ब्रेकिंग न्यूज़

10 नवंबर का इतिहास: जानिए गुजरे 700 वर्ष में क्या हुआ खास, भारत और विश्व की अहम घटनाओं का संक्षिप्त ब्यौरा History of November 10: Know what happened in the last 700 years, brief details of important events of India and the world

 10 नवंबर को परिवहन दिवस मनाया जाता है और साथ ही यूनेस्को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस भी मनाया जाता है। एक ओर जहां सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है, तो दूसरी ओर पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी किसी से छिपे नहीं हैं। आज दुनियाभर के वैज्ञानिक पर्यावरण को स्वच्छ और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद पूंजीवाद की लूट की भूख कम नहीं हो रही और दुनिया दिन प्रतिदिन प्राणी और प्रकृति के लिए उत्तरोत्तर खतरनाक होती जा रही है। परिवहन में सर्वाधिक मोटर साइकिल या अन्य दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल होता है। 10 नवंबर इतिहास में इसलिए विशेष महत्व है कि विश्व की पहली मोटरसाइकिल पेश की गयी थी। दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर की तारीख में दर्ज करीब 800 की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का संक्षिप्त ब्योरा हमने आपके लिए जुटाया है। इस काम में बहुत मेहनत लगती है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इसे आप गंभीरता से लीजिए, हमें सहयोग दीजिए, आप इस संक्षिप्त ब्यौरे को जानकर और विस्तार से जानने के लिए इतिहास की किताबें पढ़िए, इस पोस्ट को शेयर कीजिए, इसकी चर्चा अपने परिचितों से कीजिए। अपने सुझाव या विचार हमें भेजिए।



1483 ईसाई धर्म में अलग संप्रदाय की शुरुआत करने वाले महान सुधारक और मानवता से ओतप्रोत महामानव मार्टिन लूथर का जन्म हुआ। 

1659 शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के निकट अफजल खान को मार गिराया। 

1698 कलकत्ता को ईस्ट इंडिया कंपनी को बेच दिया गया। 

1750 मैसूर राज्य के शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।

1766 न्यू जर्सी के अंतिम रॉयल गवर्नर विलियम फ्रैंकलिन ने क्वीन्स कॉलेज की स्थापना के लिए चार्टर पर हस्ताक्षर किए, जिसे अब रटगर्स विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है।

1775 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के दौरान दूसरे महाद्वीपीय कांग्रेस के एक संकल्प द्वारा संयुक्त राज्य मरीन कॉर्प्स को कॉन्टिनेंटल मरीन के रूप में स्थापित किया गया।

1793 फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।

1848 विख्यात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ। 

1871 भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष, राजनेता, सांसद, शिक्षा एवं कानूनविद और पत्रकार सच्चिदानंद सिन्हा का जन्म हुआ।

1885 गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1903 अमेरिका के पेटेंट ऑफिस ने मैरी एंडरसन को ऑटोमेटिक विंडशील्ड वाइपर्स का पेटेंट दिया। यह उपकरण ऑटोमोबाइल्स में फ्रंट और बैक विंडशील्ड्स को साफ रखने के लिए इस्तेमाल होता है। मैरी एक ट्रॉली कार से यात्रा कर रही थी, तब बर्फबारी इतनी तेज थी कि ड्राइवर को दरवाजा खोलकर ड्राइव करना पड़ रहा था। कई बार उसे ट्रॉली रोकनी पड़ी ताकि विंडशील्ड को साफ कर सके। तब मैरी ने हैंड-ऑपरेटेड उपकरण बनाया, जिसका लीवर ड्राइवर के पास था। रबर का वाइपर ऊपर से विंडशील्ड को साफ करता था। 

1908 स्वतंत्रता सेनानी कन्हाई लाल दत्त को अंग्रेज सरकार ने फाँसी दी।

1909 विख्यात अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ।

1920 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म हुआ। 

1934 जाने माने भाजपा नेता और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1940 बुखारेस्ट, रोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए।

1950 प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1954 साहित्य अकादमी पुरस्कार विख्यात बांग्ला कवि और लेखक जोय गोस्वामी का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1957 भारतीय सांस्कृति संबंध परिषद के अध्यक्ष जाने माने भाजपा नेता विनय प्रभाकर सहत्रबुद्धे का जन्म नासिक में हुआ।

1958 मर्चेंट हैरी विंस्टन ने स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन को होप डायमंड, दुनिया का सबसे प्रसिद्ध हीरा बताया।

1964 सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।

1967 बाॅलीवुड फिल्मों और टेलीविजन के विख्यात अभिनेता आशुतोष राणा का जन्म हुआ।

1970 चीन सरकार ने महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया। इसी दिन 1970 में फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत हुआ। यह दुनिया में बेहद चर्चित राजनेता रहे।



1974 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल सिमोन सिंह का जन्म जमशेदपुर में हुआ।

1977 विश्व विख्यात अमेरिकी अभिनेत्री, माॅडल और सामाजिक कार्यकर्ता ब्रिटनी मर्फी का जन्म हुआ।

1982 सोवियत नेता लियोनिड ब्रेजनेव की मौत हुई। ब्रेजनेव ने सोवियत संघ पर 20 वर्षों तक शासन किया।

1983 दुनिया के नंबर 1 कारोबारी रहे बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसाॅफ्ट ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया। 



1988 पेंटालून्स सहित विभिन्न लोकप्रिय ब्रांड उत्पादों की माॅडल, विज्ञापन और फीचर फिल्म अभिनेत्री, ब्यूटी आइकन हसलीन कौर का जन्म हुआ।

1990 चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने। 

1993 जाने माने भारतीय फुटबाॅल खिलाड़ी जोबी जस्टिन का जन्म तिरुअनंतपुरम में हुआ।

1995 नाइजीरिया में पर्यावरण कार्यकर्ता-नाट्यकार केन सारो वीवा को आठ अन्य लोगों के साथ सरकार ने दुनिया के विरोध के बावजूद फांसी पर चढ़ा दिया। इसी दिन 1995 में भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन हुआ।

2000 गंगा-मेकांग संपर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ। इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं। 

2001 प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। 

2005 चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।

2006 श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या हुई।

2007 एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।

2007 सैंटियागो, चिली में इबेरो-अमेरिकी शिखर सम्मेलन में, स्पेन के राजा जुआन कार्लोस प्रथम ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज से पूछा, क्यों नहीं चुप रहो? शावेज के बार-बार बोलने के बाद स्पेनिश प्रधानमंत्री जोस लुइस रोड्रिग्ज जापात्रो ने भाषण दिया।

2008 भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक मजबूती देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसी दिन भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती। इसी दिन सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75 प्रतिशत की कटौती की। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसी दिन मंगल ग्रह के लिए अपने फीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

2012 सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक फ्रांस्वा बोजीज के अध्यक्ष फ्रांस्वा बोजीज ने होटल का बिल देने से इंकार करने पर अपने बेटे को हिरासत में लेने के लिए कहा।

2013 मोटर स्पोर्ट्स में, स्पेन के मार्क मेर्केज ने 20 साल की उम्र में 2013 मोटो जीपी विश्व चैम्पियनशिप में जीत हासिल करने के लिए सबसे कम उम्र के मोटर साइकिल चालक होने का खिताब हासिल किया।

2013 राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन हुआ।

2014 पूर्वी चीन सागर में कुछ द्वीपों के नियंत्रण के संबंध में जापान और चीन के बीच दो साल के विरोधी संबंधों के बाद, शिंजो आबे, जापानी प्रधानमंत्री और शी लिनपिंग, चीनी राष्ट्रपति ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग राशि के माध्यम से विवाद को समाप्त किया। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करने पर लगा प्रतिबंध हटाया।

-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन ! बेवसाइट पीपुल्सफ्रैंड.काॅम ीजजचेरूध्ध्ूूूण्चमवचसमेतिपमदकण्पद पसंद करने वालों का बहुत-बहुत आभार।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback