ब्रेकिंग न्यूज़

6 अक्टूबर का इतिहास : भारत और दुनिया की 500 वर्ष की तमाम अहम घटनाओं की जानकारी History of 6 October: Information about all the important events of 500 years of India and the world

1506 प्रमुख सिख संत बाबा बुड्ढा का जन्म अमृतसर के पास काठू नांगल गांव में जाट सिख परिवार में हुआ।

1499 इटली के मिलान नगर, क्षेत्र पर फ्रांस के राजा लुईस ने कब्जा किया। इटली का यह शहर आज दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक शहरों में से एक है।

1679 मुगल वंश के 12वाँ बादशाह नेकु सियर का जन्म हुआ.

1683 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया, अमेरिका पहुंचे थे. पेंसिल्वेनिया कॉलोनी में जर्मन प्रवासियों ने उत्तरी अमेरिका में पहली स्थायी जर्मन बस्ती जर्मेनटाउन की स्थापना की। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है.

1762 ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया.

1777 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में जनरल सर हेनरी क्लिंटन के नेतृत्व में ब्रिटिश सेनाओं ने फोर्ट क्लिंटन और फोर्ट मोंटगोमरी पर कब्जा कर लिया, और हडसन नदी मार्ग को नष्ट कर दिया।

1858 क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ.



1860 आईपीसी - इंडियन पीनल कोड अर्थात भारतीय दंड विधान अक्टूबर को पारित हुआ था। उसे एक जनवरी 1862 से लागू किया गया था। हत्या से लेकर रेप तक और चोरी से लेकर मानहानि तक हर अपराध की सजा क्या होगी, इसी कानून से तय किया गया है।

1870 एकीकृत इटली की रोम को राजधानी बनाया गया।

1873 आयरलैंड में रग्बी यूनियन यानी काउंटी कार्लो फुटबॉल क्लब की स्थापना की गई।

1879 दारुल उलूम देवबंद के मुखिया इस्लामिक विद्वान हुसैन अहमद मदनी का जन्म बांगरमऊ, उन्नाव में हुआ।

1884 न्यूपोर्ट रोड आइलैंड, अमेरिका में नौसेना वार कॉलेज स्थापित किया गया।

1893 मेघनाद साहा का जन्म हुआ। साहा विख्यात भारतीय खगोल भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने साहा आयनीकरण समीकरण विकसित किया था।

1906 ईरान में मजलिस यानी संसद सत्र का पहली बार आयोजन किया गया।

1927 संवाद और पाश्र्व संगीतयुक्त पहली फीचर फिल्म द जैज सिंगर रिलीज हुई। इसे फिल्म निर्माण कंपनी वार्नर ब्रदर्स ने बनाया था।

1930 हरियाणा के प्रमुख राजनेता और तीन बार मुख्यमंत्री रहे भजन लाल बिश्नोई का जन्म बहावलपुर, पाकिस्तान में हुआ।

1933 हैदराबाद के आखिरी निज़ाम और वर्तमान में निज़ाम्स चेरीटेबल ट्रस्ट तथा मुकर्रम जाह ट्रस्ट शिक्षा समिति के मुखिया मुकर्रम जाह का जन्म हुआ।

1940 मलयालम, तमिल, तेलुगू आदि दक्षिण भारतीय भाषाओं की 2500 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री सुकुमारी का जन्म नागरकोली में हुआ।

1944 जीतनराम माँझी जनता दल (यूनाइटेड) के राजनेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

1945 कौशल विकास से संबंधित प्रधानमंत्री के सलाहकार सुब्रमण्यम रामादुरई का जन्म नागपुर में हुआ।

1946 प्रसिद्ध बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का जन्म हुआ। यह आचार्य रजनीश ओशो के शिष्य भी रहे। ओशो ने इन्हें स्वामी विनोद भारती नाम दिया।

1951 सोविय संघ ने परमाणु हथियारों की होड़ में शामिल होने का ऐलान कर दिया। सोवियत संघ के प्रमुख अखबार प्रावदा में जोसेफ स्टालिन का इंटरव्यू छपा था, जिससे लोगों को पहली बार पता चला कि 1949 में परमाणु बम टेस्ट करने के बाद सोवियत संघ ने भी परमाणु बम बना लिया है।

1952 पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ त्रणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता और शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1954 प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।

1957 सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया.

1961 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने नागरिकों को परमाणु युद्ध की स्थिति में परमाणु विकिरण से बचाने के लिए बम आश्रयों के निर्माण की सिफारिश की।

1963 पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी ग्रैंड ओल्ड मैन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पहले अध्यक्ष बाबा खड़क सिंह का निधन दिल्ली में हुआ। इनका जन्म 6 जून 1868 को सियालकोट, पाकिस्तान में हुआ था। बाॅलीवुड फिल्मों और टेलीविजन के जाने माने अभिनेता संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्टूबर 1963 को दरभंगा, बिहार में हुआ।

1972 भोजपुरी फिल्मों के प्रमुख निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संगीतकार राजकुमार आर पांडेय का जन्म हुआ।

1974 वीके कृष्ण मेनन भारतीय राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री का निधन हुआ।

1976 थाइलैंड की सेना और पुलिस ने थमामासैट विश्वविद्यालय के मैदान तथा बैंकाक के सनम लुआंग में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 46 लोगों की जान ले ली और सैकड़ों लोग घायल कर दिए। इसके बाद सेना ने प्रधानमंत्री सेनी प्रमोज को हटाकर शासन अपने हाथ में ले लिया।

1981 मिस्र की राजधानी काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक विद्रोही सैनिक गुट के एक सैनिक ने मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात यानी मोहम्मद अनवर अल सादात की हत्या अंधाधुंध गोलियां मारकर कर दी।

1982 चीनी मूल के भारतीय गायक, अभिनेता, टेलीविजन कलाकार और दंत चिकित्सक मियांग चांग का जन्म धनबाद, बिहार में हुआ।

1983 खालिस्तानी आतंकग्रस्त पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया.

1988 मलयालम टेलीविजन जगत की जानी मानी, खूबसूरत, प्रतिभावान अभिनेत्री एवं माॅडल अर्चना सुसीलन का जन्म भिलाई में हुआ।

1991 अंग्रेजी की जानी मानी, प्रतिभाशाली लेखिका और संपादक निकिता सिंह का जन्म पटना में हुआ।

1994 यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की.

1995 स्विटजरलैंड के दो वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।

2000 इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू हुई, यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रांति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।

2002 आतंकी संगठन अल कायदा ने तेल टैंकर लिम्बर्ग में बमबारी की, जिससे 90,000 बैरल तेल अदन की खाड़ी में बह गया।

2004 इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर रोका।

2007 ब्रिटिश नाविक जैसन लुईस ने 12 जुलाई 1994 में एक्स्पीडिशन 360 नाम से ग्रीनविच, लंदन से दुनिया का चक्कर लगाने का अभियान शुरू किया था। 46,000 मील की इस यात्रा में 4,833 दिन लगे। इस दौरान उन्होंने मानव शक्ति से चलने वाले परिवहन साधनों का ही इस्तेमाल किया, जैसे, साइकिल, रोलर ब्लेड्स और पैडल से चलने वाली बोट। 6 अक्टूबर 2007 में जैसन को दुनिया का चक्कर लगाने में कामयाबी मिली। 2007 में इसी दिन जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद हुए लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का निधन हुआ। इसी दिन परवेज मुशर्रफ अपनी एकतरफा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए। कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।

2008 वैश्विक मंदी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नकद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फैसला किया.

2010 दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

2011 राजनीतिज्ञ राजनीतिक लुइस प्रोतो बार्बोसा भारतीय दल प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा) से था, का निधन हुआ।

2014 अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback