ब्रेकिंग न्यूज़

15 नवंबर का इतिहास: जानिए 400 साल में भारत और विश्व में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of 15 November: Know about the important events that happened in India and the world in 400 years



1315 स्विस कॉन्फेडेरसी के डेढ़ हजार ने रोमन साम्राज्य के ऑस्ट्रियाई सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया।

1630 प्रसिद्ध जर्मन खगोलविद युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उपग्रहों की चाल के बारे में केपलर कानून तथा मंगलग्रह द्वारा अपनी कक्षा में अंडाकर चक्कर की खोज उन्ही के अध्ययन का परिणाम है।

1830 प्रख्यात भारतीय समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

1859 व्यवसायी इवेंजेलोस जप्पा द्वारा प्रायोजित, ओलंपिक खेलों का पहला आधुनिक खेल यूनान की राजधानी एथेंस में हुआ।

1866 भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर, बंबई विवि से ग्रेजुएशन करने वाली पहली महिला, आक्सफोर्ड विवि लंदन में पढ़ने जाने वाली पहली भारतीय महिला, लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता कार्नेलिया सोराबजी का जन्म हुआ।



1875 प्रसिद्ध भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रमुख आदिवासी अधिकारवादी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म हुआ।

1884 अफ्रीका महाद्वीप में यूरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बांटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ्रेंस आरंभ हुई।

1905 किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाला शेविंग ब्लेड आया।

1923 जर्मनी में मुद्रा स्फीती की दर अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुँची।

1931 भारत के सबसे बड़े रियल स्टेट कारोबारी, डीएलएफ ग्रुप के मुखिया कुशल पाल सिंह का जन्म बुलंदशहर में हुआ।

1937 विख्यात छायावादी हिंदी कवि, साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ। 1937 में इसी दिन हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार, निबंधकार तथा कुशल समालोचक रमेश चंद्र शाह का जन्म हुआ।

1943 जर्मन होलोकॉस्ट हेनरिक हिमलर ने, सभी जिप्सी के साथ-साथ मिश्रित जिप्सियों को यहूदियों के साथ काल कोठरियों में रखने का आदेश दिया। हिमलर एडोल्फ हिटलर का खास सहयोगी और यहूदियों के संहार का प्रमुख कर्ता-धर्ता हुआ।

1947 विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।



1947 की 15 नवंबर को 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जन्म हुआ। उन्होंने अमोल पालेकर के साथ छोटी सी बात, रजनीगंधा आदि फिल्मों में और संजीव कुमार के साथ पति, पत्नी और वह आदि में यादगार अभिनय किया। इसी दिन फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी आरंभ हुई।

1949 महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।

1955 पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1956 जूनियर महमूद के नाम से मशहूर विख्यात मराठी फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गायक नईम सईद का जन्म हुआ।

1961 संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

1961 भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले वामपंथी नेता बंकिम मुखर्जी का निधन हुआ। इसी दिन शिवसेना के राज्य सभा सांसद, मुखर नेता और मोदी सरकार की साजिशों से 100 से अधिक अनावश्यक जेल में रहने वाले संजय राउत का जन्म अलीबाग महाराष्ट्र में हुआ।

1971 दिग्गज कंपनी इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर इंटेल 4004 लॉन्च किया।

1977 राजकुमारी ऐन ने पुत्र को जन्म दिया। ब्रिटिश राजशाही के 500 वर्ष से भी अधिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक शाही बच्चे का जन्म एक सामान्य व्यक्ति के घर में हुआ।

1979 जानी मानी भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराइ टेटे का जन्म हुआ।



1982 भूदान आंदोलन के प्रणेता सर्वोदयी आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन हुआ। इसी दिन पंजाब के लुधियाना में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल दलजीत कौर का जन्म हुआ।

1983 जाने माने टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल शालीन भनोट का जन्म जबलपुर में हुआ। उपर्युक्त दलजीत कौर 2009 से 2015 तक इनकी पत्नी रहीं।

1985 कोलंबियाई शहर अर्मेरो में एक ज्वालामुखी विस्फोट से करीब 20,000 लोगों मौत हुई और हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा। पीड़ितों की मदद के लिए सैन्य सहायता और रेड क्रॉस के सदस्यों को आपातकालीन आपूर्ति के साथ भेजा गया।

1986 प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।

1988 फिलिस्तीन मुक्ति संगठन या पैलेस्टाइन लिबरेशन आॅर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष यासर अराफात ने फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया।

1989 पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

1994 लोकप्रिय गुजराती फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल आरोही पटेल का जन्म अहमदाबाद में हुआ।

1996 भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन हुआ।

1998 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया। इसी दिन इराक ने संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दी।

2000 फिजी में हुआ तख्ता पलट अवैध घोषित किया गया। झारखंड राज्य सन 2000 में भारत का 28वां राज्य बना।

2003 तुर्की के इस्ताम्बुल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।

2004 ऑस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनाई गई और इसी दिन अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2007 चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। इसी दिन एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

2008 भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया। इसी दिन योगेन्द्र मकबाना ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।

2012 दस साल तक पद पर रहने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव हू जिंताओ ने पद छोड़ा और उनकी जगह शी जिनपिंग महासचिव बने।

2013 नासिक में एक ट्रेन के पटरी पर उतर जाने से 5 लोग मारे गए और 10 लोग घायल हुए। इसी दिन मथुरा के प्रसिद्ध संत औ विख्यात प्रेम मंदिर का निर्माण कराने वाले कृपालु महाराज का निधन हुआ।

2017 साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात हिंदी कवि कुंवर नारायण का निधन हुआ।

2019 पाकिस्तान ने बच्चों को टाइफाइड वैक्सीन देना शुरू की। ऐसा करने वाला वो दुनिया का पहला देश बना।

2020 प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन हुआ।

-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन !

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

No comments

Thank you for your valuable feedback