ब्रेकिंग न्यूज़

31 अक्टूबर का इतिहास - जानिए 500 साल में भारत और विश्व में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of 31 October - Know about important events in India and the world in 500 years

 475 पश्चिमी रोमन साम्राज्य के अंतिम सम्राट बने रोमुलस ऑगस्टस सिंहासनारूढ़ हुए।



1517 वृत्तांतों के अनुसार इसाई धर्म के महान समाज सुधारक, चिंतक, मानवतावादी मार्टिन लूथर ने प्रोटेस्टेंट सुधार की शुरुआत करते हुए जर्मनी के विटेनबर्ग में कैसल चर्च के दरवाजे पर अपनी कैथोलिक धर्म से संबंधित प्रसिद्ध आपत्तियां चिपकाईं।

1664 मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1759 फिलीस्तीन के साफेद में जबरदस्त भूकंप से 100 लोग मारे गये।

1864 अमेरिका में विलय के बाद नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।

1871 सुधारवादी इसाई धड़े प्रोटेस्टेंट की यूनियन की स्थापना नीदरलैंड के डॉककुम में की गयी।

1875 भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, पं. जवाहर लाल नेहरू के सहयोगी और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का जन्म हुआ।

1889 प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री आचार्य नरेन्द्र देव का जन्म हुआ।

1895 विख्यात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भारत के प्रथम क्रिकेट कप्तान सी. एन. नायडू का जन्म हुआ।

1905 अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन हुआ।

1908 चतुर्थ ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।

1914 ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।

1922 विश्व प्रसिद्ध कंबोडियाई राजा नोरोदम शिंहानुक का जन्म हुआ। इसी दिन विख्यात अमेरिकी, हाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल बारबरा बेल जेड्स का जन्म हुआ।



1929 विश्व विख्यात इसाई मिशनरी मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए कलकत्ता पहुंचीं।

1943 भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ। इसी दिन केरल के प्रमुख कांग्रेस राजनेता तथा मुख्यमंत्री हुए ओमन चांडी का जन्म कुमारकोम में हुआ।

1947 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत और पाकिस्तान के विभाजन का ब्रिटिश सरकार का प्रस्ताव स्वीकार किया।

1950 ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की। 1949 में महान समाजवादी नेता माओ त्से तुंग के नेतृत्व में चीन में नवजनवादी समाजवादी क्रांति हुई थी। कम्युनिस्टों ने सरकार बनाई।

1953 बेल्जियम में टेलीविजन प्रसारण शुरू हुआ।

1956 स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण के मिस्र के फैसले के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए मिस्र पर बमबारी शुरू की।

1959 सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1960 बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।

1962 असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद भाजपा नेता सर्बानन्द सोनोवाल का जन्म हुआ।

1963 जाने माने ब्रिटिश अभिनेता, काॅमेडियन, टेलीविजन शो प्रस्तोता संजीव भास्कर का जन्म लंदन में हुआ।

1966 भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

1969 पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बाहुबली नेता, माफिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्म कलकत्ता में हुआ।



1975 बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ।

1978 ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू। यमन ने 1978 में अपना संविधान अंगीकार किया।

1980 सातवें लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।

1982 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, रियलिटी शो कलाकार एवं माॅडल अर्जुन बिजलानी का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन पहुंचने वाले पहले बिशप बने। इसी दिन बिहार के प्रमुख दलित राजनेता रामविलास पासवान के बेटे अब लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष तथा लोकसभा सदस्य चिराग पासवान का जन्म हुआ।

1983 डी सर के नाम से पुकारे जाने वाले जाने माने बाॅडीवुड कोरियोग्राफर, नर्तक, अभिनेता, टेलीविजन कलाकार धर्मेश येलांडे का जन्म वडोदरा, गुजरात में हुआ। इसी दिन आए चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार मिली।



1984 की 31 अक्टूबर को प्रातः 9 बजकर 10 मिनट प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकलीं, कार्यालय की ओर जा रही थीं। उनका एक सोवियत पत्रकार के साथ साक्षात्कार निर्धारित था।  बीच रास्ते में अचानक वहां तैनात सिक्युरिटी गार्ड बेअंत सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और इंदिरा गांधी पर फायर किया। गोली उनके पेट पर लगी। इसके बाद बेअंत ने दो और फायर किए। बेअंत सिंह ने 5 फीट की दूरी पर ही खड़े अपने सहकर्मी सुरक्षा गार्ड सतवंत सिंह से चिल्लाकर कहा, गोली चलाओ। सतवंत ने अपनी ऑटोमैटिक कार्बाइन की सभी 25 गोलियां इंदिरा गांधी के ऊपर झोंक दीं। दोनों की 28 गोलियों से इंदिरा गांधी का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। बेअंत सिंह को उसी वक्त वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मार दिया। सतवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरी साजिश में केहर सिंह भी था। इंदिरा गांधी के हत्यारे उनसे ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेना चाहते थे। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार में हजारों लोग मारे गए थे। गोली मारे जाने के 4 घंटे बाद दोपहर 2 बजे इंदिरा गांधी को मृत घोषित कर दिया गया। उत्तर भारत को दहलाने वाले खूनी खालिस्तानी आंदोलन को समाप्त करने के लिए इंदिरा गांधी ने सर्वोच्च खालिस्तानी कमांडर जरनैल सिंह भिंडरावाले के खात्मे के लिए स्वर्ण मंदिर में फौज उतारी थी। करीब 5 साल तक मुकदमा चलने के बाद इंदिरा गांधी के बचे दो हत्यारों सतवंत सिंह और केहर सिंह को 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में फांसी की दे दी गई। सतवंत सिंह हिंसक प्रवृत्ति का था, जबकि केहर सिंह शांत रहता था। फांसी के बाद दोनों के शव परिवारवालों को भी नहीं दिए गए और जेल प्रशासन ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।



1986 लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड बांग्ला फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल पारनो मित्र का जन्म हुआ। इसी दिन मलयालम सिनेमा की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री संव्रिता सुनील का जन्म कन्नूर में हुआ।

1989 तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये। इसी दिन जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड तमिल फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल रश्मि मेनन का जन्म हुआ।

1996 रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।

1999 अटलांटिक महासागर में मिस्र के एएएआर फ्लाइट 990 विमान के गिर जाने से विमान में सवार सभी 217 लोगों की मौत हो गई।

2003 हैदराबाद में आयोजित अफ्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया। मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत 2003 में इसी दिन हुआ।

2004 फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।

2005 प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी एवं हिंदी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ। इसी दिन फिलिस्तीन और इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत हुए। इसी दिन रूस ने वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का संदेह जताया। इसी दिन चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत हुए।

2006 श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्रायःद्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

2007 उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के तहत 2007 का भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने का ऐलान हुआ।

2008 भारत में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने विषयक विधेयक को केंदीय मंत्रीमण्डल ने मंजूरी दी। इसी दिन चीन में स्टेट मीडिया ने बताया है कि विषाक्त रासायनिक मेलामाइन को संभवतः चीनी पशु आहार में मिलाया जा रहा है, जो अब दूषित दूध और अंडे में मेलामाइन पाया गया है। इसका उपयोग गुणवत्ता निरीक्षणों के लिए प्रोटीन गणना को बनाए रखते हुए उत्पादन लागत को कम करने के लिए किया जाता है,

2010 नई दिल्ली में यमुना बैंक आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन शुरू हुआ।

2011 संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी दी कि दुनिया की आबादी सात अरब हो गई है।

2012 सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत और 63 घायल हुए।

2015 रूसी विमानन सेवा कोगलीमाविया का विमान 9268 के उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत हुई।

2020 पुरुषों के साथ बलात्कार करने वाले इंडोनेशियाई नागरिक रिनहार्ड सिनागा को ब्रिटेन की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback