ब्रेकिंग न्यूज़

6 नवंबर का इतिहास: भारत और दुनिया की 400 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी आपका ज्ञान बढ़ाने के लिए History of November 6: Information about important events of 400 years of India and the world to increase your knowledge

1729 राजस्थान में मारवाड़ के राजा हुए राजा बख्त सिंह के पुत्र विजय सिंह का जन्म जोधपुर में हुआ।

1740 सैमुअल रिचर्डसन की लोकप्रिय और प्रभावशाली औपन्यासिक धारावाहिक कृति पामेला (सदाचार) की पहली पुस्तक लंदन में प्रकाशित की गयी।

1763 ब्रिटिश सेना ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1789 पोप पायस छठवें ने फादर जॉन कैरोल को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहले कैथोलिक बिशप नियुक्त किया।

1813 मैक्सिको को स्पेन से स्वतंत्रता हासिल हुई।

1844 स्पेन से डोमिनिकन गणराज्य स्वतंत्र हुआ।



1860 अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें प्रेसिडेंट बने। रिपब्लिकन पार्टी के पहले प्रेसिडेंट रहे और उन्होंने न केवल अमेरिका को गृह युद्ध से उबारा बल्कि दास प्रथा को समाप्त कर नए अमेरिका की नींव रखी। लिंकन का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। अमेरिका जैसे देश के प्रेसिडेंट बनने तक का लिंकन का सफर बेहद मुश्किलों भरा रहा। लोकतंत्र की उनकी परिभाषा- जनता द्वारा, जनता के लिए जनता का शासन आज भी सर्वमान्य है। माना जाता है कि लिंकन गरीब लोगों के केस मुफ्त में भी लड़ते थे। 

1881 पारसी भाषा के प्रमुख भारतीय कवि आर्देशर परमजी खबरदार का जन्म दमन में हुआ।

1888 मोहन दास कर्मचंद गांधी ने बैरिस्टर की पढ़ाई के लिए लंदन के इनर टेंपल में प्रवेश लिया।

1903 अमेरिका ने पनामा को स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।

1913 महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ द ग्रेट मार्च का नेतृत्व किया। मार्च 1913 में केप के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि जो शादियां ईसाई रीति-रिवाजों के मुताबिक नहीं हुई है, वह अवैध हैं। इसका मतलब यह हुआ कि ज्यादातर भारतीयों का विवाह अवैध हो गया। जब शादी ही अवैध तो उनके बच्चे भी कानूनन अवैध माने गये। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर यह होता कि भारतीय बच्चे अपने पुरखों की विरासत से ही बेदखल हो जाते, तब नागरिकों में आक्रोश फैल गया। दूसरी ओर नटाल की सरकार ने भारतीयों के खिलाफ मुकदमे चलाने शुरू कर दिए जो 3 पाउंड का वार्षिक टैक्स नहीं चुका पाए थे। ऐसे में महात्मा गांधी ने नटाल और ट्रांसवाल में सत्याग्रह शुरू किया। 6 नवंबर 1913 को दमनकारी कानून के खिलाफ द ग्रेट मार्च निकाला। 2,000 से ज्यादा लोगों ने गांधीजी के नेतृत्व में नटाल तक मार्च किया। गांधी जी गिरफ्तार हुए। जमानत पर छूटे तो फिर मार्च में शामिल हो गए। फिर गिरफ्तार किए गए।

1915 द डेली ईस्टर्न न्यूज पेपर, ईस्टर्न इलिनोइस विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के लिए प्रकाशित किया गया।

1917 बाॅलीवुड सिनेमा के शुरुआती दिनों के प्रमुख, लोकप्रिय अभिनेता करन दीवान का जन्म गुजरांवाला, पाकिस्तान में हुआ।

1917 अमरीकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्वीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।

1935 एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी।

1936 भारतीय सेना में अफसर रहे, जाने माने भारतीय पर्वतारोही, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता मेजर हरि पाल सिंह अहलूवालिया का जन्म सियालकोट, पाकिस्तान में हुआ।

1937 पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता, केंद्र में मंत्री रहे और अब ममता बनर्जी की पार्टी त्रणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा का जन्म हुआ।

1939 पोलैंड में बुद्धिजीवियों को खत्म करने के अभियान के तहत तानाशाह एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी के खुफिया दस्ते गेस्टापो ने पोलेंड के क्राको में 184 प्रोफेसरों, छात्रों और जैजेलोनियन यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

1943 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को सौंप दिया।

1948 आंध्र प्रदेश में नाथ संप्रदाय के प्रमुख संत, शिक्षा प्रसारक, धर्मोपदेशक, योग गुरु श्री एम या श्री मधुकरनाथ का जन्म केरल के तिरुअनंतपुरम में हुआ।

1949 यूरोपीय देश यूनान यानी ग्रीस में गृह युद्ध समाप्त हुआ।

1954 गोवा के वर्तमान उप मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर अजगांवकर का जन्म मारगाव, गोवा में हुआ।

1959 जाने-माने फिल्म अभिनेता, फिल्म लेखक, निर्देशक, निर्माता और टीवी अभिनेता पुनीत इस्सर का जन्म हुआ।

1960 जाने माने बाॅलीवुड फिल्मकार, अभिनेता और मंच कलाकार डेंज़िल लियोनार्ड स्मिथ का जन्म बंबई में हुआ।

1962 भारत की राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई। इसी दिन 1962 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में दक्षिण अफ्रीका में सरकार द्वारा अपने ही नागरिकों के प्रति अपनायी जा रही नस्ल-भेदी नीतियों के कारण आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान कराया गया।

1965 अमेरिका और क्यूबा में अमेरिका छोड़ना चाहने वाले क्यूबाइयों के लिए विशेष विमान चलाने पर सहमति बनी।

1969 राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक थिएटर कलाकार, टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय करने वाली सुनीता रजवार का जन्म बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1973 नासा के अंतरिक्षयान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।

1974 जाने माने फिल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक समीर कार्निक का दिल्ली में जन्म हुआ।

1975 मोरक्को के लोगों ने ग्रीन मार्च शुरु किया. इसमें साढ़े तीन लाख लोगों ने मोरक्को सहारा सीमा पर पहुँचकर स्पेन से अपना क्षेत्र वापस करने की माँग की।

1976 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता तथा माॅडल साहिल खान का जन्म बंबई में हुआ।

1979 सोनी टीवी के जाने-माने टीवी शो द कपिल शर्मा प्रस्तोता कपिल शर्मा का जन्म हुआ।

1985 बेहद दमदार, लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ। संजीव कुमार, हिंदी फिल्म अभिनेता. प्रसिद्ध फिल्में- संघर्ष, खिलौना, सीता और गीता, आंधी, मनचली, अंगूर, नमकीन, दस्तक, शोले, अर्जुन पंडित, मौसम आदि अनेक फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्म शोले में उनका ठाकुर का रोल फिल्म प्रेमियों की यादों में अमर है।



1988 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री, लेखिका तथा माॅडल अर्चना ताइडे शर्मा का जन्म हुआ।

1990 नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

1994 अफगानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट ने संयुक्त राष्ट्र अफगान शांति योजना को मंजूरी प्रदान की।

1995 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी मनवीर सिंह का जन्म हुआ।

1998 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉयट क्षेत्र को ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र घोषित किया.

1999 आस्ट्रेलियाई मतदाताओं ने जनमत संग्रह में महारानी का पद बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया.

2000 प्रमुख वामपंथी नेता ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।

2008 भारतीय स्टेट बैंक ने प्रधान ब्याज दर जीएलआर और जमादारों के कटौती की घोषणा की।

2010 ेपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री तथा पंजाब के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन हुआ। इसी दिन रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के समर्थन के माध्यस्थता से अर्मेनिया और अजरबैजान दोनों देशों के युद्ध में मृत सैनिकों और नागरिकों के शवों का आदान-प्रदान करने के लिए राजी हुए। 

2011 दो प्रमुख यूनानी राजनीतिक दलों ने यूनान यानी ग्रीस के इस्तीफा दे चुके प्रधानमंत्री जॉर्ज पापांड्रेउ के साथ गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति व्यक्त की।

2012 बराक हुसैन ओबामा दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। इसी दिन मलावी संसद ने समलैंगिक-विरोधी कानून को रद्द किया।

2013 सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल हुए और इसी दिन इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती बम हमले में 15 लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए। 2013 में इसी दिन मशहूर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की गई।

सम्मानित महोदय / महोदया, सादर अभिवादन !

सुरुचिपूर्ण, ज्ञानबर्धक, तार्किक खबरों और अन्य जानकारियों के लिए देखिए हमारा यूट्यूब चैनल और समाचार वेबसाइट

अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, रिपोर्टर बनने और अपना अखबार, पत्रिका, वेबसाइट, यूट्यूब चैनल संचालन हेतु संपर्क करें व्हाट्सऐप 9411175848

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

No comments

Thank you for your valuable feedback