ब्रेकिंग न्यूज़

22 अक्टूबर का विश्व इतिहास : जानिए भारत और दुनिया में 600 वर्ष में क्या घटनाएं हुईं खास World History of 22 October: Know what happened in India and the world in 600 years

1494 विश्व विख्यात और विश्व कुख्यात इतालवी खोजी, यात्री और नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। इस यात्रा में कोलंबस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की।

1633 चीन के मिंग राजवंश के नौसैनिकों ने दो सौ साल से चले आ रहे प्रथम अफीम युद्ध के दौरान ताइवान स्ट्रेट में एक डच ईस्ट इंडिया कंपनी के नौसैनिक बेड़े को हराया।

1680 राजस्थान में मेवाड़ के राणा राज सिंह की अचानक मृत्यु हुई। इसी वर्ष जून के महीने में उन्होंने मुगलों की घुसपैठ का बड़ी बहादुरी से जवाब दिया था।

1721 पीटर द ग्रेट या पीटर महान को पूरे रूसी साम्राज्य का सम्राट ‘जार’ बनाया गया।

1796 महाराष्ट्र के एक राजा पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।

1797 फ्रांसीसी सेना के एक कार्मिक आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया।

1836 टेक्सास गणराज्य के पहले राष्ट्रपति सेन हाउटन बने। उस समय तक संयुक्त राज्य अमेरिका नहीं बना था।

1875 अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात हुई।

1879 विख्यात अमेरिकी वैज्ञानिक, आविष्कारक और खोजकर्ता थॉमस अल्वा एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया। इसी दिन 1879 में विश्व का पहला कार डीलर शोरूम लंदन में खुला।

1879 ब्रिटिश शासन में पहला राजद्रोह का मुकदमा बासुदेव बलवंत फड़के के खिलाफ हुआ। वे भारत की स्वतंत्रता के लिए सशस्त्र संघर्ष के पितामह या जनक माने जाते हैं।

1881 अमेरिका में बॉस्टन सिंफनी आर्केस्ट्रा ने पहला संगीत समारोह किया।

1883 अमेरिका की पहली राजधानी बने शहर न्यूयाॅर्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।

1893 पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र दलीप सिंह का देहांत हुआ।

1900 भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और शायर अशफाक उल्ला खाँ का जन्म शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में हुआ।

1914 अमेरिकी कांग्रेस ने तीन हजार डाॅलर से अधिक आमदनी करने वाले लोगों पर आयकर लगाने का कानून पारित किया।

1922 विख्यात अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चौफी का जन्म हुआ।

1928 जाने माने भारतीय अंग्रेजी कवि, अंग्रेजी साहित्य के लिए पहले साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले जयंत महापात्र का जन्म कटक, उड़ीसा में हुआ।

1931 जयपुर के राजा मान सिंह द्वितीय के पुत्र भारतीय सेना में अफसर हुए भवानी सिंह का जन्म जयपुर में हुआ।

1933 सरदार बल्लभभाई पटेल के बड़े भाई स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन हुआ।

1935 भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख नेता रहे तथा त्रिपुरा में राज्यपाल रहे डी. वाई. पाटिल का जन्म हुआ।

1937 प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक, हास्य कलाकार और फिल्म निर्देशक कादर खान का जन्म काबुल, अफगानिस्तान में हुआ।

1946 विख्यात भारतीय अमेरिकी लेखक, वैकल्पिक दवाओं के मुखर पैरोकार, जन प्रवक्ता दीपक चोपड़ा का जन्म दिल्ली में हुआ।

1952 विख्यात भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक ए. एस. किरण कुमार का जन्म कर्नाटक के हासन में हुआ।

1954 तत्कालीन मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ में श्रमिक आन्दोलन के प्रमुख सूत्रधार तथा सहकारिता आन्दोलन के मुख्य प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का देहांत हुआ।

1960 उत्तर भारत के प्रमुख शराब माफिया और रियल स्टेट कारोबारी, बिल्डर हुए पाॅन्टी चड्ढा यानी गुरदीप सिंह चड्ढा का जन्म मुरादाबाद में हुआ। 17 नवंबर 2012 को उन्हीं के एक सहयोगी माफिया सुखदेव सिंह नामधारी ने उन्हीं के दिल्ली स्थित एक फार्महाउस में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। नामधारी तब भाजपा सरकार में उत्तराखंड में दर्जा राज्यमंत्री थे, अभी जेल में हैं।

1963 में 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा नांगल डैम को राष्ट्र को समर्पित किया था। ये देश का दूसरा सबसे बड़ा बांध होने के साथ ही एशिया का भी दूसरा सबसे बड़ा बांध है। सन 1954 में नेहरू ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था।

1964 महान फ्रांसीसी दार्शनिक, लेखक और आलोचक ज्याँ पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया। उन्होंने अपने संदर्भ में नोबल प्राइज की तुलना एक बोरी आलू से की थी।

1964 नरेंद्र मोदी के विश्वस्त सहयोगी और केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह यानी अमित अनिल चंद्र शाह का जन्म बंबई में हुआ।

1966 ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंट जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार। ऐसा माना गया कि उसके जेल से भागने की योजना सोवियत संघ ने बनाई थी।



1967 अनेक फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय करने वाली बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल किट्टू गिडवानी का जन्म मुंबई में हुआ। उनका नाम कौशल्या भी है।

1988 जानी-मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल परिणीति चोपड़ा का जन्म अंबाला, हरियाणा में हुआ।

1994 जाने माने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा का जन्म धार, महाराष्ट्र में हुआ।

1998 संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि 1987 के बाद से युद्धों में 20 लाख से अधिक निर्दोष बच्चे मारे गये।

2004 अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14 वें स्थान पर रहा।

2007 चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के लगातार दूसरी बार महासचिव बने।

2008 में 22 अक्टूबर को चंद्रयान-1 का सफल लॉन्च किया था। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चैथा देश बन गया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किए गए चंद्रयान-1 में भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्वीडन और बुल्गारिया में बने 11 साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स लगे थे।

2009 स्वीडन के लुथेरन चर्च ने समान-लिंग विवाह आयोजित करने का फैसला किया।

2010 जूलियन असांजे द्वारा स्थापित वेबसाइट विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।

2011 पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में लकड़ी का पुल टूटने से 31 लोगों की मौत हुई। बिजानबारी में अधिकारियों के भाषण सुनने के लिए 150 गांवों से लोग आए थे।

2014 ओटावा स्थित कनाडा की संसद पर माइकल जेहाफ बिडायु नामक एक सिरफिरे ने हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

2016 भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback