ब्रेकिंग न्यूज़

9 अक्टूबर का इतिहास : 600 वर्ष की दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं का संक्षिप्त ब्यौरा History of October 9: Brief description of important events of the world of 600 years

 1446 कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन हुआ।

1701 न्यू हेवेन, कनेक्टिकट, अमेरिका में येल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया। यह दुनिया के शीर्ष प्रतिष्ठित विश्व विद्यालयों में से एक है। 

1708 स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई (जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है) स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।

1740 डच गवर्नर जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।

1771 व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।

1806 श्लेज की लड़ाई में फ्रेंको - प्रशियन का हुआ पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना ने आसानी से पराजित किया।

1812 युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेनिकों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।

1826 हिंदी इतिहासकार और साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ।

1874 सभी देशों के बीच चिट्टी-पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाना शुरू हुआ।

1877 उड़ीसा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता पंडित गोपाबंधु दास का जन्म जन्म हुआ।

1876 स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी।

1888 उन्नीसवीं सदी की अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वाशिंगटन डी. सी. में वाशिंगटन स्मारक जनता के लिए खोला गया।

1897 तमिलनाडु के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और मुख्यमंत्री हुए मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म हुआ।

1923 भारत के प्रसिद्ध अमीर व्यक्ति एवं कारोबारी, उद्योगपति तथा महिंद्रा समूह के मुखिया हुए केशव महिंद्रा का जन्म शिमला में हुआ। आजकल उनके पोते आनंद महिंद्रा महिंद्रा समूह के मुखिया हैं।

1924 तमिलनाडु के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हुए इमानुवेल रविंद्रर यानी इमानुएल शेखरन का जन्म सेल्लूर में हुआ।

1927 जाने माने भारतीय कानूनविद, तमिलनाडु के एडवोकेट जनरल और श्रीमती इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी सरकार के समय भारत के आॅडीटर जनरल रहे केशव पारासरन का जन्म श्रीरंगम में हुआ।

1930 अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।

1944 प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अख्तर हुसैन की बेटी जानी मानी बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री जाहिदा हुसैन का जन्म बंबई में हुआ।

1945 बंगाली एवं हिंदी सिनेमा की 1960 एवं 1970 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं माॅडल सुमिता सान्याल का जन्म दार्जिलिंग में हुआ।

1946 जाने माने ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता राॅबिन स्टीवर्ट का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।

1949 भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन हुआ। ब्रिटिश सरकार ने इंडियन टेरिटोरियल एक्ट के आधार पर इस सेना के गठन का रास्ता साफ किया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना की।

1953 ब्रिटिश सरकार ने गुयाना के संविधान को निलंबित कर दिया। इसी दिन जानी मानी इतिहासकार और पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हुईं पापिया घोष का जन्म हुआ।

1958 जाने माने अमेरिकी समलैंगिक एलजीबीटी अधिकार कार्यकर्ता उर्वशी वैद्य का जन्म दिल्ली में हुआ।

1963 सैफुद्दीन किचलू का निधन हुआ। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचलू पहले भारतीय थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए सोवियत संघ के लेनिन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1965 जाने माने बांग्ला फिल्म अभिनेता, गायक, गीतकार और पटकथा लेखक सिलाजीत मजूमदार का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1968 तमिलनाडु के प्रमुख राजनेता, सांसद, केंद्रीय मंत्री रहे पीएम यानी पट्टाली मक्कल काचि पार्टी के प्रमुख नेता अंबुमणि रामदास का जन्म पांडिचेरी में हुआ।

1970 बंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।

1974 तेलुगू सिनेमा के विख्यात हास्य कलाकार, पटकथा लेखक, अभिनेता हर्ष वर्धन का जन्म हुआ।

1976 बंबई और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरुआत।

1983 दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुन डू-ह्वान बर्मा के रंगून में एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे।



1987 फिल्म भिंडी बाजार से सुपरिचित हुई खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल वेदिता प्रताप सिंह का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1990 भारत में ही निर्मित पहला तेल टैंकर मोतीलाल नेहरू भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया। इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था।

1991 सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया। ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हाल में जापान फेस्टिवल के अंतर्गत इस पहलवानी स्पर्धा का आयोजन किया गया।

1997 इटली के वामपंथी रुझान वाले लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यंग्यकार दारियो फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1998 पाकिस्तान की नेशनल असेंबली यानी केंद्रीय संसद ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।

2004  अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया। चुनाव में हामिद करजई विजयी रहे। देश में 2001 में तालिबान के पतन के बाद करजई ने अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्व निभाया था।

2005 यूरोपीय उपग्रह क्रायोसेट का प्रक्षेपण विफल हुआ।

2006 प्रमुख दलित चिंतक, राजनेता और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का निधन हुआ। इसी दिन गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की। इसी दिन भारत में समता पार्टी की प्रमुख जया जेटली पर वर्ष 2000 में इजराइली कंपनी से करोड़ों रुपए के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट में रिश्वत लेने का आरोप लगा।

2006 उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर आईसीटी का पहला परमाणु उपकरण परीक्षण किया।

2009 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट एलसीआरओएसएस को प्रक्षेपित किया।

2012 तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 बरस की मुखर वक्ता मलाला यूसुफजई को सिर में गोली मारी। मलाला इस घातक हमले में बच गईं। बाद में वे विश्व चर्चित हुईं और उन्हें शांति के लिए नोबल पुरस्कार भी मिला। इसी दिन यूनान की राजधानी एथेंस में लगभग 25,000 लोगों ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के यूनान की सरकारी यात्रा करने के विोध में प्रदर्शन किया।

2014 अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट हुई एस एंड पी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में लगभग 2 प्रतिशत की कमी आई।

2015 बालीवुड फिल्मों के जाने माने संगीतकार रवीन्द्र जैन का निधन हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback