ब्रेकिंग न्यूज़

15 जनवरी का इतिहास के सवाल: जानिए 400 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में January 15 History Questions: Know about the important events that happened in India and the world in 400 years

 आपको पोंगल, लोहड़ी, मकर संक्रांति, उत्तरायणी आदि पर्व बहुत-बहुत मुबारक हों !

1759 लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई। यह मानव सभ्यता के इतिहास की जानकारियां और वस्तुएं समेटे हुए विश्व का प्रमुखतम संग्रहालय है।

1761 प्रसिद्ध मराठा शासक सदाशिवराव भाऊ का निधन हुआ।



1784 एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना कलकत्ता के फोर्ट विलियम में विलियम जोंस ने करवाई।



1888 प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक, अधिवक्ता, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. सैफुद्दीन किचलू का जन्म अमृतसर में हुआ।

1905 तोरीन थैटचर के नाम से सुपरिचित विख्यात ब्रिटिश अभिनेता तोरीन हर्बर्ट एर्सकाइन का जन्म बंबई में हुआ।

1918 यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ। वे गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी थे।

1921 चलती का नाम गाड़ी, जाॅनी मेरा नाम, बीस साल बाद, अप्रैल फूल, रेल का डिब्बा और झुमरू जैसी तमाम लोकप्रिय फिल्मों में काम करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सज्जन का जयपुर में जन्म हुआ।

1926 हेलसिंकी समर ओलंपिक 1952 में कांस्य पदक जीतने वाले प्रसिद्ध भारतीय पहलवान खशावा दादासाहेब जाधव का जन्म सतारा महाराष्ट्र में हुआ।

1934 बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत हुई। 15 जनवरी 1934 को भारत और नेपाल में एक खतरनाक भूकंप आया था। इस भूकंप में 11 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.3 मापी गई थी। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि इन्हें मुंबई तक महसूस किया गया था। बिहार के मुंगेर और मुजफ्फरपुर शहर पूरी तरह बर्बाद हो गए थे। इसके साथ ही मोतिहारी और दरभंगा शहर में भी भारी नुकसान हुआ था। नेपाल के काठमांडू, भटगांव और पाटन में भी कई इमारतें ढह गई थीं और सड़कों में दरारें पड़ गई थीं।

1947 प्रसिद्ध भारतीय छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता जार्ज रेड्डी का जन्म पलक्कड़ में हुआ।

1949 केएम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1949 में फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।

1951 जाने माने भारतीय लेखक, कवि, पत्रकार, दूरदर्शन शो प्रस्तोता और प्रसिद्ध हिंदी पत्रिका धर्मयुग के प्रमुख रहे प्रतीश नंदी का जन्म भागलपुर में हुआ।



1956 भारत की प्रमुख महिला राजनेत्रियों में से एक बहुजन समाज पार्टी की मुखिया, कई बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती का जन्म नई दिल्ली में हुआ।

1959 भारत के वित्त सचिव सहित अहम पदों पर रहे आईएएस अफसर अजय नारायण झा का जन्म बिहार में हुआ।

1965 फूड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया एफसीआई यानी भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई। इससे पहले खाद्यान्न की बहुत बर्बादी होती थी और देश अनाज के मामले में आत्मनिर्भर नहीं था। प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने खाद्यान्न उत्पादन, संग्रह और वितरण के लिए बहुत काम किया।



1967 जानी मानी दक्षिण भारतीय एवं फिल्म अभिनेत्री, कुचिपुड़ी नृत्यांग्ना और स्वर कलाकार भानुप्रिया का जन्म हुआ।

1975 पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1978 समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और उत्तर प्रदेश के Mainpuri से लोक सभा सदस्य डिंपल यादव का जन्म हुआ।

1982 जाने माने पाश्र्व गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश के पुत्र नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ। नील लेखक, फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं।

1983 यासीन भटकल का जन्म हुआ। इन्हें तथाकथित इस्लामिक आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का कारकून बताया जाता है।



1986 प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता एवं माॅडल विक्रम प्रभु का मद्रास में जन्म हुआ। इसी दिन जानी मानी अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और माॅडल जेस्सी स्क्रैम का जन्म हुआ।

1986 थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

1988 प्रसिद्ध भारतीय गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

1991 प्रसिद्ध तेलुगू फिल्म अभिनेता, लेखक और पत्रकार राहुल रामाकृष्णा का जन्म सिकंद्राबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1992 बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

1998 भारत के कई बार कार्यकारी प्रधानमंत्री रहे गुलजारी लाल नन्दा का निधन हुआ। इसी दिन ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारंभ हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय पेशेवर फुटबॉलर अनिरुद्ध थापा का देहरादून में जन्म हुआ।

1999 एनी फ्रैंक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने। इसी दिन पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित किए।

जब हम किसी प्रकार की जानकारी लेने के लिए गूगल सर्च करते हैं तो विकिपीडिया सबसे टाॅप पर उससे संबंधित जानकारी देता है। दुनिया भर में जानकारी हासिल करने का विकिपीडिया सबसे बड़ा माध्यम है। विकिपीडिया को 15 जनवरी 2001 को जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने शुरू किया था। विकिपीडिया को इस सोच के साथ शुरू किया गया था कि कोई भी व्यक्ति इसे एडिट कर सकता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसे तरीके से इकट्ठा की गई जानकारी को क्राउड सोर्सिंग कहा जाता है। शुरुआत में विकिपीडिया केवल अंग्रेजी भाषा में ही लॉन्च किया गया था, लेकिन वर्तमान में यह 300 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। 2003 में विकिपीडिया को हिंदी में लॉन्च किया गया था। विकिपीडिया में करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा आर्टिकल मौजूद हैं और हर महीने 2 अरब से ज्यादा यूजर्स विकिपीडिया पेज पर आते हैं। जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने विकिपीडिया शुरू करने से पहले न्यूपीडिया नाम से ऐनसाइक्लोपीडिया लॉन्च किया था। इसमें एक्सपर्ट आर्टिकल लिखा करते थे और रिव्यू होने के बाद ही उसे पब्लिश किया जाता था। बाद में जब विकिपीडिया लॉन्च किया गया, तब उसमें हर यूजर को एडिटिंग की इजाजत नहीं थी, लेकिन कुछ महीनों बाद इसमें सभी यूजर को एडिटिंग की इजाजत मिल गई। विकिपीडिया इस तरह डिजायन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति इस पर मौजूद सामग्री को संपादित कर सकता है। मतलब, कोई भी व्यक्ति विकिपीडिया पेज पर मौजूद किसी भी सामग्री में बदलाव कर सकता है। इसे लेकर विकिपीडिया की आलोचना भी होती रही है क्योंकि लोग कई बार गलत जानकारी भी इस पर डाल देते हैं। इस कारण विकिपीडिया को जानकारी का भरोसेमंद जरिया भी नहीं माना जाता है। विकिपीडिया टीम लगातार इस प्रक्रिया में सुधार करती रहती है। वह न केवल अपने पेज पर हर ताजा जानकारी तुरंत अपडेट करती है, बल्कि अगर किसी ने जानबूझकर तथ्यों से छेड़छाड़ करते हुए पेज को एडिट किया है, तो विकिपीडिया टीम उस गलती को भी जल्दी ही सुधार देती है।

2006 ब्रिटिश हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध इतालवी कारोबारी और भारत सहित दुनिया भर में हथियार खरीद-फरोख्त के दलाल आॅक्टोवियो क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

2007 इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फाँसी पर चढ़ाये गये।

2008 सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इसी दि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई। खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये जरूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

2009 दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन हुआ। इसी दिन फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।

2010 तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।



2012 ‘डालडा 13’ के नाम से मशहूर प्रथम भारतीय महिला फोटो पत्रकार पद्मविभूषण सम्मान प्राप्त होमी व्यारावाला का निधन वडोदरा में हुआ। 

2013 सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।

2016 पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 से अधिक लोगों की मौत हुई तथा 56 से अधिक लोग घायल हुए।

2020 आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के (सीमित ओवरों के फॉर्मेट) रोहित शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना। विराट कोहली को आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर चुना गया। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपना 145वां स्थापना दिवस मनाया। यह दिवस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया गया। इसी दिन आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #15january2023



January 15 History Questions: Know about the important events that happened in India and the world in 400 years

Many many congratulations to you on the festivals of Pongal, Lohri, Makar Sankranti, Uttarayani etc.

1759 The British Museum was established at Montague House in London. It is the world's largest museum containing information and objects of the history of human civilization.

1761 Sadashivrao Bhau, the famous Maratha ruler, passed away.

1784 The Asiatic Society of Bengal was founded by William Jones at Fort William, Calcutta.

1888 Prominent Indian freedom fighter, thinker, advocate, politician and social worker Dr. Saifuddin Kitchlew was born in Amritsar.

1905 Torin Herbert Erskine, famous British actor better known as Torin Thatcher, was born in Bombay.

1918 Yashwant Agarwadekar was born. He was a very fierce revolutionary of the Gomantak Dal.

Famous actor Sajjan, who worked in many popular films like 1921 Chalti Ka Naam Gaadi, Johny Mera Naam, Bis Saal Baad, April Fool, Rail Ka Dibba and Jhumroo, was born in Jaipur.

Famous Indian wrestler Khashawa Dadasaheb Jadhav, who won the bronze medal in the 1926 Helsinki Summer Olympics in 1952, was born in Satara, Maharashtra.

In 1934, about 20 thousand people died due to a tremendous earthquake in Bihar. On 15 January 1934, there was a dangerous earthquake in India and Nepal. More than 11 thousand people were killed in this earthquake. Its intensity was measured at 8.3 on the Richter scale. The tremors of the earthquake were so strong that they were felt till Mumbai. The cities of Munger and Muzaffarpur in Bihar were completely destroyed. Along with this, there was heavy damage in the cities of Motihari and Darbhanga. In Nepal's Kathmandu, Bhatgaon and Patan, many buildings had collapsed and roads had developed cracks.

1947 George Reddy, noted Indian student leader and activist, was born in Palakkad.

1949 KM Cariappa became the first Commander-in-Chief of the Indian Army. Since then 15 January is celebrated as Army Day. In 1949 Field Marshal K.K. M. Cariappa took command of the Indian Army from General Francis Butcher.

1951 Pratish Nandi, a well-known Indian writer, poet, journalist, Doordarshan show presenter and head of the famous Hindi magazine Dharmayug, was born in Bhagalpur.

1956 Mayawati, Chief of the Bahujan Samaj Party, several times Chief Minister of Uttar Pradesh, one of India's leading women politicians, was born in New Delhi.

1959 IAS officer Ajay Narayan Jha, who held important positions including Finance Secretary of India, was born in Bihar.

1965 Food Corporation of India FCI i.e. Food Corporation of India was established. Earlier, there was a lot of wastage of food grains and the country was not self-sufficient in food grains. Prime Minister Lal Bahadur Shastri did a lot of work for the production, collection and distribution of food grains.

1967 Bhanupriya, noted South Indian film and film actress, Kuchipudi dancer and singer, was born.

1975 Portugal signs accord for Angola's independence.

1978 Dimple Yadav, wife of Samajwadi Party president Akhilesh Yadav and Lok Sabha member from Kannauj, Uttar Pradesh, was born.

1982 Neil Nitin Mukesh, son of Nitin Mukesh, son of noted playback singer Mukesh, was born. Neil is a writer, film producer and actor.

1983 Yasin Bhatkal was born. He is said to be the Karkoon of the so-called Islamic terrorist organization Indian Mujahideen.

1986 Vikram Prabhu, famous Tamil film actor and model, was born in Madras. On this day, famous American film actress and model Jessie Schramm was born.

1986 KM Cariappa (Retd), the first Commander-in-Chief of the Army, was given the rank of Field Marshal.

1988: Famous Indian bowler Narendra Hirwani achieves historic feat by taking 16 wickets in his Test debut against West Indies.

1991 Rahul Ramakrishna, famous Telugu film actor, writer and journalist, was born in Secunderabad, Andhra Pradesh.

1992 Bulgaria recognized Macedonia, a Balkan country.

1998 Gulzari Lal Nanda, India's acting Prime Minister several times, passed away. On this day the tri-nation summit of India, Bangladesh and Pakistan started in Dhaka. On this day famous Indian professional footballer Anirudh Thapa was born in Dehradun.

1999 Kofi Annan, Secretary-General of the United Nations, becomes the first world leader to sign the Anne Frank Declaration. On this day all civil administrative work in Pakistan was transferred to the army.

When we search Google to get some kind of information, Wikipedia gives information related to it at the top. Wikipedia is the biggest medium to get information all over the world. Wikipedia was started on January 15, 2001 by Jimmy Wales and Larry Sanger. Wikipedia was started with the idea that anyone could edit it. In the world of technology, information gathered in this way is called crowd sourcing. Initially, Wikipedia was launched only in English language, but currently it is available in more than 300 languages. In 2003, Wikipedia was launched in Hindi. There are more than 55 million articles in Wikipedia and more than 2 billion users visit Wikipedia pages every month. Before starting Wikipedia, Jimmy Wales and Larry Sanger launched an encyclopedia called Nupedia. Experts used to write articles in this and it was published only after the review. Later, when Wikipedia was launched, editing was not allowed to every user, but after a few months all users got editing permission. Wikipedia is designed in such a way that anyone can edit the content on it. Meaning, anyone can make changes to any content on a Wikipedia page. Wikipedia has also been criticized for this because people sometimes put wrong information on it. For this reason, Wikipedia is not even considered a reliable source of information. The Wikipedia team is constantly improving this process. Not only does she update every latest information on her page immediately, but if someone has deliberately edited the page by tampering with the facts, then the Wikipedia team also corrects that mistake very quickly.

2006 The British High Court ordered the lifting of sanctions on two bank accounts of Octavio Quattrocchi, a well-known Italian businessman and broker of arms sales around the world, including India.

2007 Iraqi President Saddam Hussein's half-brother and former head of the Iraqi court was hanged.

2008 The board of the state-owned Gas Authority of India Limited (GAIL) approved the project to lay a gas pipeline from Dabhol in Maharashtra to Bangalore. On this day Uttar Pradesh Chief Minister Mayawati laid the foundation stone of the Ganga Expressway project. The India-China border dispute was discussed during Prime Minister Manmohan Singh's visit to China. Astronomers claimed to have discovered the necessary elements for the life of the Milky Way, 250 million light-years away from Earth.

2009 Dadasaheb Phalke Award winner and renowned filmmaker Tapan Sinha passed away. On the same day, the film Slumdog Millionaire entered the BAFTA award categories.

2010 witnessed the longest solar eclipse of the century with a duration of more than three hours. In India it started at 11:06 AM and ended at 3:05 PM. The solar eclipse was at its peak at 1.15 pm. It was an annular solar eclipse. Due to this, the Indian Space Research Organization (ISRO) launched six rockets to study the effects on the upper atmosphere and on the Earth's atmosphere.

2012 Homi Vyarawala, the first Indian woman photojournalist to be awarded the Padma Vibhushan, popularly known as 'Dalda 13', passed away in Vadodara.

2013: 83 people killed and 150 injured in a rocket attack on Aleppo University in Syria.

2016 A terrorist attack on a hotel in Ouagadougou in the West African country of Burkina Faso kills more than 28 people and injures more than 56.

2020 ICC selected Indian cricket team's (limited overs format) Rohit Sharma as the best ODI cricketer of the year. Virat Kohli was selected for the ICC Spirit of Cricket Award of the Year. Russian Prime Minister Dmitry Medvedev resigned from his post along with his cabinet. India Meteorological Department celebrated its 145th Foundation Day. The day was celebrated by the Ministry of Earth Sciences. On the same day, IPS officer Anand Prakash Maheshwari took over as the new Director General of the Central Reserve Police Force, the world's largest paramilitary force.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #15january2023

No comments

Thank you for your valuable feedback