ब्रेकिंग न्यूज़

25 अक्टूबर का इतिहास: जानिए भारत और दुनिया भर में 400 वर्ष में क्या घटा खास ? History of 25 October: Know what happened in 400 years in India and around the world?

1711 इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों की खोज एक ग्रामीण ने की।

1760 जॉर्ज तृतीय ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के राजा बने।



1800 प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ लॉर्ड मैकाले यानी टॉमस बैबिंग्टन मैकाले का जन्म हुआ था। इन्हीं के अथक प्रयासों से भारत में शिक्षा आम लोगों को उपलब्ध हो पाई। इनसे पहले शिक्षा का अधिकार या सुविधा समाज के मुट्ठी भर धनिक या शक्तिशाली लोगों के लिए ही थी।

1828 सेंट कैथरीन डॉक्स लंदन में खोला गया।

1870 अमेरिका में पहली बार पत्र भेजने के लिए सबसे सस्ती डाक के रूप में पोस्टकार्ड का इस्तेमाल किया गया।

1896 प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म हुआ।

1917 बोल्शेविकों (माक्र्सवादियों) ने व्लादिमीर इलिच उल्यानोव लेनिन नेतृत्व में रूस की सत्ता पर कब्जा किया।

1924 भारत में ब्रिटिश सरकार ने सुभासचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेजा।

1929 भारत के 25वें प्रधान न्यायाधीश हुए मानेपल्ली नारायणराओ वेंक्टचलैया का जन्म लेपाक्षी में हुआ। इसी दिन बंगाली सिनेमा के प्रमुख चरित्र अभिनेता अनिल चटर्जी का जन्म हुआ।

1937 शारदा के नाम से जानी मानी फिल्मी गीत गायिका शारदा रंजन आयंगर का जन्म हुआ।

1938 प्रसिद्ध हिंदी लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म हुआ।

1945 द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने ,में ताइवान पर कब्जा किया। इसी दिन 1945 में जानी-मानी बांग्ला फिल्म अभिनेत्री, फिल्म पटकथा लेखिका और निर्माता, निर्देश अपर्णा सेन का जन्म हुआ।

1951 आजाद भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई। भारत को ब्रिटेन के शासन से आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली और 26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र बना। देश में व्यवस्था बनाने और तमाम संस्थानों के विकास को बढ़ाने में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अथक प्रयत्न किये इसके लिए हर विषय के लोगों का साथ लिया गया। आम चुनाव 1951-52 में कराना संभव हो पाए। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक हर चीज पहुंचाना आसान न था। क्योंकि वाहनों और रास्तों की काफी कमी थी। लोकसभा की 497 तथा राज्य विधानसभाओं की 3,283 सीटों के लिए भारत के 17 करोड़ 32 लाख 12 हजार 343 रजिस्टर्ड वोटर थे। कुल 68 फेज में वोटिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 364 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 16 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। पहले चुनावों में 10.59 करोड़ लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर इतिहास रचा था। मतदाताओं में करीब 85 अशिक्षित थे। अशिक्षित वोटर्स का ध्यान रखते हुए पार्टियों और उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न की व्यवस्था हर पार्टी के लिए अलग बैलेट बॉक्स था, जिन पर चुनाव चिह्न अंकित थे। लोहे की 2.12 करोड़ पेटियां बनाई गई थीं और 62 करोड़ मतपत्र छापे गए थे। कुछ स्थानों पर बैलेट बाॅक्स के लिए मिट्टी के परंपरागत घड़ों का इस्तेमाल किया गया।

1955 पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन कंपनी ने शुरू की।

1960 न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक रिस्ट वॉच बाजार में पेश की गई।

1962 अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 तमिलनाडु के अवादी स्थित कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंत का निर्माण किया गया।

1965 जानी मानी बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल नवनीत निशान का जन्म हुआ।

1966 बाॅलीवुड फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के जाने माने चरित्र अभिनेता शहजाद खान का जन्म हुआ।

1972 अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन ने पहली बार महिला एजेंटों को काम पर रखा।



1980 उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हुआ।

1984 हेपेटाइटिस बी यानी काला पीलिया के वायरस की पहचान शोधकर्ताओं ने की। इसी दिन राजस्थान की जानी मानी कांग्रेस महिला राजनेत्री दिव्या मेडर्ना का जन्म जयपुर में हुआ।

1988 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका अरोरा का जन्म बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1988 केरल की जानी मानी संगीतज्ञ, गीत लेखिका एवं मंच परफार्मर शक्तिश्री गोपालन का जन्म कोच्चि में हुआ।

1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री एवं माॅडल नेहा सक्सेना का जन्म देहरादून में हुआ। इसी दिन मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन में हुआ।

1995 भारतीय प्रधानमंत्री पामुलपति व्यंकट नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

1998 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अरमान जाफर का जन्म शांगली, महाराष्ट्र में हुआ। 

2000 अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटा आया।

2007 तुर्की के युद्धक विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी क्षेत्र कुर्दिस्तान में भारी बमबारी की। इसी दिन मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2003 दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन हुआ।

2005 प्रसिद्ध हिंदी लेखक, कवि निर्मल वर्मा का निधन हुआ। इसी दिन इराक में नये संविधान के लिए जनमत संग्रह को बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2009 बगदाद में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में करीब 155 लोग मारे गए।

2013 नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हरम के 74 आतंकवादियों को मार डाला।

2008 सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को 6 माह की सजा सुनाई गई।





No comments

Thank you for your valuable feedback