ब्रेकिंग न्यूज़

21 अक्टूबर का इतिहास: विश्व एवं भारत की 800 वर्ष की अहम घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी History of 21 October: Brief information of important events of 800 years of world and India

1296 अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ। उसने एक बेहतर प्रशासन की स्थापना की।

1555 इंग्लैंड की संसद ने फिलिप को स्पेन का राजा मानने से इनकार किया।

1577 सिखों के गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की। 

1797 अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीट्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।

1805 स्पेन के तट पर ट्रैफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।

1830 अज्ञात हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का जन्म हुआ।

1887 बिहार के प्रमुख कांग्रेस नेता और प्रथम मुख्यमंत्री हुए कृष्ण सिंह का जन्म हुआ।

1931 पृथ्वीराज कपूर खानदान के प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।



1833 स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म हुआ जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है।

1845 अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क हेराल्ड ने बेसबॉल के खेल के बारे में पहली बार जानकारी दी।

1918 मार्गेट ओवन ने 170 शब्द प्रति मिनट की दर से टाइप कर सर्वाधिक तेज गति से टाइपिंग का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

1925 पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल और बाद में कांग्रेस नेता रहे पंजाब के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के राज्यपाल रहे सुरजीत सिंह बरनाला का जन्म हुआ।

1934 प्रसिद्ध भारतीय समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की। इसी दिन पाकिस्तान के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद का जन्म जूनागढ़, गुजरात में हुआ।

1937 भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के एक प्रमुख राजनेता और कई बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे फारूक अब्दुल्ला का जन्म हुआ।

1943 में 21 अक्टूबर को आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई गई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया। वे जापान के नियंत्रण वाले सिंगापुर में थे। 23 जनवरी 1897 को जन्मे सुभाष चंद्र बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। 1921 में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई में उतरे सुभाष चंद्र बोस को उनके उग्र विचारों के कारण देश के युवा वर्ग का व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का प्रसिद्ध ओजपूर्ण नारा दिया।

1944 बीसवीं सदी की भारतीय हिंदी, पंजाबी फिल्मों के प्रमुख चरित्र अभिनेता कुलभूषण खरबंदा का जन्म हसन अब्दाल, पाकिस्तान में हुआ। इसी दिन विख्यात भारतीय फिल्मकार, लेखक, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, चित्रकार, फैशन डिजाइनर और संस्कृतिकर्मी मुज़फ्फर अली का जन्म लखनऊ में हुआ।

1945 फ्रांस में महिलाओं को महिलाओं के लंबे समय चले मताधिकार आंदोलन के बाद चुनावों में मतदान का अधिकार दिया गया। 

1950 चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस बौद्ध धर्म वाले आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया। 1950 में इसी दिन बेल्जियम ने मृत्यु दंड की व्यवस्था खत्म की।

1954 भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ। इन क्षेत्रों पर फ्रांस का कब्जा था। इसी दिन बिहार के पचमढ़ी में अरुण सरीन का जन्म हुआ। सरीन प्रमुख अमेरिकी कारोबारी, टेलीकाॅम कंपनी वोडाफोन के प्रमुख और अन्य कई कंपनियों के मालिक हुए।

1951 में 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपनी राजनीतिक इकाई जनसंघ की स्थापना की। इसे कई चुनावों में कुछ सफलता मिली। इसके नेता अटल बिहारी वाजपेयी 1977 की जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री रहे। 1980 के आम चुनावों में जनता पार्टी की करारी हार हुई और तब भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ। 6 अप्रैल 1980 को वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा बनी। उसके बाद के पहले लोकसभा चुनाव यानी 1984 में पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिलीं।

1854 विश्व प्रसिद्ध नर्स और समाज सेविका फ्लोरेंस नाइटिंगेल और 38 नर्सों के एक कर्मचारी को तुर्की में भेजा गया ताकि वे क्रिमियन युद्ध में लड़ रहे घायल ब्रिटिश सैनिकों का इलाज कर सकें।

1970 नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।

1990 दूरदर्शन ने दोपहर के हिंदी व अंग्रेजी समाचार प्रसारण सेवा प्रारंभ की।

1992 मिस सुपरानैशनल 2016 विजेता, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल श्रीनिधि शेट्टी का जन्म हुआ।

1998 बाॅलीवुड फिल्मों के सुपरिचित अभिनेता अजीत का देहांत हुआ। 1998 में इसी दिन अमेरिकी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।

1999 प्रख्यात फिल्म निर्माता बी.आर चोपड़ा को 1999 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

2001 दुनियाभर में खौफ का पर्याय बने एंथ्रैक्स पाउडर ने अमेरिका में तीसरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। डाक घर का एक कर्मचारी इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित मिला। इस पाउडर के जरिये लोग अपने विरोधियों को हानि पहुंचाते थे। यह प्रायः लिफाफे में डाक के जरिये भेजा जाता था।

2003 चीन और पाकिस्तान का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ हुआ। 2003 में इसी दिन चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

2005 संयुक्त राष्ट्र की जांच से पता चला कि सीरियाई और लेबनान सरकारों के सदस्य लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की हत्या में शामिल थे। 2005 में इसी दिन सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पाकिस्तान की मुख्तारन माई को वूमेन ऑफ द ईयर चुना गया।

2012 भारत की प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम कर लिया। इसी दिन 2012 में सुप्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।

2013 कनाडा की संसद ने पाकिस्तान में बाल अधिकारों के मसले को मुखरता से उठाने वाली मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की। इसी दिन न्यू जर्सी राज्य ने समलैंगिक विवाह की अनुमति दी, न्यू जर्सी ऐसा करने वाला अमेरिका का 14 वां राज्य बना।

2014 प्रसिद्ध पैरालिंपिक रनर ऑस्कर पिस्टोरियोस को प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिए पांच साल की सजा सुनाई गई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback