ब्रेकिंग न्यूज़

8 अक्टूबर का इतिहास : भारत और दुनिया की 1000 वर्ष की अहम घटनाओं की जानकारी World History of 7 October: Information about important events of 800 years of India and the world

1076 क्रोएशियाई क्षेत्र का डेमेट्रियस ज्वोनिमिर को राजा बनाया गया। डेमेट्रियस ज्वोनिमिर क्रोएशियाई राज्य सबसे शक्तिशाली सम्राट हुए।

1769 ब्रिटिश नाविक और खोजी कैप्टन जेम्स कुक न्यूजीलैंड में गरीबी खाड़ी में पंहुचे। बाद में भारत की तरह न्यू जीलैंड भी ब्रिटिश उपनिवेश बना।

1809 प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के विदेश मंत्री बने।

1821 जनरल जोस डे सैन मार्टिन की सरकार ने पेरू में नौसेना की स्थापित की।

1856 एंग्लो-चाइना द्वितीय अफीम युद्ध शुरू हुआ।

1860 अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी। टेलीग्राफ में मशीन के द्वारा लिखित (टंकित) पत्र प्रेषित होते थे।

1871 अमेरिका के शिकागो शहर में दो दिन तक भयंकर आग लगी रही। इस आग से 300 लोगों की मौत और 17,450 घर बर्बाद हुए।

1919 पहली बार ट्रांसकॉन्टिनेंटल एयर रेस शुरू हुई थी। इसमें सैन फ्रांसिस्को से 15 और न्यूयॉर्क से 48 मिलाकर कुल 63 एयरप्लेन शामिल हुए थे। इन विमानों को 5,400 मील का राउंड-ट्रिप पूरा करना था। चैम्पियन बने लेफ्टिनेंट बेल्विन मैनार्ड तीन दिन 21 घंटों में न्यूयॉर्क लौटे।



1926 पाकिस्तान में जन्म हुआ जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता राज कुमार का। विकीपीडिया में वह भारतीय सब इंस्पेक्टर के रूप में दर्ज हैं। वे फिल्म अभिनेता बनने से पूर्व मुंबई पुलिस में उप निरीक्षक थे।

1932 आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है। पहली बार वायुसेना ने 1 अप्रैल 1933 को उड़ान भरी थी। वायुसेना के पहले दस्ते में 6 आरएएफ ट्रेंड ऑफिसर और 19 एयर सोल्जर शामिल थे। पहला ऑपरेशन वजीरिस्तान में कबाइलियों के खिलाफ था। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान एयरफोर्स का विस्तार किया गया। इस दौरान वायुसेना को रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहा जाता था, क्योंकि यह ब्रिटिश सरकार ने प्रारंभ की थी। आजाद भारत में 1950 में संविधान लागू हुआ और इसका नाम भारतीय वायुसेना हो गया।

1936 ब्रिटिश टेलीविजन प्रोग्राम पिक्चर का पहला एपिसोड प्रसारित किया गया।

1936 यथार्थवादी और जनपक्षीय लेखन के लिए मशहूर प्रेमचंद का निधन हुआ। उनका नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। प्रेमचंद उनका लेखकीय नाम है। उन्हें मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता है। मुंशीगीरी यानी लेखा-जोखा का काम कायस्थों का पुश्तैनी पेशा है।

1952 स्वीडन में आर्ने लार्सन को इंटरनल पेसमेकर हृदय संबंधी उपकरण लगाया गया था। यह पहला इंटरनल पेसमेकर इम्प्लांट था। तीन घंटों में इसने काम करना बंद कर दिया था। अगले दिन फिर सर्जरी करनी पड़ी थी। लार्सन 2001 तक जीवित रहे और उनकी कई सर्जरी हुईं, जिनमें 25 से ज्यादा यूनिट्स बदली गईं।

1965 लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को खोला गया. यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी.

1967 बोलिविया में अर्नेस्टो चे ग्वेवारा और उनके दल के लोग पकड़े गए। चे अर्जेंटीना के क्रांतिकारी थे। क्यूबा की क्रांति में इनका अहम रोल रहा। वे क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो के मित्र और सहयोगी रहे।

1970 विख्यात अभिनेता और माॅडल शाहरुख खान की पत्नी फिल्म निर्माता, इंटीरियर डिजायनर गौरी खान का जन्म हुआ। इसी दिन विख्यात सोवियत लेखक एलैकजेंडर सोल्जेनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला.

1973 ब्रिटेन का पहला स्वतंत्र रेडियो स्टेशन एलबीसी शुरू हुआ।

1979 भारत के प्रमुख समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ।

1981 चंडीगढ़ में मोना सिंह का जन्म हुआ। वे प्रसिद्ध खूबसूरत, बोल्ड माॅडल, फिल्म अभिनेत्री और टेलीविजन शो प्रस्तोता हैं।

1990 पत्रकार, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री रहे कमलापति त्रिपाठी का देहावसान हुआ।

1996 कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।

1998 भारत को अमेरिका के एलेक्जेंड्रिया स्थित फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बनाया गया।

2000 वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने। 2000 इस्रायल, फिलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।

2001 मिलान (इटली) हवाई अड्डे पर दो विमान आपस में टकरा गये जिससे एक विमान में आग लग गयी, इसमें 114 लोगों की मौत हो गई।

2002 पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का फिर से परीक्षण किया।

2003 टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोइजर अजा ने खिताब पर कब्जा जमाया।

2003 नोबेल शांति पुरस्कार ईरानी महिला राजनीतिज्ञ, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।

2004 भारतीय गेहूँ पर अमेरिकी बीज कंपनी मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द हुआ। जो किसान आंदोलन भारत में चल रहा है, वह भारतीय खेती बचाने के लिए है। भारत सरकार भारतीय और विदेशी पूंजीपतियों की कठपुतली बनी हुई है। अगर सरकार और कंपनियां अपनी रणनीति में सफल हो गईं तो यह कंपनियां भारतीय खेती और बीजों को बदल कर किसानों और जनता को गुलाम बनने पर मजबूर कर देंगे। 

2004 केन्या की पर्यावरण, सामाजिक कार्यकर्ता वांगरी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

2005 पाकिस्तान में 7.5 की तीव्रतावाला भूकंप आया. इसमें लगभग 70 हजार लोगों की मृत्यु, लगभग इतने ही लोग घायल और करीब तीस लाख से भी अधिक लोग दरबदर हुए।

2007 बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल कैद की सजा हुई।

2008 अमेरिकी राष्ट्रपति जाॅर्ज डब्ल्यू बुश ने भारत के परमाणु बाजार में अमेरिकी व्यापार को मंजूरी देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए।

2011 शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने सूडान और दक्षिण सूडान के शरणार्थियों के लिए पश्चिमी इथियोपिया में एक नया शरणार्थी शिविर खोला।

2020 प्रमुख भारतीय दलित राजनेता और बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का जन्म हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback