ब्रेकिंग न्यूज़

4 अक्टूबर का इतिहास : जानिए इस दिन दुनिया में 800 वर्ष में जो घटनाएं हुईं बेहद खास History of October 4: Know the events that happened in the world on this day in 800 years are very special

1227 लाइबेरिया क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों के खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।

1302 बीजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच शांति समझौता हुआ।

1582 आज तारीख के लिए हम जिस कैलेंडर को देखते हैं उसे ग्रेगोरियन कैलेंडर कहते हैं। आज ज्यादातर देशों में ग्रेगोरियन कैलेंडर ही मान्य है। इटली, पोलैंड, पुर्तगाल ने अपनाया ग्रेगोरियन कैलेंडर इटली, पोलैंड, पुर्तगाल और स्पेन ने पोप ग्रेगरी के आदेश पर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था। इसे इक्विनॉक्स और सॉलस्टाइसेस जैसी घटनाओं को एडजस्ट करने के लिए ही बनाया था। यह भी ध्यान रखा कि नॉदर्न हेमिस्फीयर के स्प्रिंग इक्विनॉक्स के आसपास ही ईस्टर को सेलिब्रेट किया जा सके। कई दिन छोड़ दिए थे। 4 अक्टूबर के बाद एकदम से 15 अक्टूबर आ गया था। आज ज्यादातर देशों में ग्रेगोरियन कैलेंडर ही मान्य है।

1779 जेम्स विल्सन और अन्य लोगों के खिलाफ फिलाडेल्फिया में द फोर्ट विल्सन दंगे हुए।

1824 अमेरिकी गुलामी से आजाद होने के बाद मैक्सिको गणतांत्रिक देश बना।

1830 नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम नया देश बना।

1832 राजा लुडविग प्रथम का दूसरा पुत्र बावेरिया का राजकुमार ओटो यूरोप की प्रमुख शक्तियों द्वारा ओथॉन चुना गया, जो यूनानी राष्ट्र के स्वतंत्रता के पुनर्मूल्यांकन के बाद ग्रीस का पहला राजा था।

1857 प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ.

1880 अमेरिका के लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।

1884 प्रमुख हिंदी साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म हुआ।

1904 तमिलनाडु के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तिरुप्पुर कुमारन का जन्म हुआ।

1918 अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित सेवरविले में एक बारूद का संयंत्र में विस्फोट होने से 100 से अधिक लोगों की मौत, सैकड़ों घायल और 300 से अधिक भवनों को भारी नुकसान पहुंचा।

1927 भारतीय प्रशासनिक सेवा में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल का जन्म हुआ.

1931 हिंदी और बंगला की मशहूर पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ।

1938 कपड़ों के मशहूर ब्रांड रेमंड्स के संस्थापक, चर्चित उद्योगपति - कारोबारी विजयपत सिंहानिया का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1943 अमेरिका ने सोलोमन द्वीप पर कब्जा किया।

1952 बाॅलीवुड के 1970 और 1980 के दशक के हिंदी एवं मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध गीत गायक शैलेंद्र सिंह का जन्म बंबई में हुआ।

1957 सोवियत संघ ने दुनिया का पहला कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किया और इसका नाम स्पुतनिक-1 रखा। रूसी भाषा में यात्री को स्पुतनिक कहा जाता है। मानव इतिहास के पहले 83.5 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट ने 92 दिन में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया।

1963 क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान फ्लोरा से छह हजार लोगों की मौत।

1966 लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और 4 अक्टूबर का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1974 भारत ने दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंगभेद नीति विरोध करते हुए वहाँ जाकर डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया

1976 ब्रिटेन में ब्रांड इंटरसिटी 125 हाई स्पीड ट्रेन पेश की गई

1977 भारतीय विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया. हिंदी में दिया गया यह पहला भाषण था.



1978 नई दिल्ली में जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल सोहा अली खान का जन्म हुआ। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी मशहूर क्रिकेटर। उनकी माँ शर्मीला टैगोर, मशहूर हिंदी फिल्म अभिनेत्री। उनके एक भाई मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और और बहन प्रसिद्ध आभूषण डिजाइनर सबा अली खान हैं। इसी दिन मशहूर टेलीविजन अभिनेता रोहित बख्शी का जन्म हुआ।

1980 पाओली डैम का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ।  उनके पिता का नाम अमोल डैम और माँ नाम पापिया डैम है। पाओली मुख्यतः बांग्ला अभिनेत्री हैं।

1980 बहुचर्चित, बहुविवादित फिल्म अभिनेत्री और माॅडल श्वेता तिवारी का जन्म इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता का नाम अशोक और माँ का निर्मला है। श्वेता पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग वजहों से चर्चा में रही हैं। उनकी एक परेशानी अपने पति और बेटे रेयांश को लेकर भी है। बाॅम्बे हाई कोर्ट ने उनके बेटे की कस्टडी श्वेता को ही सौंपी है। पति अभिनव कोहली ने उनसे अलग होकर बेटे को हासिल करने के लिए मुकदमा कर रखा था।

1984 टिम मैकार्टनी और ग्रेग मोर्टिमर माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने।

1987 खूबसूरत, बोल्ड, प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल स्नेहा वाघ का जन्म कल्याण, महाराष्ट्र में हुआ।

1992 कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका, चित्रकार, कवियित्री और फोटोग्राफर रूपी कौर का जन्म होशियारपुर, पंजाब में हुआ।

1996 पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा था। उनका यह रिकॉर्ड 19 साल तक कायम रहा। एबी डिविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को केवल 31 गेंदों पर शतक लगाकर उनका ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

1997 जाने माने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का जन्म रुड़की (हरिद्वार) उत्तराखंड में हुआ।

2006 कंप्यूटर इंजीनियर और जूलियन असांजे ने वेबसाइट विकिलीक्स की स्थापना की। इसने अमेरिका, ब्रिटेन के इराक और अन्य देशों में युद्ध अपराधों के दस्तावेज सार्वजनिक किये। 

2008 अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर पहुंचीं।

2011 अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट प्रमुख अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिह्नित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डाॅलर का इनाम भी रखा।

2012 फाॅर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।

2014 अमेरिका में इबोला वायरस से बीमार पहला व्यक्ति अस्पताल में भर्ती किया गया। नाम था - थॉमस एरिक डंकन।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback