ब्रेकिंग न्यूज़

1 दिसंबर का इतिहास: भारत और विश्व की चुनिंदा महत्वपूर्ण घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी History of December 1: Brief information about selected important events of India and the world

1640 स्पेन का 60 वर्षों तक गुलाम रहने के बाद पुर्तगाल को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1699 दसवें मुगल बादशाह रफीउद्दाराजात का जन्म हुआ।

1742 रूस की साम्राज्ञी एलिसाबेथ ने रूस से सभी यहूदियों को निकाल बाहर करने के आदेश अपने अधिकारियों को दिए।

1750 अमेरिका के मैरीलैंड में व्यावसायिक कार्यों के प्रशिक्षण विषयक पाठ्यक्रम वाला अमेरिका का पहला स्कूल खोला गया।

1761 मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मैडम तुसाद का जन्म हुआ। मैडम तुसाद संग्रहालय लन्दन में स्थापित मोम की मूर्तियों का संग्रहालय हैं। इसकी अन्य साखाएँ विश्व के प्रमुख शहरों भी हैं। इसकी स्थापना 1835 में मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने की थी। संग्रहालय में सेलेब्रेटीज की मोम की मूर्तियां रखी जाती हैं। भारत से अमिताभ बच्चन सहित अनेक लोगों की मूर्तियां हैं।

1822 पेड्रो प्रथम ब्राजील के पहले सम्राट बने।

1825 रूस के निकोलस प्रथम ने अपने बड़े भाई अलेक्जेंडर प्रथम का स्थान लिया। रूस के राजा को जार कहा जाता था।

1874 आइसलैंड के लिए डेनमार्क द्वारा एक संविधान और सीमित गृह नियम बनाये गए।

1878 अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में पहला टेलीफोन स्थापित किया गया। भारत में इसी दिन 1878 में विख्यात अंग्रेज विचारक, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म हुआ। इन्होंने भारत की बेहतरी के लिए कई काम किये।

1885 गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ।

1886 प्रसिद्ध क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म हाथरस में हुआ।

1894 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी औरराजनीतिज्ञ भीम सेन सच्चर का जन्म हुआ।

1903 क्रान्तिकारी अनंता सिंह का जन्म हुआ।

1913 हेनरी फोर्ड की कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर ने बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए पहली बार मूविंग असेंबली लाइन तकनीक शुरु की।

1931 विख्यात भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म हुआ।

1933 कलकत्ता से ढाका तक विमान सेवा की शुरूआत हुई। तब ढाका बंगाल का हिस्सा था। अब बांग्लादेश की राजधानी है।

1939 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता हेमानन्द बिश्वाल का जन्म हुआ।

1942 भाजपा नेता और मिजोरम के राज्यपाल हुए जगदीश मुखी का जन्म हुआ।

1952 मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में एडॉल्फो रूइज कॉरटिन ने पदभार संभाला।



1954 प्रख्यात सामाजिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता, नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मानवाधिकारवादी, महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और अन्याय तथा भेदभाव के शिकार अन्य लोगों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष करने वाली विश्व प्रसिद्ध महिला मेधा पाटकर का बंबई में जन्म हुआ। इसी दिन 1954 में प्रसिद्ध फिल्म चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म हुआ।

1955 अमरीकी राज्य अलबामा में एक काली महिला को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए खाली करने से इनकार कर दिया था। बस में सीट खाली न होने पर गोरों के लिए काले लोगों को सीट खाली करनी पड़ती थी। इसी दिन 1955 में जाने-माने भारतीय गायक उदित नारायण का जन्म हुआ।

1958 अमेरिका के शिकागो में लेडी ऑफ एंजल्स स्कूल स्कूल में आग लगने से 90 बच्चों की मौत हुई।

1959 अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये। 1959 में इसी दिन बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया। इसी दिन आइपीएल के चेन्नई सुपरकिंग से संबद्ध प्रसिद्ध ड्रम वादक और तमाम वाद्य यंत्र बजाने वाले प्रसिद्ध संगीतज्ञ शिवमणि का जन्म चेन्नई में हुआ।

1963 नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 बीएसएफ के नाम से सुपरिचित बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।

1971 लुधियाना, पंजाब के प्रमुख कांग्रेस नेता और विधायक विजय इंदर सिंगला का जन्म हुआ।



1972 जानी-मानी फैशन डिजाइनर साइना एनसी यानी साइना नैना चुडासमा का जन्म हुआ।

1973 विख्यात भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता सुचेता कृपलानी का निधन हुआ। इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

1974 वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 की मौत हुई।

1976 अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। 1976 में इसी दिन बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

1977 सर्वप्रथम बच्चों के लिए केबल चैनल द पिनविइल नेटवर्क जो बाद में निकेलोडियन कहलाया शुरू किया गया। यह अमेरिका के ओहियो राज्य के कोलंबस में शुरु विवियन हाॅर्नर ने।

1980 जाने-माने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का जन्म हुआ। 1980 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ के. हनुमंथैय्या का देहांत हुआ।



1985 खूबसूरत, बोल्ड प्रसिद्ध भारतीय गायिका, प्रथम अमेरिकी प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता, भारतीय भाषाओं के साथ तमाम अन्य देशों की भाषाओं में गाने वाली तन्वी शाह का जन्म चेन्नई में हुआ। इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का निधन हुआ।

1987 अफगानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डा. नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

1988 पाकिस्तान में आपातकाल हुआ और राष्ट्रपति गुलाम इशहाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 1988 में इसी दिन बांग्लादेश में आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लोग बेघर हुए।

1988 एड्स रोग के बारे जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक्वॉयर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम एक जानलेवा बीमारी है जो एचआईवी से होती है। एचआईवी वायरस इंसान के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है और अन्य रोगों के खिलाफ इसकी प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। विश्व एड्स दिवस पर सरकारें, स्वास्थ्य अधिकारी, गैर-सरकारी संगठन और दुनिया भर के कई लोग एड्स की रोकथाम, नियंत्रण और इससे जुड़ी जानकारी का प्रसार करते हैं। 2017 तक एड्स की वजह से दुनिया भर में करीब 2.8 करोड़ से 4.15 करोड़ लोगों की मौत का अनुमान है। एक अनुमान के मुताबिक अभी भी करीब 3.60 करोड़ लोग एचआईवी संक्रमित हैं।

1990 प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का निधन हुआ।

1991 दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लियोन जेम्स का जन्म चेन्नई में हुआ।

1992 प्रथम भारतीय युद्धक विमान महिला पायलट भावना कंठ का जन्म बरौनी, दरभंगा में हुआ। इसी दिन दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 रूस से अलग हो चुके चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।



1998 जानी मानी फिल्म एवं टेलीविजन बाल कलाकार तथा माॅडल इशिता पांचाल का जन्म हुआ।

2000 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया। इसी दिन 2000 में विसिट फॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2001 अफगानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्जा।

2002 ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती। 2002 में इसी दिन 91वें डेविस कप में रूस ने पेरिस में फ्रांस को 3-2 से हराया।

2006 नेपाल ने नये राष्ट्रगान स्वीकृत किया। पुराने गान की तरह इसमें राजा की अभ्र्यथना और राजा का उल्लेख तक नहीं था।

2007 चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की झांग जीलिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

2008 भारत के विख्यात बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर प्रतियोगिता जीती और इसी दिन बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का देहावसान हुआ।

2013 क्रोएशिया के 65 प्रतिशत मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान किया।

2015 अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का निधन हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #1 december2022

History of December 1: Brief information about selected important events of India and the world

1640 Portugal gets independence from Spain after being a slave of Spain for 60 years.

1699 Rafi-ud-Darajat, the tenth Mughal emperor, was born.

1742 Empress Elizabeth of Russia orders her officials to expel all Jews from Russia.

1750 America's first school with vocational training courses opened in Maryland, USA.

1761 Madame Tussauds, a museum of wax figures, was born. Madame Tussauds Museum is a museum of wax sculptures established in London. Its other branches are also in major cities of the world. It was founded in 1835 by the wax craftsman Marie Tussauds. Wax statues of celebrities are kept in the museum. There are statues of many people from India including Amitabh Bachchan.

1822 Pedro I became the first Emperor of Brazil.

1825 Nicholas I of Russia succeeds his elder brother Alexander I. The king of Russia was called the Tsar.

1874 A constitution and limited home rule are drawn up by Denmark for Iceland.

1878 First telephone installed in US President's Office White House. On this day in India in 1878, the famous English thinker, writer, social worker George Sidney Arundale was born. He did many things for the betterment of India.

1885 Kaka Kalelkar, Gandhian freedom fighter, educationist, journalist and writer, was born.

1886 Famous revolutionary, journalist and social reformer Raja Mahendra Pratap was born in Hathras.

1894 Bhim Sen Sachar, famous Indian freedom fighter and politician, was born.

1903 Revolutionary Ananta Singh was born.

1913 Henry Ford's car manufacturer Ford Motor introduces moving assembly line technology for the first time in mass production.

1931 Gurukumar Balachandra Parulkar, noted Indian physician, was born.

1933 Air service started from Calcutta to Dhaka. Then Dhaka was a part of Bengal. Now it is the capital of Bangladesh.

1939 Hemanand Biswal, noted politician of the Indian National Congress, was born.

1942 Jagdish Mukhi, BJP leader and Governor of Mizoram, was born.

1952 Adolfo Ruiz Cortín takes office as President of Mexico.

1954 Medha Patkar, eminent social activist, leader of the Narmada Bachao Andolan, human rightsist, tireless fighter for the rights of women, dalits, minorities and others who were victims of injustice and discrimination, was born in Bombay. On this day in 1954, famous film character actor Rakesh Bedi was born.

1955 A black woman in the US state of Alabama was arrested for refusing to give up her seat on a bus to a white man. Black people had to vacate seats for whites when there were no seats on the bus. On this day in 1955, well-known Indian singer Udit Narayan was born.

1958 A fire at the Lady of Angels School in Chicago, USA, kills 90 children.

1959 Treaty for the Peaceful Scientific Uses of Antarctica signed by 12 nations. On this day in 1959, the first color photograph of the Earth was taken from outer space. On this day, Sivamani, a well-known drummer associated with IPL's Chennai Superkings and a well-known musician playing all instruments, was born in Chennai.

1963 Nagaland became the 16th state of India.

1965 The well-known Border Security Force ie Border Security Force was established by the name of BSF.

1971 Vijay Inder Singla, prominent Congress leader and MLA from Ludhiana, Punjab, was born.

1972 Saina NC aka Saina Naina Chudasama, well-known fashion designer, was born.

1973 Sucheta Kriplani, noted Indian freedom fighter and politician, passed away. Israel's founder and first prime minister David Ben-Gurion has died at the age of 87.

1974 A Boeing 727 crashes in Upperville, Virginia, killing 92.

1976 Angola became a member of the United Nations. On this day in 1976, General Ziaur Rahman declared himself the President of Bangladesh.

1977 First children's cable channel The Pinwheel Network, later called Nickelodeon, was launched. It was started by Vivian Horner in Columbus, Ohio, USA.

1980: Mohammad Kaif, noted Indian cricketer, was born. On this day in 1980, the famous Indian National Congress politician K.K. Hanumanthaiyya passed away.

1985 Beautiful, bold famous Indian singer, first American prestigious award winner, Tanvi Shah, who sang in Indian languages ​​as well as languages ​​of many other countries, was born in Chennai. Freedom fighter, writer and Gandhian thinker Dada Dharmadhikari passed away on this day.

1987 Dr. Najibullah elected President under the new constitution of Afghanistan.

1988 Emergency happened in Pakistan and President Ghulam Ishaq Khan appointed Benazir Bhutto as Prime Minister. On this day in 1988, 596 people died due to the cyclone in Bangladesh, five lakh people became homeless.

1988 With the aim of spreading awareness about AIDS disease, December 1 is celebrated every year as World AIDS Day. Acquired immunodeficiency syndrome is a life-threatening disease caused by HIV. The HIV virus attacks the human immune system and lowers its resistance against other diseases. On World AIDS Day, governments, health officials, non-governmental organizations and many people around the world celebrate AIDS prevention, control and dissemination of information. By 2017, AIDS is estimated to have killed 28 million to 41.5 million people worldwide. According to an estimate, about 36 million people are still HIV infected.

1990 First Prime Minister Jawaharlal Nehru's sister and prominent woman freedom fighter Vijayalakshmi Pandit passed away.

1991 Leon James, famous music composer of South Indian cinema, was born in Chennai.

1992 Bhawna Kanth, the first Indian fighter aircraft woman pilot, was born in Barauni, Darbhanga. Diplomatic relations were established in South Korea and South Africa on this day.

1997 Chechnya, which broke away from Russia, was declared a prohibited area for foreign citizens.

1998 Ishita Panchal, noted film and television child artist and model, was born.

2000 UN Security Council endorses arms embargo on Taliban. On this day in 2000, Visit Fox was elected the new President of Mexico.

2001 Afghanistan Kandahar air port captured by anti-Taliban Kabbalis.

2002 Australia won the Ashes Test series for the eighth consecutive time from England. On this day in 2002, Russia defeated France 3–2 in Paris in the 91st Davis Cup.

2006 Nepal approved new national anthem. Like the old song, there was no mention of the king and no mention of the king.

China's Zhang Zilin was crowned Miss World at the 2007 Miss World pageant held in Sanya, China.

2008 India's famous Billiards player Pankaj Advani won the 75th National Billiards and Snooker Championship and on this day Shivchandra Jha, former Speaker of the Bihar Legislative Assembly, passed away.

2013 65 percent of Croatian voters voted against same-sex marriage.

2015 American basketball player Jim Loscuttoff passed away.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #december2022

No comments

Thank you for your valuable feedback