ब्रेकिंग न्यूज़

29 अक्टूबर का इतिहास: 1500 वर्ष की भारत और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी History of 29 October: Brief information on important events of 1500 years in India and the world

539 न्यू बेबीलोन साम्राज्य पर विजय हासिल करसाइरस द ग्रेट ने बाबुल पर कब्जा कर अपने नियंत्रण में अचमेनिद साम्राज्य को दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य बनाया।

1618 एक अंग्रेज दरबारी और खोजकर्ता वाल्टर रैले को राजा जेम्स ने फांसी पर चढ़वा दिया। जबकि उसे पंद्रह साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

1709 फ्रांस के विरोध में इंग्लैंड और नीदरलैंड ने एक संधि पर हस्ताक्षर किए।

1794 फ्रांस की सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो क्षेत्र पर कब्जा किया।

1859 स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।

1863 जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई।

1864 यूनान में नया संविधान अंगीकार किया गया।



1911 प्रखर अमेरिकी पत्रकार, संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जर का निधन हुआ। पत्रकारिता का सबसे बड़ा वैश्विक पुरस्कार पुलित्जर के नाम पर ही दिया जाता है।

1913 मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में आई जबरदस्त बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।

1920 विख्यात स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेसी नेता जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया विश्व विद्यालय की दिल्ली में स्थापना हुई। हुसैन बाद में देश के राष्ट्रपति रहे।

1923 आॅटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतांत्रिक देश बना। मुस्तफा कमाल अतातुर्क तुर्की के पहले राष्ट्रपति बने

1924 ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार हुई।

1930 न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट के साथ वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत 1929 में इसी दिन हुई। दिन मंगलवार था। इसे महामंदी के कारण ब्लैक ट्यूज्डे या काला मंगलवार था।

1931 वाली के नाम से सुविख्यात, 15000 से अधिक गीत लिखने वाले तमिल गीतकार, कवि तिरुचिरापल्ली श्रीनिवासन रंगराजन का जन्म श्रीरंगम में हुआ।

1942 एडोल्फ हिटलर के नाजी दस्तों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1945 विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाजार में आया।

1947 बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1948 विवादास्पद हिंदू गुरु, तांत्रिक चंद्रास्वामी का जन्म हुआ। यह प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहाराव के धार्मिक सलाहकार भी बताए गये। इनके एक संकेत पर 1990 के दशक में एक दिन लोगों ने गणेश इत्यादि देवताओं की मूर्तियों को दूध पिलाया।

1955 बेल्जियम में कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी गई।

1956 जाने माने आभूषण ब्रांड जोयालुक्कास ज्वैलरी के मालिक अमीर कारोबारी जोय अलुक्कास का जन्म त्रिसूर में हुआ।

1959 स्वतंत्रता सेनानी, नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहली लोक सभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन हुआ।

1974 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता और सुपर माॅडल अकाशदीप सैगल का जन्म मुंबई में हुआ।

1975 सन 1992 में आदित्य पंचोली के सामने फिल्म याद रखेगी दुनिया से फिल्मी सफर शुरु करने वाली फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रुख्सार रहमान का जन्म रामपुर, उत्तर प्रदेश् में हुआ।

1981 जानी मानी बांग्ला थिएटर कलाकार, बांग्ला, हिंदी, तमिल एवं तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री रीमा सेन का जन्म कलकत्ता में हुआ।



1984 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म एवं विज्ञापन अभिनेत्री तथा माॅडल और थिएटर कलाकार शिवानी टंकसाले का जन्म बंबई में हुआ।

1985 मुक्केबाजी के खेल में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ।

1988 सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय हस्तकला क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।

1989 जाने माने तेज गेंदबाज, जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वरुण आरोन का जन्म जमशेदपुर में हुआ।

1990 हिंदी, कन्नड़ तथा तमिल फिल्मों की खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी अभिनेत्री एवं माॅडल कीर्ति खरबंदा का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन अफ्रीकी देश अल्जीरिया में आये भूकंप से 30 लोग मारे गये।

1994 न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ हुआ।

1995 एक जनमत संग्रह में कनाडा में क्यूबेक प्रांत की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

1996 जानी मानी भारतीय महिला धाविका स्वप्ना बर्मन का जन्म जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में हुआ।

1997 पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि की।

1999 जानी मानी टेलीविजन, फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अदिति भाटिया का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन उड़ीसा में भयंकर विध्वंसकारी समुद्री तूफान आया जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत और भारी पैमाने पर तबाही हुई।

2000 आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफर रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2001 पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास कस्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पंपों पर कब्जा कर लिया गया।

2004 त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ बातचीत की गई।

2005 आयल फार फूड प्रोग्राम विषय पर बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए गये। इसी दिन 2005 में दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में आए सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।

2008 असम में हुए एक बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

2012 अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई। 2012 में इसी दिन बहुराष्ट्रीय पुस्तक प्रकाशन कंपनियों पब्लिशर्स पेंग्विन में रैंडम हाउस का विलय हुआ। दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशक के रूप में विलय के बाद कंपनी का नाम पेंग्विन रैंडम हाउस हुआ। 2012 में इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाए जाने का ऐलान किया गया। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत करने के लिए यह रणनीति तय की गई। 2012 में इसी दिन शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

2015 चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की। जनसंख्या कम होने और बूढ़ों की संख्या बढ़ने के कारण एक से अधिक बच्चे पैदा करने की अनुमति प्रदान की गई।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback