ब्रेकिंग न्यूज़

7 अक्टूबर का विश्व इतिहास : भारत और विश्व की 800 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी World History of 7 October: Information about important events of 800 years of India and the world

1200 इंग्लैंड के राजा जॉन से विवाह करने के 2 सप्ताह पश्चात इसाबेला को महारानी घोषित किया गया।

1542 स्पेन के प्रसिद्ध खोजी, यात्री और नाविक जुआन रोड्रिगेज कैब्रिलो अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट के पास सांता कैटालिना द्वीप पर पैर रखने वाले पहले यूरोपीय बने।

1571 यूरोपियन संयुक्त शक्तियों यानी पश्चिमी ईसाई गठबंधन की सेना को आॅटोमन साम्राज्य की सेना ने बुरी तरह परास्त किया।

1586 मुगल बादशाह अकबर यानी अबुल फतह जलालुद्दी मोहम्मद अकबर की सेना कश्मीर में दाखिल हुई।

1708 सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का निधन हुआ.

1714 नीदरलैंड के अल्कमार में बीयर पर टैक्स लगने के कारण लोग भड़क गये। उन्होंने तोड़-फोड़ की और दंगा हो गया। इसमें कई लोग मारे गये।

1737 बंगाल में हजारों छोटे जहाजों के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत.

1780 अमेरिकी मिलिशिया यानी जन सेना ने ब्रिटिश सेना को किंग्स माउंटेन, दक्षिण कैरोलिना के पास हराया।

1840 विलेम द्वितीय नीदरलैंड के राजा बने।

1849 विख्यात अमेरिकी लेखक एडगर एलन पो बेहोशी की हालत में बाल्टीमोर, मैरीलैंड की सड़क पर पाए गये और 4 दिन बाद वाशिंगटन मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।

1868 अमेरिका में कॉर्नेल विश्वविद्यालय खुला. इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी.

1886 स्पेन से क्यूबा स्वतंत्रत हुआ।

1891 स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गांधी के सहयोगी नरहरि पारिख का जन्म हुआ.

1907 स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का जन्म हुआ.



1914 प्रसिद्ध गजल और ठुमरी गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ। उन्हें मल्लिका-ए-गजल कहा गया। बहुतों ने उन्हें गजल गायिकी की क्लियोपेट्रा भी कहा।

1916 सिडनी के तारोंगा शहर में एक चिड़ियाघर बनाया गया, जिसमें जानवरों के लिए कोई पिंजरा नहीं था।

1919 महात्मा गांधी की नवजीवन पत्रिका प्रकाशित हुई.

1922 स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद भारत में लोकसभा अध्यक्ष रहे बली राम भगत का जन्म हुआ.

1924 प्रतिष्ठित हिंदी कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म हुआ।

1933 फ्रांस की 5 विमानन कंपनियों का विलय कर एयर फ्रांस कंपनी का गठन किया गया।

1937 महिलाओं के लिए पहली पत्रिका द अमेरिकन का प्रकाशन हुआ।

1941 जानी मानी भारतीय फिल्म संगीतज्ञ ऊषा खन्ना का जन्म ग्वालियर में हुआ।

1942 अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की.

1944 एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी में सोंडर कामांडो के सदस्य-ऑशविट्ज यहूदी संहार ग्रह में काम करते थे, खुद की हत्या किये जाने की आशंका के बाद उन्होंने विद्रोह किया और करीब 70 लोग मार दिए। 

1949 पूर्वी जर्मनी लोकतांत्रिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।

1950 इसाई मिशनरी मदर टेरेसा को वेटिकन से कलकत्ता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना करने की इजाजत मिली।

1952 चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया।

1957 जाने माने भारतीय - अमेरिकन बिजनेस एक्जीक्यूटिव, इंजीनियर, लेखक, वक्ता तथा फिलांथ्रोपिस्ट विवेक यशवंत रणदिवे का जन्म बंबई में हुआ।

1959 सोवियत स्पेसक्राफ्ट लूना 3 ने पहली बार चांद के दूर वाले हिस्से के फोटो लिए 7 अक्टूबर 1959 को। इनकी मदद से ही अंतरिक्ष विशेष चांद के अंधेरे वाले हिस्से का एटलस बना पाए। चांद की यह यह तस्वीरें उन हिस्सों की हैं, जो पृथ्वी से नहीं दिखते। चांद का गतिविधि कुछ इस तरह का है कि अलग-अलग समय में भी पृथ्वी से सिर्फ 59 प्रतिशत हिस्सा ही दिखता है।

1961 प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन हुआ.

1966 जानी-मानी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, दूरदर्शन में प्रस्तोता रेणुका शहाणे का हुआ। चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी के संस्थापक डाॅ. ईशरी के गणेश का जन्म चेन्नई में हुआ।

1971 केरल के प्रमुख राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता के. केलप्पन का निधन हुआ।

1976 जाने माने हिंदी एवं मराठी फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेता और माॅडल शरद केलकर का जन्म ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ।

1977 युक्ता मुखी के नाम से प्रसिद्ध भारतीय सुंदरी, मिस वर्ल्ड 1999, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल युक्ता एंड्रियल मुखी का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन बाॅलीवुड फिल्म संगीतकारों की प्रसिद्ध जोड़ी साजिद-वाजिद में से एक वाजिद खान का जन्म हुआ।

1978 प्रसि भारतीय क्रिकेटर जहीर खान का जन्म हुआ.

1981 इंडियन आइडल के प्रथम विजेता, प्रसिद्ध गायक, अभिनेता एवं टेलविजन एंकर, माॅडल अभिजीत सावंत का जन्म हुआ। मलयालम फिल्मी गीत गायिका और गायत्री वीणा वादिका वैकोम विजयलक्ष्मी का जन्म वैकोम, केरल में हुआ।

1983 हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ आदि भाषाओं की जानी मानी अभिनेत्री एवं माॅडल पूजा गांधी का जन्म हुआ।

1987 सिख चरमपंथियों ने भारत से अलग देश खालिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1991 जानी-मानी माॅडल, अभिनेत्री और यूनाइटेड कंटीनेंट्स पीजेंट 2016 अवार्ड प्राप्त सुंदरी लोपामुद्रा राउत का जन्म नागपुर में हुआ।

1992 भारत में रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति के साथ निपटने के लिए एक विशेषज्ञ बल के तौर पर हुआ। लेकिन यह भी सामान्यतया पुलिस और पीएसी की तरह ही काम करता है।

1997 नेपाल में सूर्य बहादुर थापा ने नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और भारत तथा रूस के बीच सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमति बनी।

2000 वैश्विक संस्था वल्र्ड वाइड फंड फाॅर नेचर इंडिया को प्रथम राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित किया गया। मानव क्लोनिंग मतलब, किसी व्यक्ति के हमशक्ल दूसरे इंसान का निर्माण।

2001 आतंकवाद के विरुद्ध अमेरिका का अफगानिस्तान में ऑपरेशन एड्योरिंग फ्रीडम शुरू हुआ। अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाओं ने 7 अक्टूबर 2001 को अफगानिस्तान में अल-कायदा और तालिबान ठिकानों को निशाना बना हवाई हमले किये। ये हमले अमेरिकी अभियान ग्लोबल वॉर ऑन टेरर का हिस्सा थे।

2003 राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की घोषणा की।

2004 जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया.

2006 रूस की जानी मानी पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता एना पोलितकोवस्काया की सेंट्रल मास्को में उनके अपार्टमेंट ब्लॉक के लिफ्ट में हत्या कर दी गई।

2008 टाटा के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि नैनो प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने गुजरात में 1,100 एकड़ जमीन हासिल कर ली है।

2009 भारतीय मूल के वेंकटरमन रामाकृष्णन, याले प्रोफेसर थॉमस स्टेट्ज और इजराइली अदा योनाथ को रसायन का विश्व प्रतिष्ठित नोबेल पुस्कार देने की घोषणा हुई।

2011 लाइबेरियाई राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ, महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

2014 नीली रोशनी उत्सर्जक डायोड बनाने पर जापान के हिरोशी अमानो, इसामु अकासाकी और शुजी नाकामुरा को भौतिकी का 2014 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback