ब्रेकिंग न्यूज़

24 अक्टूबर का इतिहास: जानिए भारत और दुनिया की 800 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of 24 October: Know about important events of 800 years of India and the world

1260 मिस्र के मामलुक सुल्तान कुतुज की हत्या उनके ही एक विश्वस्त सहयोगी बाईबर ने कर दी और सत्ता पर काबिज हो गया। 

1577 अमृतसर में सिखों का सर्वोच्च धार्मिक निकाय स्वर्ण यानी मंदिर हरिमंदर साहब, अकाल तख्त और दमदमी टकसाल है। सिखों के चौथे गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।

1579 जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज, पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।

1605 शहंशाह अकबर के निधन के बाद उनका बेटा शहजादा सलीम यानी नूर उद्दीन मोहम्मद सलीम जहांगीर ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली। 

1851 कोलकाता और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत हुई।



1775 अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जन्म हुआ। उनको एक राजा से ज्यादा एक शायर, संगीतकार और कैलिग्राफर के तौर पर याद किया जाता है। जफर ने अंग्रेजों से जमकर युद्ध किया। आखिर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस अंग्रेज फौज ने उन्हें हराकर कैद कर लिया, उनके बेटे और वफादार मार डाले गये और जफर को भारत से बाहर बर्मा की जेल में रखा गया। उनका शव भी भारत में दफनाने की इजाजत नहीं दी गई। बर्मा में अपने निर्वासन के दौरान वतन की याद में उन्होंने लिखा, कितना है बद-नसीब जफर दफ्न के लिए, दो गज जमीन भी न मिली कू-ए-यार में। और उन्होंने रंगून - अब यांगून- में अंतिम सांस ली. निर्वासन के दौरान बहादुर शाह जफर के हालात को दर्शाती उनकी एक मशहूर गजल है जिसके बिना ज़फ़र का जिक्र अधूरा रहेगा।

लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में, किसकी बनी है आलमे-ना-पायदार में

बुलबुल को बागबां से न सय्याद से गिला, किस्मत में कैद थी लिखी फस्ले-बहार में

कह दो इन हसरतों से कहीं और जा बसें, इतनी जगह कहां है दिले दागदार में

एक शाखे-गुल पे बैठ के बुलबुल है शादमां, कांटे बिछा दिए हैं दिले-लालजार में

उम्रे-दराज मांग के लाए थे चार दिन, दो आरजू में कट गए दो इंतिजार में

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद जब बादशाह जफर को गिरफ्तार किया गया तो उर्दू जानने वाले एक अंग्रेज सैन्य अधिकारी ने उन पर कटाक्ष करते हुए शेर कहा था, दमदमे में दम नहीं अब खैर मांगो जान की, बस हो चुकी जफर शमशीर हिन्दुस्तान की। इस पर जफर ने करारा जवाब देते हुए कहा था- गाजियों में बू रहेगी जब तलक ईमान की, तख्ते-लंदन तक चलेगी शमशीर हिन्दुस्तान की। जफर की बात सही साबित हुई जब ऊधम सिंह ने जनरल ओ ड्वायर को लंदन में ही मारा।

1856 दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने संविधान को मान्यता दी।

1857 विश्व के सबसे पुराने फुटबॉल एसोसिएशन शेफील्ड एफसी स्थापना इंग्लैंड में हुई।

1861 कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।

1883 मैसूर राज्य के दीवान रहे पुलिस अफसर सर मिर्जा मोहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क का जन्म बंगलौर में हुआ।

1911 भारत के प्रसिद्ध समाजवादी राजनीतिज्ञ, सांसद एवं विचारक अशोक मेहता का जन्म हुआ।

1912 प्रथम बाल्कन युद्ध-सर्बियाई सेनाओं ने वरदार मैसेडोनिया में कुमानोवो की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।

1914 स्वतंत्रता सेनानी और सुभाष चंद्र बोस की सहयोगी लक्ष्मी सहगल का जन्म।

1915 बालीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता जीवन का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।

1921 देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण यानी रासीपुरम कृष्णास्वामी का जन्म। कॉमन मैन के जरिए देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी। टाइम्स आॅफ इंडिया अंग्रेजी अखबार में इनका कार्टून कालम यू सैड इट के नाम से था।

1931 दुनिया के सबसे व्यस्त मोटर वाहन पुल जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया। यह पुल न्यू यॉर्क शहर को फोर्ट ली, न्यू जर्सी से जोड़ता है।



1935 कलकत्ता के टाॅलीगंज में जन्मे ब्रिटिश पत्रकार मार्क टुली यानी सर विलियम मार्क टुली ने भारत में करीब 30 साल ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग काॅरपोरेशन यानी बीबीसी के लिए काम किया। उन्होंने कई किताबें लिखीं जिनमें मिसेज गांधीज लास्ट बैटल विश्व चर्चित हुई। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान आतंकवाद पर काबू पाने में बहुत अपनी जान दे दी। 31 अक्टूबर 1984 को सुबह सवा नौ बजे चरमपंथी सिख सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें 28 गोलियां मारकर हत्या कर दी। टुली ने सबसे पहले दुनिया को उनकी हत्या की जानकारी करीब 2 बजे दे दी। जबकि हत्या के वक्त वे मसूरी, वर्तमान उत्तराखंड में थे।

1940 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष रहे प्रमुख अंतरिक्ष विज्ञानी कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म एर्नाकुलम केरल में हुआ। 

1910 और 1950 के बीच दुनिया ने दो विश्वयुद्ध की भीषण त्रासदी को देखा था। लाखों लोगों की मौत हुई और देशों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। 1945 में जब द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हुआ तब दुनियाभर के देशों ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से एक संगठन बनाने की तैयारी की। 1945 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन की एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। ये कॉन्फ्रेंस 25 अप्रैल से 26 जून तक चली और 50 देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशों के बीच शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

इस कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन एक चार्टर पर दस्तखत किए गए और 24 अक्टूबर 1945 से ये चार्टर लागू हो गया। यही संगठन आगे चलकर यूनाइटेड नेशंस या संयुक्त राष्ट्र नाम से जाना गया। 24 अक्टूबर 1945 के दिन संयुक्त राष्ट्र यानी यूनाइटेड नेशंस का चार्टर लागू हुआ था इसलिए 24 अक्टूबर को यूनाइटेड नेशन का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

1संयुक्त राष्ट्र के भाग हैं- आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद,ट्रस्टीशिप काउंसिल, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस और यूएन सेक्रेटेरिएट। यह सभी यूएन के साथ ही 1945 में बने थे। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के सबसे बड़े वाणिज्यिक नगर न्यूयॉर्क में है। इसके 193 सदस्य देश हैं। देशों के स्वतंत्र होने और पूर्व सोवियत संघ के टूटने के बाद सदस्य बढ़ते रहे। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन, इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन, यूनेस्को, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी संस्थाएं संयुक्त राष्ट्र की हैं।

1946 में 24 अक्टूबर को अमेरिका के न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज से दागे गए वी2 रॉकेट ने जमीन से 105 किमी ऊपर यह तस्वीर ली थी। इस राॅकेट को दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने पर अमेरिका ने जर्मनी से छीन लिया था। एडोल्फ हिटलर की नात्सी पार्टी की सरकार के रॉकेट प्रोग्राम के सैकड़ों वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने अमेरिकी और रूसी अंतरिक्ष प्रोग्राम्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युद्ध के दौरान वी2 रॉकेट ने लंदन और अन्य शहरों पर तबाही की थी। शांतिकाल में इसकी विस्फोटक सामग्री को निकालकर उसकी जगह साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स लगाए गए थे। इसमें 35एमएम मोशन-पिक्चर कैमरा लगा था, जो हर डेढ़ सेकंड में एक तस्वीर खींच रहा था।

1954 प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस राजनीतिज्ञ रफी अहमद किदवई का निधन हुआ।

1960 देहरादून में जन्मी हरिदत्त भट्ट और शैल भट्ट की बेटी हिमानी भट्ट बाॅलीवुड में हिमानी शिवपुरी के नाम से बहुचर्चित हैं।

1972 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, निर्माता, संगीतकार विकास भल्ला का जन्म बंबई में हुआ।

1973 संयुक्त राष्ट्र ने पहला विश्व विकास सूचना दिवस मनाया।

1974 भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्म हुआ।

1975 बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आया। पहले अपने जीवित रहते कर्ज न चुकाने वाले लोगों के बच्चे कर्ज चुकाते थे, इसके लिए उन्हें कर्जदाता के पास जीवन भर काम करना पड़ता था। लाखों - करोड़ों लोगों का जीवन हमेशा बंधुआ मजदूरी में गुजरा।



1976 बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, माॅडल और सैक्स सिंबल कही गई मल्लिका शेरावत वास्तविक नाम रीमा लांबा का जन्म हुआ रोहतक, हरियाणा में।

1980 जानी मानी, खूबसूरत बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री लैला का जन्म गोवा में हुआ।

1984 भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत हुई। पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई।

1986 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल ब्रूना अब्दुल्लाह का जन्म ब्राजील में हुआ।

1991 उर्दू की प्रमुख लेखिका, कथाकार इस्मत चुगताई का इंतकाल हुआ।

1996 संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव बने ग्लेडविन जेब का देहावसान हुआ।

1997 केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई। बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया।

2000 प्रमुख भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और कांग्रेस अध्यक्ष हुए सीताराम केसरी का देहांत हुआ।

2001 स्विट्जरलैंड में गोथार्ड रोड की सुरंग के भीतर दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर होने से आग लग गई. अपनी तरह की इस अलहदा घटना में दस लोगों की मौत हो गई।

2002 सिरसा हरियाणा के तथाकथित धार्मिक स्थल डेरा सच्चा सौदा के मालिक स्वयंभू संत गुरमीत राम रहीम सिंह को अपने एक कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास और 30 लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। रणजीत की हत्या की खबर और डेरे की काली करतूतों की खबर छापने वाले अखबार पूरा सच के संपादक राम चंदर छत्रपति को गुरमीत ने अपने गुर्गों के जरिये गोलियों से छलनी करवा दिया था। 24 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती राम चंदर छत्रपति की बाद में 1 नवंबर को मौत हो गई। उनका बेटा अंशुल अभी तक मुकदमा लड़ा रहा है राम रहीम के खिलाफ।

2003 ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी। इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

2004 ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

2005 रोजा पार्क्स की 92 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। अफ्रीकी-अमेरिकी सिविल राइट्स एक्टिविस्ट रोजा पार्क्स ने 1955 में एक गोरे को बस में सीट देने से इनकार कर दिया था और यह अमेरिका में सिविल राइट्स मूवमेंट की चिंगारी बना था। 1 दिसंबर 1955 को उन्हें शहर के नस्लभेदी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में एक पब्लिक मूवमेंट शुरू हुआ, इससे अमेरिका में नस्लभेदी कानूनों को रद्द करना पड़ा। मार्टिन लूथर किंग ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोहरत हासिल की। सफल अभियान की चिंगारी बनने के लिए रोजा पार्क्स को मदर ऑफ द सिविल राइट्स मूवमेंट भी कहा जाता है।

2006, यूरोपीय संघ ने कजाखिस्तान की सहायता के लिए घोषणा की कि वह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा विकसित करने में कजाखिस्तान की सहायता देगा। इसी दिन प्रतिष्ठिम गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक धरमपाल का निधन हुआ।

2009 लंदन में हजारों लोगों ने प्रदर्शन कर अफगानिस्तान से ब्रिटिश सैनिकों की वापसी की मांग की।

2013 पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात गायक मन्ना डे का निधन हुआ।

2014 कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 40 प्रतिशत (1990 की तुलना में) तक कम करने और सभी ऊर्जा स्रोतों के नवीकरणीय स्रोतों को 27 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजनाएं, यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा बनाई गई, हालांकि, पर्यावरणविदों का दावा है कि बड़े लक्ष्य की आवश्यकता है।

2017 भारत की सुप्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का देहावसान हुआ।

(विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन)




No comments

Thank you for your valuable feedback