ब्रेकिंग न्यूज़

2 अक्टूबर का इतिहास : भारत और दुनिया की 1200 वर्ष की अहम घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी History of October 2: Brief information of important events of 1200 years of India and the world

829 बीजान्टिन साम्राज्य के सिंहासन पर ओपिलोस की राजा के रूप में ताजपोशी हुई।

हर साल भारत और शेष विश्व में 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस मनाया जाता है। मानव इतिहास हिंसा और रक्तपात, दमन और उत्पीड़न से भरा हुआ है। तमाम लोगों ने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई, प्रेम और शांति का संदेश दुनिया को दिया। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को जन्मे मोहनदास करमचन्द गांधी आगे चल कर दुनिया भर में महात्मा गांधी के नाम से विख्यात हुए। भारत ने उन्हें राष्ट्रपिता माना। ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान है। उन्हें दुनिया में अहिंसा के सिद्धांत के बड़े पैरोकार के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा था, आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों। आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी। निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी। गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी सुगंध बिखेरता है। उसकी सुगंध ही उसका संदेश है।

2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय (वाराणसी) में जन्मे लालबहादुर शास्त्री ने भारत में जय जवान जय किसान का नारा दिया। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। उन्होंने खाद्य संकट को हल करने और भारत की अनेक समस्याओं के समाधान के अनेक प्रयास किये। उन्होंने कहा था, आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और यह सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें अपने सबसे बड़े दुश्मनों, गरीबी, बेरोजगारी से लड़ना चाहिए। सच्चा लोकतंत्र या जनता का स्वराज कभी भी असत्य और हिंसक माध्यम से नहीं आ सकता है

1187 सुल्तान सलादीन ने तथाकथित धर्मयोद्धाओं पर विजय प्राप्त कर यरुशलम पर कब्जा कर लिया।

1470 इंग्लैंड के राजा एडवर्ड चतुर्थ वारविक के 16वें अर्ल रिचर्ड नेविल के विद्रोह के बाद नीदरलैंड पलायन करने को मजबूर हुए, तब हेनरी छठे को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1492 ब्रिटेन के राजा हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1535 फ्रांसी के यात्री, नाविक खोजकर्ता जैक्स कार्टियर ने सेंट लॉरेंस नदी से यात्रा प्रारंभ की। यह लंबी यात्रा के बाद एक द्वीप पर इरोक्विस किलेदार गांव होचेलगा पहुंचे। यह अब कनाडा का मॉन्ट्रियल है।

1789 जॉर्ज वॉशिंगटन ने अनुसमर्थन के लिए राज्यों को प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकार विधेयक को प्रेषित किया।

1813 संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना बौद्धिक, साहित्यिक समाज पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की फिलोथेथीन सोसाइटी की स्थापना हुई।

1836 प्रख्यात जीव विज्ञानी चार्ल्स डारविन अपने अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री एकत्र कर पांच साल की यात्रा के बाद इंग्लैंड वापिस लौटे।

1889 वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राज्यों का पहला सम्मेलन शुरू किया गया।

1906 राजा रवि वर्मा का निधन हुआ। वे विख्यात चित्रकार हुए।

1924 राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा मंजूर हुआ। इसी दिन 1924 में जन्मे तपन सिन्हा ने फिल्म निर्देशन में लोकप्रियता पाई। उन्होंने गंभीर विषयों की कालजयी फिल्मों का निर्देशन किया।

1929 मोहन दास कर्मचंद गांधी ने अपने अखबार नवजीवन के कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

1933 शंकर शेष का जन्म हुआ जो हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1937 राष्ट्रपति राफेल ट्रुजिलो के आदेश से डोमिनिकन सैनिकों ने डोमिनिकन गणराज्य में रहने वाले लगभग 20,000 हाईटियन लोगों की सामूहिक हत्याएं शुरू कीं।



1942 आशा पारेख का जन्म हुआ। वे हिंदी फिल्मों में बेहद सफल अभिनेत्री रहीं। उन्होंने अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण, निर्माण और समाज सेवा में भी योगदान दिया।

1948 बीसवीं सदी की बाॅलीवुड की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री और माॅडल पर्सिस खंबाटा का जन्म बंबई में हुआ।

1949 सोवियत संघ ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को मान्यता दी।

1951 राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952 भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1955 मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने किया था।

1961 बंबई में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1963 तूफान फ्लोरा से हैती, क्यूबा, त्रिनिदाद, और टोबैगो, ग्रेनेडा में भारी नुकसान हुआ। 6,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।, यह सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है।

1968 मैक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे 25 से अधिक छात्रों की मौत हुई और सैकड़ों जख्मी हुए।

1968 एक ब्रितानी महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। इसी दिन जाने माने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता रोहित राॅय का जन्म नागपुर में हुआ।

1971 राष्ट्रपति बराहगिरी वेंकट गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। इस जगह महात्मा गांधी की हत्या आरएसएस के नाथूराम गोडसे ने गोली मार कर की थी।

1973 आचार्य रामानुज जन्मे जो बाद में प्रसिद्ध कथावाचक व संस्कृत के विद्वान हुए।

1974 बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय बांग्ला फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रचना बनर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन प्रीतम सिवाच का जन्म हुआ। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी में नाम कमाया।

1975 कांग्रेस के प्रभावशाली नेता हुए के कामराज का निधन हुआ। कामराज भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।

1982 कांग्रेस नेता सीडी देशमुख का निधन हुआ। ब्रिटिश शासित भारत में आइसीएस अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री हुए। 1982 में इसी दिन तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।

1984 विश्व प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी मारियोन बार्तोली का जन्म फ्रांस में हुआ।

1985 दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1987 डेनमार्क समलैंगिकों को समान अधिकार देने वाला पहला देश बना। इसी दिन श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में हिना खान का जन्म हुआ। हिना बाॅलीवुड की बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, टेलीविजन कलाकार और जानी मानी माॅडल हैं।

1988 कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1988 तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।

1990 चीन के गुआंगझोउ बाईयून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अपहृत विमान दो अन्य विमानों से टकरा गया, जिससे 128 लोग मारे गए।

1992 जेल में कैदियों के बाद हिंसक झड़प के बाद सेना, पुलिस की गोलीबारी में ब्राजील के साओ पाउलो में कारांडिरु प्रायद्वीप स्थिति जेल में 100 से अधिक कैदी मारे गए।

1993 जानी मानी भारतीय नेटबाल और बास्केटबाल खिलाड़ी प्राची तेहलन का दिल्ली में जन्म हुआ।

1996 बुल्गारिया के पूर्व प्रधानमंत्री एंड्री लुकानोव की हत्या कर दी गई।

2000 रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुँचे।

2001 उन्नीस देशों के संगठन नाटो यानी नाॅर्थ अटलांटिक ट्रीटी आॅर्गनाइजेशन ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए मंजूरी दी।

2003 हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

2004 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 ग्रीष्मकालीन विशेष ओलंपिक खेल शंघाई, चीन में शुरू हुए। इसी दिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-इल के साथ दूसरे अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति रोह मू-ह्यून ने सैन्य सीमांकन रेखा पर कदम रखा।

2012 नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की। 2012 में इसी दिन जारी यूरोपीय आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर सुरक्षा के लिए यूरोप के 134 पावर स्टेशन पर परमाणु रिएक्टरों की लागत 10 से 25 बिलियन यूरो बताई।

2013 अमेरिका में कानून प्रवर्तन विभाग ने सिल्क रोड नामक इंटरनेट आधारित बाजार बंद किया जो अवैध मादक पदार्थों के व्यापार सहित विभिन्न अवैध कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके मुखिया रॉस उलब्रिच को भी गिरफ्तार किया गया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback