्लिकेशन की सरकार ने नीलामी कर दी और इसे इंडियन गजट ने खरीद लिया। बंगाल गजट ने बंद होने से पहले हेस्टिंग्स और सुप्रीम कोर्ट के बीच मिलीभगत के इतने सबूत जारी कर दिए थे कि इंग्लैंड सरकार को इस मामले में दखल देना पड़ा। साथ ही संसद सदस्यों ने इस मामले में जांच बिठा दी। जांच पूरी होने के बाद हेस्टिंग्स और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, दोनों को ही महाभियोग का सामना करना पड़ा। हिकी को बहुत मुश्किलों, ब्रिटिश सरकार की प्रताड़ना और अंत में खासी तंगहाली का सामना करना पड़ा।

1856 इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया ने रॉयल क्रॉस-मैनुअल के तहत एक वारंट जारी किया जिसने विक्टोरिया क्रॉस की स्थापना की, जो क्रीमियन युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैन्य कर्मियों को वीरता कार्य के लिए सम्मान, पुरस्कार के रूप में दिया जाने लगा।

1886 एक जर्मन इंजन डिजाइनर और इंजीनियर कार्ल बेंज ने मोटर वाहन के लिए एक पेटेंट दावा दायर किया, यह गैसोलीन चालित ऑटोमोबाइल के लिए था।

1896 भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ।

1889 ऑस्ट्रिया हंगरी के युवराज आर्कड्यूक रूडोल्फ ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

1904 स्वतंत्रता सेनानी जोगेंद्रनाथ मंडल का जन्म बारीसाल जिला बांग्लादेश में जन्म हुआ। यह पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री तथा राष्ट्रमंडल एवं कश्मीर मामलों के मंत्री हुए।

1912 भारत के प्रधान न्यायाधीश हुए अजीत नाथ राय का जन्म हुआ। इन्हीं के समय में बैंकों के राष्ट्रीयकरण कानून 1969 लागू हुआ।

1916 प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस पर जर्मनी ने पहली बार हमला किया।

1919 चेक फौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फौजों को हराया।

1922 जाने माने हिंदूवादी नेता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के सरसंघचालक रज्जू भइया यानी राजेंद्र सिंह तोमर का जन्म बुलंदशहर में हुआ।

1936 तेलुगू सिनेमा के विख्यात गीतकार वेतुरी सुंदररामा मूर्ति का जन्म पिडाकल्लेपल्ली में हुआ।

1939 रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।

1946 केरल सरकार में मंत्री, जाने माने राजनेता नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी नेता एके शशिधरन का जन्म कन्नूर में हुआ।

1947 भारत के मशहूर लेखक अशोक गुप्ता का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।

1949 ब्रिटेन ने इजरायल को मान्यता दी। 1949 में इसी दिन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक टॉमी रमोन का जन्म हुआ।

1953 भारत सरकार ने संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की।

1954 भारतीय मनीषी रमण महर्षि के दर्शन से प्रभावित जमैका के प्रसिद्ध अद्वैतवादी संत मूजी का जन्म पोर्टएंटोनियो, जमैका में हुआ।

1954 केरल की विख्यात ईसाई संत, साइरो मालाबार रिलीजियस सिस्टर और सामाजिक कार्यकर्ता रानी मारिया वट्टाली का जन्म हुआ। इंदौर में 25 फरवरी 1995 को इनकी हत्या कर दी गई।



1954 विश्व विख्यात हाॅलीवुड अभिनेत्री, लेखिका, टेलीविजन शो प्रस्तोता, पटकथाकार, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता ओपरा विन्फ्रे का मिसीसिपी, अमेरिका में जन्म हुआ।

1957 पंजाब के जाने माने कांग्रेस नेता, लोक सभा सदस्य और विधायक रहे प्रताप सिंह बाजवा का जन्म कादियान में हुआ।

1961 जाने माने अमीर कारोबारी, बहुराष्ट्रीय कारोबार वाली कंपनी आरपीएसजी ग्रुप के मुखिया, लखनऊ सुपर गिआंट्स आईपीएल के मालिक संजीव गोयनका का जन्म कलकत्ता में हुआ।



1962 कर्नाटक की प्रखर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हुईं गौरी लंकेश का जन्म हुआ। तथाकथित हिंदुत्ववादियों ने 5 सितंबर 2017 को उनकी हत्या कर दी।

1970 शूटिंग में ओलंपिक-2004 रजत पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म। राठौड़ फिर मोदी सरकार में मंत्री बने।

1972 बालिकाओं के यौन शोषण में बंद कुख्यात संत आसाराम बापू का इकलौता बेटा नारायण साई ने अहमदाबाद में जन्म लिया। नारायण भी बलात्कार के जुर्म में गुजरात की जेल में बंद है।

1973 केरल के जाने माने अभिनेता एवं पेंटर कोट्टायम नज़ीर का जन्म करुकाचल में हुआ। इसी दिन अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देशों ने यूरोप में सैन्य बल कटौती पर विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।

1976 सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

1978 वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला पहला देश स्वीडन बना था।

1979 भारत की सबसे पहली और दो इंजन वाली जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को 29 जनवरी नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास रवाना किया गया।



1982 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माॅडल मीरा वासुदेवन का जन्म हुआ। इसी दिन रेस्लरक्लब, स्केंजो और मीडिया नेट कंपनियों के मालिक अमीर कारोबारी दिव्यांक तुर्खिया का जन्म भावनगर, गुजरात में हुआ।

1980 झूठी, फेक न्यूज का प्रमुख भारतीय समाचार पोर्टल ओप इंडिया चलाने वाले, झूठी खबरों के उत्पादक, कारोबारी राहुल रोशन का जन्म पटना में हुआ।

1983 स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक पीलू मोदी का निधन हुआ।

1986 अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हुई।

1988 जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता और माॅडल ऋषभ सिन्हा का गुड़गांव में जन्म हुआ।

1989 सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1990 पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को गिरफ्तार किया गया।

1992 भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1993 किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।

1994 भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।



1995 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और दक्षिण भारतीय सिनेमा, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी आदि फिल्मों की अभिनेत्री दीप्ति सती का जन्म मुंबई में हुआ।

1996 फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2002 भारतीय प्रशासनिक सेवा में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल की का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईराक, उत्तरी कोरिया और ईरान को दुनिया में दुष्टता की धुरी करार दिया। 

2003 इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी। हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।

2004 16वें एकेडमी अवार्ड्स में ऑस्कर सेरेमनी सीन पेन और चार्लीज थेरॉन ने लीड एक्टिंग अवार्ड जीते जिसमें बिली क्रिस्टल के होस्ट लॉर्ड्स ऑफ द किंग्स जैसे सभी ग्यारह नामांकित हैं।

2005 सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला खिताब जीता।

2006 भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।

2007 अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जमीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में बिग ब्रदर चैम्पियन बनीं। शिल्पा काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने कारोबारी राज कुंद्रा से विवाह किया है।

2008 प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता भारत गोपी का निधन हुआ। लोकसभा सदस्य भालचन्द्र, रमाकांत यादव और अखलाक की सदस्यता लोकसभा अधय्क्ष सोमनाथ चटर्जी द्धारा खत्म कर दी गई।

2008 ऑस्ट्रेलिया ने इराक से 29 जनवरी अपनी फौज वापस लेने की घोषणा की थी।

2010 पांचवीं पीढ़ी का युद्धक विमान की उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।इस युद्दक विमान का उत्पादन भारत और रुस की संयुक्त परियोजना के तहत किया गया था।

2012 ट्यूमर से पीड़ित वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के ट्यूमर की शल्य क्रिया हुई। बाद में कैंसर से शावेज की मौत हो गई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #29january2023

No comments

Thank you for your valuable feedback