ब्रेकिंग न्यूज़

9 नवंबर का इतिहास : जानिए भारत और विश्व में 800 वर्ष में क्या घटनाएं हुईं खास ? History of November 9: Know what happened in India and the world in 800 years special?

भारत में सभी नागरिकों के लिये उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।

1236 इल्तुतमिश और शाह तुर्कान के बेटे दिल्ली सल्तनत के सुल्तान रूकनुद्दीन फिरोज शाह को फांसी दी गई।

1270 भक्त कवि और महान संत नामदेव का जन्म हुआ।

1729 ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन ने सेवाइल की संधि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे एंग्लो-स्पेनिश युद्ध को समाप्त किया।

1799 सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।



1818 रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएँ देने वाले महान रूसी साहित्यकार इवान तुर्गेनेव का जन्म हुआ। इवान तुर्गेनिव का जन्म 9 नवंबर 1818 को रूसी साम्राज्य के ओरेल शहर में हुआ था। इनका पूरा नाम इवान सेरगेविच तुर्गनेव था। ये लोकप्रिय रशियन उपन्यासकार, लघु कथा लेखक, कवि, नाटककार और अनुवादक भी थे। यूरोप, पश्चिम में इन्हीं की वजह से रशियन साहित्य मशहूर हुआ था। इनका निधन 3 सितंबर 1883 को फ्रांस में हुआ। उनके कथन हैं- यदि हम उस पल का इंतजार करेंगे जब एक-एक चीज, हर चीज तैयार मिलेगी, तो हम कभी शुरुआत नहीं कर पाएंगे। अनिर्णायक लोग और बच्चों के लिए कल जैसे शब्द की खोज हुई थी। मैंने विचारों से नहीं, चरित्र से शुरुआत की है।

1857 विश्व प्रसिद्ध मासिक पत्रिका अटलांटिक का प्रकाशन प्रारंभ हुआ।

1877 उर्दू के महान कवि और दार्शनिक मोहम्मद इकबाल का जन्म हुआ। वह सियालकोट में पैदा हुए, जो अब पाकिस्तान में है। भारत में 9 नवम्बर को विश्व उर्दू दिवस (आलमी यौम-ए-उर्दू) मनाया जाता है।

1887 अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।

1888 व्यापक रूप से कुख्यात अज्ञात सीरियलकीलर जैक द रिपर का पांचवां और अंतिम शिकार बनी मैरी जेन केली की लंदन में हत्या कर दी गई।

1914 आॅस्ट्रलियन-अमेरिकन खूबसूरत, लोकप्रिय अभिनेत्री और माॅडल होने के साथ ही एक आविष्कारक भी, हेडी लामार का जन्म हुआ।

1918 जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि हुई। इसी दिन येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार हुआ और येकातेरीनबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी दी गई। जर्मन क्रांति में सम्राट विलियम द्वितीय ने देश से पलायन किया और, जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा हुई।

1922 अल्बर्ट आइंस्टाइन को 1921 में भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया। नोबेल समिति ने किन्हीं कारणों से 1921 के पुरस्कार के विजेता का चयन 1922 में किया।

1931 जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद हुए लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का जन्म।

1936 प्रतिरोध के कवि सुदामा पांडेय धूमिल का जन्म। शासन और समाज के शक्तिशाली वर्ग द्वारा बहुसंख्य आम जनता के साथ किये जाने वाले दमन, उत्पीड़न, शोषण और भेदभाव के खिलाफ धूमिल ने पूरी मुखरता और साहस से लिखा। उनकी कुछ कविताएं एपी भारती के यूट्यूब चैनल पर देखी-सुनी जा सकती हैं।

1937 जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।

1943 संयुक्त राष्ट्र राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की गई और शुरू में 44 देशों ने इसकी स्थापना पर सहमति जता

1947 जूनागढ़ को भारतीय संघ में शामिल किया गया। 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, तब तीन रियासतों की स्थिति उलझी हुई थी। जूनागढ़, कश्मीर और हैदराबाद का मामला पेचीदा था। हैदराबाद और जूनागढ़ की 80-85 प्रतिशत आबादी हिंदू थी और शासक मुस्लिम। कश्मीर में राजा हिंदू तीन-चौथाई कश्मीरी मुसलमान थे। ब्रिटिश सरकार ने इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट 1947 लागू किया था। इसके तहत लैप्स ऑफ पैरामाउंसी ऑप्शन दिया गया था। इससे राजा अपनी रियासत को भारत या पाकिस्तान से जोड़ सकते थे या फिर अपना स्वतंत्र राष्ट्र बना सकते थे। 15 अगस्त 1947 को जूनागढ़ के लोग तय नहीं कर पा रहे थे कि वे पाकिस्तान में जाएं या भारत में। जूनागढ़ के नवाब महाबत खान ने पाकिस्तान जाने का ऐलान कर दिया था। कहा जाता है कि जूनागढ़ के दीवान शाहनवाज भुट्टो की इसमें मुख्य भूमिका थी। इतिहासकार और महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने अपनी किताब- पटेल अ लाइफ में लिखा है कि सरदार को कश्मीर में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन जब जिन्ना ने अपने ही धार्मिक आधार पर बंटवारे के सिद्धांत के खिलाफ जाकर जूनागढ़ और हैदराबाद को पाकिस्तान में जोड़ने की कोशिश की तो पटेल कश्मीर में दिलचस्पी लेने लगे थे। जिन्ना बिना अगर किसी परेशानी के जूनागढ़ और हैदराबाद को हिंदुस्तान में आने देते तो कश्मीर को लेकर विवाद ही नहीं होता और वह पाकिस्तान में चला जाता। जिन्ना ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जूनागढ़ में तब लोगों ने सत्ता अपने हाथ में ली और आरझी हुकूमत बनाई। इस लोकसेना के सरसेनापति रतुभाई अदाणी ने कहा था कि सरदार पटेल चाहते हैं कि जूनागढ़ के लोगों को ये जंग लड़नी चाहिए। अगर जूनागढ़ के लोग और उनके प्रतिनिधि आवाज उठाएंगे तो ही जूनागढ़ भारत में रह पाएगा। तब 23 सितंबर 1947 को आरझी हुकूमत बनाने का फैसला हुआ और 25 सितंबर को घोषणापत्र भी बना था। 8 नवंबर को भुट्टो ने दरख्वास्त दी कि आरझी हुकूमत नहीं बल्कि भारत सरकार जूनागढ़ का कब्जा ले लें। इसी आधार पर 9 नवंबर 1947 को भारत ने जूनागढ़ को नियंत्रण में लिया। इसके बाद जूनागढ़ का स्वतंत्रता दिवस 9 नवंबर को मनाया जाता है। सरदार पटेल की नाराजगी के बावजूद जूनागढ़ में 20 फरवरी 1948 को जनमत संग्रह कराया गया। 2,01,457 रजिस्टर्ड वोटर्स में से 1,90,870 लोगों ने वोट दिया। इसमें पाकिस्तान के लिए सिर्फ 91 मत मिले।

1949 कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।

1954 कन्नड़ में शानदार फिल्मों का निर्माण करने वाले अभिनेता और निर्देशक शंकर नाग का जन्म हुआ।

1960 भारत के पहले एयर चीफ मार्शल सुब्रत मुखर्जी का निधन हुआ।

1970 वर्तमान फ्रांस गणराज्य के जनक और निर्माता राजनेता चार्ल्स डि गॉल का देहावसान हुआ।

1978 मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक के. पी. केशव मेनन का निधन हुआ।

1980 जानी-मानी कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री अनु प्रभाकर मुखर्जी का जन्म हुआ।



1984 जानी-मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल पायल रोहतगी का जन्म हुआ।

1985 इंग्लैंड के शाही घराने के दुनिया के सबसे चर्चित दंपति, राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना विवाह के बाद अमेरिका पहुंचे,जहां उनका जबर्दस्त स्वागत किया राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन और उनकी पत्नी नैंसी और अमेरिकन सरकार ने। इसी दिन अनातोली कारपोव को हराकर 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने।

1989 तीन दशक तक पश्चिमी और पूर्वी बर्लिन को अलग करने वाली बर्लिन की दीवार को गिरा दिया गया। इसे 1961 में बनाया गया था और इसकी लंबाई 45 किलोमीटर थी। इसी दिन ब्रिटेन में मौत की सजा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास किया गया था। इसके ठीक 30 साल बाद यानी 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की संविधान बेंच ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में फैसला सुनाया। मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश दिए। इससे सदियों पुराना विवाद खत्म हो गया।

1996 एवेंडर होलीफील्ड ने तकनीकी आधार पर माइक टायसन को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी का खिताब तीसरी बार जीता।

2000 उत्तर प्रदेश से पहाड़ी हिस्सा काटकर उत्तराखण्ड का अलग राज्य के रूप में गठन। उत्तर प्रदेश से विभाजित कर उत्तराखंड को एक नया राज्य बनाया गया। उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

2005 फ्रांस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फौजें 2006 तक बनी रहेंगी। जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।

2008 जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 2018 सोमालिया में कार धमाकों में 51 लोगों की मौत हुई।

2011 भारतीय जैव रसायन विज्ञानी, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोविन्द खुराना का निधन हुआ।

2019 गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन ! बेवसाइट पीपुल्सफ्रैंड.काॅम ीजजचेरूध्ध्ूूूण्चमवचसमेतिपमदकण्पद पसंद करने वालों का बहुत-बहुत आभार।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback