ब्रेकिंग न्यूज़

3 अक्टूबर का इतिहास : सुख, दुख, हर्ष, विषाद और विविध प्रकार की 500 वर्ष की दुनिया की अहम घटनाओं के बारे में जानिए History of October 3: Know about the important events of the world of 500 years of happiness, sadness, joy, nostalgia and various types

1657 मैड्रिड, जो अब स्पेन की राजधानी है, पर फ्रांसीसी सैनिकों ने कब्जा किया।

1670 महाराष्ट्र के शासक छत्रपति शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर हमला किया।

1712 मॉन्ट्रो के राजकुमार रोब ने अपने से विपरीत राय रखने वाले रॉय मैकग्रेगर की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया।

1783 पहला वाटरफोर्ड क्रिस्टल ग्लास बनाने वाला व्यवसाय वाटरफोर्ड, आयरलैंड में शुरू हुआ।

1831 मैसूर पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

1835 जेएसएस स्टैडटलेर ने पेंसिल निर्माण कंपनी स्टैडटलेर नूरेंबर्ग, जर्मनी में स्थापित किया गया।



1863 अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में थैंक्स गिविंग डे मनाए जाने की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1863 में 3 अक्टूबर को नवंबर के आखिरी गुरुवार को थैंक्स गिविंग डे के तौर पर तय किया था। तब से अमेरिका में इस दिन छुट्टी होती है। इसकी शुरुआत फसल का सीजन खत्म होने पर अच्छी पैदावार के लिए ईश्वर का धन्यवाद अदा करने के लिए हुई थी। अब यह अमेरिका के सबसे बड़े खरीददारी त्यौहार के तौर पर प्रचलित है।

1866 इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली को सौंपा।

1880 अण्णासाहेब किर्लोस्कर ने पुणे में पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शकुंतल का मंचन किया।

1890 उड़ीसा के विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म हुआ।

1892 अमेरिका में भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे, लेखक, आध्यात्मिक वक्ता और अमेरिकी सेना में सेवारत रहे भगत सिंह थिंद का जन्म तारागढ़, भारत में हुआ।

1901 मोटर साइकिल रेसिंग की शुरुआत जापान में हुई।

1915 नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1923 भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फिजीशियन कादम्बिनी गांगुली का निधन हुआ।

1932 इराक को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली।

1938 विख्यात पर्यावरणवादी, नर्मदा नदी संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहे, चित्रकार और लेखक अमृत लाल बेगड़ का जन्म हुआ।

1943 विख्यात भारतीय लेखक गुरचरन दास का जन्म फैसलाबाद, पाकिस्तान में हुआ।

1944 जानी मानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेत्री, विदेश मंत्री रहीं परनीत कौर का जन्म शिमला में हुआ।

1949 सुविखात बाॅलीवुड फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता का जन्म हुआ।

1952 ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण हरिकेन किया।

1953 भारत के पैंतालीसवें प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का निधन हुआ।

1957 सिंगापुर की बहुप्रतिष्ठित, बहुप्रशंसित, अनेक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त थिएटर कलाकार, गायिका और अभिनेत्री जेसिंथा अबिशेगनाडेन का जन्म सिंगापुर में हुआ।

1970 लेबनान के प्रधान मंत्री रशीद करमी की सरकार ने इस्तीफा दिया।

1952 ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित इस्तेमाल का नियम समाप्त किया गया। 12 बरस बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का अधिकार प्राप्त हुआ।

1963 जानी मानी भारतीय फैशन डिजाइनर, इंडियन फैशन हाउस की संस्थापक अनीता डोंगरे का जन्म बांद्रा पश्चिम, बंबई में हुआ।

1965 ब्रिटिश संसद की सदस्य और कंजरवेटिव पार्टी की नेत्री रचेल मैक्लियन का जन्म मद्रास, भारत में हुआ।

1977 श्रीमती इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया। हालांकि यह ग्रहमंत्री चौधरी चरण सिंह और प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का राजनीतिक प्रतिशोध था। गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित न हुए।

1978 भारत का पहला परखनली शिशु कलकत्ता में पैदा हुआ। इसे आधिकारिक रूप से काफी समय बाद मान्यता मिली।

1975 बांग्लादेश ने पाकिस्तान से अलग होने के यानी 1971 के बाद पहली बार, दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंध स्थापित किए।

1984 भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।

1989 तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

1990 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।

1991 बेहद बोल्ड, खूबसूत, प्रतिभावान टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल क्रिस्सन बारेट्टो का जन्म मुंबई में हुआ।

1992 गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती.

1994 जालंधर, पंजाब में अंकिता शौरी का जन्म हुआ जो ब्यूटी क्वीन, सुपरमाॅडल और अभिनेत्री हैं। इसी दिन भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपना औपचारिक दावा पेश किया.

1995 चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सहज हस्तांतरण पर सहमति हुई। 1995 में इसी दिन अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओजे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया. यह मुकदमा तकरीबन एक वर्ष तक देश में बहुत चर्चित रहा।

1996 मशहूर पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने वनडे-इंटरनेशनल मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।

1999 ऊंची कूद के जाने माने भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार का जन्म हुआ। इसी दिन आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की। इसी दिन 21 अन्य पार्टियों के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 545 में से 296 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं। 

2002 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफारिश की गई।

2003 पडोसी देश पाकिस्तान ने हल्फ-तृतीय मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 पाकिस्तान का चर्मपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव के रूप में दक्षिण कोरिया के बान की मून का चुनाव हुआ।

2008 7000 डाॅलर ट्रिलियन अमेरिकी वित्तीय प्रणाली के लिए विधेयक पर राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश ने हस्ताक्षर किये। यह अमेरिकी कंपनियों को मंदी से उबारने के लिए वेलआउट पैकेज का हिस्सा था।

2013 लात्पेदुसा द्वीप (इटली) के पास एक नाव डूबने से करीब 134 लोगों की मौत हुई।

2013 अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में पांच साल जेल की सजा सुनाई। लागोस, नाइजीरिया में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गयी। इसी दिन साॅफ्टवेयर कंपनी एडोब ने खुलासा किया कि 2.9 मिलियन ग्राहकों के डेटा से खिलवाड़ किया, चोरी किया गया है और इसमें ग्राहकों की तमाम जानकारियों के साथ क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी शामिल है।

2014 फिलिस्तीन को स्वीडन सरकार ने औपचारिक रूप से एक संप्रभु राज्य के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की। इसकी मान्यता को दो साल पहले संयुक्त राष्ट महासभा ने समर्थन दिया था।

1994 पटना में दशहरे पर बिजली का तार गिरने की अफवाह से मची भगदड़ में 32 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए।

विशेष नोट- उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्स फ्रैंड

No comments

Thank you for your valuable feedback