ब्रेकिंग न्यूज़

23 अक्टूबर का इतिहास : दुनिया में 400 वर्ष में घटीं अहम घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी History of 23 October: Brief information of important events that happened in 400 years in the world

425 वैलेंटाइन तृतीय को छह वर्ष की आयु में पश्चिमी रोमन साम्राज्य का सम्राट घोषित किया गया।

1623 रामानंदी वैष्णव संत, राम भक्ति कवि और रामचरित मानस इत्यादि भक्ति काव्य लिखने वाले तुलसीदास का निधन हुआ।

1707 ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद की पहली बार लंदन में बैठक हुई।

1760 यहूदी प्रार्थना की पहली किताब उत्तर अमेरिका में मुद्रित हुई।

1764 बक्सर, बिहार की लड़ाई में नवाब बंगाल मीर कासिम की जंग में हार हुई।

1778 झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के तरह की कर्नाटक की वीरांगना तथा स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का जन्म हुआ।

1814 चिकित्सा के क्षेत्र में पहली सफल शल्य क्रिया यानी विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी।

1850 महिलाओं के अधिकारों को लेकर अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुरू हुआ।

1900 विख्यात ब्रिटिश क्रिकेट खिलाड़ी डगलस राॅबर्ट जार्डिन का जन्म मालाबार हिल, बंबई में हुआ।

1910 ब्लेंचेट स्टुअर्ट स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने वाली पहली महिला बनीं।

1923 भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के उपराष्ट्रपति हुए भैंरो सिंह शेखावत का जन्म सीकर, राजस्थान में हुआ।

1934 महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया।

1937 जाने माने बाॅलीवुड हास्य फिल्म अभिनेता तथा टेलीविजन कलाकार देवेन वर्मा का जन्म पुणे में हुआ।

1940 फुटबाल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम एडसन अरांतस डो नासिमेंतो है. ब्राजील का यह बेहतरीन खिलाड़ी अपने देश के लिए तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। इन्हें फुटबाॅल का काला हीरा कहा जाता है। यह ब्राजील के खेल मंत्री और संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के भले के लिए काम करने वाली संस्था यूनीसेफ के ब्रांड अंबेसडर भी रहे।

1941 एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी की नाजी सरकार ने यहूदियों के उत्प्रवास पर प्रतिबंध लगाया।

1943 नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की रानी झांसी ब्रिगेड का गठन किया।

1945 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता शफी इनामदार का जन्म हुआ।

1946 संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक हुई।

1947 विख्यात चिकित्सा विज्ञानी गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1954 पश्चिम जर्मनी नाटो (नाॅर्थ अटलांटिक ट्रीटी आॅर्गेनाइजेशन) सम्मेलन में शामिल हुआ।

1956 हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में व्यापक प्रदर्शन के साथ हंगरी की क्रांति का सूत्रपात हुआ। सोवियत शासन के खात्मे की मांग को लेकर हंगरी के लाखों लोग सड़कों पर उतर आए।

1957 सुनील भारती मित्तल का जन्म हुआ। वे टेलीकाॅम कंपनी भारती एयरटेल के मालिक हैं, इसके अलावा माॅल, शिक्षा, बीमा, रियल स्टेट, हाॅस्पीटैलिटी, खेती और खाद्य मामलों में प्रमुख कारोबारी हैं।

1958 विख्यात सोवियत संघ के कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने के लिए चुना गया।

1959 उड़ीसा के प्रमुख राजनेता और बीजू जनता दल से लोक सभा सांसद पिनाकी मिश्रा का जन्म कटक में हुआ।

1970 मिस इंडिया इंटरनेशनल, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल शिखा स्वरूप का जन्म दिल्ली में हुआ।



1973 जानी-मानी बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री मलाइका अरोड़ा खान का जन्म हुआ। मलाइका के पति प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, फिल्मकार अरबाज खान हैं।

1973 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली बाॅलीवुड बंबई की फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल पेरीजाद ईरानी का जन्म हुआ। वे अभिनेता बोमन ईरानी की पत्नी हैं।

1974 विख्यात भारतीय अंग्रेजी लेखक, ब्रिटेन का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार बुकर प्राइज प्राप्त अरविंद अडिगा का जन्म चेन्नई में हुआ।

1979 प्रभाष के नाम से मशहूर प्रमुख तेलुगू फिल्म अभिनेता उप्पालापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभाष राजू का जन्म मद्रास यानी चेन्नई में हुआ।

1989 हंगरी, सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर गणराज्य बना।

1956 विश्व शांति के लिए परमाणु ऊर्जा का योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना हुई।

1983 आत्मघाती हमलावरों ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिका और फ्रांस की सेना की बैरकों पर विस्फोटक भरा ट्रक चढ़ा दिया। इससे 241 अमेरिकी और 56 फ्रांसीसी सैन्यकर्मियों की मौत हुई।

1989 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड कनाडाई और दक्षिण फिल्मी गीत गायिका जोनिता गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ।

1998 इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फलस्तीनी नेता यासर अराफात ने धरा के लिए शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

2000 एक समय खूब चर्चा में रहीं बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल ज़ायरा वसीम का जन्म श्रीनगर, जम्मू में हुआ।

2001 मोबाइल कंपनी एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया। नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। इसी दिन 2001 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।

2002 मास्को में चेचेन्या विद्रोहियों ने एक सांस्कृतिक केन्द्र पर हमला किया और थिएटर देखने आए तकरीबन 700 लोगों और कलाकारों को बंधक बना लिया।

2003 माओवादियों ने नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया। इसी दिन भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु विकास विषयक रिपोर्ट सौंपी। दुनिया के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी अंतिम उड़ान इसी दिन भरी।

2004 जापान में भूकंप से 85 हजार लोग बेघर हुए। भारी नुकसान हुआ।

2007 ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने भारतीय केंद्रीय जांच ब्यूरो के पूर्व निदेशक आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकार बोर्ड में शामिल किया।

2008 कंपनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश किया गया।

2009 अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने एक सार्वभौमिक मोबाइल फोन चार्जर को मंजूरी जो किसी भी मोबाइल हैंडसेट के साथ काम कर सकेगा।

2011 तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 582 लोगों की मौत हुई और हजारों घायल हुए।

2012 सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला लेखक, कवि, साहित्य अकादमी के मुखिया रहे सुनील गंगोपाध्याय का देहांत हुआ।

2013 चीन और भारत ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक सीमा रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया।

2020 ब्रेक्जिट के बाद एक बड़े कदम के तहत जापान और ब्रिटेन ने एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback