ब्रेकिंग न्यूज़

17 नवंबर का इतिहास : जानिए भारत और दुनिया में 800 वर्ष क्या घटनाएं हुईं खास ? History of November 17 : Know what special events happened in India and the world in 800 years ?

1278 इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।

1405 सुलु की सल्तनत फिलीपींस में मिंडानाओ के तट सुलु द्वीपसमूह पर स्थापित की गई थी।

1525 मुगल शासक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर नें सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया।

1558 महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की महारानी बनीं।

1810 एंग्लो-स्वीडिश युद्ध में सन 1810-12 के दौरान स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1811 चिली के संस्थापक जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जुुंटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।

1831 इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया, अमेरिका से अलग हुए।

1839 इतालवी संगीतज्ञ, गायक ग्यूसेप का पहला ओपेरा ओबेरटो, कॉन्टे डी सैन बोनिफेसियो पहली बार मिलान में टीट्रो अला स्काला में प्रदर्शित किया गया।

1855 खोजी, यात्री डेविड लिविंगस्टोन दुनिया का सबसे बड़ा झरना, विक्टोरिया फॉल्स देखने वाला पहला यूरोपीय बना। यह स्थान अब जाम्बिया-जिम्बाब्वे सीमा है।

1869 इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती। 1869 में इसी दिन दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।

1887 गुजरात के जाने माने अमीर, कारोबारी, उद्योगपति, ब्रिटिश पूर्वी अफ्रीका में मेहता ग्रुप आॅफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक नांजी कालीदास मेहता का जन्म हुआ।

1900 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म हुआ।

1909 पाकिस्तान के जाने माने लघु कथाकार गुलाम अब्बास का जन्म अमृतसर में हुआ।

1915 स्वतंत्रता सेनानी, गदर पार्टी के सदस्य विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में अंग्रेज सरकार ने फांसी पर लटकाया।



1916 बीसवीं सदी की प्रमुखतम बाॅलीवुड अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक एवं माॅडल शोभना समर्थ का जन्म बंबई में हुआ।

1917 विश्व विख्यात फ्रांसीसी मूर्तिकार अगस्त रोडिन का म्यूडन में 77 साल की उम्र में निधन हुआ।

1920 तुर्की के अखबारों ने देश के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप अमेरिका पर लगाया। साथ ही अमेरिकी राहत कार्यकर्ताओं और प्रचारकों को अमेरिका और तुर्की के बीच युद्ध शुरू करने के प्रयास का दोषी ठहराया। इसी दिन बीसवीं सदी के प्रमुखतम, बहुत लोकप्रिय तमिल सिनेमा के सुपर स्टार अभिनेता जेमिनी गणेशन का जन्म हुआ। इनका नाम वैसे रामास्वामी गणेशन है।

1922 अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञानी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्टैनली कोहेन का जन्म हुआ।

1922 पूर्व तुर्क सुल्तान महमूद छठे को इटली में निर्वासित जीवन बिताने के लिए छोड़ दिया गया।

1928 स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।

1932 ब्रिटिश शासित भारत में संवैधानिक, प्रशासनिक सुधारों के बारे में विचार-विमर्श के लिए तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1933 अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।

1938 विख्यात मराठी नाटककार, फिल्मकार रत्नाकर रामकृष्णा मटकरी का जन्म बंबई में हुआ।

1939 बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता और लोक सभा सदस्य हुकुम देव नारायण यादव का जन्म बिजुली में हुआ। इसी दिन जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की फासीवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चैकोस्लोवाकिया की प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।

1942 अमरीकी फिल्मों के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीस का जन्म हुआ।

1950 तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का नाम तेनजिन ग्यात्सो, है। यह 14वें दलाई लामा, पंद्रह साल की उम्र में 1950 में बन गये।

1960 जानी-मानी हिंदी उपन्यासकार अल्का सरावगी का जन्म हुआ। उपन्यास कलि कथा वाया बाईपास पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

1961 भारत के चौथे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक की अध्यक्ष रहीं चंदा कोचर का जन्म जोधपुर में हुआ।

1965 फिल्म निर्माता बाॅनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के भाई संजय कपूर का जन्म हुआ।

1966 भारत की रीता फारिया पावेल ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत और एशिया की पहली महिला थीं रीता। वह पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं, जो पेशे से डॉक्टर थीं। इसके बाद भारत से 6 विश्व सुंदरी बन चुकी हैं। 23 अगस्त 1943 को मुंबई में जन्मी रीता ने 23 साल की उम्र में यह खिताब हासिल किया था। कुछ दिन भारत में माॅडलिंग करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में डेविड पावेल से विवाह किया और आजकल वे 1990 के दशक में लंबे संघर्ष बाद आजाद हुए ब्रिटिश उपनिवेश आयरलैंड में परिवार के साथ रहती हैं।

1970 सोवियत अंतरिक्ष यान लुनाखोद-1 चन्द्रतल पर उतरा। 1970 में इसी दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी को लिखा गया पत्र लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला। इस पत्र में उन्होंने अपने दत्तक पुत्र को अपने पति द्वारा अपनाने और उत्तराधिकारी के रूप में सभी नियमों के पालन का उल्लेख करते हुए डलहौजी से उसे अगले राजा के रूप में मान्यता देने की मांग की है लेकिन कहते हैं कि डलहौजी ने उनकी यह मांग नहीं मानी और झांसी राज्य को कंपनी की संपत्ति में शामिल कर लिया। रानी झांसी केवल अपने राज्य को बचाने के निमित्त अंग्रेजों से लड़ीं। उन्होंने झांसी को बचाने के लिए बाजीराव पेश्वा से भी मदद मांगी थी। 1970 में इसी दिन अमेरिकी आविष्कारक डगलस एंगेलबार्ट को पहले कंप्यूटर माउस के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।



1972 दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी, बोल्ड, खूबसूरत अभिनेत्री एवं आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री, युवजन श्रमिक रय्यतु कांग्रेस पार्टी की नेता रोजा यानी रोजा सेल्वामनी / आरके रोजा का जन्म हुआ।

1975 विख्यात भारतीय अमेरिकी पहलवान, पहलवानी इवेंट मैनेजर, लेखक डेविड देव कपूर यानी रंजिन सिंह का जन्म हुआ। इसी दिन पंजाब के जालंधर में जट्ट एंड जूलिएट और यार अनमुल्ले जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले फिल्मकार अनुराग सिंह का जन्म हुआ।



1981 खूबसूरत, बोल्ड, मशहूर पाक कला विशेषज्ञ, रेस्तरां संचालक, खान-पान विषयों की सुपरिचित लेखिका, हैल्थ अनलिमिटेड किताब लिखने वाली, टेलीविजन शो प्रस्तोता शिप्रा खन्ना का जन्म शिमला में हुआ।

1982 प्रसिद्ध भारतीय आलराउंडर बल्लेबाज क्रिकेटर युसुफ पठान का जन्म वडोदरा में हुआ।

1989 चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला. जिसमें तमाम लोगों की मौत, बहुत से घायल हुए और बहुतों को जेलों में ठूंसा गया लेकिन विरोध ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंततः सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।

1993 अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।

1995 जापान के नगर ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।

1997 मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल आफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला करके 60 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। हमलावरों को पुलिस ने मार डाला।

1998 जाने माने भारतीय रेसिंग ड्राइवर महावीर रघुनाथन का जन्म मद्रास में हुआ।

1999 अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को - यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक, और कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन ने स्वीकृति दी।

2002 पेनकेन से लैस एक अपहर्ता ने इजराइल से इस्तांबुल, तुर्की जाने वाले एक विमान को अपहरण करने की कोशिश की। यद्यपि घटनाओं के एक मोड़ में उसे पकड़ लिया गया और विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

2005 Il Canto degli इटली का आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय गान बन गया। लगभग साठ साल बाद यह अस्थायी रूप से इतालवी गणराज्य के जन्म के बाद चुना गया था। 2005 में इसी दिन श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न हुए।

2006 अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

2008 जेएस डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। इसी दिन 2008 में हिंदू उग्रपंथियों द्वारा किये गये मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। 2008 में इसी दिन भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया। इसी दिन 2008 में चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंजूरी दी। 2008 में इसी दिन वैम्पायर प्रेम आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्वालाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर. इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में लोकप्रियता मिली।

2009 यूनिवर्सिटीफ ईस्ट एंग्लिया में क्लाइमेटिक रिसर्च यूनिट ने पाया कि उनके सर्वर हैक हो गए थे और जलवायु परिवर्तन पर ईमेल और फाइलों को चुरा लिया गया था। 2009 में इसी दिन जस्टिस तीरथ सिंह ठाकुर को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

2011 चीन के शेनझोउ 8 अंतरिक्ष यान, जो किसी भी मानव द्वारा संचालित नहीं किया गया था, ने सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा किया और तियांगोंग -1 बोरिटल प्रयोगशाला मॉड्यूल के साथ दो बार डॉकिंग के बाद इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में उतरते हुए पृथ्वी पर एक सुरक्षित लैंडिंग की।

2013 रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में करीब 50 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।

2012 मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये। इसी दिन 2012 में कार्टूनिस्ट से नेता बने और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ।

2016 सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन हुआ।

-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन !

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

No comments

Thank you for your valuable feedback