ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ से 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी, ‘मैं चलूंगा’ नारा और मिल रहा भारी जन समर्थन Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra will enter Maharashtra from Nanded on 7 November, with 'Main Challunga' slogan and huge public support



नांदेड़। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ जिले से सात नवंबर की शाम को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के लिए मैं चलूंगा का नारा लगाया गया है। यात्रा के बारे में जानकारी एलईडी वैन, होर्डिंग्स, सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, देश की एकता, अखंडता, भाईचारा और लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए चल रहे इस अभियान को हर तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, जनता दल, जन आंदोलन, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों , कलाकारों और बुद्विजीवियों का समर्थन मिला है। बताया जात है कि महाराष्ट्र में यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समूहों, प्रमुख मंडलियों के नेता इसमें भाग लेंगे। नांदेड़ जिले में भी कई मंडलियां यात्रा में हिस्सा लेगी। यात्रा सात नवंबर को तेलंगाना से देगलूर पहुंचेगी। देगलूर नगर परिषद के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback