ब्रेकिंग न्यूज़

5 अक्टूबर का इतिहास : भारत तथा दुनिया की 1500 वर्ष की अहम घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी History of October 5: Brief information about important events of 1500 years of India and the world

610 सत्तारूढ़ सम्राट की हत्या करने के बाद हेराक्लिअस बीजान्टिन साम्राज्य का सम्राट बना।

1524 भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरांगना, गोंडवाना की रानी हुईं दुर्गावती का जन्म कलिंज, मध्य प्रदेश में हुआ। 

1676 वैसे तो नकद मुद्रा के रूप में मुगल शहंशाह औरंगजेब ने सिक्के चलवा दिए थे। लेकिन ब्रिटिश राज में सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत 5 अक्टूबर 1676 को दी गई। बम्बई में ढाली गई इस मुद्रा को रुपया और पैसा कहा गया।

1750 वेनिस, इटली में विख्यात नाटककार कार्लो गोल्डोनि के प्रसिद्ध आईल टेट्रो कॉमिको नाटक का प्रथम मंचन हुआ।

1789 फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्साय किले तक मार्च किया और किला ध्वस्त कर दिया। डबल रोटी महंगी हो गई थी, जनता जब राजमहल के समक्ष रोटी के अपनी पहुंच से बाहर होने की बात कहते हुए शासन से महंगाई कम करने और रोजगार की मांग कर रही थी तब महारानी मैरी अंतुआनेत ने महल के झरोखे से नीचे भीड़ को संबोधित कर कहा कि रोटी नहीं मिल रही है तो केक खाइये। इससे जनता भड़क गई और फिर फ्रांस में क्रांति हुई। जिसमें राजा और रानी सहित तमाम लोग मारे गये। 

1793 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म को देश निकाला दिया गया।

1796 स्पेन ने इंग्लैंड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1805 भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में निधन हुआ।

1813 थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को पराजित किया। ब्रिटिश सेना में लगभग 1000 भारतीय सैनिक थे।

1823 स्वास्थ्य-चिकित्सा विषयक शोधों, खोजों इत्यादि की जानकारी देने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका द लान्सेट मेडिकल जर्नल का थॉमस वक्ले ने प्रकाशन प्रारंभ किया। इसी दिन तमिलनाडु के संत और भक्त कवि रामालिंगा स्वामीगल का जन्म मरुधुर, चिदंबरम में हुआ।

1864 कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई। इसी दिन सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले फ्रांस के आविष्कारक लुइस ज्यां ल्यूमियर का जन्म हुआ।

1868 प्रख्यात असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म।

1880 एटी क्रॉस ने पहले बॉल पॉइंट पेन का पेटेंट कराया। अमेरिका की एटी क्रॉस कंपनी का पेन और लेखन सामग्री पर लंबे समय एकाधिकार रह।

1902 दुनिया की शीर्ष फूड कंपनी मैकडोनाल्ड्स की स्थापना करने वाले रे क्रॉक का जन्म हुआ।

1910 पुर्तगाल में राजशाही खत्म हुई और गणतंत्र की स्थापना हुई।

1915 बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

1922 धर्मोपदेशक, गुरु, प्रवचनकर्ता कृपालु महाराज का जन्म मनगढ़, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ।

1943 पाकिस्तान के विख्यात इस्लामिक विद्वान और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे मोहम्मद तकी उस्मानी का जन्म देवबंद, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1944 फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1946 पहले कान्स फिल्मोत्सव का फ्रांस में समापन हुआ।

1948 तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्काबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हुई।

1950 पांडीचेरी, जिसे अब पुदुचेरी कहा जाता है, के छठवें मुख्यमंत्री वी. वैथिलिंगम का जन्म हुआ।



1952 दलित चिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता कांचा इलैया का जन्म। कांचा इलैया ने राजनीतिक विज्ञान और एम. फिल में एमए की उपाधि प्राप्त की। उन्हें दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में भूमि सुधार के अपने अध्ययन के लिए सम्मानित किया गया। वह महात्मा ज्योतिराव फुले पुरस्कार प्राप्त किये और 1994-97 के बीच नेहरू फेलो थे।

1954 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभावशाली राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गुरुदास कामत का जन्म हुआ।

1962 जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म डॉ. नो रिलीज हुई।

1969 विख्यात बांग्ला फिल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री, माॅडल और तृणमूल कांग्रेस नेत्री सताब्दि राय का जन्म आगरपारा, कलकत्ता में हुआ।

1973 बाॅलीवुड, कन्नड़, मलयालम आदि भाषाओं की फिल्मों के विख्यात सिनेमाटोग्राफर रवि बर्मन का जन्म तंजावुर में हुआ।

1975 बर्कशायर, इंग्लैंड में जन्मी केट विंस्लेट। कई फिल्मों में महिलाओं के अलग-अलग चरित्रों को निभाने वाली केट को टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनिया में बहुत सराहा गया।

1988 ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।

1989 न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी। 1989 जानी-मानी टीवी एंकर, अभिनेत्री रूपल त्यागी का जन्म हुआ। उन्हें जी टीवी के सपने सुहाने लड़कपन के लिए खासतौर पर जाना जाता है।

1989 तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति दिए जाने का ऐलान किया गया।

1989 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री, माॅडल और कोरियोग्राफर रूपल त्यागी का जन्म बंबई में हुआ।

1991 जाने-माने अंग्रेजी अखबार समूह द इंडियन एक्सप्रेस के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है। वे आरएसएस के राजनीतिक संगठन भारतीय जनसंघ के समर्थक थे।

1995 आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

1997 युगांडा की राजधानी कम्पाला से नील नदी के स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

1997 भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का प्राप्त किया।

1999 भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण निषेध संधि सीटीबीटी पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसी दिन भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर का जन्म चेन्नई में हुआ।

2000 यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति स्लोवोदान मिलोसेविच के खिलाफ विद्रोह हुआ। बाद में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चला और जेल में उनकी मौत हुई।

2001 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।

2004 पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।

2005 खुशमिजाजी में भारत चौथे नंबर पर आया।

2007 नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।

2008 केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेतु समुंद्रम परियोजना के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।

2011 मोबाइल, इंटरनेट साॅफ्टवेयर कंपनी एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में पैंक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ। इस अमेरिकी ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी और उनकी कंपनी दुनिया की सबसे सफल कंपनी बनी। इसी दिन 2011 में भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी आकाश लॉन्च किया गया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback