ब्रेकिंग न्यूज़

28 अक्टूबर का इतिहास: जानिए 1700 वर्ष की भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of October 28: Know about the important events in India and the world of 1700 years

312 कोस्तांतिनोपल के सम्राट कॉन्सटेंटाइन द ग्रेट ने मैक्सिमियस को रोम के मैलिनियन ब्रिज के युद्ध में हराया। कोस्तांतिनोपल आज का आधुनिक इस्तांबूल है। तुर्की का प्रमुख नगर।

1420 बीजिंग को मिंग राजवंश की राजधानी बनाया गया।

1492 क्रिस्टोफर कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके बाद स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुंची थीं।



1627 मुगल बादशाह अकबर के बेटे मुगल शासक सलीम यानी जहांगीर का निधन हुआ।



1726 दुनिया भर में लोकप्रिय हुई लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित गुलिवर ट्रेवल्स किताब प्रकाशित की गई।

1791 फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र प्रकाशित किया गया।

1851 बंगाल मे ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1863 जेनेवा में एक कॉन्फ्रेंस के तहत इंटरनेशनल रेडक्रॉस कमेटी का गठन हुआ।

1867 स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।

1871 प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार और प्रसिद्ध बांग्ला कवि एवं संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का जन्म हुआ।

1886 विख्यात ब्रिटिश आर्कियोलोजिस्ट, लेखक, अध्ययेता ओ. जी. एस. क्राफोर्ड का जन्म बंबई में हुआ।



1886 न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड पर खड़ी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का लोकार्पण राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने किया। यह अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती का प्रतीक है। यह स्टैच्यू जुलाई 1884 में फ्रांस में बनी थी। फ्रांस से अमेरिका लाने के लिए इसके 350 टुकड़े किए गए और 214 बक्सों में पैक किया था। स्टैच्यू को पेरिस से न्यूयॉर्क पहुंचने में 4 महीने का समय लगा। इस मूर्ति के मुकुट पर 7 किरणें हैं, जो दुनिया के 7 महाद्वीपों और 7 महासागरों का प्रतीक है। 1986 में मरम्मत के दौरान नई मशाल को 24 कैरेट सोने की पतली चादर से घेरा गया। मूर्ति के बाएं हाथ में नोटबुक या टेबलेट है, जिस पर JULY IV MDCCLXXVI लिखा है, जो 4 जुलाई, 1776 यानी अमेरिका की आजादी की तारीख दिखाता है। 1984 में यूनेस्को ने इसे ग्लोबल हेरिटेज साइट घोषित किया था।

1891 जापान में आए जबरदस्त भूकंप से 7300 लोगों की मौत हुई।

1892 मोहन दास कर्मचंद गांधी और कस्तूरबा गांधी के दूसरे बेटे जो जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता बने, मणीलाल गांधी का जन्म राजकोट, गुजरात में हुआ।

1900 जर्मनी के विख्यात संस्कृतवेत्ता, प्राच्य विद्या विशारद, लेखक एवं भाषाशास्त्री मैक्स मूलर का निधन हुआ।

1913 जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।

1914 पोलियो की पहली सुरक्षित वैक्सीन बनाने वाले अमेरिकी फिजीशियन और मेडिकल रिसर्चर जोनास साल्क का जन्म हुआ।

1918 ऑस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1922 इटली में रोम मार्च के जरिए फासिस्ट शक्तियों ने सत्ता पर अधिकार किया और बेनीतो मुसोलनी प्रधानमंत्री बना।

1929 अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। बाजार 24 फीसदी तक गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट कहा जाता है।

1930 हिंदी फिल्मों के सुविख्यात गीतकार अंजान का जन्म हुआ।

1933 एक सर्वेक्षण का निष्कर्ष है कि बढ़ती गरीबी टीबी, डिप्थीरिया, स्कार्लेट ज्वर के रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

1938 जाने माने भारतीय, कनाडाई कला प्रशासक ज़रीन मेहता का बंबई में जन्म हुआ।

1954 विख्यात अंग्रेजी लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार देने के लिए चुना गया।

1955 शीतल पेय पेप्सी की निर्माता कंपनी पेप्सिको की मुखिया हुई इंदिरा नूयी का जन्म चेन्नई में हुआ।

1955 महज 13 साल की उम्र में पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखने वाले गेट्स का जन्म सिएटल, अमेरिका में 28 अक्टूबर 1955 को हुआ था। हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान स्कूल के पेरोल सिस्टम बना रहे प्रोग्रामर्स के एक ग्रुप की मदद की और ट्रैफ-ओ-डेटा बनाई, जिसने स्थानीय प्रशासन को ट्रैफिक-काउंटिंग सिस्टम्स बेचे।

1963 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद, नोटबंदी के वक्त रिजर्व बैंक के गवर्नर बनाए गये उर्जित पटेल का जन्म केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ।

1967 विश्व विख्यात अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल जूलिया रॉबर्ट्स का जन्म हुआ। बोल्ड और खूबसूरत जूलिया 1990 के दशक में हॉलीवुड की सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्री हुईं।

1971 ग्रेट ब्रिटेन ने अपना पहला अर्थ सैटेलाइट प्रॉस्पेरो लॉन्च किया।

1978 जाने माने टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता तथा माॅडल विवान भटेना का जन्म अमृतसर में हुआ।

1983 भारत में काम करने वाली दक्षिण अफ्रीकी स्टेंड अप काॅमेडियन, इंप्रूव आर्टिस्ट, अभिनेत्री एवं यूट्यूबर कनीज सुरका का जन्म मथाथा, दक्षिण अफ्रीका में हुआ।

1986 जानी मानी हिंदी, तमिल और मलयालम सहित अनेक भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्री तथा माॅडल अदिति राव हैदरी का जन्म हैदराबाद में हुआ।

1987 जानी मानी हिंदी एवं तमिल फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल रिया बामनियाल का जन्म हुआ।



1989 जानी मानी कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री और माॅडल शर्मिला मांद्रे का जन्म बंगलौर में हुआ।

1995 विश्व की सबसे घातक मेट्रो रेल दुर्घटना अजरबैजान के बाकू में हुई, जहां विद्युत खराबी के कारण आग लग गई जिससे 289 यात्री मारे गए और 265 घायल हो गए।

1998 इंटरनेशनल पुलिस आॅर्गेनाइजेशन यानी इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीकरयुक्त आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त हुई।

2001 जर्मन के चांसलर गेरहार्ड श्रोएडर भारत की यात्रा पर आये। इसी दिन इस्लामिक आतंकवादियों ने पूर्वी पाकिस्तान में एक चर्च पर हमला किया, जिसमें प्रार्थना के दौरान 18 लोग मारे गए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।

2004 चीन की राजधानी बीजिंग के एक इलाके में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता चला।

2005 चेकोस्लोवाकिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। चैक और स्लोवाक अलग-अलग देश बन गये।

2007 अर्जेंटीना ने क्रिस्टीना फर्नांडीज डी क्रिचनर को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना। इसी दिन इजरायल के प्रधानमंत्री एहूद ओलमर्ट ने तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए अपने तुर्की समकक्ष रिसप तैयप एर्दोआन से क्षमा याचना की।

2009 पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल हुए।

2011 प्रख्यात हिंदी व्यंग्य लेखक, कथाकार श्रीलाल शुक्ल का देहावसान हुआ।

2012 सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन में 128 लोग मारे गये। जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

2013 विख्यात हिंदी लेखक, उपन्यासकार और तमाम विमर्श खड़े करने वाले साहित्यिक पत्रिका हंस के संपादक राजेंद्र यादव का देहांत हुआ।

2017 स्पेन में कैटालोनिया की संसद ने स्वतंत्र क्षेत्र घोषित करने के पक्ष में वोटिंग की।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback